सुबह बासी मुँह पानी पीने के फायदे और नुकसान : आपके घर में आपके बड़ों ने कई बार आपको भी बासी मुँह पानी पीने को कहा होगा। लेकिन आप इसके पीछे के फायदों के बारे में जानते हैं। सुबह उठकर यदि आप ब्रश करने से पहले एक 2 गिलास पानी पीते हैं। तो इसके आपके शरीर को कई सारे लाभ मिलते हैं। बासी मुँह पानी पीने से हमारे मुँह की लार/सलाइवा पेट में चली जाती है। ये हमारे पेट में पाए जाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करते हैं। और साथ ही शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। बासी मुँह पानी पीने से हम कई सारी बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। जो की हम आज इस लेख में जानेंगे।
यह भी पढ़े :- हल्दी वाला पानी पीने के फायदे
सुबह बासी मुँह पानी पीने के फायदे
किडनी के लिए लाभदायक – सुबह सुबह उठकर बासी मुँह पानी पीना हमारी किडनी को स्वस्थ रखने के लिए लाभदायक होता है। जिन लोगों को किडनी की पथरी की समस्या होती है, उनके लिए बासी मुँह पानी का सेवन करना लाभदायक साबित हो सकता है। सुबह बासी मुँह पानी पीने से किडनी से जुडी समस्यायें कम हो सकती है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार – अगर आप रोज सुबह उठकर ब्रश करने से या कुल्ला करने से पहले एक गिलास पानी पीते हैं। तो ये हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है। और यह हमारी पेट से जुडी समस्याओं को भी दूर करता है।
शरीर से विषाक्त पदार्थों को बहार निकाले – बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आप प्रतिदिन उठकर बिना मुँह धुले एक-एक गिलास पानी पीते हैं, तो ये हमारी बॉडी से विषाक्त पदार्थों को बहार निकालने का काम करता है। क्योंकि हमारे मुँह में पाई जाने वाली लार एंटीऑक्सीडेंट के जैसे काम करती है और हमारे पेट में पाए जाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करती है।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
वजन कम करने में मददगार – सुबह सुबह बासी मुँह पानी पी कर आपको वजन कम करने में सहायता मिलेगी। सुबह बासी मुँह और खाली पेट हम पानी पीते हैं तो इससे चयापचय दर में बढ़ावा होता है , जो कि वजन कम करने में सहायक होता है।
ये भी पढ़ें – खजूर खाने के फायदे
सुबह बासी मुंह पानी पीने के नुकसान
- अगर आप खली पेट सुबह सुबह तेज गर्म पानी पीते हैं तो ये नुकसानदायक होता है। इससे हमारी पेट से गले तक जुडी हुई नाली में कैंसर की समस्या हो सकती है।
- यदि आप बासी मुँह खाली पेट ज्यादा मात्रा में पानी पी लेते हैं। तो शरीर में पानी की शिकता हो सकती है। इससे आपको चक्कर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। और किडनी की बीमारियों वाले रोगियों को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
- सुबह बासी मुँह अधिक पानी नहीं पीना चाहिए। ज्यादा मात्रा में पानी पीने से आपको उल्टी, सरदर्द, चक्कर की समस्या हो सकती है।
इसपर भी गौर करें :- फिटकरी का पानी पीने के फायदे
कुछ सम्बंधित प्रश्न व उनके उत्तर
सुबह सुबह बासी मुँह पानी पीने से बहुत लाभ होते है :-
किडनी के लिए लाभदायक
शरीर से विषाक्त पदार्थों को बहार निकाले
यदि आप बासी मुँह खाली पेट ज्यादा मात्रा में पानी पी लेते हैं। तो शरीर में पानी की शिकता हो सकती है। इससे आपको चक्कर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। और किडनी की बीमारियों वाले रोगियों को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता
हमारे मुँह की लार पेट में चली जाती है। ये हमारे पेट में पाए जाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करते हैं।
लार को अंग्रेजी में Saliva कहते है।