दिल्ली श्रमिक मित्र योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व लाभ Delhi Shramik Mitra Yojana

बढ़ती महामारी और गरीबी को देखते हुए केंद्र सरकार दिल्ली ने श्रमिकों के लिए एक नई योजना शुरू की है। उनकी सामाजिक , आर्थिक, स्थिति व जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए दिल्ली श्रमिक मित्र योजना का शुभारम्भ 8 नवम्बर 2021 को दिल्ली सरकार द्वारा किया है। Delhi Shramik Mitra Yojana के माध्यम से श्रमिकों का मासिक वेतन बढ़ाया जाएगा। यह योजना दिल्ली सरकार ने अपने मजदूरों के लाभ के लिए बनाई है। योजना के माध्यम से दिल्ली के 6 लाख से भी अधिक दिल्ली निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों तक सरकार की योजनाओ का लाभ Delhi Shramik Mitra Yojana के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। इन श्रम मित्रो का काम वार्ड लेवल पर कंस्ट्रक्शन बोर्ड द्वारा रजिस्टर्ड निर्माण श्रमिकों को मदद पहुंचना है।

दिल्ली रोजगार बाजार: पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

दिल्ली श्रमिक मित्र योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Delhi Shramik Mitra Yojana

इस योजना का उद्देश्य है समय पर श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का फ़ायदा पहुंचाना। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने इस योजना के बारे में बताया की सरकार योजना तो बनाती है लेकिन श्रमिक को उसकी जानकारी नहीं मिल पाती। उन्होंने कहा की लगभग 700 – 800 श्रमिक मित्रों की नियुक्ति की जाएगी। श्रमिकों के लिए आरम्भ की गई योजनाओ की जानकारी श्रमिक मित्रो के द्वारा दी जाएगी जिससे की वह उस योजना का लाभ उठा सके। हर वार्ड में 3-4 Shramik Mitra सहायता के लिए प्रदान किये जाएगें। Delhi Shramik Mitra Yojana के बारे में सभी जानकारी लेने के लिए आर्टिकल को लास्ट तक पढ़े।

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

Article Contents

Delhi Shramik Mitra Yojana

योजना का नाम दिल्ली श्रमिक मित्र योजना
किसने आरम्भ की दिल्ली सरकार
लाभार्थी दिल्ली के श्रमिक
उद्देश्य श्रमिकों को लाभ पहुंचना
आधिकारिक वेबसाइट delhi.gov.in
साल 2023
आवदेन का प्रकार अभी शुरू नहीं
राज्य /केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली

दिल्ली श्रमिक मित्र योजना के लाभ और विशेषताएं

  • 8 नवंबर 2021 को दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली श्रमिक मित्र योजना का आरम्भ किया गया था।
  • दिल्ली निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा आरंभ की गई सरकारी योजनाओ का लाभ इस योजना द्वारा पहुंचाया गया।
  • इसके लिए लगभग 700 से 800 श्रमिक मित्रो की नियुक्ति की जाएगी।
  • निर्माण श्रमिकों के घर तक जाकर श्रमिक मित्र उन्हें योजनाओ से जोड़ने का कार्य करेंगे।
  • श्रमिकों के लिए आरम्भ की गई योजनाओ की जानकारी श्रमिक मित्रो द्वारा प्रदान की जाएगी।
  • श्रमिक मित्र जिला, विधानसभा और वार्ड कोर्डिनेटर के रूप में करेंगे।
  • श्रमिक मित्रो द्वारा जानकारी प्रदान करने के साथ साथ श्रमिकों का आवेदन करवाने और योजनाओ का लाभ प्राप्त होने तक सहायता की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से श्रमिकों तक योजनाओ का लाभ पहुंच सकेगा और साथ ही से श्रमिकों का विकास होगा।
  • उपमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया की इस योजना के तहत श्रमिक मित्र निर्माण श्रमिक मित्रो के घर जाकर उन्हें सभी योजनाओ से जोड़ने का काम करेंगे।
  • अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते है तो आधिकारिक वेबसाइट delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।
  • प्रत्येक वार्ड में 3-4 श्रमिक मित्र नियुक्त किये जाएगी जो कि सहायता प्रदान करेंगे।

दिल्ली श्रमिक मित्र योजना 2023 के जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • वोटर आईडी कार्ड

Delhi Shramik Mitra Yojana पात्रता

अगर आप दिल्ली सरकार द्वारा निकली गई योजना का लाभ उठाना चाहते है तो यह पात्रता का पूरा होना आवश्यक है।

  • श्रमिक मित्र योजना 2023 का लाभ लेने के लिए आपको दिल्ली का निवासी होना आवश्यक है।
  • आवेदक का श्रमिक होना आवश्यक है ।
  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष या अधिक होनी आवश्यक है।

दिल्ली श्रमिक मित्र योजना 2023 में आवेदन कैसे करे ?

अगर आप Delhi Shramik Mitra Yojana में आवेदन करना चाहते है तो आपको इंतज़ार करना होगा। अभी सरकार द्वारा इस योजना की घोषणा की गई है। जल्द ही सरकार द्वारा आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। जैसे ही राज्य सरकार द्वारा दिल्ली श्रमिक मित्र 2023 आवदेन की प्रक्रिया बताई जाएगी या कोई भी जानकारी दी जाएगी आपको हमारे आर्टिक्ल के माध्यम से जानकारी मिल जाएगी।

श्रमिक मित्र योजना का आरम्भ कहा और किसके द्वारा हुआ?

इस योजना का आरम्भ दिल्ली में दिल्ली राज्य सरकार द्वारा किया गया।

दिल्ली श्रमिक मित्र योजना का कौन लाभ उठा सकता है ?

दिल्ली निवासी होना आवश्यक है , श्रमिक होना आवश्यक है , आवेदक की आयु 18 या उससे अधिक होनी वषयक है।

श्रमिक मित्र योजना 2023 क्या है ?

श्रमिक मित्र योजना सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओं को श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए शुरू की गयी योजना है।

श्रमिक मित्र योजना के लिए किन किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है ?

  • आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड ,पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, ईमेल आईडी,मोबाइल नंबर,वोटर आईडी कार्ड
  • श्रमिक मित्र योजना कब आरम्भ हुई ?

    यह योजना 8 नवंबर 2021 को शुरू की गयी थी।

    इस योजना का ऑनलाइन पंजीकरण कब शुरू होगा ?

    योजना का ऑनलाइन पंजीकरण जल्द ही शुरू होगा। इस पेज पर आपको सभी अपडेट मिल जाएग।

    Leave a Comment

    Join Telegram