प्रत्येक कार्य क्षेत्र में आपको अपने दस्तावेजों की आवश्यकता होती है परन्तु आप हमेशा अपने साथ सारे डाक्यूमेंट्स नहीं रख सकते क्योंकि आपके ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स खोने का भी डर होता है अगर गलती से आपके डाक्यूमेंट्स खो जाये तो उन्हें वापस प्राप्त करने के लिए समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है और भी कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपके लिए डिजिलॉकर की सुविधा काफी मददगार साबित हो सकती है। तो आज हम एक लेख के माध्यम से जानेगे Digilocker kya hai?
यह भी पढ़िए :- GB WhatsApp Kya Hai
Digilocker kya hai?
आज कल आप अपने बहुत से काम जैसे शॉपिंग, बिल पेमेंट ये सब मोबाइल के जरिये कर लेते है। अब आप अपने जरूरी डाक्यूमेंट्स को भी अपने स्मार्टफोन में सेव करके रख सकते है। अब आपको जरुरी दस्तावेजों को अपने साथ लेकर घूमने की जरूरत नहीं है अब सभी दस्तावेजों को एक वेबसाइट या ऐप में सुरक्षित रख सकते हो जिसका नाम है डिजिलॉकर इसका उद्देश्य कागजी डाक्यूमेंट्स को कम करना है।
डिजिलॉकर या डिजिटल लॉकर दोनों एक ही है। डिजिलॉकर एक ऑनलाइन लॉकर होता है। आप वेबसाइट या ऐप में अपने जरुरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, लाइसेंस, आई डी कार्ड, अंकपत्र जैसे दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को स्टोर कर सकते है। यह सुविधा भारत सरकार की डिजिटल इंडिया के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी द्वारा चलाई गयी है। इसमें अपना अकाउंट बनाने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना आवश्यक चाहिए। ये केंद्रीय सरकार द्वारा चलाई गयी एक सुरक्षित ऐप है।
डिजिलॉकर app क्या है ?
डिजिलॉकर ऐप एक ऐसी ऐप है जहा आप अपने डॉक्युमेंट्स की सॉफ्ट कॉपी अपलोड कर सकते है और आपके सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स सुरक्षित रहते है। वैसे तो आप डिजिलॉकर की वेबसाइट पर भी अपना अकाउंट बना सकते हो या डिजिलॉकर ऐप को आप अपने मोबाइल में गूगल प्लेस्टोर से भी डाउनलोड कर सकते है। इसमें खाता बनाने के लिए आपका मोबाइल नंबर आपके आधार नंबर से लिंक होना चाहिए।
डिजिलॉकर कितना सुरक्षित है ?
डिजिलॉकर उतना ही सुरक्षित जितना की हमारा बैंक अकाउंट। इसको सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। इसका इस्तेमाल करने के लिए यूजर आई डी, पासवर्ड बनाना होता है अपना आधार लिंक करना होता है अपना मोबाइल नंबर भी रजिस्टर करवाना होता है ये सब प्रोसेस पूरा होने के बाद हम इसका उपयोग कर सकते है। इसमें सिक्योरिटी का ख़ास ध्यान रखा गया है। लॉगिन करने पर भी रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP आता है जिसको दर्ज करने के बाद ही यह खुलता है।
यहां सेव किये गए डॉक्युमेंट्स को आप कही भी उपयोग कर सकते है इनका उपयोग किये जाना भारत में पूरी तरह लीगल है। बिना पासवर्ड के इसको ओपन नहीं किया जा सकता। यहा अपलोड दस्तावेज ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड होते है तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। भारत के सभी नागरिकों के लिए काफी उपयोगी और सुरक्षित है। DIGILOCKER भारत सरकार द्वारा दी गयी आपकी Personal online document storage facility है।
यह भी पढ़िए :- Wikipedia Kya hai | विकिपीडिया क्या होता है ?
डिजिलॉकर वेबसाइट पर अकाउंट कैसे बनाये ?
- सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट पर जाये ।
- अब आपको sign up का ऑप्शन दिखेगा उसपर क्लिक करे
- अब वह अपना पूरा नाम (जो आधार कार्ड में हो), जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, जेंडर e-mail आई डी और पासवर्ड बना के भर
- अब आपके पास OTP आएगा।
- यहां आपको दो ऑप्शन मिलेंगे OTP और फिंगरप्रिंट आप कोई भी एक से अपना प्रोसेस आगे बड़ा सकते है।
- अब आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड बनाना है
- इसके बाद आप लॉगिन कर डिजिलॉकर का इस्तेमाल कर सकते हो।
डिजिलॉकर ऐप में अकाउंट कैसे बनाये ?
- सबसे पहले प्लेस्टोर से डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करे
- इनस्टॉल होने के बाद ओपन करे
- ओपन करने के बाद अपनी भाषा का चुनाव करे।
- Get Started पर क्लिक करे
- क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करे
- अब वह अपना पूरा नाम (जो आधार कार्ड में हो), जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, जेंडर e mail आई डी और पासवर्ड बना के भर
- अब आपके पास OTP आएगा।
- यह आपको दो ऑप्शन मिलेंगे OTP और फिंगरप्रिंट आप कोई भी एक से अपना प्रोसेस आगे बड़ा सकते है।
- अब आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड बनाना है
- इसके बाद आप लॉगिन कर डिजिलॉकर का इस्तेमाल कर सकते हो।
Digilocker पर आधार कार्ड कैसे Issue करे
- सबसे पहले लॉगिन करे otp दर्ज करे।
- होमपेज पर दिए आधार लिंक विकल्प पर क्लिक करे
- अपना आधार नंबर डाले आधार नंबर डालने के बाद Get Document पर क्लिक करे।
- आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा
- OTP को भर दे इस प्रकार आपका आधार डिजिलॉकर में सेव हो जायेगा
- issued document में जा कर आप अपना आधार कार्ड देख सकते है।
डिजिलॉकर में पैन कार्ड कैसे issue करे
- सबसे पहले डिजिलॉकर में लॉगिन करे।
- होमपेज पर दिए पैन लिंक विकल्प पर क्लिक करे
- अपना पैननंबर डाले पैन नंबर डालने के बाद Get Document
- आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा
- OTP को भर दे इस प्रकार आपका आधार डिजिलॉकर में सेव हो जायेगा
- यह एक इशू डॉक्यूमेंट या इलेक्ट्रॉनिक डॉक्यूमेंट होगा।
इसपर भी गौर करें :- 10 Best Video Download करने वाला Apps Download करे
डिजिलॉकर में डाक्यूमेंट्स कैसे अपलोड करे
अपने सभी डाक्यूमेंट्स जिनको आप यहा सेव करना चाहते हो उनकी क्लियर फोटो क्लिक कर लीजिये या स्कैन कर लीजिये अगर pdf सेव करना चाहते हो तो pdf फाइल बना लीजिये।
- ऐप को ओपन करे
- डैशबोर्ड पर Upload Document पर क्लिक करे
- उसके बाद आपको दो फोल्डर Documents और My Certificates दिखेंगे ,आप चाहे तो अपने अनुसार नया फोल्डर भी बना सकते है
- अब जिस जगह अपना डॉक्यूमेंट सेव करना चाहते हो उस ऑप्शन पर क्लिक करे।
- ऊपर आपको अपलोड का आइकॉन पर क्लिक करना है।
- अब आपको दो ऑप्शन मिलेंगे आपको एक ऑप्शन सेलेक्ट करना है।
- अब अपनी गैलरी या फोल्डर जहाँ भी अपना डॉक्यूमेंट सेव किया हो उसको सेलेक्ट करना है।
- आपका डॉक्युमेंट इस तरह यहाँ सेव हो जायेगा।
अपलोड डॉक्यूमेंट (Upload Document) और इशू डॉक्यमेंट (Issue Document) क्या है
अपलोड डॉक्यूमेंट उनको बोलते है जो यूजर द्वारा अपलोड किये जाते है।
इशू डॉक्यूमेंट एक प्रकार से इलेक्ट्रॉनिक डॉक्यूमेंट होते है जो सरकारी एजेंसी द्वारा यूजर के ओरिजिनल डॉक्यूमेंट को वेरीफाई करके इलेक्ट्रॉनिक डॉक्यूमेंट के रूप में इशू किया जाता है।
Digilocker के फायदे
- डॉक्यूमेंट की हार्ड कॉपी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
- यह आपके डॉक्यूमेंट ख़राब भी न ही होंगे।
- आपके डाक्यूमेंट्स खोने का खतरा भी नहीं रहेगा
- सेव डाक्यूमेंट्स को आप कभी भी और कही भी जरुरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल कर सकते हो।
- सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं के लिए मान्य है।
- हार्ड कॉपी हमेशा साथ रखने की आवश्यक नहीं पड़ेगी।
- आपका कोई डॉक्यूमेंट यदि गम भी हो जाता है तो यह तो वो सुरक्षित रहेगा।
- गाड़ी में लाइसेंस RC रखने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
- आपका लॉकर बिना पासवर्ड के नही खुलेगा।
- आसानी से अपने डाक्यूमेंट्स को डिजिटल फोम में देख सकते है, डाउनलोड कर सकते हो, शेयर भी कर सकते हो।
- डाक्यूमेंट्स चोरी होने का डर भी नहीं रहेगा।
डाक्यूमेंट्स कैसे शेयर करे
अगर आपको अपना ई-डॉक्यूमेंट शेयर करना है तो अपलोड डाक्यूमेंट्स में आपको शेयर लिंक मिल जायेगा उस पर क्लिक करना होगा उसके बाद जिसके साथ आपको डाक्यूमेंट्स शेयर करने है उसकी e-mail आई डी दर्ज करे मेल लिखे डॉक्यूमेंट जोड़े और फिर सेंड कर दे। एक बर में आप एक ही डॉक्यूमेंट शेयर कर सकते है।
Digilocker kya hai से सम्बंधित कुछ प्रश्न व उनके उत्तर
Digi Locker 2015 में लॉन्च हुआ था।
डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digitallocker.gov.in है।
डिजिलॉकर में डाक्यूमेंट्स सेव करने के लिए 1GB का क्लाउड स्टोरेज है।
डिजिलॉकर बिलकुल निःशुल्क है इसके इस्तेमाल के लिए आपको इंटरनेट की आवश्यकता होती है।
Digilocker एक ऐसी एप्लीकेशन है जिसके अंदर आप अपने सभी आवश्यक दस्तावेज रख सकते है। यह एप्लीकेशन सरकार के द्वारा लांच की गयी थी।