प्राचीनकाल से ही मनुष्य द्वारा जानवरो को पालतू बनाया गया है। मानव सभ्यता में मनुष्य द्वारा जानवरो को दूध, रखवाली, परिवहन एवं खाद्य के लिए उपयोग किया जाता रहा है। वर्तमान में भी हम पालतू जानवरो को पालना पसंद करते है।
अधिकतर लोगो को घर में कुत्ता, बिल्ली या खरगोश पालना पसंद होता है और गाय, भैंस पालन तो ग्रामीण क्षेत्रों में आमदनी का मुख्य जरिया है। आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको पालतू जानवर के नाम (Domestic Animal Names in Hindi and English) सम्बंधित जानकारी दी जाएगी ताकि आप सभी पालतू जानवरो के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके।
इसके अतिरिक्त आप स्कूली बच्चो की पालतू जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में (Pet / Domestic Animals Name in Hindi and English) होमवर्क में भी इस लेख की मदद ले सकते है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
कुछ जानवर शाकाहारी होते है और कुछ जानवर मांसाहारी होते है। लेकिन क्या आप यह जानते है की कौन से जानवर मांसाहारी होते है।
सभी जानवर पालने हेतु नहीं होते है। उनमे से कुछ जंगली जानवर भी होते है। जिनसे इंसान को काफी खतरा होता है।
Domestic Animal Names in Hindi and English
सभी पालतू जानवर प्रारम्भ में जंगली जानवर ही थे जिनको मनुष्य द्वारा धीरे-धीरे करके पालतू बनाया गया है। पालतू जानवर अपने प्राकृतिक आवास से दूर मानवो द्वारा पाले और खिलाये जाते है जिससे की वे हमारे साथ रहने के अभ्यस्त हो जाते है।
वर्तमान में पालतू जानवर हमारे समाज में ऐसे घुल-मिल गए है जैसे वे हमारे परिवार का ही हिस्सा हो। पालतू जानवरो को घर की रखवाली, दूध, आवागमन, खाद्य एवं अन्य आवश्यतकताओ की पूर्ति के लिए पाला जाता है ऐसे में ये हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
यहाँ आपको पालतू जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में (Pet / Domestic Animals Name in Hindi and English) सम्बंधित पूरी लिस्ट दी गयी है।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
S.No | Photos of Pet/Domestic Animals | पालतू जानवरों के नाम हिंदी में (Pet/Domestic Animals Name in Hindi) | पालतू जानवरों के नाम अंग्रेजी में (Pet/Domestic Animals Name in English) | विशेषता (Special characteristic) |
1. | कुत्ता | Dog | मनुष्य द्वारा पालतू बनाया गया पहला जानवर कुत्ता ही है। इसे मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त, घनिष्ठ और वफादार जानवर माना जाता है। | |
2. | बिल्ली | Cat | बिल्ली को अकसर लोग शौक के लिए पालन पसंद करते है। | |
3. | गाय | Cow | देश में दूध के लिए सबसे अधिक गाय को ही पाला जाता है। कृषको की आमदनी के लिए गाय पालन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। | |
4. | बकरी | Goat | बकरी को अकसर दूध और माँस की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पाला जाता है। | |
5. | भैंस | Buffalo | भैंस का उपयोग दूध उत्पादन के लिए किया जाता है। इसके अतिरिक्त कई देशो में मांस उत्पादन के लिए भी भैंस पालन किया जाता है। | |
6. | भेड़ | Sheep | भेड़ से हमे ऊन प्राप्त होती है जिससे ऊनी वस्त्र बनाये जाते है साथ ही मांस के लिए भी भेड़ का उपयोग किया जाता है। | |
7. | गधा | Donkey | बोझा ढोने और परिवहन के लिए गधे का उपयोग किया जाता है। | |
8. | ऊँट | Camel | ऊँट का उपयोग रेगिस्तानी क्षेत्रों में यातायात के लिए किया जाता है। इसे रेगिस्तान का जहाज भी कहा जाता है। साथ ही ऊँट से दूध और माँस भी प्राप्त होते है। | |
9. | खरगोश | Rabbit | खरगोश को लोग शौकिया तौर पर पालते है। | |
10. | चूहा | Rat | लोग शौक के लिए सफ़ेद चूहों का पालन करना पसंद करते है। इसके अतिरिक्त मेडिकल क्षेत्र में चूहों पर विभिन प्रयोग भी किये जाते है। | |
11. | कबूतर | Pigeon | कबूतर हमेशा से ही लोगो द्वारा प्रिय पक्षी के रूप में पाला जाता रहा है। | |
12. | हाथी | Elephant | प्राचीनकाल से ही हाथी का उपयोग भारी सामान उठाने, परिवहन के लिए एवं राजाओ द्वारा सेना में किया जाता रहा है। वर्तमान में हाथी का उपयोग मुख्यता भारी सामान उठाने एवं परिवहन के लिए किया जाता है। | |
13. | बत्तख | Duck | बतख का पालन मांस और अंडो के व्यवसायिक उपयोग हेतु किया जाता है। | |
14. | सूअर | Pig | सूअर पालन मांस उपयोग के लिए किया जाता है। | |
15. | मुर्गी | Chicken | मुर्गी पालन का उपयोग अंडे और मांस की पूर्ति के लिए किया जाता है। | |
16. | खच्चर | Mule | सामान लाने और ले जाने तथा दुर्गम मार्गों पर परिवहन के लिए खच्चर का पालन किया जाता है। | |
17. | कछुआ | Tortoise | अधिकतर लोग घरो पर मनोरंजन और शौकिया तौर पर कछुआ पालना पसंद करते है। | |
18. | याक | Yak | याक उच्च-हिमालयी क्षेत्र का पालतू जानवर है जिसका पालन सामान ढोने, परिवहन हेतु तथा दूध, मांस और खाल हेतु किया जाता है। तिब्बत, लद्दाख और उच्च-हिमालयी क्षेत्रों में यह बहुतायत में मिलता है। | |
19. | लामा | Llama | दक्षिण अमेरिका के देशों में परिवहन एवं अन्य उपयोगो हेतु लामा का पालन किया जाता है। यह अमेरिका महाद्वीप में बहुतायत में पाया जाता है। | |
20. | मधुमक्खी | Honey Bee | शहद प्राप्त करने के लिए लोग बहुतायत में मधुमक्खी का पालन करते है। मधुमक्खी की विभिन प्रजातियां पायी जाती है जिनका उपयोग शहद उत्पादन के लिए किया जाता है। | |
21. | फाख्ता | Dove | हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाने वाला फाख्ता लोगो द्वारा पाला जाने वाला पसंदीदा पक्षी है। | |
22. | टर्की | Turkey | उतरी अमेरिका का स्थानीय पक्षी टर्की का उपयोग अमेरिका महाद्वीप में अधिकतर मांस के लिए किया जाता है। अमेरिका में माँस के उपयोग हेतु टर्की बहुत प्रसिद्ध है। | |
23. | मछलियाँ | Fish | लोग शौकिया तौर पर विभिन मछलियों का पालन करना पसंद करते है। इसके अतिरिक्त खाद्य उपयोग के लिए भी मछली पालन किया जाता है। | |
24. | तोता | Parrot | स्वभाव से ही अत्यधिक बातूनी तोते कई प्रजाति के होते है जिन्हे लोग घर में पालना पसंद करते है। पूरी दुनिया में हजारो प्रजाति के तोते पाए जाते है। | |
25. | अलपाका | Alpaca | अलपाका दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में पाया जाने वाला जानवर है जिसका उपयोग विभिन कार्यो के लिए किया जाता है। | |
26. | मुर्गा | Rooster | मुर्गा पालन मुख्यत मांस उत्पादन की पूर्ति के लिए किया जाता है। | |
27. | गूज | Goose | गूज का उत्पादन अमेरिकी महाद्वीप में मुख्यत मांस पूर्ति हेतु किया जाता है। | |
28. | एमु | Emu | विशाल आकार के एमु पक्षी का पालन मांस उत्पादन एवं तेल उत्पादन हेतु किया जाता है। | |
29. | कैनरी | Canary | कैनरी एक आकर्षक पक्षी है जिसे लोग घरों में पालना पसंद करते है। | |
30. | बैल | Ox | हमारे देश में कृषि कार्यो हेतु बैल का उपयोग किया जाता है। विभिन प्रकार के कृषि कार्यो हेतु बैल मुख्य जंतु है। |
पालतू जानवर के नाम सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
मनुष्य द्वारा सबसे पहले पालतू बनाया गया पशु कौन सा था ?
आदिमानव द्वारा सबसे पहले कुत्ते (Dog) को पालतू बनाया गया था। कुत्ते को सबसे वफादार पशु माना जाता है।
दूध के लिए मुख्यत किस पशु को पाला जाता है ?
हमारे देश में दूध उत्पादन के लिए मुख्यत गाय (Cow) और भैंस (Buffalo) को पाला जाता है। इसके अतिरिक्त कुछ मात्रा में बकरी और ऊँट से भी दूध उत्पादन किया जाता है।
बकरी पालन का क्या लाभ है ?
बकरी से हमे दूध और मांस प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त व्यवासायिक मांस उत्पादन के लिए भी बकरी को पाला जाता है।
रेगिस्तान का जहाज किस जानवर को कहा जाता है ?
रेगिस्तान का जगह ऊँट को कहा जाता है। ऊँट के पैर गद्देदार होते है जिससे की यह रेत में नहीं धँसते इसके अतिरिक्त अपने कूबड़ में यह कई दिनों का पानी स्टोर कर सकते है इसलिए ऊँट को रेगिस्तान के जहाज कहा जाता है।
उच्च- हिमालयन क्षेत्र में परिवहन हेतु किस जानवर का उपयोग किया जाता है ?
उच्च- हिमालयन क्षेत्र में परिवहन हेतु याक का उपयोग किया जाता है। याक का शरीर हिमालय क्षेत्र की जलवायु के अनुकूल होता है जिसे की यह हिमालयी क्षेत्र में परिवहन हेतु उपयोग किया जाता है।
ऊन उत्पादन के लिए किस जानवर का पालन किया जाता है ?
ऊन उत्पादन के लिए मुख्यत भेड़ का पालन किया जाता है। इसके अतिरिक्त भेड़ पालन मांस उत्पादन के लिए भी किया जाता है।