भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महती भूमिका रही है। देश के स्वतंत्रता संग्राम में नागरिकों को एकीकृत करने एवं स्वतंत्रता संग्राम की अलख को जगाने का श्रेय भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को दिया जाता है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशनों का आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभी महत्वपूर्ण अधिवेशनों की सूची सम्बंधित जानकारी प्रदान करने वाले है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से आपको भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन एवं कांग्रेस के सभी अधिवेशन की सूची (List of Indian National Congress Sessions) सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन (Congress Ke Adhiveshan List) के सभी अधिवेशनों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के अतिरिक्त यहाँ आप कांग्रेस के महत्वपूर्ण अधिवेशनों से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में कांग्रेस के महत्वपूर्ण अधिवेशनो से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है ऐसे में परीक्षाओं की दृष्टि से भी यह टॉपिक महत्वपूर्ण रहने वाला है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन
भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वर्ष 1885 में कांग्रेस पार्टी की स्थापना की गयी थी। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश शासन के प्रशासनिक अधिकारी ए. ओ. हयूम (A. O. Hume) के द्वारा 28 दिसंबर 1885 को मुंबई में की गयी थी। कांग्रेस पार्टी का प्रथम अधिवेशन भी मुंबई में ही आयोजित किया गया था जिसमे कुल 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। प्रारम्भ में कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश सरकार के अप्रत्यक्ष सहयोगी के रूप में की गयी थी परन्तु बाद के वर्षो में कांग्रेस की कमान राष्ट्रवादी नेताओ के हाथ में आने के पश्चात यह पार्टी ब्रिटिश शासन के प्रति-मुखर हो गयी। कांग्रेस की स्थापना के पश्चात स्वतंत्रता के सभी प्रमुख आंदोलन की कमान अपने हाथ में ली गयी एवं कांग्रेस द्वारा सभी राष्ट्रवादी आंदोलनों का नेतृत्व किया गया।
महात्मा गाँधी के आगमन के पश्चात कांग्रेस की कमान नरम-दल के नेताओ के हाथ में आ गयी एवं कांग्रेस द्वारा असहयोग आंदोलन, सविनय-अवज्ञा आंदोलन, दांडी मार्च एवं भारत छोड़ो आंदोलन जैसे महत्वपूर्ण आंदोलनों का नेतृत्व किया गया। स्वतंत्रता आंदोलनों के दौरान कांग्रेस द्वारा देश के विभिन भागो में अधिवेशन (Sessions) आयोजित किया जाता था जिसके माध्यम से आंदोलनों की रूपरेखा एवं संचालन प्रक्रिया का निर्धारण किया जाता था।
कांग्रेस के सभी अधिवेशन की सूची
यहाँ आपको कांग्रेस के सभी महत्वपूर्ण अधिवेशनो (Important Indian National Congress Sessions) की सूची सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी है :-
कांग्रेस अधिवेशन | वर्ष | अध्यक्ष | स्थान |
पहला अधिवेशन | 1885 | व्योमेश चंद्र बनर्जी | मुंबई |
दूसरा अधिवेशन | 1886 | दादा भाई नौरोजी | कोलकाता |
तीसरा अधिवेशन | 1887 | बदरुद्दीन तैयब जी | मद्रास |
चौथा अधिवेशन | 1888 | जॉर्ज यूल | इलाहाबाद |
पाँचवा अधिवेशन | 1889 | सर विलियम वेडरबर्न | मुंबई |
छठा अधिवेशन | 1890 | फिरोजशाह मेहता | कोलकाता |
सातवाँ अधिवेशन | 1891 | आनंद चार्लु | नागपुर |
आठवाँ अधिवेशन | 1892 | व्योमेश चंद्र बनर्जी | इलाहाबाद |
नौवाँ अधिवेशन | 1893 | दादा भाई नौरोजी | लाहौर |
10वाँ अधिवेशन | 1894 | अलफ्रेड वेब | मद्रास |
11वाँ अधिवेशन | 1895 | सुरेंद्रनाथ बनर्जी | पुणे |
12वाँ अधिवेशन | 1896 | रहिमतुल्ला सयानी | कोलकाता |
13वाँ अधिवेशन | 1897 | सी. संकरण नायर | अमरावती |
14वाँ अधिवेशन | 1898 | आनंद मोहन दास | मद्रास |
15वाँ अधिवेशन | 1899 | रमेश चंद्र दत्त | लखनऊ |
16वाँ अधिवेशन | 1900 | एन.जी. चंन्द्रावरकर | लाहौर |
17वाँ अधिवेशन | 1901 | दिनशा वाचा | कोलकाता |
18वाँअधिवेशन | 1902 | सुरेंद्रनाथ बनर्जी | अहमदाबाद |
19वाँ अधिवेशन | 1903 | लालमोहन घोष | मद्रास |
20वाँ अधिवेशन | 1904 | सर हेनरी काटन | मुंबई |
21वाँ अधिवेशन | 1905 | गोपाल कृष्ण गोखले | बनारस |
22वाँ अधिवेशन | 1906 | दादाभाई नौरोजी | कोलकाता |
23वाँ अधिवेशन | 1907 | रासबिहारी घोष | सूरत |
24वाँ अधिवेशन | 1908 | डॉक्टर रासबिहारी घोष | मद्रास |
25वाँ अधिवेशन | 1909 | पंडित मदन मोहन मालवीय | लाहौर |
26वाँ अधिवेशन | 1910 | विलियम वेडरबर्न | इलाहाबाद |
27वाँ अधिवेशन | 1911 | पंडित शिवनारायण धर | कोलकाता |
28वाँ अधिवेशन | 1912 | आर.एन. मुधोलकर | बांकीपुर |
29वाँ अधिवेशन | 1913 | सैयद मोहम्मद बहादुर | कराची |
30वाँ अधिवेशन | 1914 | भूपेंद्र नाथ बोस | मद्रास |
31वाँ अधिवेशन | 1915 | सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा | मुंबई |
32वाँ अधिवेशन | 1916 | अंबिकाचरण मजूमदार | लखनऊ |
33वाँ अधिवेशन | 1917 | एनी बेसेन्ट | कोलकाता |
विशेष अधिवेशन | 1918 | हसन इमाम | मुंबई |
34वाँ अधिवेशन | 1918 | पंडित मदन मोहन मालवीय | दिल्ली |
35वाँ अधिवेशन | 1919 | पंडित मोतीलाल नेहरू | अमृतसर |
विशेष अधिवेशन | 1920 | लाला लाजपत राय | कोलकाता |
36वाँ अधिवेशन | 1920 | सी. वी. राधवाचारियर | नागपुर |
37वाँ अधिवेशन | 1921 | हकीम अजमल खां | अहमदाबाद |
38वाँ अधिवेशन | 1922 | देशबंधु चितरंजन दास | गया |
39वाँअधिवेशन | 1923 | मौलाना मोहम्मद अली | काकीनाडा |
विशेष अधिवेशन | 1923 | अबुल कलाम आजाद | दिल्ली |
40वां अधिवेशन | 1924 | महात्मा गांधी | बेलगाम |
41वाँ अधिवेशन | 1925 | सरोजिनी नायडू | कानपुर |
42वाँ अधिवेशन | 1926 | श्रीनिवास आयगार | गुवाहाटी |
43वाँ अधिवेशन | 1927 | एम. ए. अंसारी | मद्रास |
44वाँ अधिवेशन | 1928 | पंडित मोतीलाल नेहरू | कोलकाता |
45वाँ अधिवेशन | 1929 | पंडित जवाहरलाल नेहरू | लाहौर |
46वाँ अधिवेशन | 1931 | सरदार वल्लभभाई पटेल | कराची |
47वाँ अधिवेशन | 1932 | अमृत रणछोड़ दास सेठ | दिल्ली |
48वाँ अधिवेशन | 1933 | नेल्ली सेन गुप्ता | कोलकाता |
49वाँ अधिवेशन | 1934 | डॉ राजेंद्र प्रसाद | मुंबई |
50वाँ अधिवेशन | 1936 | पंडित जवाहरलाल नेहरू | लखनऊ |
51वाँ अधिवेशन | 1937 | पं. जवाहरलाल नेहरू | फैजपुर |
52वाँ अधिवेशन | 1938 | सुभाष चंद्र बोस | हरिपुरा |
53वाँ अधिवेशन | 1939 | सुभाष चंद्र बोस | त्रिपुरी |
54वाँ अधिवेशन | 1940 | अबुल कलाम आजाद | रामगढ़ |
55वाँअधिवेशन | 1946 | जे बी कृपलानी | मेरठ |
विशेष अधिवेशन | 1947 | डॉ राजेंद्र प्रसाद | दिल्ली |
56वाँ अधिवेशन | 1948 | पट्टाभि सीतारमैया | जयपुर |
57वाँ अधिवेशन | 1950 | पुरुषोत्तम दास टंडन | नासिक |
कांग्रेस अधिवेशन से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य
- कांग्रेस की स्थापना का श्रेय ब्रिटिश शासन के अधिकारी एलन ऑक्टेवियन ह्यूम (Allan Octavian Hume) को जाता है जिन्होंने 28 दिसंबर 1885 को मुंबई में कांग्रेस पार्टी की नींव रखी थी।
- कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन मुंबई में हुआ था जिसमे कुल 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता व्योमेश चंद्र बनर्जी द्वारा की गयी थी।
- मद्रास में वर्ष 1887 में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता बदरुद्दीन तैयबजी द्वारा की गयी थी। ये कांग्रेस पार्टी के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष भी थे।
- कांग्रेस के प्रमुख अध्यक्ष निम्न प्रकार से है :-
- प्रथम अध्यक्ष- व्योमेश चंद्र बनर्जी (प्रथम अधिवेशन (मुंबई)- 1885)
- प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष- बदरुद्दीन तैयबजी (तृतीय अधिवेशन (मद्रास)- 1887)
- प्रथम अंग्रेज अध्यक्ष- जॉर्ज यूल (चौथा अधिवेशन (इलाहबाद)- 1888)
- प्रथम महिला अध्यक्ष- एनी बेसेंट (33वाँ अधिवेशन (कोलकाता)- 1917)
- प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष- सरोजनी नायडू (41वाँ अधिवेशन (कानपुर)- 1925)
- सर्वाधिक बार कांग्रेस अध्यक्ष – दादा भाई नौरोजी (वर्ष-1886, 1893, 1906)
- सबसे युवा अध्यक्ष- अबुल कलाम आजाद (वर्ष-1923)
- कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन (1896) में प्रथम बार वंदे मातरम गया गया था जिसकी अध्यक्षता रहमतुल्लाह सयानी ने की थी वर्ष 1906 के कोलकाता अधिवेशन में प्रथम बात स्वराज शब्द का प्रयोग किया गया था। इस अधिवेशन की अध्यक्षता दादाभाई नैरोजी द्वारा की गयी थी।
- वर्ष 1907 के सूरत अधिवेशन में कांग्रेस का प्रथम बार विभाजन हुआ था। इस अधिवेशन के पश्चात कांग्रेस का गरम विचारधारा एवं नरम विचारधारा वाले धड़ो में विभाजन हुआ था। कांग्रेस के सूरत अधिवेशन की अध्यक्षता डॉ रासबिहारी बोस के द्वारा की गयी। कांग्रेस के दोनों धड़ो का पुनः विलय वर्ष 1916 के लखनऊ कांग्रेस में हुआ था जिसकी अध्यक्षता अंबिका चरण मजूमदार द्वारा की गयी थी।
- महात्मा गाँधी द्वारा जीवन में सिर्फ एक बार ही कांग्रेस की अध्यक्षता की गयी थी। वर्ष 1924 के बेलगावी अधिवेशन (40वां अधिवेशन) में गांधीजी द्वारा अध्यक्ष भी भूमिका निभायी गयी थी।
- 1929 में ऐतिहासिक लाहौर अधिवेशन में पंडित जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वराज की मांग की गयी थी। इस अधिवेशन के अवसर पर ही कांग्रेस द्वारा 26 जनवरी 1930 को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गयी थी।
- वर्ष 1939 के त्रिपुरी अधिवेशन (53वाँ अधिवेशन) में गांधीजी द्वारा चयनित कैंडिडेट पट्टाभि सीतारमैय्या को हराकर सुभाष चंद्र बोस द्वितीय बार कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे।
- भारत की आजादी के समय कांग्रेस की कमान आचार्य जे. बी. कृपलानी के हाथो में थी।
इस प्रकार यहाँ आपको भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन एवं कांग्रेस के सभी अधिवेशनों की सूची (List of Indian National Congress Sessions) सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी है।
कांग्रेस के सभी अधिवेशन की सूची सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न
कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन वर्ष 1885 में मुंबई में हुआ था। इस अधिवेशन की अध्यक्षता व्योमेश चंद्र बनर्जी द्वारा की गयी थी।
कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष एनी बेसेंट (वर्ष-1917) एवं प्रथम भारतीय अध्यक्ष सरोजनी नायडू (वर्ष-1925) थी।
वर्ष 1924 के बेलगावी अधिवेशन(40वां अधिवेशन) में गांधीजी द्वारा अध्यक्ष भी भूमिका निभायी गयी थी।
कांग्रेस का प्रथम विभाजन वर्ष 1907 के सूरत अधिवेशन (अध्यक्ष -रास बिहारी बोस) में हुआ था। इस अधिवेशन में कांग्रेस दो धड़ो में विभाजित हो गयी थी :- गरम दल एवं नरम दल
1929 में ऐतिहासिक लाहौर अधिवेशन में पंडित जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वराज की घोषणा की गयी थी।
भारत की आजादी के समय कांग्रेस के अध्यक्ष आचार्य जे. बी. कृपलानी थे।