दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2023: ऑनलाइन आवेदन, Check डीलर लिस्ट ev.delhi.gov.in

दिल्ली सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2023 (Delhi Electric Vehicle Policy2023) की घोषणा की गयी है। इस पॉलिसी के माध्यम से दिल्ली सरकार द्वारा प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए 30,000 रुपए से लेकर डेढ़ लाख रुपए तक के इन्सेन्टिव्स का लाभ प्रदान किया जायेगा जिससे की अधिक से अधिक नागरिक इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। साथ ही इस पॉलिसी के माध्यम से इलेक्ट्रिकल वाहनों के उपयोग को भी बढ़ावा दिया जायेगा जिससे की राजधानी में प्रदूषण की समस्या से भी निजात मिलेगी।

Delhi Electric Vehicle Policy

आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले है दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2023 क्या है ? इस पॉलिसी के मुख्य प्रावधान क्या है ? इसके लाभ, उद्देश्य और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में भी आपको इस लेख के माध्यम से जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और डीलर लिस्ट की जानकारी के लिए आप लेख में अंत तक बने रहे।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यह भी पढ़े :- नेशनल एजुकेशन पालिसी

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2023

दिल्ली सरकार द्वारा प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2023 शुरू की गयी है। इस पॉलिसी के माध्यम से दिल्ली सरकार द्वारा वर्ष 2024 तक प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों का अनुपात 25 फीसदी तक करने का है ताकि राजधानी के प्रदूषण में कमी की जा सके। साथ ही इसके माध्यम से पेट्रोल और डीज़ल चलित वाहनों के उपयोग पर लोगो की निर्भरता भी कम की जाएगी। इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार द्वारा 2 व्हीलर, 3 व्हीलर और 4 व्हीलर वाहनों की खरीद पर 30,000 रुपए से लेकर 1,50,000 रुपए तक की छूट प्रदान की जाएगी साथ ही इन वाहनों को रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स में भी छूट प्रदान की जाएगी। इससे दिल्ली के अधिक से अधिक नागरिक इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने के लिए प्रोत्शाहित होंगे।

इस टेबल के माध्यम से आपको दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2023 से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ की जानकारी प्रदान की गयी है :-

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
आर्टिकल सम्बंधित है दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2023
पॉलिसी लांच की गयी दिल्ली सरकार द्वारा
उद्देश्य इलेक्ट्रिक व्हीकल के उपयोग को प्रोत्साहन देना
लाभ इलेक्ट्रिक व्हीकल के उपयोग से राजधानी में प्रदूषण की समस्या से छुटकारा मिलेगा
वर्ष 2023
सम्बंधित राज्य दिल्ली
अनुदान राशि 30,000 रुपए से 1,50,000 रुपए
आधिकरिक वेबसाइट ev.delhi.gov.in
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन

Delhi Electric Vehicle Policy-2023, उद्देश्य

देश की राजधानी दिल्ली की गणना दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरो में की जाती है। पेट्रोल और डीज़ल चलित वाहनों का राजधानी के प्रदूषण में सबसे अधिक योगदान है। अत्यधिक प्रदूषण के कारण राजधानी के निवासियो को स्वास्थ्य सम्बंधित विभिन प्रकार की समस्याओ का सामना करना पड़ता है। इन सभी समस्याओ को ध्यान में रखते हुये दिल्ली सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए Delhi Electric Vehicle Policy-2023 को लांच किया गया है। इस पॉलिसी के माध्यम से सरकार द्वारा Electric Vehicle को प्रोत्साहन देने के लिए सम्पूर्ण तंत्र विकसित किया जायेगा जिसके तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर छूट, रोड और रजिस्ट्रेशन टैक्स में छूट, चार्जिंग की सुविधा के लिए जगह-जगह चार्जिंग स्टेशन, सिंगल-विंडो क्लियरेन्स और अन्य सुविधाओं का विकास किया जायेगा जिससे की राजधानी में अधिक से अधिक नागरिक इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ शिफ्ट हो।

दिल्ली की योगशाला 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लॉगिन व लाभ

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2023 के माध्यम से दिल्ली सरकार द्वारा वर्ष 2024 तक राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों की भागीदारी को 25 फीसदी तक करना है ताकि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या का समाधान किया जा सके। साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल आर्थिक दृष्टि से भी किफायती होते है।

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2023, लेटेस्ट अपडेट

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2023 के अंतर्गत दिल्ली सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण घोषणा की गयी है। राजधानी के जिन भी नागरिको के पास 10 वर्ष से अधिक पुराने पेट्रोल या डीजल वाहन है उनके मन में अकसर यह सवाल आता होगा की क्या पेट्रोल और डीजल वाहनों को इलेक्ट्रिक व्हीकल में कन्वर्ट किया जा सकता है तो इसका जवाब है हाँ। दिल्ली सरकार द्वारा पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनधारी मालिकों को राहत प्रदान करते हुये अपने 10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहन को इलेक्ट्रिक व्हीकल में कन्वर्ट करने के लिए अनुमति प्रदान की गयी है।

जिन भी नागरिको के पास 10 वर्ष अधिक पुराने पेट्रोल या डीजल वाहन है वे दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा अधिकृत एजेंसी के माध्यम से अपने कन्वेंशनल पेट्रोल और डीजल व्हीकल को इलेक्ट्रिक व्हीकल में कन्वर्ट कर सकते है। इसके लिए रेट्रोफिटिंग तकनीक (retrofitting technology) का उपयोग किया जायेगा।

पॉलिसी के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली अनुदान राशि

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2023 के अंतर्गत विभिन प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रदान की जाने वाली अनुदान राशि का विवरण इस प्रकार से है:-

वाहन का प्रकार अनुदान की राशि (अधिकतम)
दुपहिया (2-wheeler)30,000 रुपए
तिपहिया वाहन 30,000 रुपए
ऑटो-रिक्शा30,000 रुपए
ई -रिक्शा 30,000 रुपए
Freight vehicle30,000 रुपए
इलेक्ट्रिक कार 1,50,000 रुपए

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2023, मुख्य बिंदु

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2023 के माध्यम से दिल्ली सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के लिए विभिन प्रकार की सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। नयी इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के मुख्य प्रावधान इस प्रकार से है।

  • इस योजना के माध्यम से दिल्ली सरकार द्वारा प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विभिन प्रकार की सुविधायें प्रदान की जाएगी जिसमे अनुदान राशि, रोड टैक्स एक्सेम्पशन, रजिस्ट्रेशन फ़ीस में छूट और अन्य सुविधायें शामिल की गयी है।
  • नागरिको को इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर इस योजना के माध्यम से 30,000 रुपए से लेकर 1,50,000 रुपए तक का अनुदान प्रदान किया जायेगा जिसमे टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और फोर व्हीलर को शामिल किया गया है।
  • सरकार द्वारा इस पॉलिसी के अंतर्गत प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इकोसिस्टम तैयार किया जायेगा जिसमे इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीद पर अनुदान, चार्जिंग पॉइंट, प्रशिक्षण और पर्यावरण कम्पेनसेशन सेस को शामिल किया गया है।
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा वर्ष 2024 तक 25 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहनों की भागीदारी को सुनिश्चित किया गया है जिसमे टू-व्हीलर को प्रमुखता से शामिल किया गया है।

DDA Flat Yojana: 15,000 सरकारी फ्लैट मिलेंगे दिल्ली वालों को

Delhi Electric Vehicle Policy-2023, आवेदन प्रक्रिया

Delhi Electric Vehicle Policy-2023 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट ev.delhi.gov.in पर जायें।

Delhi Electric Vehicle Policy online

  • होमपेज पर आपको दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन का लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। इसमें मांगी गयी सभी जानकारियां दर्ज कर दे। साथ ही मांगे गये दस्तावेजों को भी अपलोड कर दे।
  • इसके बाद अन्य फॉर्मलिटीज को पूरी करके आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म को जमा कर सकते है।
  • इस प्रकार से आप आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

ये है लॉगिन की प्रक्रिया

आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से लॉगिन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ev.delhi.gov.in पर जायें।

  • होमपेज पर आपको Incentive login का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।

Delhi दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2022, लॉगिन प्रोसेस Electric Vehicle Policy online login

  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा। इसके बाद login के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लॉगिन प्रोसेस

  • इस प्रकार से आप आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से लॉगिन कर सकते है।

डीलर लिस्ट देखने की प्रक्रिया (Check Dealer list)

जो भी नागरिक इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने के इच्छुक है उन्हें दिल्ली सरकार द्वारा आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से डीलर लिस्ट देखने की सुविधा प्रदान की गयी है। इसकी मदद से नागरिक अपने क्षेत्र के इलेक्ट्रिक व्हीकल डीलर की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ev.delhi.gov.in पर जायें।

  • होमपेज पर आपको EV finder का ऑप्शन दिखाई देगा। ड्रापडाउन मेनू में Brands+Dealer के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

Delhi Electric Vehicle Policy dealer list check online

  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। इसमें आप विभिन इलेक्ट्रिक कार के ब्रांड और मॉडल चेक कर सकते है। साथ ही सबसे नीचे स्क्रॉल करने पर आपको View eligible dealer in Delhi का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी डीलर लिस्ट ऑनलाइन

  • इसके बाद आपके सामने इलेक्ट्रिक व्हीकल डीलर की लिस्ट खुल जाएगी। इस लिस्ट के माध्यम से आप अपने क्षेत्र के इलेक्ट्रिक व्हीकल डीलर की लोकेशन चेक कर सकते है।

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2023 सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2023 क्या है ?

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2023 दिल्ली सरकार द्वारा लागू की गयी पालिसी है जिसके माध्यम से सरकार द्वारा राजधानी में इलेक्ट्रिक व्हीकल के उपयोग को बढ़ावा दिया जायेगा।

इस पॉलिसी से क्या लाभ होगा ?

इस पॉलिसी के माध्यम से सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल के उपयोग को बढ़ावा दिया जायेगा जिससे की प्रदेश में प्रदूषण की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही नागरिको को भी स्वच्छ वातावरण उपलब्ध होगा।

दिल्ली सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के अंतर्गत प्रदान किये जाने वाले इंसेंटिव की राशि कितनी है ?

इस योजना में सरकार द्वारा 30,000 रुपए से लेकर 1,50,000 रुपए तक की सब्सिडी का प्रावधान रखा गया है। ऊपर दिये गये आर्टिकल के माध्यम से आप विभिन श्रेणी के वाहनों पर अनुदान सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।

क्या दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2023 में पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों को बदलने के लिए कोई प्रावधान रखा गया है ?

हाँ। योजना की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार दिल्ली सरकार द्वारा नागरिको को अपने 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहन में कन्वर्ट करने की अनुमति प्रदान की गयी है। इसके लिए नागरिक अधिकृत एजेंसी से संपर्क कर सकते है।

Leave a Comment