भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कलाकारों को प्रतिवर्ष भारत सरकार द्वारा दादा साहेब फाल्के अवार्ड (Dadasaheb Phalke Award) से सम्मानित किया जाता है। सिनेमा जगत में दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित होना किसी भी कलाकार के लिए गौरव की बात होती है। दादा साहेब फाल्के अवार्ड भारतीय सिनेमा जगत का सबसे प्रतिष्ठित एवं सर्वोच्च पुरस्कार माना जाता है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको दादा साहेब फाल्के अवार्ड (Dadasaheb Phalke Award) से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान करने वाले है। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको दादा साहेब फाल्के अवार्ड (Dadasaheb Phalke Award) क्या है और किसे दिया जाता है? सम्बंधित सभी बिन्दुओ के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही यहाँ आपको दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2023 (Dadasaheb Phalke Award 2023) से जुड़ी हुयी अन्य जानकारियों को भी साझा किया जायेगा।
2022 में नोबेल पुरस्कार पाने वालों की पूरी लिस्ट..
दादा साहेब फाल्के अवार्ड क्या है ?
दादा साहेब फाल्के अवार्ड (Dadasaheb Phalke Award) भारतीय सिनेमा जगत का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है जिसे की प्रतिवर्ष भारतीय सिनेमा में योगदान देने वाले व्यक्ति विशेष को प्रदान किया जाता है। दादा साहेब फाल्के अवार्ड की शुरुआत वर्ष 1969 से हुयी थी जिसके पश्चात यह अवार्ड प्रतिवर्ष प्रदान किया जा रहा है। इस अवार्ड का नाम भारतीय सिनेमा के पितामह माने जाने वाले धुंडीराज गोविंद फाल्के जिन्हे दादा साहेब फाल्के के नाम से भी पुकारा जाता है, के नाम पर रखा गया है। भारतीय सिनेमा जगत में दादा साहेब फाल्के अवार्ड सर्वोच्च एवं प्रतिष्ठित सिनेमा अवार्ड है।
दादा साहेब फाल्के अवार्ड किसे दिया जाता है ?
दादा साहेब फाल्के अवार्ड को भारतीय सिनेमा जगत में वृद्धि एवं विकास के लिए अपना आजीवन योगदान देने वाले व्यक्ति-विशेष को प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार को प्रतिवर्ष भारतीय सिनेमा के विकास के लिए कार्य करने वाले व्यक्ति को प्रदान किया जाता है जो की भारतीय सिनेमा जगत में प्रदत सर्वोच्च पुरस्कार है।
दादा साहेब फाल्के अवार्ड ट्रॉफी
दादा साहेब फाल्के अवार्ड को भारत सरकार के केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के द्वारा प्रदान किया जाता है। दादा साहेब फाल्के अवार्ड के अंतर्गत पुरस्कार प्राप्त करने वाले कलाकार को एक स्वर्ण कमल, रेशम की एक पट्टिका, 10 लाख रुपए की पुरस्कार धनराशि, एक शॉल एवं एक प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है। प्रतिवर्ष सरकार द्वारा भारतीय सिनेमा के विकास में विभिन श्रेणी में योगदान देने वाले व्यक्ति विशेष को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
जानें भारतीय सिनेमा के पितामाह दादा साहेब फाल्के के बारे में
दादा साहेब फाल्के अवार्ड को भारतीय सिनेमा के पितामाह कहे जाने वाले प्रतिष्ठित फिल्म-निर्देशक एवं निर्माता दादा साहेब फाल्के के सम्मान में दिया जाता है। दादा साहेब फाल्के का जन्म 30 अप्रैल 1870 को महाराष्ट्र के त्रयम्बक में हुआ था। बचपन से अभिनय में रूचि रखने वाले दादा साहेब फाल्के को अभिनय का जादूगर माना जाता है। सर जे. जे. स्कूल ऑफ आर्ट से अभिनय में प्रशिक्षित एवं कला भवन बड़ौदा से फोटोग्राफी के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले दादा साहेब फाल्के को भारतीय सिनेमा जगत का प्रवर्तक माना जाता है।
दादा साहेब फाल्के द्वारा वर्ष 1913 में भारतीय सिनेमा की प्रथम मूक फिल्म राजा हरिश्चंद्र (Raja Harishchandra) की पटकथा लिखी गयी। दादा साहेब फाल्के द्वारा ही इस फिल्म का निर्माण, निर्देशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन किया गया जो की भारतीय सिनेमा में एक हिट फिल्म थी। इस फिल्म की सफलता के पश्चात दादासाहेब फाल्के ने 95 अन्य फीचर फिल्मों के साथ 26 लघु फिल्मो का निर्माण भी किया जिसके कारण उन्हें भारतीय सिनेमा जगत के पितामाह के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त हुयी। दादा साहेब फाल्के को सम्मान देने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष दादा साहेब फाल्के अवार्ड प्रदान किया जाता है।
Dadasaheb Phalke Award 2023, winner list
दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (Dadasaheb Phalke Awards 2023) को प्रतिवर्ष भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय फिल्म समारोह के दौरान प्रदान किया जाता है। हालांकि अभी तक भारत सरकार द्वारा इस अवार्ड के विजेता की घोषणा नहीं की गयी है। यहाँ आपको दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2023 (Dadasaheb phalke International Film Festival 2023) के सभी विजेताओ की सूची प्रदान की गयी है :-
श्रेणी | विजेता |
बेस्ट फिल्म | द कश्मीर फाइल्स |
फिल्म ऑफ़ द इयर | आर आर आर |
बेस्ट एक्टर | रणबीर कपूर (ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा) |
क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर | वरुण धवन (भेड़िया) |
बेस्ट एक्ट्रेस | आलिया भट्ट (गंगूभाई खटियावाड़ी) |
क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस | विद्या बालन (जलसा) |
वेस्ट सिनेमेटोग्राफर | पीएस विनोद (विक्रम वेधा) |
बेस्ट डायरेक्टर | आर बाल्की (चुप) |
मोस्ट प्रोमिसिंग एक्टर | ऋषभ शेट्टी (कंटारा) |
बेस्ट वेब सीरीज | रूद्र : द एज ऑफ़ डार्कनेस (हिंदी ) |
नोट:- पाठक दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड एवं दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह को लेकर कन्फ्यूज़ ना हों। दादा साहेब फाल्के अवार्ड (Dadasaheb Phalke Award) भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। अभी तक सरकार द्वारा इस पुरस्कार के विजेता की घोषणा नहीं की गयी है। ऊपर दी गयी सूची दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2023 (Dadasaheb phalke International Film Festival) की है जो दादा साहेब फाल्के अवार्ड से भिन्न है।
दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
दादा साहेब फाल्के अवार्ड भारतीय सिनेमा में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। इस अवार्ड को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा दिया जाता है।
दादा साहेब फाल्के अवार्ड भारतीय सिनेमा के विकास एवं वृद्धि में अपना योगदान देने वाले व्यक्ति-विशेष को प्रदान किया जाता है। इसके तहत प्रतिवर्ष भारत सरकार द्वारा सिनेमा जगत से जुड़े व्यक्ति विशेष को सम्मानित किया जाता है।
भारतीय सिनेमा का पितामह धुंडीराज गोविंद फाल्के जिन्हे दादा साहेब फाल्के के नाम से भी पुकारा जाता है को माना जाता है। दादा साहेब फाल्के के सम्मान में ही प्रतिवर्ष भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा अवार्ड दादा साहेब फाल्के अवार्ड प्रदान किया जाता है।
प्रथम दादा साहेब फाल्के अवार्ड वर्ष 1969 में अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया था।
भारत की पहली फिल्म राजा हरिश्चंद्र थी जो की एक मूक फिल्म थी। इस फिल्म का निर्माण एवं निर्देशन भारतीय सिनेमा के पितामह धुंडीराज गोविंद फाल्के द्वारा किया गया था। दादा साहेब फाल्के भारतीय सिनेमा के प्रवर्तक माने जाते है।
दादा साहेब फाल्के अवार्ड के विजेता को भारत सरकार द्वारा एक स्वर्ण कमल, रेशम की एक पट्टिका, 10 लाख रुपए की पुरस्कार राशि, एक शॉल एवं एक प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है। प्रतिवर्ष भारतीय सिनेमा में आजीवन योगदान देने वाले व्यक्ति विशेष को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।