CISF भर्ती आवेदन प्रक्रिया- योग्यता पात्रता – CISF Constable Bharti

CISF:- दोस्तों नमस्कार, आज हम अपने उन युवा साथियों के लिए एक अच्छी खबर लेकर आए हैं जो किसी न किसी की भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। यदि आप भी उन युवा अभ्यर्थियों में से एक हैं जो भारतीय सेना, पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस आदि की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। आपको बता दें की CISF अर्थात केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने इस वर्ष 2022 की भर्ती के लिए कांस्टेबल और फायरमैन के पद हेतु ऑफिसियल नोटीफिकेशन जारी कर दिया है जिसके तहत कांस्टेबल और फायरमैन के कुल 1,149 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आगे आर्टिकल में आप भर्ती प्रक्रिया से संबंधित पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

CISF भर्ती आवेदन प्रक्रिया- योग्यता पात्रता - CISF Constable Bharti
CISF भर्ती आवेदन प्रक्रिया- योग्यता पात्रता – CISF Constable Bharti

Article Contents

CISF का संक्षिप्त परिचय :

CISF का अर्थ है “Central Industrial Security Force” जिसको हिन्दी में “केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल” भी कहा जाता है। CISF की स्थापना संसद के “केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अधिनियम 1968” के तहत एक सशस्त्र सेना बल के रूप में 1969 में हुई थी। जिसका कार्य देश के हवाई अड्डे,अंतरिक्ष संसोधन संस्थान, बंदरगाह, ऊर्जा सयंत्र आदि विशिष्ट संस्थानों को सुरक्षा प्रदान करना है। इसके साथ ही वीआईपी , वीवीआईपी व्यक्तियों को Z+ ,Y, Z , X आदि वर्गीकृत सुरक्षा प्रदान करना। वर्तमान में CISF देश के 353 प्रतिष्ठित संस्थानों को अपनी सुरक्षा सेवाएँ प्रदान कर रहा है। पूरे देश में CISF के 74 शाखाएँ , 12 रिजर्व बटालियन और 8 ट्रैनिंग सेंटर संचालन में हैं। यह देश का एकमात्र ऐसा सुरक्षा बल है जिसके पास अपनी फायर विंग है। CISF देश के कुछ निजी संस्थानों को भी अपनी सुरक्षा सेवाएँ प्रदान करता है।

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

क्रम संख्या CISF के बारे में संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ
1 आर्टिकल का टॉपिक CISF भर्ती प्रक्रिया
2 CISF की स्थापना 1969
3 वर्तमान में CISF के कर्मचारियों की संख्या 1,63,590
4 CISF की आधिकारीक वेबसाईट cisf.gov.in
5 CISF का हेल्पलाइन नंबर :011-24367502
011-24307703
24307777
6 CISF के मुख्यालय का पता : Sh. Prateek Mohanty, IPS Inspector General / Pers Block No.13, CGO Complex, Lodhi Road, New Delhi-110003
7सुझाव व शिकायत हेतु
ऑफिसियल ई मेल आईडी
[email protected]

CISF 2022 की भर्ती हेतु महत्वपूर्ण तिथियाँ :

CISF 2022 की कांस्टेबल और फायरमैन की भर्ती हेतु महत्वपूर्ण डेट्स व जानकारी इस प्रकार से है –

आर्टिकल CISF 2022 कांस्टेबल और फायरमैन की भर्ती
आवेदन फॉर्म की प्रारम्भिक तिथि 29 जनवरी 2022
आवेदन की अंतिम तिथि 4 मार्च 2022
आवेदन शुल्क सामान्य / ई डब्ल्यू एस / ओबीसी वर्ग के लिए :- ₹100/-
एस सी / एस टी वर्ग के लिए :- ₹0/-
आवेदन हेतु ऑफिसियल वेबसाईट cisfrectt.in
ऑफिसियल नोटीफीकेशन यहाँ क्लिक करें
ऑनलाइन अप्लाइ करने हेतु डायरेक्ट लिंक यहाँ क्लिक करें
कुल पदों की संख्या 1,149
वेतमान ₹21,700/- से ₹69,100/- तक

CISF के कांस्टेबल और फायरमैन की रिक्तियों का विवरण :

यहाँ हम आपको नीचे रिक्तियों की स्टेट वाइज़ सूची बता रहें हैं की किस स्टेट में कितने पद व रिक्तियां खाली हैं यह सूची इस प्रकार निम्नलिखित है –

क्रम संख्या राज्य सामान्य (UR)ई डब्ल्यू एस एससीएसटी ओबीसी टोटल
1 अंडमान और निकोबार 000000
2 आंध्र प्रदेश 3281352179
3 अरुणाचल प्रदेश 300609
4 असम 451171228103
5 बिहार 571219134123
6 चंडीगढ़ 100001
7 छत्तीसगढ़ 164512340
8 दादर नगर हवेली और दमन & दीव 000000
9दिल्ली 4112210
10गोवा 100001
11 गुजरात 14425934
12 हरियाणा 6130414
13 हिमाचल प्रदेश 201014
14जम्मू और कश्मीर 184351141
15 झारखंड 35910231087
16 कर्नाटक 14 36 2934
17 केरल 2144 01140
18 लद्दाख 100001
19 लक्षदीप 000000
20 मध्य प्रदेश 215710750
21 महाराष्ट्र 317761970
22 मणिपुर 4105111
23 मेघालय 4108013
24 मिजोरम 210205
25 नागालैंड 310307
26 ऑडिशा 245913758
27 पुदुचेरी 100001
28 पंजाब 6250316
29राजस्थान 16465839
30 सिक्किम 000000
31 तमिलनाडु 184801141
32 तेलंगाना 12343830
33 त्रिपुरा 5136015
34 उत्तर प्रदेश 461124130112
35 उत्तरखंड 311016
36 पश्चिम बंगाल 2351321154

CISF की भर्ती के लिए योग्यताएँ :

यदि उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्न पात्रताएँ पूर्ण करनी होगी –

  1. आवेदक की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा आवेदक का जन्म 5 मार्च 1999 से 4 मार्च 2004 के बीच हुआ होना चाहिए।
  2. आवेदक देश के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/स्कूल से 12 वीं पास किया हुआ होना चाहिए।
  3. आवेदक के पास 12 वीं में अनिवार्य रूप से विज्ञान विषय लिया हुआ होना चाहिए।
  4. आवेदक की हाइट 170 सें. मी. तथा छाती बिना फुलाये 80 सें. मी. तथा फुलाने के बाद 85 सें. मी होनी चाहिए।
  5. एससी /एसटी वर्ग के आवेदकों को आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  6. ओबीसी वर्ग के आवेदकों को आयु में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  7. जो आवेदक ग़ढ़वाल, कुमाऊँ, हिमाचल प्रदेश, गोरखा, डोगरा, मराठा, सिक्किम, लदाख, कश्मीर और जम्मू उत्तर से आते हैं उनके लिए हाइट 165 सें. मी. तथा छाती बिना फुलाये 78 सें. मी. तथा फुलाने के बाद 83 सें. मी होनी चाहिए।

CISF की चयन प्रक्रिया :

सीआईएसएफ के कांस्टेबल और फायर मैन के लिए उम्मीदवारों का चयन चार चरणों की भर्ती परीक्षा को पूर्ण करने के बाद होगा। ये चार चरण इस प्रकार से हैं –

  1. शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)
  2. ऑफलाइन लिखित परीक्षा
  3. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  4. चिकित्सा परीक्षण (Medical)

सीआईएसएफ भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?

सीआईएसएफ भर्ती परीक्षा के लिए आपको बताई गई निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा –

  1. सबसे पहले सीआईएसएफ भर्ती की आधिकारीक वेबसाईट cisfrectt.in पर जाएँ।
  2. वेबसाईट पर आने के बाद होम पेज पर मौजूद लॉगिन के बटन पर क्लिक कीजिए।
  3. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा यहाँ “New Registration” के बटन पर क्लिक कीजिए।
  4. बटन पर क्लिक होने के बाद आपके सामने एक रेजिस्ट्रैशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  5. फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स को भरें
  6. अंत में “Submit “ के बटन पर क्लिक करें
  7. इस तरह से आप सीआईएसएफ की कांस्टेबल और फायर मैन भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर पाएंगे।

आशा करते हैं की आपके लिए हमारा यह आर्टिकल CISF भर्ती जानकारी के लिए उपयोगी रहा होगा। यदि आपके मन में भर्ती परीक्षा हेतु कोई शंका है तो आप कमेन्ट बॉक्स में पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्नों के उत्तर देने का भरपूर प्रयास करेंगे। हमें आपके कमेंट्स का इंतजार रहेगा। धन्यवाद

CISF भर्ती से जुड़े FAQs

सी आई एस एफ भर्ती की आधिकारीक वेबसाईट क्या है ?

सी आई एस एफ भर्ती की आधिकारीक वेबसाईट cisfrectt.in है।

सी आई एस एफ भर्ती 2022 में कुल पदों की संख्या कितनी है ?

सी आई एस एफ भर्ती 2022 में कुल पदों की संख्या 1,149 है।

CISF की भर्ती में उम्मीदवारों को दिया जाने वाला वेतनमान कितना होगा ?

CISF की भर्ती में उम्मीदवारों को दिया जाने वाला वेतनमान ₹21,700/- से ₹69,100/- तक होगा।

CISF के नीति बनाने हेतु छः मुख्य बिन्दु क्या हैं ?

CISF के छः मुख्य बिन्दु इस प्रकार से हैं –
1. विज़न
2. मिशन
3. सिद्धांत
4. लोकाचार
5. नैतिकता
6. मूल्य

CISF Wives वेलफेयर एसोसिएशन की ऑफिसियल वेबसाईट क्या है ?

CISF Wives वेलफेयर एसोसिएशन की ऑफिसियल वेबसाईट sanrakshika.org.in है।

CISF की फुल फॉर्म क्या है ?

CISF की फुल फॉर्म “Central Industrial Security Force” है।

CISF की भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें ?

CISF की भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु आपको cisfrectt.in पर जाकर NEW REGISTRATION प्रक्रिया के तहत स्वयं को रजिस्टर करना होगा। रजिस्टर प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी आप उपरोक्त आर्टिकल में पाएंगे।

Leave a Comment

Join Telegram