दिवाली कब है 2022, जानें 2022 में दीपावली कितने तारीख को है?

दीपावली क्यों मनाई जाती है ? जाने 2022 में दीपावली कितने तारीख को है ? दीपावली कितने दिनों एक मनाई जाती है ? दीपावली को हिन्दुओ का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। दीपावली का शुभ त्यौहार हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या की रात को मनाईं जाती है। यह भारतीयों के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। दीपावली के शुभ अवसर पर लोग एक दूसरे को मिठाई एवं तोहफे देकर ख़ुशी प्रकट करते हैं। इस दिन भगवान श्री गणेश जी और देवी लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। इस दिन लोग अपने अपने घरों में दिए जलाते है और घरो को रोशन कर देते है। इस त्यौहार को रौशनी का त्यौहार भी माना जाता है।

जानें 2022 में दीपावली कितने तारीख को है?
Diwali kab hai, dwali date 2022

Article Contents

जानें 2022 में दीपावली कितने तारीख को है

2022 में दीपावली सोमवार 24 अक्टूबर को मनाई जायेगी।

इस पर भी गौर करें :- दिवाली पर निबंध (Essay on Diwali in Hindi)

दीपावली क्यों मनाई जाती है।

दीपवाली को मनाने का एक कारण है जैसा की आप सभी ने कभी न कभी तो अपने बड़े बुजुर्गों से या किताबों में दिवाली मानाने के कारण तो पढ़े या फिर सुने ही होंगे अगर आप नहीं जानते तो निश्चिंत रहिये हम आपको दिवाली को मनानें का कारण इस लेख में बताएंगे। दीपावली को मनाने का सबसे बड़ा कारन यह है की इस दिन भगवान श्री मर्यादा पुरषोत्तम राम उनकी पत्नी सीता और उनके भाई लक्ष्मण सहित अपने घर 14 साल के बनवास के बाद लोटे थे और इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण पर विजय प्राप्त कर बुराई का नाश करके पुष्पक विमान द्वारा अपनी जन्म भूमि अयोध्या लौट रहे थे। तो अयोध्या वासियों ने इसी ख़ुशी में पूरी अयोध्या को दीपक जलाकर जगमग कर दिया और तभी से हर साल इस दिन को दिवाली के रूप में मनाया जाता हैं।

दिवाली पांच दिन तक मनानें का क्या मतलब है ?

दीपावली को पांच दिन तक मनाने का यह मतलब है की दिवाली को पांच दिन तक लगातार मनाया जाता है जैसे की

  1. धनतेरस
  2. छोटी दिवाली
  3. दिवाली
  4. गोवर्धन पूजा
  5. भाई दूज
  • धनतेरस – पहले दिन को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। धनतेरस को शुभ दिन इसलिए माना जाता है क्योंकि इस दिन समुद्र -मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को भारत सरकार ने राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस घोषित कर दिया है। और इस दिन को लोग सोना,चाँदी खरीदते है। इस दिन कोई नयी चीज को खरीदना शुभ मानते है।
  • छोटी दिवाली – छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को भगवान श्री कृष्ण और देवी काली ने राक्षस नरकासुर का अंत किया था। जिसका जश्न पुतला जलाकर किया जाता है। इस दिन को भी लोग बड़ी धूम धाम से मानते है। और बच्चे छोटी दिवाली की शाम पटाके फोड़कर अपनी ख़ुशी को प्रकट करते है।
  • दिवाली – दिवाली को अमावस्या के रूप में माना जाता है। और यह भी कहा जाता है की दिवाली की रात को साल की सबसे काली रात माना जाता है इस त्यौहार को पूरे भारत में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी की पूजा की जाती है और सब अपने अपने घरो को दीयों से सजाते है। और बच्चे भी इस दिन पटाके फोड़कर इस त्यौहार का आनंद लेते हैं।
  • गोवर्धन पूजा – इस दिन को पूरे भारत में अलग अलग कारण की वजह से मनाया जाता है। जैसे की उत्तर भारत में उस दिन के रूप में मनाई जाती है। जिस दिन भगवान श्री कृष्ण ने गरज और बारिश के देवता इंद्र को हराया था और गोवर्धन पर्वत को अपनी एक ऊँगली से उठाया था और सभी गोकुल वासियो को बचाया था। इस दिन भारत में गाय माता की भी पूजा की जाती है।
  • भाई दूज – भाई दूज के त्यौहार को भी भारत में बड़े जोर शोर से मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई तिलक करती है और उसकी लम्बी उम्र की प्रार्थना करती है। इस त्यौहार को हिन्दू ही नही बल्कि कई और धर्म के लोगों द्वारा भी मनाया जाता है।

दीपावली कितने तारीख को है?

2022 में दिवाली कौन से दिन है ?

2022 में दिवाली 24 अक्टूबर ,सोमवार को है।

दिवाली को लोग क्या करते है ?

दिवाली को लोग एक दूसरे को मिठाई व तोहफे बांटते है और ख़ुशी को प्रगट करते हैं।

दिवाली में लोग किसकी पूजा करते हैं ?

दिवाली में लोग भगवान श्री गणेश और देवी लक्ष्मी जी की पूजा करते है।

Leave a Comment

Join Telegram