CSC सर्टिफिकेट डाउनलोड 2023 –csc केंद्र का सञ्चालन करने वाले नागरिक इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ,भारत सरकार के कॉमन सर्विस सेंटर योजना के तथा ऑनलाइन पोर्टल द्वारा अपना CSC प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम बात करने जा रहे हैं csc क्या होता है तथा आप कैसे सीएससी सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर सकते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको CSC सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें ? VLE सर्टिफिकेट PDF ऑनलाइन आदि के बारे में बताने जा रहे हैं। CSC Certificate Online Download कैसे करना है इसके लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
CSC क्या होता है ?
csc का पूरा नाम Common Service Centre जिसे हिंदी में ”जन सेवा केंद्र” के नाम से भी जाना जाता है। विभिन्न प्रकार के सरकारी कार्यों को csc सेंटर के माध्यम से किया जाता है। सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली योजनाओं का लाभ आम नागरिक ले सके इसके लिए सरकार द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर खोले जाते हैं जहाँ जनता को सरकारी सेवाओं,योजनाओं से सम्बंधित जानकारी तथा आवश्यक दस्तावेजों को बनवाने की सेवा प्रदान की जाती है। कोई भी व्यक्ति अपना csc सेंटर खोल सकता है। नागरिक इन सेवा केंद्र पर अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र,आदि दस्तावेजों को ऑनलाइन बड़ी आसानी से बनवा सकते हैं।
CSC centre certificate online 2023 highlights
आर्टिकल | विवरण |
---|---|
आर्टिकल का नाम | CSC Certificate Download ,VLE सर्टिफिकेट PDF ऑनलाइन |
मंत्रालय | इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय,भारत सरकार |
आधिकारिक वेबसाइट | register.csc.gov.in |
साल | 2023 |
Email ID : | [email protected] |
CSC Certificate हेल्पलाइन Phone no | 011 4975 4924 |
How to download CSC centre certificate online 2023 new update
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सीएससी प्रमाणपत्र डाउनलोड करने हेतु कुछ नए अपडेट जारी किए हैं –
- केवल वे वीएलई जिन्होंने अपने सीएससी खाते को दुबारा रजिस्टर किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट register.csc.gov.in से अपना सीएससी प्रमाणपत्र डाउनलोड बड़ी आसानी से कर सकते हैं।
- सीएससी पंजीकृत उपयोगकर्ता को जल्द से जल्द अपना KYC करना अनिवार्य होगा।
- ऐसे उपयोगकर्ता जिनका खाता QC द्वारा सत्यापित होगा वे अपना एक चेकिंग खाता CSC बैंकिंग पार्टनर के साथ खोल सकेंगे।
- QC द्वारा यदि आपके खाते को सफलतापूर्वक सत्यापित किया जा चुका है तो ऐसे व्यक्ति ही अपना वीएलई सीएससी प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
CSC Certificate Download 2023 (register.csc.gov.in)
यदि आप भी अपना CSC प्रमाणपत्र डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। सीएससी प्रमाणपत्र ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें ?आईये जानते हैं –
- इसके लिए सबसे पहले आपको कॉमन सर्विस सेंटर योजना, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट register.csc.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर विजिट करते ही आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको मेन्यू बार में दिए हुए “My Account” वाले विकल्प (option ) का चयन कर लेना है।
- जैसे ही आप इसपर क्लिक करते हैं आपके सामने एक नया पेज स्क्रीन पर खुल कर आ जायेगा।
- यहाँ आपको अपनी CSC ID दर्ज कर लेनी होगी इसके बाद आपको यहाँ से फ्रिंगरप्रिंट्स या आइरिस को अपने कंप्यूटर डिवाइस से कनेक्ट कर लेना होगा।
- अब आपको दिए हुए कैप्चा कोड को बॉक्स में सही से भर लेना होगा।
- इसके बाद आपको दिए हुए चेक बॉक्स में टिक मार्क कर लेना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक कर देना होगा।
- जैसे ही आप लॉगिन करते हैं आपके सामने एक डेशबोर्ड खुल कर आ जाता है। इसी डेशबोर्ड में आपको कई सारे ऑप्शन जैसे kyc update ,id card ,certificate दिखाई देंगे आपको यहाँ से certificate (प्रमाणपत्र विकल्प) का चयन कर लेना है।
- जैसे ही आप इसका चयन करते हैं आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर नया पेज खुल कर आ जाता है जहाँ आपको सर्टिफिकेट दिखाई देगा जिसे आप यहाँ से प्रिंट कर सकते हैं। आप यहाँ से अपने इस सर्टिफिकेट को सेव एस पीडीएफ पर क्लिक करके सेव वाले ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपने सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर सकते हैं।
- इस प्रकार से आप अपना csc सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
बोनाफाइड सर्टिफिकेट ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
CSC Certificate से सम्बंधित प्रश्न उत्तर
सीएससी प्रमाणपत्र को ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए आपको इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। डाउनलोड की प्रक्रिया को आर्टिकल में दिया गया है आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
register.csc.gov.in कॉमन सर्विस सेंटर की आधिकारिक वेबसाइट है।
CSC को कॉमन सर्विस सेंटर के नाम से जाना जाता है।
इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जहाँ आपको ट्रैक एप्लीकेशन के विकल्प का चयन करना होगा आपके सामने नया पेज खुलेगा जहाँ आपको पूछी गयी जानकारी भरनी है और सबमिट कर देना है। SUBMIT करते ही जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
इसकी आवश्यकता आपको किसी भी कानूनी मामले में पड़ सकती है। तथा आप इसका उपयोग loan लेने के लिए भी कर सकते हैं।