Bihar Police Admit Card: फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Bihar Police Admit Card: देश में समय समय पर केंद्र व राज्य में पुलिस की भर्ती का आयोजन कराया जाता है। ऐसे ही सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ़ कांस्टेबल ने CBSC बिहार पुलिस कांस्टेबल के पदों पर पिछले वर्ष भर्ती जारी की थी। जिसकी लिखित परीक्षा मार्च 2021 में आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में काफी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। जिसमे से कुछ उम्मीदवारों का चयन किया गया है। अब इन चयनित उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जायेगा। जिसके लिए CBSC ने एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको इसके विषय में पूरी जानकारी देंगे।

Bihar Police Admit Card
Bihar Police Admit Card

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी

दोस्तों आपको बता दें कि CBSC बिहार पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा पिछले वर्ष मार्च 2021 में कराई गयी थी। जिसके परिणाम 6 दिसम्बर 2021 को घोषित हुए थे। जैसे कि हमने आपको बताया कि CBSC बिहार पुलिस कांस्टेबल के फिजिकल एफिसिएन्सी टेस्ट के लिए CBSC ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस टेस्ट के लिए चयनित किये गए थे वे अपना एडमिट कार्ड इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं और साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं।

कब होगा फिजिकल एफिसिएन्सी टेस्ट

दोस्तों CBSC बिहार पुलिस कांस्टेबल की फिजिकल एफिसिएन्सी टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी हो चूका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिजिकल एफिसिएंसी की यह परीक्षा 28 जनवरी 2022 को कराइ जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन कई जगहों पर किया जायेगा। जिसमे उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में लिखे गए केंद्र पर उपस्थित होकर अपने शारीरिक परीक्षा देंगे।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

यदि आप बिहार पुलिस कांस्टेबल की फिजिकल एफिसिएन्सी टेस्ट के उम्मीदवार हैं और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप नीचे लिखी प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ़ कांस्टेबल की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने इसका होम पेज खुल गया होगा।
  • इस होम पेज पर आपको Bihar Police के सेक्शन में Download your e-Admit Card for PET of Bihar Police Constable की लिंक को क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
  • इसमें आपको Download 5/2022 Physical Test Admit Card के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक और नया पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज में आपकी कुछ जानकारियां आपको दर्ज करनी होगी।
  • सामान्य जानकारी जैसे पंजीकृत आईडी या मोबाइल नंबर और जन्म तिथि।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर नीचे लिखी इंस्ट्रक्शन को पढ़कर उसमे टिक कर देना है।
  • अब आपको यह जानकारी Submit कर देनी है।
  • अब आपके सामने आपका एडमिट कार्ड खुल जायेगा।
  • जिसे आप डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट भी निकल सकते हैं।
  • इस प्रकार आप अपना फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट का एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

निर्देश- CBSC द्वारा दिए गए नोटिस के अनुसार यदि कोई उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाता है तो वे उम्मीदवार 24 और 25 जनवरी, 2022 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पटना के बोर्ड ऑफिस पर संपर्क कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यहाँ से बोर्ड आपको डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्रदान करवाएगा।

Leave a Comment

Join Telegram