रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुसखबरी है। डीआरडीओ द्वारा हाल ही में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (STA-B) और टेक्निकल (Tech-A) के पदों पर भर्तियां कराई जानी है। DRDO ने CEPTEM 10 का नोटिफिकेशन 24 अगस्त 2022 को जारी कर दिया है। जिसमें 1900 से अधिक पदों पर भर्तियों का आयोजन किया जाना है। DRDO CEPTAM 10 DRTC Recruitment के लिए योग्य उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन 03 सितम्बर 2022 से शुरू हो जायँगे और इसकी अंतिम तिथि 23 सितम्बर 2022 है।
ITBP AC Recruitment 2022: आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट की भर्ती
आज की इस पोस्ट में हम आपको DRDO CEPTAM 10 DRTC Recruitment 2022 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं जिसमें विज्ञप्ति, पात्रता मापदंड, रिक्तियां, महत्वपूर्ण तिथि, शैक्षणिक योग्यता, आयुसीमा आदि शामिल हैं। यदि आप योग्य उमीदवार हैं तो सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ज़रूर पढ़ें और सभी दिशानिर्देशों को ध्यान देने के पश्चात ही इन पदों पर आवेदन करें। जिससे किसी भी प्रकार कोई गलती न हो।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
Article Contents
DRDO CEPTAM 10 DRTC Recruitment 2022
डीआरडीओ ने CEPTAM (सेंटर फॉर पर्सनल टैलेंट मेनेजमेंट) के अंतर्गत 1901 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है, जिसमें Senior Technical Assistant के 1075 पद हैं और Technical Assistant के 826 पद रखें गए हैं। इच्छुक उमीदवार इसके लिए अंतिम तिथि 23 सितम्बर 2022 से पूर्व इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की विज्ञप्ति संख्या CEPTAM-10/DRTC है।
DRDO CEPTAM 10 DRTC Recruitment 2022
रिक्रूटमेंट बोर्ड | DRDO (Defence Research Development Organisation) |
पोस्ट का नाम | सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी, टेक्निकल-ए |
पदों की संख्या | 1901 |
आवेदन शुरू | 03 सितम्बर 2022 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 23 सितम्बर 2022 |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
उम्र सीमा | 18-28 वर्ष |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
पदों की संख्या व शैक्षणिक योग्यता
डीआरडीओ भर्ती 2022 में टेक्नीशियन के 826 पद हैं और इसमें योग्यता 10वीं पास और साथ में आईटीआई सर्टिफिकेट जरूरी है और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 1075 पदों के लिए बीएससी पास और साथ में सम्बंधित क्षेत्र का डिप्लोमा होना ज़रूरी है। विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन पर देखें।
पद का नाम | पदों की संख्या | योग्यता |
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट | 1075 (UR-474, SC-149, ST-61OBC-259, EWS-132) | BS.Sc./ Diploma |
टेक्नीशियन | 826 (UR-389, SC-99, ST-66, OBC-193, EWS-7+) | 10th pass+ITI |
उम्र सीमा (Age Limit)
डीआरडीओ भर्ती 2022 में आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष राखी गई है जबकि अधिकतम उम्र सीमा 28 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना इसमें 23 सितम्बर 2022 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को इसमें सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गई है।
- न्यूनतम उम्र – 18 वर्ष
- अधिकतम उम्र – 28 वर्ष
- आरक्षित वर्ग को छूट।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- UR / OBC /EWS/ Others – Rs. 100
- SC / ST / PWD / Women – Nil
DRDO CEPTAM 10 DRTC भर्ती प्रक्रिया
डीआरडीओ CEPTAM 10 DRTC भर्ती 2022 के लिए चयन प्रक्रिया नीचे दिए गए चरणों में होती है-
- लिखित परीक्षा
- स्किल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिका एग्जामिनेशन
वेतनमान (Salary Details)
- सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (STA-B) – 35400-112400 प्रतिमाह
- टेक्निकल (Tech-A) – 19900-63200 प्रतिमाह
DRDO CEPTAM ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
डीआरडीओ भर्ती 2022 में निकले पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको DRDO की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपको यहाँ पर DRDO Recruitment पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको नीचे बताये गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको पंजीकरण करना है यदि आपका पहले से इस पंजीकरण हुआ है तो आपको सीधे लॉगिन करना है।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
- लॉगिन के पश्चात आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी सही भरनी और और डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- फॉर्म सुब्मीशन कम्पलीट होने के बाद प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें ये भविष्य में आपके काम आएगा।
DRDO CEPTAM तकनीशियन परीक्षा पैटर्न 2022
- गलत उत्तर के लिए कोईनेगटिव मार्किंग नहीं होगी ।
- परीक्षा का सिलेबस पद के लिए आवश्यक योग्यता के अनुरूप होगा।
- परीक्षा दोनों माध्यम हिंदी और अंग्रेजी में होगी ।
- फाइनल सलेक्शन टियर- I परीक्षा में प्राप्त योग्यता के क्रम पर आधारित होगा।
Tier | Subject | Total Quesntion | Total No. | Duration |
1 | मात्रात्मक क्षमता / योग्यता, सामान्य बुद्धि और तर्क क्षमता, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा (बुनियादी ज्ञान) | 40 | 120 | 90 मिनट |
पोस्ट-कोड के व्यापार / अनुशासन के लिए विशिष्ट | 80 | – | ||
2 | पोस्ट-कोड के व्यापार / अनुशासन के लिए विशिष्ट | – | – | 1/2 घंटे |
DRDO CEPTAM सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट परीक्षा पैटर्न 2022
Tier | Subject | Total Quesntion | Total No. | Duration |
1 | मात्रात्मक क्षमता / योग्यता, सामान्य बुद्धि और तर्क क्षमता, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा (बुनियादी ज्ञान), सामान्य विज्ञान | 120 | 120 | 90 मिनट |
2 | पोस्ट-कोड के विषय के लिए विशिष्ट परीक्षण | 100 | 100 | 90 मिनट |
DRDO CEPTAM 10 DRTC Recruitment 2022 Posting Station
A1 आगरा | B1 बालासोर | C1 चंडीगढ़ | D2 दिल्ली | H2 हैदराबाद | K1 कानपुर | M1 मैसूर | T1 तेज़पुर |
A2 अहमदनगर | B2 बैंगलुरू | C2 चेन्नई | G1 ग्वालियर | J1 जगदलपुर | K2 कोच्ची | N1 नाशिक | V1 विशाखापत्तनम |
A3 अम्बरनाथ | B3 भुबनेश्वर | D1 देहरादून | H1 हल्द्वानी | J2 जोधपुर | L1 लेह | P1 पुणे |
Important Links
ऑनलाइन आवेदन लिंक | यहाँ क्लिक करें |
ऑफिसियल नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
DRDO CEPTAM 10 DRTC Recruitment FAQ’s
DRDO CEPTAM Recruitment 2022 में पदों की संख्या 1901 है। जिसमें सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 1075 पद हैं और टेक्निकल के 826 पद हैं।
DRDO CEPTAM Recruitment में आवेदन करने की तिथि 03 सितम्बर 2022 से शुरू हुई है और यह 23 सितम्बर 2022 तक चलेगी।
DRDO CEPTAM भर्ती के लिए उम्र सीमा 18-28 वर्ष है तथा सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को छूट दी जाएगी।
DRDO CEPTAM भर्ती के लिए डीआरडीओ की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिसकी पूरी प्रोसेस इस आर्टिकल में बताई गई है।
DRDO CEPTAM भर्ती के लिए टेक्नीशियन पोस्ट के लिए 10वीं पास और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के लिए बीएससी पास या सम्बंधित क्षेत्र में डिप्लोमा होना चाहिए।