E Shram Card 2nd Kist: देश के श्रमिकों के लिए सरकार कई योजनाओं का शुभारम्भ करती रहती है। और इन योजनाओं का लाभ श्रमिक तभी ले सकते हैं यदि उनके पास श्रम कार्ड हो। ऐसी ही एक योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश राज्य में की गयी है। इस योजना को श्रमिक भरण पोषण योजना नाम दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार सभी पात्र श्रमिकों को 2 हजार रूपये की धनराशि प्रदान कराएगी। श्रमिकों को ये राशि किश्तों में प्रदान की जाएगी। आईये आपको श्रम कार्ड की इस योजना के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करवाते हैं।
Article Contents
सभी श्रमिकों को मिलेंगे 1 हजार रूपये
दोस्तों इस योजना के अंतर्गत सरकार सभी श्रमिकों को आर्थिक सहायता के रूप में 2 हजार रूपये प्रदान करेगी। जानकारी के लिए बता दें कि सभी पात्र श्रमिकों को ये पैसे किश्त के रूप में प्रदान किये जायेंगे। इस योजना की किश्त प्रत्येक माह 5-5 सौ रूपये के अनुसार मिलेगी। यह किश्त सरकार दो महीने बाद श्रमिकों को प्रदान करेगी, जिसमे कि सरकार श्रमिकों को 1 हजार रूपये प्रदान करती है। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार इस योजना की पहली किश्त सभी पात्र श्रमिकों के खाते में पहुंचा चुकी है। अब सभी श्रमिक दूसरी किश्त का इन्तजार कर रहे हैं। दूसरी किश्त में भी सरकार 1 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
कब तक मिलेंगे किश्त के पैसे
दोस्तों जैसा कि हमने आपको बताया कि सरकार ने इस योजना की पहली किश्त सभी श्रमिकों के खाते में पहुंचा दी है। इसके अंतर्गत डेढ़ करोड़ श्रमिकों को 15 सौ करोड़ रूपये की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की गयी। अब इसके दुसरे चरण अर्थात इस योजना की दूसरी किश्त में सरकार 2.31 करोड़ श्रमिकों को लाभ पहुंचाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार इस योजना की दूसरी किश्त फ़रवरी या मार्च में श्रमिकों के खाते में पहुंचाएगी। आपको बता दें कि इसके लिए सररकार ने अभी कुछ निर्देश जारी नहीं किये हैं।
किसे मिलेगा लाभ
इस योजना के अंतर्गत देश के सभी पात्र श्रमिकों को लाभ प्रदान किया जायेगा। इसमें देश के श्रमिक जैसे- रिक्शे वाले, दिहाड़ी वाले, खोमचे वाले, रेहड़ी वाले आदि ऐसे श्रमिक मजदूरों को ही श्रमिक भरण पोषण योजना का लाभ दिया जायेगा। इस योजना की राशि सरकार श्रमिकों के खाते में पहुंचाएगी। जिससे की सभी श्रमिक मजदूरों को इसका सीधा लाभ प्राप्त हो। और सभी मजदूरों को आर्थिक सहायता के रूप में यह धनराशि प्राप्त हो।
E Shram Card से मिलते हैं कई लाभ
E Shram Card के माध्यम सभी श्रमिक मजदूरों को कई सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है। इस कार्ड के माध्यम से श्रमिक कई सुविधाओं का लाभ उठा सकता है। इसीलिए श्रमिक का E Shram पोर्टल में पंजीकृत होना आवश्यक है। तभी वो सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रमिक भरण पोषण योजना में उन्हीं श्रमिकों को लाभ प्रदान किया जाएगा जिन्होंने 31 दिसंबर 2021 से पहले तक E Shram पोर्टल में अपना पंजीकरण करवाया हो। इसीलिए लिए श्रमिकों का श्रमिक कार्ड पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट में पंजीकरण होना अति आवश्यक है।