हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में भूमि की खरीद-फरोख्त और भूमि सम्बंधित सौदों में पारदर्शिता के लिए ई-भूमि पोर्टल (e-Bhoomi पोर्टल) हरियाणा लांच किया है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा नागरिको को भूमि-पंजीकरण, भूमि सौदों, सरकार को विभिन परियोजनाओं के लिए अपनी जमीन बेचना और और विकास सम्बंधित इंफ्रास्टक्टर के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सुविधा उपलब्ध करवाई गयी है। इस पूरी प्रक्रिया को सरल बनाया गया है ताकि पारदर्शिता के साथ-साथ नागरिको को किसी प्रकार की असुविधा भी ना हो। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले है की ई-भूमि पोर्टल (e-Bhoomi) के बारे में सभी जानकरियाँ जैसे की इसका उद्देश्य, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और लॉगिन करने की प्रक्रिया के बारे में तो अंत तक पढ़िए इस लेख को।
हरियाणा हर हित स्टोर योजना 2023
e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा 2023
e-Bhoomi पोर्टल का शुभारंभ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा 06 फरवरी 2017 को किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा भूमि सौदों की खरीद-फरोख्त में पारदर्शिता लाना है साथ ही किसानो को जबरन भूमि बेचने से भी रोकना है। ई-भूमि पोर्टल (e-Bhoomi) के द्वारा सरकार के पास भूमि सम्बंधित सौदों का ब्यौरा ऑनलाइन रूप से ही उपलब्ध रहेगा जिससे की अवैध लेन-देन पर भी अंकुश लग सकेगा। इस पोर्टल के माध्यम से हरियाणा सरकार द्वारा नागरिको को स्वेच्छा से अपनी भूमि सरकार को बेचने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है ताकि विकास परियोजनाओं के लिए भूमि अधिगृहित की जा सके।
ई-भूमि पोर्टल (e-Bhoomi) के माध्यम से भू-स्वामी अपनी जमीन को सरकार को विभिन विकास परियोजनाओं के लिए बेच सकेंगे साथ ही इसके द्वारा सरकार राज्य में विकास परियोजनाओं के लिए जगह निर्धारण में भूमि मालिकों को भी शामिल करेगी जिससे की वे स्वेच्छा से अपनी भूमि विकास कार्यो के लिए विक्रय करे। साथ ही इस पोर्टल पर भूमि का पूरा ब्योरा और इससे सम्बंधित अन्य जानकारियाँ भी फीड होंगी जिससे की सरकार आसानी से भूमि सम्बंधित मामलो का सत्यापन कर सकेगी। इसके माध्यम से नागरिक भूमि सम्बंधित पंजीकरण भी आसानी से कर सकेंगे जिसके लिए उन्हें किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ई-भूमि पोर्टल (e-Bhoomi) हाइलाइट्स
यहाँ हम आपको ई-भूमि पोर्टल (e-Bhoomi) सम्बंधित कुछ मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दे रहे है
योजना का नाम | ई-भूमि पोर्टल (e-Bhoomi), हरियाणा |
उद्देश्य | भूमि सम्बंधित सौदों में पारदर्शिता लाना |
सम्बंधित राज्य | हरियाणा |
लाभार्थी | हरियाणा के नागरिक |
लॉच की गयी | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा |
लांच वर्ष | 2017 |
क्रियान्वयन | राजस्व विभाग, हरियाणा |
रजिस्ट्रेशन का माध्यम | ऑनलाइन, ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा, मुख्य लाभ
e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा का उद्देश्य सरकार द्वारा जमीन के सौदों में पारदर्शिता लाने के साथ-साथ नागरिको को भी सुविधा प्रदान करना है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक ऑनलाइन माध्यम से ही जमीन का ब्यौरा देख सकते है। इसके अतिरिक्त इस पोर्टल के अन्य लाभ इस प्रकार से है।
- राज्य में भूमि सम्बंधित जानकारी को एक ही पोर्टल के माध्यम से एक्सेस किया जा सकेगा।
- सरकार द्वारा किसानोऔर जमीदारो को जबरन भूमि विक्रय से रोका जायेगा।
- हरियाणा सरकार द्वारा भूमि क्रेता के रूप में विकास परियोजनाओं के लिए भूमि की खरीद की जा सकेंगी।
- जमीन मालिकों को सार्वजानिक परियोजनाओं के लिए भूमि चिन्हित करने में शामिल किया जायेगा।
- इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा सार्वजनिक उपयोग और विकास परियोजनाओं के लिए खरीदी जाने वाली भूमि की प्रक्रिया की परिवर्तित किया जायेगा साथ ही भूमि क्रय-विक्रय में पारदर्शिता भी आएगी।
- नागरिको को सम्पन्ति के पंजीकरण के लिए सरकारी विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे इससे उन्हें समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
- इसमें भूमि एग्रीगेटर और बायर ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
- भूमि सम्बंधित सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होने से अवैध खरीद-फरोख्त पर भी रोक लगेगी।
इन सुविधाओं को कर सकते है एक्सेस
e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा द्वारा सरकार ने भूस्वामी लोगिन, भूमि एकत्रीकर्ता लोगिन, विभाग लॉगिन, भूमि आवश्यकता से संबंधित जानकारी और प्रबंधक लोगिन जैसी सुविधाओं का लाभ दिया है। इसके माध्यम से सरकार द्वारा सभी पक्षों के अपनी आवश्यकतानुसार लॉगिन करके सम्बंधित जानकारी पाने या फीड करने की सुविधा दी गयी है ताकि सभी नागरिको तक भूमि सम्बंधित जानकारी और पंजीकरण की पहुंच सुनिश्चित हो सके। इस पोर्टल के तहत सरकार द्वारा ट्रैकिंग नंबर सिस्टम भी शुरू किया गया है जिसके द्वारा जमीन के मालिक को ट्रैक किया जा सकता है साथ ही भूमि के मालिकाना हक़ को लेकर चल रहे विवाद भी इस पोर्टल के माध्यम से आसानी से पता किये जा सकेंगे।
भूस्वामी लॉगिन का प्रोसेस
e-Bhoomi पोर्टल पर भू-स्वामी लॉगिन का यूज़ करने के लिए भू-स्वामियों को योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। इसके लिए आप इन चरणों को फॉलो करे।
- सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- इसके बाद होमपेज पर आपको महत्वपूर्ण संबंधित बातें (बिन्दुगण) में भू-स्वामी लॉगिन पर क्लिक करना होगा ।
- इसके बाद आपको अपना नंबर दर्ज करके Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- मोबाइल नंबर प्राप्त ओटीपी को OTP बॉक्स में भरकर सबमिट कर दे।
- इसके बाद आप सम्बंधित जानकारी भरकर लॉगिन कर पाएंगे।
इन आसान चरणों से आप e-Bhoomi पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।
भूमि एकत्रीकर्ता ऐसे करे लॉगिन
भूमि एकत्रीकर्ता लॉगिन करने के लिए आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आप इन स्टेप्स से भूमि एकत्रीकर्ता लॉगिन सेवा का लाभ ले सकेंगे।
- होमपेज पर आपको बायीं साइड में महत्वपूर्ण संबंधित बातें (बिन्दुगण) में भूमि एकत्रीकर्ता लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने लॉगिन करने के लिए यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा भरने का ऑप्शन आएगा।
- अपना यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर आप Sign In के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
- इस प्रकार से आप भूमि एकत्रीकर्ता के ऑप्शन का यूज़ कर सकते है।
विभाग लॉगिन के लिए अपनाये ये प्रोसेस
हरियाणा सरकार द्वारा e-Bhoomi पोर्टल के द्वारा भू-स्वामी, भूमि एकत्रीकर्ता सहित विभाग लॉगिन जैसे कई सुविधाएँ दी गयी है। विभाग लॉगिन करने के लिए कर्मचारियों को निम्न चरणों को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- अब होमपेज पर महत्वपूर्ण संबंधित बातें (बिन्दुगण) में उन्हें मेनू में उपलब्ध विभाग लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
- नए पेज पर उन्हें अपने यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा को भरना होगा।
- इन जानकारियों को भरने के बाद उन्हें Sign in के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार सभी कर्मचारी विभाग लॉगिन सुविधा का लाभ ले सकते है।
ये सुविधाएँ भी है उपलब्ध
इन सब सुविधाओं के अलावा e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा के द्वारा भूमि आवश्यकता से संबंधित जानकारी प्राप्त करने का विकल्प दिया गया है जिसके माध्यम से आप भूमि सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त प्रबंधक लोगिन सेवा का यूज़ भी किया जा सकता है। साथ ही हरियाणा सरकार द्वारा प्रॉपर्टी डीलर और कंसलटेंट एक्ट 2008 के तहत पात्र लोगो को लाइसेंस और इसके नवीनीकरण की सुविधा भी दी गयी है जिसके लिए नागरिको को होमपेज पर इससे सम्बंधित लिंक पर क्लिक करके और सम्बंधित जानकारी भरनी होगी और दस्तावेज अपलोड करने होंगे जिसके बाद वे इस सुविधा का उपयोग कर सकते है। इसके अतिरिक्त नागरिको को केएमपी मानचित्र को देखने की सुविधा दी गयी है जिसे नागरिक पीडीएफ फॉर्म में देख सकते है।
e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा 2023, सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (FAQ)
e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा 2023 हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में भूमि सम्बंधित सौदों में पारदर्शिता लाने और भूमि सम्बंधित सभी पक्षों को एक ही प्लेटफार्म के माध्यम से सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए शुरू किया गया है।
इस पोर्टल के द्वारा सरकार सार्वजिक विकास के कार्यो हेतु जमीन के मालिकों से भूमि विक्रय करेगी साथ ही उन्हें मजबूरी में भूमि बेचने से भी रोकने के लिए प्रावधान किया गया है। साथ ही इस पोर्टल के माध्यम से हरियाणा सरकार द्वारा भूमि क्रय-विक्रय सम्बंधित सौदों में भी पारदर्शिता का प्रावधान किया गया है।
इस पोर्टल के माध्यम से भूमि मालिक अपनी जमीन को सार्वजनिक विकास कार्यो के लिए सरकार को बेच सकेंगे साथ ही सरकार द्वारा उन्हें परियोजनाओं के लिए भूमि स्थल निर्धारित करने की प्रक्रिया में भी शामिल किया जायेगा।
ई-पोर्टल पर सरकार द्वारा भूस्वामी लॉगिन, भूमि एकत्रीकर्ता लॉगिन, विभाग लॉगिन, प्रबंधक लोगिन के साथ-साथ भूमि आवश्यकता से संबंधित जानकारी की सुविधा भी दी गयी है। इसके अलावा नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से केएमपी मानचित्र भी देख सकते है।
चूँकि इस पोर्टल को भूमि खरीदने और बेचने के उद्देश्य से बनाया गया है इसलिए इस पोर्टल में बायर रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी गयी है जिसके माध्यम से भूमि खरीदने के इच्छुक नागरिक भी रजिस्ट्रेशन कर सकते है।