Chhattisgarh Good News: दोस्तों केंद्र सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए कुछ समय पहले ही एक खुशखबरी दी थी। जिसमे उन्होंने सभी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके चलते छत्तीसगढ़ सरकार ने भी अपने राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को एक अच्छी खबर सुनाई है। जिसमे उन्होंने कर्मचारियों के हफ्ते में केवल 5 दिन कार्य करने की बात कही है। इसके साथ साथ उन्होंने किसानों और पेंशन धारकों के लिए भी अच्छी खबर दी है। आईये आपको इसके विषय में जानकारी देते हैं।
कर्मचारियों को केवल 5 दिन करना होगा कार्य
छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को एक अच्छी खबर दी है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की कार्य क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने हेतु 5 कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली पर कार्य किया जायेगा। इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने एक ट्वीट करके दी है। जिसके अनुसार अब छत्तीसगढ़ राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को सप्ताह में केवल 5 दिन ही कार्य करना होगा।
पेंशन योजना में 14 प्रतिशत होगा अंशदान
अंशदायी पेंशन योजना के अंतर्गत पहले 10 फीसदी अंशदान दिया जाता था। लेकिन अब छत्तीसगढ़ सरकार ने यह अंशदान बढ़ा दिया है। इसकी घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री जी ने 73वें गणतंत्रता दिवस के दिन एक टवीट के माध्यम से की थी। जिसके अनुसार अंशदायी पेंशन योजना में मिलने वाले अंशदान को 4 फीसदी बढ़ाया गया था। जी हाँ अब इस पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन धारकों को 14 प्रतिशत अंशदान दिया जायेगा।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
किसानों के लिए हुआ एलान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों के साथ साथ किसानों के लिए भी बड़ी घोषणा 26 जनवरी को की थी। जिसमे उन्होंने कहा कि बीते वर्ष 2022-23 से दाल की भी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगी। इसके साथ साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि राज्य में पहली दो बच्चियों का भविष्य उज्जव्वल बनाने के लिए पंजीकृत मजदूरों के बैंक खाते में प्रत्येक बालिका के लिए 20-20 हजार रुपये जमा किये जायेंगे।