Crush शब्द के बहुत से अर्थ होते है हर जगह क्रश शब्द को अलग अलग अर्थ के साथ बोला जाता है लेकिन वर्तमान समय में क्रश शब्द का उपयोग अधिक होने लगा है। युवा हो या किशोर सब Crush शब्द का उपयोग करते है। आज कल लोगो को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर या सेलिब्रिटीज पर बहुत क्रश होता है। क्रिकेट जगत के विराट कोहली पर भी बहुत सी लड़कियों का क्रश है। आज हम आपको बतायेगे Crush Meaning in Hindi|क्रश का मतलब क्या होता है प्यार मोहब्बत में इस वर्ड का उपयोग बेहद ज्यादा किया जाता है। पहले इस शब्द का उपयोग केवल विदेशो में ही होता था लेकिन अब भारत में भी इस शब्द का उपयोग काफी ज्यादा होने लगा है। Crush Meaning in Hindi और Crush के बारे में और अधिक जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।
यह भी पढ़े :- Forever Meaning in Hindi
Crush Meaning in Hindi
Crush Meaning in Hindi:- Crush शब्द का वास्तविक अर्थ होता है कुचलना और Crush शब्द का एक अर्थ प्रेमशक्ति भी होता है । क्रश शब्द को हम दो तरह से समझ सकते है एक तो क्रिया के रूप में और दूसरा प्यार को सम्बोधित करने के रूप में। Crush एक अंग्रेजी शब्द है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
क्रिया के रूप में :- क्रश शब्द का अर्थ होता है कुचलना। जब किसी वस्तु पर इतना दवाब लगाया जाता है कि वह दब जाये और विकृत हो जाये तो इस क्रिया को कुचलना या मसलना कहते है।
प्यार से सम्बंधित अर्थ :- आज कल की नौजवान पीढ़ी इस शब्द का उपयोग आमतौर पर प्यार के सन्दर्भ में करते है। आम बोल चल में भी इस शब्द का प्रयोग होने लगा है। क्रश शब्द का अर्थ है एक ऐसा व्यक्ति जिसको आप बहुत पसंद करते हो लेकिन आप उसको इजहार न कर पा रहे हो तो वो व्यक्क्ति आपका क्रश होता है ।
क्रश का मतलब क्या होता है ?
Crush प्यार मोहब्बत में उपयोग किये जाना वाला शब्द है अक्सर हम ये शब्द उस लड़के या लड़की के लिए उपयोग करते है जिसके लिए हमारे दिल में फीलिंग्स होती है लेकिन हम कभी उनको बोल नहीं पाते है। कभी कभी ऐसा होता है कि जब कोई लड़का/लड़की किसी अन्य लड़का/लड़की को पसंद करता है लेकिन ये बात कभी उनको बोल नहीं पाते तो उस इंसान को हम अपना क्रश कहते है अर्थात जिस व्यक्ति को हम बहुत पसंद करते है वो हमारा Crush होता है। ऐसा कोई व्यक्ति जिसकी कोई बात आपको आकर्षित करती है या उसका चेहरा, या आंखे या कोई भी एक्टिविटी आपको आकर्षित करने लगती है और आपको उससे बाते करना उसको देखना अच्छा लगता है और आप चाहते हो कि वो व्यक्ति हमेशा आपके साथ रहे तो उसको ही Crush कहा जाता है।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
यह भी जाने :- 143 का मतलब क्या होता है?
किन किन लोगो पर Crush आ सकता है
Actor/Actress :- जब हम किसी सेलिब्रिटी की कोई मूवी देखते है या कोई गाना सुनते है और हमे उसकी कोई बात या कोई एक्टिविटी पसंद आती है और हम उस सेलिब्रिटी को बार बार देखना पसंद करते है। हमेशा उसके ही प्रोग्राम देखना पसंद करते है तो इस स्थिति में कह सकते है कि हम उस सेलिब्रिटी पर क्रश है
सोशल मीडिया :- आज कल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का यूज़ काफी बढ़ गया है। Facebook, Instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हमे कोई व्यक्ति ऐसा मिल जाता है जिसकी हमे कोई वीडियो या उसके एक्सप्रेशन या उसके थॉट्स अच्छे लगते है और हम उसके हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फॉलो करते है और उसकी हर एक पोस्ट को लिखे, कमेंट करना पसंद करते है।
स्कूल और कॉलेज :- जब हम स्कूल कॉलेज में होते है तो हमको कोई पसंद आता है तो हम उसको अपना क्रश कहते है जब हमारे काम पूरा नहीं होता और कोई आ कर हमारा काम पूरा करने में हमारी मदद करता है तो ऐसे में हम सोचते है कि यह व्यक्ति बेहद अच्छा है तो ऐसी कंडीशन में आपको उस पर क्रश हो सकता है। आप अपने क्रश का काम पूरा करने में भी काफी मदद करते हो ताकि उसको टीचर से डाँट न पढ़ जाये।
क्रश और लव में अंतर
बहुत से लोग सोचते है कि क्रश और लव दोनों एक ही होते है। परन्तु ऐसा नहीं है दोनों में बहुत अंतर होता है। आइये कुछ तथ्यों से जानते है दोनों में क्या अंतर होता है :-
- प्यार में कोई आकर्षण नहीं होता जिससे प्यार हो जाता है वो ही आकर्षित लगने लगता है लेकिन क्रश हमे किसी व्यक्ति के रूप, रंग को देख कर ही होता है हम उसको देख कर आकर्षित होते है।
- एक बार जिससे प्यार हो जाता है वो ज़िंदगी भर के लिए हमारे दिल में बस जाता है लेकिन क्रश बदलते रहते है जैसे स्कूल में अलग, कॉलेज में अलग, फिर आगे जाकर कोई और पसंद आने लगता है।
- प्यार में इंसान जैसा है वैसा ही रहता है उसका व्यक्तित्व चेंज नहीं होता लेकिन यदि आपको किसी पर क्रश आ जाये तो आप उसको इम्प्रेस करने के लिए अच्छे कपडे पहनने लगते हो, जिस तरह के लोग उसको पसंद हो आप उस तरह का बनने की कोशिश करने लगते हो।
- प्यार एक ऐसी फीलिंग है जो समय के साथ बढ़ती है लेकिन क्रश में हम एक दम ही किसी के भी रूप रंग, पर्सनालिटी को देख कर उसकी और आकर्षित हो जाते है
- प्यार को क्रश में नहीं बदला जा सकता लेकिन क्रश को प्यार में बदला जा सकता है।
यह भी जाने :- Introvert Meaning in Hindi
Crush Meaning in Hindi से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
जब हम किसी व्यक्ति को पसंद करने लगते है लेकिन उसको अपनी दिल की बात का इजहार नहीं कर पाते तो उस व्यक्ति को हम अपना Crush कहते है।
जी हाँ Crush और Love में अंतर होता है। लव ज़िंदगी में एक ही इंसान से होता है लेकिन क्रश बदलते रहते है।
Crush का अगर वास्तविक क्रिया अर्थ देखे तो क्रश का अर्थ होता है कुचलना, मसलना।
क्रश Temporary होता है।