ई ग्राम स्वराज पोर्टल: डाउनलोड e-Gram Swaraj App लिंक @egramswaraj.gov.in

केंद्र सरकार द्वारा देश की पंचायती-राज संस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए ई ग्राम स्वराज पोर्टल (e-Gram Swaraj-portal) जारी किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से देश भर की पंचायतो के कामकाज में सरलता आएगी साथ ही पंचायत सम्बंधित विभिन कार्यो की जानकारी को नागरिक एक ही पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। इस पोर्टल के द्वारा नागरिक अपनी ग्राम-पंचायत में चल रहे विभिन कार्यो की जानकारी एक ही पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे साथ ही सरकार द्वारा गाँवो के प्रशासन को और भी जबावदेह बनाने के लिए e-Gram Swaraj App भी लांच किया गया है। आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले है की ई ग्राम स्वराज पोर्टल क्या है ? इस पोर्टल का उद्देश्य, लाभ और विशेषताएँ क्या है। साथ ही आपको पोर्टल पर लॉगिन करने और eGram Swaraj App को डाउनलोड करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया जायेगा।

ई ग्राम स्वराज पोर्टल: डाउनलोड e-Gram Swaraj App लिंक @egramswaraj.gov.in
e-Gram Swaraj-portal

सरकार द्वारा देश की ग्राम पंचायतो को मजबूत बनाने के लिए विभिन योजनाओ का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में पंचायतो के कामकाज सम्बंधित जानकारी को और सरल बनाने के लिए सरकार द्वारा ई ग्राम स्वराज पोर्टल लांच किया गया है। यह देश में पंचायतो के कार्य, योजनाओ, वित् और लेखा, कार्य प्रगति संबधित रिपोर्ट्स को प्रदर्शित करने वाला ऑनलाइन पोर्टल है जिसके माध्यम से नागरिक पंचायत के कार्यो सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। साथ ही पंचायत सम्बंधित जानकारी तक नागरिको की पहुंच आसान बनाने के लिए सरकार द्वारा ई ग्राम स्वराज एप्प भी लांच किया गया है ताकि नागरिक पंचायत सम्बंधित सभी जानकारी फ़ोन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकें।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

ई ग्राम स्वराज पोर्टल, Highlights

इस टेबल के माध्यम से आप ई ग्राम स्वराज पोर्टल सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी प्रदान की गयी है।

पोर्टल का नाम ई ग्राम स्वराज पोर्टल
पोर्टल का उद्देश्य पंचायतो को डिजिटल बनाना
लांच प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा
लाभ नागरिक पंचायत कार्यो सम्बंधित विभिन जानकारी प्राप्त कर सकेंगे
वर्ष 2023
क्रियान्वयन विभाग पंचायती-राज विभाग, भारत सरकार
आधिकारिक वेबसाइट egramswaraj.gov.in
e-Gram Swaraj-portal

ई ग्राम स्वराज पोर्टल, उद्देश्य

देश में 70 फीसदी से अधिक आबादी गाँवो में निवास करती है ऐसे में ग्राम-पंचायते देश में योजना निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सरकार द्वारा देश की पंचायती-राज संस्थाओं को मजबूत बनाने और उन्हें डिजिटल बनाने के लिए e-Gram Swaraj-portal लांच किया गया है। इस पोर्टल का शुभारंभ प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राष्ट्रीय पंचायत-राज दिवस के मौके पर 24 अप्रैल 2020 को किया गया था। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिको द्वारा देश के पंचायती-राज संस्थाओ में चल रहे विभिन योजनाओ का पूरा ब्यौरा प्राप्त किया जा सकता है साथ ही योजना की कार्यप्रगति की समीक्षा भी की जा सकती है। पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा नागरिको को लॉगिन की सुविधा भी प्रदान की गयी है ताकि सभी नागरिक ग्राम-पंचायत में चल रहे विभिन कार्यो की जानकारी प्राप्त कर सके।

पंचायत वोटर लिस्ट 2023 : State Wise

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

ई ग्राम स्वराज पोर्टल के द्वारा पंचायतो के कार्यो का लेखा-जोखा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है जिसके लिए नागरिको को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही यह पंचायत में चल रहे विभिन कार्यो में पारदर्शिता लाने में भी सहायक होगा जिससे की सभी सरकारी योजनाओ को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में सहायता मिलेगी।

ई ग्राम स्वराज पोर्टल, मुख्य तथ्य

ई ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा देश की पंचायती राज संस्थाओ को डिजिटल रूप से मजबूत बनाया जायेगा। भविष्य में पंचायत सम्बंधित सभी कार्यो को पूरा करने के लिए यह पोर्टल सिंगल विंडो का कार्य करेगा जिसके माध्यम से योजना की जानकारी, कार्यो का ब्यौरा, लेखा-जोखा, कार्य-प्रगति की रिपोर्ट और वित् एवं ग्राम पंचायतो के लिए कार्य-योजना तैयार की जाएगी। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा देश में विकेन्द्रीकरण को बढ़ावा दिया जायेगा ताकि सभी पंचायतें अपनी सुविधानुसार योजना निर्माण कर सके साथ ही इसके माध्यम से पंचायत में चल रहे कार्यो में भी पारदर्शिता भी आएगी।

नागरिक ई ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से अपने गाँव और पंचायत सम्बंधित विभिन कार्यो की जानकारी प्राप्त कर सकते है साथ ही योजनाओ की प्रगति समीक्षा भी कर सकते है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा सभी ग्राम-पंचायतो को विभिन कार्यो की जानकारी और योजनाओ का ऑडिट करने के लिए सिंगल पोर्टल प्रदान किया जायेगा।

ई ग्राम स्वराज App, ऐसे करें डाउनलोड

ई ग्राम स्वराज App को डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन करें।
  • इसके बाद Search के ऑप्शन में जाकर e-GramSwaraj Mobile App टाइप करें। इसके बाद Search के ऑप्शन पर टैप कर दे।
ई ग्राम स्वराज पोर्टल
  • अब आपके सामने एप्प की लिस्ट खुल जाएगी। इसमें सबसे ऊपर दिखाई दे रहे एप्प पर क्लिक कर दे।
  • इसके बाद आपको इंस्टाल करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार से आप ई ग्राम स्वराज App को डाउनलोड कर सकते है।

ई ग्राम स्वराज App को डाउनलोड करने के बाद आप इसे ओपन कर सकते है। होमपेज पर लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करके और अन्य प्रक्रिया पूरी करके आप अपनी ग्राम-पंचायत मे चल रहे विभिन निर्माण कार्यो की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

ई ग्राम स्वराज पोर्टल, ऐसे करें लॉगिन

ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए इन स्टेपस को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल egramswaraj.gov.in पर जायें।
ई ग्राम स्वराज पोर्टल
  • होमपेज पर आपको login का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।
e-Gram Swaraj-portal login kese kare
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
e-Gram Swaraj-portal login process
  • इस प्रकार से आप आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से लॉगिन कर सकते है।

पोर्टल पर उपलब्ध अन्य सुविधायें

ई ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा पंचायत के लेखा-जोखा और निर्माण कार्यो सम्बंधित विभिन प्रकार की सुविधायें उपलब्ध करवाई गयी है। आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से नागरिक पंचायत-प्रोफाइल चेक कर सकते है। इसके लिए उन्हें होमपेज पर Panchayat Profile के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपने राज्य, डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करके वे पंचायत प्रोफाइल चेक कर सकते है। साथ ही नागरिक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम पंचायत सम्बंधित प्लानिंग और रिपोर्ट्स (Planning & Reporting), लेखा-जोखा (Accounting) और ऑडिट (Audit) सम्बंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते है।

e-Gram Swaraj-portal सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

ई ग्राम स्वराज पोर्टल क्या है ?

ई ग्राम स्वराज पोर्टल को केंद्र सरकार द्वारा लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से देश में पंचायतो को डिजिटल बनाया जायेगा जिससे पंचायतों को कार्यप्रणाली में सरलता आएगी साथ ही नागरिको को भी पंचायत सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो सकेंगी।

इस पोर्टल का क्या लाभ है ?

इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपनी पंचायत में चल रहे विभिन योजनाओ की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही पोर्टल के द्वारा पंचायतो के काम-काज में भी पारदर्शिता आएगी।

पोर्टल पर लॉगिन करने का प्रोसेस क्या है ?

ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। इसमें बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया से अवगत होंगे।

ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर कौन-कौन सी सुविधाएँ उपलब्ध है ?

ई ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से नागरिक पंचायत में चल रहे विभिन योजनाओ की जानकारी प्राप्त कर सकते है। साथ ही पोर्टल के माध्यम से वे पंचायत प्रोफाइल, प्लानिंग और रिपोर्ट्स, लेखा-जोखा और ऑडिट सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Leave a Comment