दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में आम आदमी पार्टी बहुमत के बहुत करीब पहुँच चुकी है। दिल्ली चुनाव की मतगणना जारी है, 04 दिसंबर को दिल्ली एमसीडी के 250 वार्डों में मतदान हुआ था और इस बार एमसीडी चुनाव में 50 प्रतिशत मतदान ही हो पाया। दिल्ली एमसीडी इलेक्शन में 1349 उम्मीदवार मैदान में खड़े हुए थे। जिनकी किस्मत की तिजोरी आज खुलने जा रही है। दिल्ली में आप पार्टी के दफ्तर के बाहर कई कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी हुई है और नेताओं का कार्यालय में जमावड़ा लगा हुआ है।
इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक बड़ा परिवर्तन कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 15 साल लम्बे कांग्रेस के शासन और एमसीडी में 15 साल के शासन को उखाड़ फेंका है। इससे यह साफ़ पता चलता है कि लोगों को नफरत की राजनीति बिलकुल पसंद नहीं है। लोग अब स्कूलों, अस्पतालों, बिजली, सफाई, बुनियादी ढांचों के लिए वोट करते हैं।
इस बार के चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला है जहाँ पर बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आमने-सामने थीं। एमसीडी पर भारतीय जनता पार्टी पिछले 15 साल से नगर निगम पर कब्ज़ा जमाए हुए है। अगर बात एग्जिट पोल के नतीजे की करें तो इस बार दिल्ली नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी मिल सकती है। वहीं बीजेपी अब दुसरे स्थान पर खिसक गयीं है और कांग्रेस को मात्र कुछ सीटें ही मिल पाई।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
दिल्ली नगर निगम चुनाव
एमसीडी चुनाव की मतगणना से पहले आप ने एक नया स्लोगन जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि ‘अच्छे होंगे पांच साल, एमसीडी में भी केजरीवाल’. मतगणता के लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं और सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नतीजों को देखते हुए राघव चड्ढा ने बयान दिया है कि भारतीय जनता पार्टी को जनता ने करारा जवाब दे दिया है। जनता ने उस पार्टी को वोट दिया है जो विकास के लिए काम करे और कहा है कि हम दिल्ली को दुनिया की सबसे खूबसूरत शहर में बदल देंगे।
दिल्ली एमसीडी चुनाव जीतने के बाद आप मुख्यालय से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विजय भाषण सुनें।
CM @ArvindKejriwal‘s Victory Speech from AAP HQ after winning Delhi MCD Elections | LIVE #MCDMeinBhiKejriwal https://t.co/9UQ2wWJLSI
— AAP (@AamAadmiParty) December 7, 2022
15 साल बाद बदली सत्ता, देखें किसको कितने सीट?
दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी बहुमत के बेहद करीब है। ताज़ा जानकारी के अनुसार आप पार्टी ने बहुमत हांसिल कर ली है। आम आदमी पार्टी को 134 सीटों में जीत हासिल की है, वहीं भाजपा ने 104 सीटें तथा कांग्रेस ने 9 सीटें और निर्दलीय उम्मीदवार ने 3 सीटें जीती हैं। दिल्ली नगर निगम चुनाव में 250 वार्डों पर चुनाव हुए थे। जिसमें आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर ली है। आप पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिली है
MCD चुनाव की मतगणना समाप्त हुई। MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ने 134 सीटें, भाजपा ने 104 सीटें, कांग्रेस ने 9 सीटें और निर्दलीय ने 3 सीटें जीतीं।#DelhiMCDPolls pic.twitter.com/e8n9VTP8z6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022
आम आदमी पार्टी की हुई जीत
MCD में हुई जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को बधाई दी है और शुक्रिया कहा है कि उन्हें जनता ने इतना प्यार दिया। उन्होंने कहा की इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूँ। दिल्ली की जनता अब बदलाव चाहती है, दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की गन्दगी को साफ़ करने, भ्रस्टाचार को मिटाने और पार्क को ठीक करने की सारी जिम्मेदारियां दे दी हैं और अब मैं दिन रात मेहनत करके आप लोगों के भरोसे पर कायम रहने की कोशिश करूँगा।