बागेश्वर धाम- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जीवन-परिचय | Dhirendra Shastri Biography in Hindi

सोशल मीडिया पर अपने चमत्कारों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम) आजकल फिर से सोशल मीडिया की सुर्खियाँ बने हुए है। हालाँकि इस बार उन्हें अपने चमत्कारों के कारण विवाद का सामना करना पड़ रहा है। नागपुर में कार्यरत अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति के सदस्य द्वारा महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चमत्कारों को अंधविश्वास बताते हुए शास्त्रार्थ की चुनौती दी गयी है जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। इस कारण से यह विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया में महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम) के पक्ष एवं विपक्ष में लोग अपनी-अपनी राय दे रहे है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से आप जान सकेंगे की महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) कौन है ? महाराज धीरेंद्र कृष्ण का जीवन परिचय (Dhirendra Krishna Shastri Biography in hindi) सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के अतिरिक्त यहाँ आपको महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जीवन से जुड़े अन्य बिन्दुओ के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी।

भारत के चार धाम यात्रा का नाम क्या है

Dhirendra Shastri Biography in Hindi
Dhirendra Shastri Biography in Hindi

Article Contents

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

Dhirendra Krishna Shastri Biography in hindi

यहाँ आपको Bageshwar Dham sarkar महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जीवन की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गयी है :-

नामश्री धीरेन्द्र कृष्ण जी
उपनामबागेश्वर धाम महाराज
अन्य प्रसिद्ध नाम बालाजी महाराज, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बागेश्वर महाराज
जन्म4 जुलाई 1996
जन्म स्थानगड़ा, छतरपुर, मध्य प्रदेश
माता का नामसरोज गर्ग
पिता का नामराम कृपाल गर्ग
दादाजी का नाम भगवान दास गर्ग
व्यवसायकथावाचक, पीठाधीश्वर Bageshwar Dham sarkar, सनातन धर्म प्रचारक, दिव्य दरबार, यूट्यूबर
धर्महिन्दू
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
शैक्षिक योग्यताकला वर्ग में स्नातक
गुरूश्री दादा जी महाराज सन्यासी बाबा
नेटवर्थ19.5 करोड़
Dhirendra Krishna Shastri Biography in hindi

महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कौन है ?

महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) जिन्हे की बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham sarkar) के नाम से प्रसिद्धि प्राप्त है, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर है। बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) हनुमान जी को समर्पित मंदिर है जहाँ प्रतिवर्ष देश-विदेश से लाखों लोग दर्शन करने के लिए आते है। Bageshwar Dham sarkar महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा बागेश्वर धाम में बाला जी महाराज का दिव्य दरबार लगाया जाता है जहाँ वे लोगो की समस्याओ का समाधान पर्ची पर लिखकर देते है। यही कारण है की भारत के कोने-कोने से लोग अपनी समस्याओ का समाधान करने बाला जी महाराज का दरबार में अर्जी लगाने जाते है। हालांकि वर्तमान में महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चमत्कारों के कारण विवाद का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग उनके चमत्कारों को अन्धविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे है।

भारत में 12 ज्योतिर्लिंग – भगवान शिव के मंदिर

महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जीवन परिचय

महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्यप्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में स्थित गड़ा पंज गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम राम कृपाल गर्ग एवं माताजी सरोज गर्ग है। इनके दादाजी भगवान दास गर्ग जी बागेश्वर धाम के बहुत बड़े भक्त थे जिनकी आध्यात्मिक शिक्षाओं का महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जीवन पर गहरा प्रभाव रहा। बचपन में Dhirendra Krishna Shastri का परिवार अत्यंत निर्धन था जिसके कारण उन्हें विभिन सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा। हालांकि बचपन से ही उन्हें हनुमान जी के प्रति श्रद्धा एवं प्रेम था यही कारण रहा की उन्हें अध्यात्म में रूचि जगने लगी। अपनी शिक्षा पूरी करने के पश्चात पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पूर्ण रूप से बागेश्वर धाम की सेवा में समर्पित हो गए।

कौन है जया किशोरी, जीवन परिचय, अनमोल विचार

महाराज धीरेंद्र कृष्ण की शिक्षा

Bageshwar Dham sarkar पंडित महाराज धीरेंद्र कृष्ण की प्रारंभिक शिक्षा गाँव के ही सरकारी स्कूल से पूरी हुयी है। परिवार की निर्धन स्थित के कारण उन्होंने गाँव के सरकारी स्कूल से अपनी प्राथमिक शिक्षा को पूर्ण किया। 8वीं के बाद आगे की शिक्षा पूरी करने के लिए उन्हें 5 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ती थी। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के पश्चात उन्होंने नियमित रूप से स्नातक पूरी करने की सोची परन्तु स्थितियाँ अनुकूल ना होने के कारण उन्होंने प्राइवेट से स्नातक पूर्ण किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री कला में स्नातक है।

भारत के 10 प्रसिद्ध मंदिर

Dhirendra Krishna Shastri का बागेश्वर धाम सरकार का सफर

बचपन से ही अपने दादाजी से अध्यात्म का ज्ञान प्राप्त करने के पश्चात महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का मन मानव सेवा की ओर था। स्नातक करने के पश्चात उन्होंने परिवार का आर्थिक भार कम करने के लिए विभिन स्थानों पर भागवत कथा का प्रवचन आरम्भ किया किया। अपने ओजस्वी वाणी से वे भक्तो को मंत्रमुग्ध कर देते है। बागेश्वर धाम में महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दादाजी दरबार लगाते थे जिनके समाधि ग्रहण करने के पश्चात Bageshwar Dham के पीठाधीश्वर की गद्दी महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सौपी गयी। वर्त्तमान में बागेश्वर धाम में बालाजी महाराज का दिव्य दरबार लगता है।

चार धाम की यात्रा कैसे करें 2023, जानें पूरा प्रोसेस

बागेश्वर धाम क्या है (What is Bageshwar Dham)

बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) मध्यप्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में स्थित गड़ा पंज गांव में बजरंगबली हनुमान को समर्पित प्रसिद्ध मंदिर है। बागेश्वर धाम सरकार में अर्जी लगाने पर सभी समस्याओ का समाधान होता है यही कारण है की देश के कोने-कोने से भक्त यहाँ अपनी अर्जी लगाने आते है। यहाँ प्रत्येक मंगलवार को पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम) द्वारा दिव्य दरबार लगता है जहाँ भक्तो को उनकी समस्या का समाधान पर्ची पर लिखकर दिया जाता है। इसके अतिरिक्त यहाँ अन्य धर्मार्थ कार्य भी संचालित किए जाते है।

बागेश्वर धाम सरकार, बागेश्वर धाम टोकन एवं दर्शन की विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :-

महाराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के गुरू (Dhirendra Shastri Guru)

बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध संन्यासी दादाजी गुरू संन्यासी बाबा महाराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के गुरू माने जाते है।  320 साल वर्ष पूर्व दादाजी गुरू सन्यासी बाबा द्वारा बागेश्वर धाम में समाधि ली गयी थी जिसके कारण यह स्थान श्रद्धालुओं के मध्य प्रसिद्ध था। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के दादाजी बागेश्वर धाम में दरबार लगाते थे जो की महाराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के गुरू एवं शिक्षक थे। अपने दादाजी से ही Bageshwar Dham sarkar पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने आध्यात्मिक शिक्षा ग्रहण की।

महाराज धीरेन्द्र कृष्ण से जुड़ा विवाद (Dhirendra Shastri Bageshwar Baba Controversy)

हाल ही में नागपुर की अंध श्रद्धा उन्मूलन समिति के सदस्य श्याम मानव के द्वारा महाराज धीरेन्द्र कृष्ण के चमत्कारो को पाखण्ड बताकर उन पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया गया था। श्याम मानव के द्वारा महाराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को शास्त्रार्थ की भी चुनौती दी गयी थी जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। हालांकि बागेश्वर धाम सरकार द्वारा स्वयं को भगवान हनुमान का सेवक बताते हुए मानव सेवा के लिए समर्पित बताया गया है।

बागेश्वर धाम- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जुड़े अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) कौन है ?

महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर एवं कथावाचक है।

महाराज धीरेन्द्र कृष्ण का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?

महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्यप्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में स्थित गड़ा पंज गांव में हुआ था।

बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) कहाँ स्थित है ?

बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है। यह मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित है।

क्या महाराज धीरेन्द्र कृष्ण विवाहित है ?

नहीं। महाराज धीरेन्द्र कृष्ण वर्तमान समय में अविवाहित जीवन जी रहे है। बागेश्वर धाम सरकार द्वारा अपना जीवन मानव सेवा में समर्पित किया गया है।

महाराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के गुरू कौन है ?

महाराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के गुरू दादाजी गुरू संन्यासी बाबा माने जाते है। महाराज धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा अपने दादाजी से आध्यात्मिक शिक्षा ग्रहण की गयी थी।

Leave a Comment

Join Telegram