दिल्ली भूलेख सम्बंधित जानकारी को देखने के लिए राज्य के नागरिकों को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है क्योकि दिल्ली सरकार द्वारा इसे ऑनलाइन पोर्टल पर जारी कर दिया गया है जिसे इंन्द्रप्रस्थ भूलेख भी कहा जाता है। अतः आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर भूलेख से सम्बंधित जानकारी जैसे जमाबंदी, खाता खतौनी नकल भूमि की दूरी आदि चेक कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Delhi Bhulekh Khasra Khatauni से सम्बंधित जानकारी तथा भूलेख को ऑनलाइन चेक कैसे करे बताएंगे यदि आप इन सभी जानकारी को जानना चाहते हैं तो इस लेख को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़े।
Article Contents
दिल्ली भूलेख(Delhi Bhulekh) क्या है ?
दिल्ली भूलेख में दिल्ली राज्य के अंतर्गत आने वाली सभी भूमि की जानकारी दस्तावेजों में लिखी होती है अर्थात भूमि से सम्बंधित जानकारी जो दस्तावेजों में लिखी होती है भूलेख कहलाती है तथा दिल्ली राज्य के अंतर्गत आने वाली भूमि और उससे सम्बंधित जानकारी दिल्ली भूलेख कहलाती है। दिल्ली भूलेख से सम्बंधित जानकारी राजस्व विभाग के पास होती है जिसे जानने के लिए पहले अपने तहसील के राजस्व विभाग के पास जाना पड़ता था किन्तु अब बढ़ते डिजिटल की कारण इसे भी डिजिटलीकरण कर दिया गया है अब दिल्ली का प्रत्येक नागरिक घर बैठे अपनी जमीन से जुड़ी सारी जानकारी को ऑनलाइन पोर्टल की मदद से देख सकता है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
Delhi Bhulekh 2022 Highlights
आर्टिकल | दिल्ली भूलेख |
वर्ष | 2022 |
उद्देश्य | दिल्ली भूलेख को ऑनलाइन चेक करना |
विभाग | राजस्व विभाग |
माध्यम | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | dlrc.delhigovt.nic.in |
दिल्ली रोजगार बाजार पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Delhi Bhulekh का उद्देश्य क्या है ?
दिल्ली भूलेख को ऑनलाइन करने के पीछे राजस्व विभाग का निम्न प्रकार का उद्देश्य है।
- दिल्ली भूलेख को ऑनलाइन करने के पीछे राजस्व विभाग का उद्देश्य दिल्ली राज्य के सभी नागरिकों को घर बैठे सुविधा देना है जिससे उन्हें लम्बी लाइनों में लग कर जानकारी प्राप्त ना करना पड़े।
- दिल्ली भूलेख में दिल्ली राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी 23 जनपदों के सभी नागरिकों की भूमि का विवरण दिया गया है जिसे सभी ऑनलाइन पोर्टल की मदद से चेक कर सके।
- राजस्व विभाग ने नागरिको की सुविधा देने के उद्देश्य से सभी डिस्ट्रिक्ट के सभी गावों की सूची अलग-अलग रूप से जारी किया है।
दिल्ली भूलेख की आवश्यकता
इस प्रक्रिया में हम आपको दिल्ली भूलेख की आवश्यकता आपको कहां-कहां हो सकती है बताएंगे यदि आप इस जानकारी को जानना चाहते हैं तो इसे ध्यान से पढ़े।
- दिल्ली भूलेख की आवश्यकता आपको अपनी भूमि, मकान आदि को प्रमाणित करने के लिए आवश्यक रूप से पड़ती है।
- भूलेख की आवश्यकता आपको दिल्ली सरकार से मिलने वाली योजनाओं में भी पड़ती है।
- भूलेख की आवश्यकता आपको किसान सम्बंधित कार्ड बनाने में यानि किसान क्रेडिट कार्ड बनाने में भी पड़ती है।
- दिल्ली भूलेख की आवश्यकता दिल्ली की किसी भी भूमि को खरीदने या बेचने में भी पड़ती है।
- भूलेख नकल की आवश्यकता अपनी भूमि की दूरी यानि सटीक सीमा को देखने की लिए भी पड़ती है।
- यदि आप दिल्ली सरकार से किसी भी प्रकार का लोन लेना चाहते हैं तो आपको अपने भूलेख नकल की आवश्यकता पड़ती है।
दिल्ली भूलेख के लाभ एवं विशेषताएं
यहाँ हम आपको Delhi Bhulekh 2022 से मिलने वाले लाभों और इसकी विशेषताओं के विषय में जानकारी प्रदान करने जा रहें है। आप नीचे दी गयी जानकारी को पढ़कर Delhi Bhulekh के लाभ एवं विशेषताओं के बारे में जान सकते है –
- भूलेख होने से यह प्रमाणित होता है की वह आपकी भूमि है यानि आपका उस भूमि पर मालिकाना हक है।
- Delhi Bhulekh से आप आसानी से कृषि सम्बंधित लोन ले सकते है।
- इसका लाभ आपको दिल्ली सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओ में भी होता है।
- भूलेख से आप बैंक से लोन भी प्राप्त कर सकते है।
- दिल्ली भूलेख से दिल्ली राज्य के 23 जनपदों के सभी नागरिक अपने-अपने भूलेख को प्राप्त कर सकते हैं।
- ऑनलाइन भूलेख को चेक करने से आपको राजस्व विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं।
- ऑनलाइन भूलेख से आपके समय की भी बचत होती है।
- ऑनलाइन भूलेख को आप व्यक्ति के नाम, खसरा नंबर या खाता नंबर से भी प्राप्त कर सकते हैं।
- दिल्ली भूलेख से आप भू नक्शा भी प्राप्त कर सकते हैं।
दिल्ली भूलेख ऑनलाइन जमाबंदी खतौनी नकल चेक कैसे करें?
ऑनलाइन खसरा खतौनी विवरण चेक करना
इस प्रक्रिया में हम आपको दिल्ली भूलेख से सम्बंधित जमाबंदी खतौनी नकल कैसे प्राप्त करें बताने जा रहे है यदि आप दिल्ली प्रदेश के निवासी है और अपना खसरा खतौनी नकल प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे बताये गए स्टेप को फॉलो करें।
- ऑफिसियल वेब साइट पर जाएं
- सर्वप्रथम दिल्ली भूलेख की ऑफिसियल वेब साइट dlrc.delhigovt.nic.in पर जाएं।
- खसरा खतौनी विवरण पर जाएं
- इसके बाद होम पेज पर दिए खसरा खतौनी पर क्लिक करे।
- इसके बाद होम पेज पर दिए खसरा खतौनी पर क्लिक करे।
- जनपद को चुने
- क्लिक करते ही आपके सामने दिल्ली राज्य के अंतर्गत आने वाले जनपदों के नाम की सूची खुल जाती है।
- इस सूची में जनपद के नाम के अंतर्गत गांव का नाम, और तहसील का नाम दिए है।
- इसके बाद अपने जनपद को चुन कर दिए गए व्यू रिकॉर्ड पर क्लिक करें।
- जानकारी भरें
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाता है इस पेज में पूछी गयी जानकारी को भर लें। जो निम्न है
- इसमें अपने खाते का प्रकार Types Of Khata को चुन लो।
- इसके बाद अपने गांव का नाम को चुन लें।
- इसके बाद search option में दिए गए खाता नंबर, खसरा नंबर और व्यक्ति का नाम में किसी एक को चुन ले ( जिससे आप खाता खतौनी को चेक करना चाहते हैं ) तथा उसे भर दें।
- इसके बाद दिए गए view khata details पर क्लिक कर दें। आपका खसरा खतौनी नकल प्राप्त हो जाएगी।
दिल्ली भूलेख खाता खतौनी लिंक
इस प्रक्रिया में हम आपको दिल्ली के सभी जनपदों के सभी गावों की सूचीबद्ध लिंक दे रहे है। नीचे दी गयी सूची में अपने जनपद तथा गावों के नाम के लिंक पर क्लिक कर आप अपना खाता खतौनी नकल प्राप्त कर सकते हैं।
S.No | District | Sub Division | Village(s) | |
---|---|---|---|---|
1 | Central | Civil Lines | 1. Badarpur Mazra Burari 2. Burari 3. Jagatpur Ilaka Delhi 4. Salempur Mazra Burari 5. Mukundpur 6. Kamalpur Mazra Burari 7. Jharoda Mazra Burari 8. Jagatpur Ilaka Shahdara | View Records |
2 | East | Mayur vihar | 1. Chilla Saroda bangar 2.Kondli pura 3. Sameshpur jagir 4. Dallu5. NeemKa Bangar 6. Gharauli Sameshpur jagir | View Records |
3 | New Delhi | vasant vihar | 1.Samalka 2. Rang Puri 3. Rajokari 4. Ghatorni | View Records |
4 | North | Model Town | 1. Bhalswa Jahangir Pur | View Records |
5 | North | Alipur | 1. Akbarpur Majra 2. Bakhtawar Pur 3. Bakoli 4. Budhpur Bizapur 5. Ibrahimpur 6. Garhi Khusro 7.Khampur 8. Hiranki 9. Fathepur Jat 10. Jhangola 11. Hamid Pur Khampur 12. Singhu 13.Sirsapur Ramjanpur 14. Mukhmelpur 15. Nangli Puna 16. Tajpur Kalan 17. Quadipur 18. Qulakpur 19. Shahbad Daulatpur 20. Libaspur 21. Mohd Pur 22. Sungarpur Delhi 23. Sungarpur Shahdara 24. Palla 25. Tehri Daulatpu 26. Tigi Pur 27. Zindpur | View Records |
6 | North | Narela | 1. Bajitpur Thakran 2. Mamoor Pur 3. Barwala 4. Bawana 5. Bhor Garh 6. Ghoga 7. Harevli 8. Holambi Kalan 9. Holambi Khurd 10. Katewara 11. Khera Khurd 12. Sanooth 13. Lampur 14. Bankner 15. Mungeshpur 16. Shahpur Garhi 17. Narela 18. Naya Bans 19. Ochandi 20. Pansali 21. Prahladpur Bangar 22. Rajpur Kalan 23. Kureni 24. Nangal Thakran 25. Sultanpur Dabas 26. Tikri Khurd | View Records |
7 | North East | Karawal Nagar | 1. Badar Pur Khadar 2. Baqiabad 3. Bihari Pur 4. Jeewanpur johiripur 5. Pur Shahdara 6. Pur Delhi 7. Karawal nagar 8. Sadatpur musalman 9. Sadatpur gujran 10. Sabhapur delhi | View Records |
8 | North East | Yamuna vihar | 1. Gokalpur 2. Ziauddin pur 3. Mustafabad 4. Khanpur Khani | View Records |
9 | North East | Seelampur | 1. khajuri khas 2. Meerpur Turk 3. Grahi Mandu | View Records |
10 | North West | Kanjhwala | 1. Bhudhan Pur 2. Jaunti 3. Chatesar 4. Ghewara 5. Nizampur Rasidpur 6. Jat Khor 7. Chand pur 8. Karala 9. Lad Pur 10. Mohd Pur Majri 11. Grahi Randhala 12.Sawada 13. Salahpur Majra 14. Qutab Garh | View Records |
11 | North West | Rohini | 1. Madan Pur Dabas 2. Rani Khera 3. Rasulpur 4. Sultanpur Mazra | View Records |
12 | SHAHDARA | Shahdara | 1. Babar pur 2. Jafara bad | View Records |
13 | SHAHDARA | Seemapuri | 1. Mandoli | View Records |
14 | South | Mehrauli | 1. Sultan Pur 2. Jona Puri 3. Fathepur Beri 4. Aya Nagar | View Records |
15 | South | Saket | 1. Chattar Pur 2. Raj Pur Khurd 3. Neb Sarai 4. Maidan Garhi 5. Saidulajaib 6. Shahur Pur 7. Sat Bari | View Records |
16 | South East | Defence Colony | 1. Nangli Raza Pur | View Records |
17 | South East | Kalkaji | 1. Pul Pehlad | View Records |
18 | South East | Sarita Vihar | 1. Aali 2. Jaitpur 3. Madanpur Khadar 4. Meetha Pur 5. Molar band 6. Tajpul | View Records |
19 | South West | KAPASHERA | 1. Badu sarai | View Records |
20 | SouthWest | Dwarka | 1. Nagli sakrawati | View Records |
21 | SOUTH WEST | Najafgarh | 1. Bakargarh 2. Dhansa 3. Dichaun Kalan 4. Jaffarpur Kalan 5. Issapur 6. Haibat Pur 7. Jharoda Kalan 8. Jhuljuli 9. Kair 10. Khaira 11. Kharkhari Nahar 12. Khera Dabar 13.Najafgarh 14. Masooda Bad 15. Mitraon 16. Mundhela Kalan 17. Malik Pur Zer 18. Qazi Pur 19. Roshan Pura 20. Sherpur Dairy 21. Sarang Pur 22. Samaspur Khalsa 23. Surakh Pur 24. Surhera 25. Ujwa | View Records |
23 | West | Punjabi Bagh | 1. Mundka 2. Baprola 3. Hiran Kudna 4. Kamaruddin Nagar 5. Bakkar Wala 6. Nangloi Jat 7. Shafipur Ranhola 8. Nilothi 9. Neel wal 10. Tikri Kalan 11. Tilang Pur Kotla | View Records |
23 | West | Patel Nagar | 1. Raza Pur khurd | View Records |
ऑनलाइन जमाबंदी नकल चेक करना –
- सर्वप्रथम दिल्ली इंद्रप्रस्थ भूलेख पोर्टल पर जाएं
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए जमाबंदी विवरण पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाता है इसमें आप अपने जनपद को चुन लें।
- इसके बाद दिए गए व्यू रिकॉर्ड पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद पूछी गयी जानकारी जैसे खाते का प्रकार, गांव का नाम, और जमाबंदी नंबर को भर दें।
- इसके बाद दिए गए सर्च के बटन पर क्लिक कर दें। आपकी जमाबंदी नकल खुल जाती है।
दिल्ली भू नक्शा ऑनलाइन कैसे चेक करें ?
इस प्रक्रिया में हम आपको दिल्ली भू नक्शा को चेक कैसे करें बताएंगे यदि आप अपने भू नक्शे को देखना चाहते और डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे बताये गए स्टेप को फॉलो करें।
- सर्वप्रथम दिल्ली भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए भू-नक्शे पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाता है इसमें आपको दिल्ली राज्य का पूरा नक्शा यानि मैप दिया हुआ है।
- इस पर आप दिए हुआ मैप पर क्लिक करके भी अपनी भूमि के मैप को चेक कर सकते हैं या पेज पर दिए खसरा सम्बंधित जानकारी को भर कर नक्शे को देख सकते हैं।
- इसमें आप Khasra Information पर क्लिक करें।
- इसके बाद पूछी गयी जानकारी जैसे जनपद, डिवीज़न, गांव, रेक्टैंगल और खसरा नंबर को चुन लें।
- इसके बाद View Ownership Details पर क्लिक करें।
- इसमें आप Khasra Information पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका भू नक्शा खुल जाता है इसे आप चेक कर सकते हैं और ब्राउज़र के मेनू में जाकर प्रिंट या डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Delhi Bhulekh 2022 से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
इंद्रप्रस्थ भूलेख दिल्ली राज्य के भूलेख की ऑफिसियल वेब साइट का नाम है।
Delhi Bhulekh की ऑफिसियल वेब साइट इंद्रप्रस्थ भूलेख dlrc.delhigovt.nic.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध कराया है।
इंद्रप्रस्थ भूलेख में आप दिल्ली भूलेख से जुड़ी सभी जानकारी जैसे खाता खतौनी, जमाबंदी नकल, भू नक्शा तथा खाता धारक का नाम आदि प्राप्त कर सकते हैं।
हाँ, दिल्ली भूलेख को किसी व्यक्ति के नाम से भी प्राप्त किया जा सकता है।
दिल्ली भूलेख से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप सम्बंधित राजस्व तहसील कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
सबसे पहले आरओआर रिपोर्ट्स दिल्ली में जाएँ।
अपनी डिस्ट्रिक्ट सेलेक्ट करें।
खाता, नाम या खसरा सेलेक्ट करें।
इसके बाद प्लाट नंबर सेलेक्ट करें
अब आपके सामने सारी डिटेल्स आ जाएगी
इसके बाद आप इस विवरण को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट निकाल लें
हेल्पलाइन नंबर
जैसे कि इस लेख में हमने आपको दिल्ली भूलेख जमाबंदी, खसरा खतौनी से जुडी समस्त जानकारी प्रदान की है। अगर आप इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में मैसेज करके पूछ सकते है। आपके प्रश्न का उत्तर अवश्य दिया जाएगा। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी के माध्यम से सहायता मिलेगी।