हरियाणा ई-खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण (E-Kharid Farmer Registration)

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के किसानो के हितों को ध्यान में रखते हुये समय-समय पर विभिन योजनायें शुरू की जाती है। इस क्रम में सरकार द्वारा किसानो को सीधे ग्राहकों से जोड़ने के लिए हरियाणा ई-खरीद (Haryana E-Kharid-Portal) लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपना पंजीकरण कर सकते है साथ ही अपनी फसलों का ब्यौरा भी दर्ज कर सकते है। इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसल का ब्यौरा दर्ज करके अपनी फसल को ऑनलाइन माध्यम से बेच सकते है साथ ही सरकार द्वारा भी किसानो की आय को दुगुनी करने के लिए इस पोर्टल को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि किसान अपनी फसल को उचित दाम पर बेच सके।

हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना 2023

हरियाणा ई-खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण (E-Kharid Farmer Registration) Haryana E-Kharid-Portal

आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले है Haryana E-Kharid-Portal क्या है। इस पोर्टल का लाभ, उद्देश्य और पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या-क्या है ? साथ ही इस लेख के माध्यम से आप पोर्टल पर पंजीकरण और लॉगिन के प्रोसेस से भी अवगत होंगे।

Article Contents

हरियाणा ई-खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण Haryana E-Kharid-Portal

इस टेबल के माध्यम से हरियाणा ई-खरीद पोर्टल सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ की जानकारी प्रदान की गयी है।

पोर्टल का नाम हरियाणा ई-खरीद पोर्टल
उद्देश्य किसानो को ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण की सुविधा देना
शुरू किया गया हरियाणा सरकार द्वारा
क्रियान्वयन विभाग कृषि विभाग, हरियाणा सरकार
आधिकारिक वेबसाइट ekharid.haryana.gov.in
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन

Haryana E-Kharid-Portal, उद्देश्य

अपनी फसल को बेचने के लिए किसानो को पहले बिचौलियों की मदद लेनी पड़ती थी ऐसे में उन्हें ना सिर्फ बिचौलियों को कमीशन देना पड़ता था बल्कि उन्हें अपनी फसल का उचित मूल्य भी नहीं मिल पाता था। ऐसे में हरियाणा सरकार द्वारा किसानो को उनकी फसल का उचित मूल्य प्रदान करने और फसल बेचने को प्रोसेस को आसान बनाने के लिए हरियाणा ई-खरीद (Haryana E-Kharid-Portal) लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपना पंजीकरण कर सकते है साथ ही अपनी फसल का ब्यौरा भी दर्ज कर सकते है। आपको बता की इस पोर्टल के माध्यम से किसानो को बुवाई के समय अपनी फसल सम्बंधित सभी जानकारी दर्ज करनी होगी ताकि पोर्टल के माध्यम से वे अपनी फसल को उचित दाम पर विक्रय कर सके।

पोर्टल के माध्यम से किसानों को फसल का उचित दाम मिल सकेगा साथ ही उनकी आय में भी वृद्धि होगी। इस पोर्टल का संचालन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के कृषि विपणन बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। साथ ही हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के कृषि विपणन बोर्ड को किसानो को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ देने के भी निर्देश दिए गए है ताकि किसानो को उनकी उपज का न्यूनतम मूल्य मिल सके। साथ ही इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा किसानो को विभिन प्रकार के लाभ प्रदान किये जायेंगे ताकि किसानो की उपज में वृद्धि की जा सके।

ये है आवश्यक पात्रताएँ

आपको बता दे की Haryana E-Kharid-Portal पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सरकार द्वारा निम्न पात्रताएं निर्धारित की गयी है।

  • आवेदक हरियाणा का स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • सिर्फ किसान ही इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
  • आवेदन करने वाले किसान का बैंक अकाउंट होना जरुरी है साथ ही उसके पास भूमि सम्बंधित दस्तावेज होने भी जरुरी है।

Haryana E-Kharid-Portal पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए ये दस्तावेज होने जरुरी है :- किसान का आधार कार्ड, स्थाई-निवास प्रमाणपत्र, बैंक अकाउंट की पासबुक, लैंड रिकार्ड्स, फसल का ब्यौरा, भूमि सम्बंधित दस्तावेज, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो।

Haryana E-Kharid-Portal, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

हरियाणा ई-खरीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल fasal.haryana.gov.in पर जायें। आपको कुछ इस तरह का पृष्ठ प्रदर्शित होगा।
Hariyana e-Kharid portal
  • होमपेज पर किसान अनुभाग का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।
Hariyana e-Kharid portal, Registration
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको किसान पंजीकरण का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करे।
Hariyana e-Kharid portal, Registration Process
  • अब आपके सामने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का फॉर्म ओपन हो जायेगा। इसमें मांगी गई सभी जानकारियाँ दर्ज कर दे।
haryana-ekharid-farmer-registration-form
  • इसके बाद अपनी फसल का ब्यौरा, बैंक डिटेल्स और अन्य मांगी गयी जानकारियाँ भी दर्ज कर दे। साथ ही सभी दस्तावेजों को भी अपलोड कर दे।
  • अन्य सभी फॉर्मलिटीज पूरी करने के बाद आप आवेदन पत्र को सबमिट कर सकते है। इसके बाद आपको पावती नंबर दिया जायेगा। इसे भविष्य के लिए सुरक्षित कर ले।

इस प्रकार से आप पोर्टल पर किसान पंजीकरण कर सकते है।

ये है लॉगिन की प्रक्रिया

हरियाणा ई-खरीद पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करे।

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ekharid.haryana.gov.in पर जाना होगा।
हरियाणा ई-खरीद
  • होमपेज पर आपको लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।
  • अगले पेज पर यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर आप login के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
हरियाणा ई-खरीद
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।

योजना के लाभ

इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसल को ऑनलाइन माध्यम से बेच सकेंगे जिससे की किसानो को लाभ होगा। इस योजना के मुख्य लाभ इस प्रकार है :-

  • किसान पोर्टल के माध्यम से अपनी फसल को ऑनलाइन बेच सकेंगे जिससे की उन्हें मुनाफा होगा।
  • पोर्टल के माध्यम से किसान सीधे संभावित खरीदारों से संपर्क कर सकते है साथ ही उन्हें बिचौलियों को भी कमीशन नहीं देना पड़ेगा।
  • किसान अपनी फसल को ऑनलाइन बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे साथ ही कृषि में भी निवेश कर सकेंगे।
  • इस योजना के द्वारा किसानो की आय में वृद्धि होगी जिससे उनका जीवनस्तर बढ़ेगा।

हरियाणा ई-खरीद पोर्टल से पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQ)

हरियाणा ई-खरीद पोर्टल क्या है ?

हरियाणा ई-खरीद पोर्टल राज्य सरकार द्वारा किसानो को अपनी फसल को ऑनलाइन बेचने की सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू किया गया पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपना पंजीकरण कर सकते है।

इस पोर्टल के क्या लाभ है ?

इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसल को ऑनलाइन बेच सकते है जिससे की उन्हें उनकी फसल का उचित दाम मिलेगा। साथ ही उन्हें बिचौलियों को भी कमीशन नहीं देना पड़ेगा जिसे की उन्हें लाभ होगा।

पोर्टल पर पंजीकरण का प्रोसेस क्या है ?

हरियाणा ई-खरीद पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए ऊपर दिए लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसमें बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है।

इस पोर्टल पर कौन-कौन पंजीकरण करवा सकता है ?

हरियाणा सरकार द्वारा यह पोर्टल प्रदेश के कृषकों के लिए शुरू किया गया है ऐसे में हरियाणा के कृषक ही इस पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram