चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे | Chehre Per Ice Lagane Ke Fayde

क्या आप जानते हैं कि बर्फ को चेहरे पर लगाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं। बर्फ की मसाज से हमारे चेहरे की कई सारी परेशानियाँ दूर हो सकती हैं। आप बर्फ चेहरे पर रोज लगा सकते हैं। बर्फ की मसाज से हमारा चेहरा तरोताजा रहता है। हम में से कई लोगों की आँखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो जाते हैं। जो की बिलकुल भी अच्छे नहीं दिखते हैं। डार्क सर्कल दूर करने के लिए आप बर्फ की मसाज कर सकते हैं। बर्फ हमारी स्किन पर से पिम्पल्स और दाग धब्बों को भी दूर करने में सहायक होता है। बर्फ लगाने से हमारे चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छे से होता है। बर्फ की मसाज आपको गर्मी से भी राहत दिलाती है। चेहरे पर बर्फ लगाने के लिए आप बर्फ को किसी मुलायम कपड़े में रखकर या किसी प्लास्टिक बैग में रख कर पूरे चेहरे पर लगा सकते हैं। आज इस लेख में हम चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे जानेंगे।

रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे

चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे | Chehre Per Burf Lagane Ke Fayde
चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे | Chehre Per Burf Lagane Ke Fayde

चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे | benefits of applying ice on face

  • डार्क सर्कल्स हटाने में – हमारी आँखों के नीचे कई कारणों से डार्क सर्कल्स हो जाते हैं। वैसे तो इन काले घेरों को दूर करने के लिए बाजार में कई प्रकार की दवाईयां,और क्रीम्स आती हैं। लेकिन आप इसके लिए बर्फ का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • ग्लोइंग स्किन के लिए – बर्फ की मसाज से हमारे चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन सही होने से हमारा चेहरा चमकदार होता है। साथ ही ये एंटी-एजिंग का काम भी करता है। ये हमारे चेहरे से झुर्रियों को कम करने में सहायक होती है।
  • कील-मुँहासे हटाने के लिए – अगर आप अपने चेहरे पर कील और मुँहासे की समस्या से परेशान हैं। तो आप बर्फ की मसाज अपने फेस पर कर सकते हैं। ज्यादा अच्छा नतीजा पाने के लिए आप आइस क्यूब में रोज वाटर या फिर नीम का रस, खीरे का रस निकलकर जमा लें। इसकी मसाज से आपके फेस में काफी फर्क होगा।
  • मेकअप में सहायक – अगर आप अपने मेकअप को ज्यादा समय रखना चाहती हैं। तो आप मेकअप लगाने से पहले अपने चेहरे पर आइस क्यूब से अच्छे से मसाज कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका मेकअप ज्यादा समय तक बना रहेगा।
  • टैनिंग दूर करने में सहायक – अगर आपका चेहरा धूप से जल जाता है। तो आप इस टैनिंग को दूर करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप इसका प्रयोग समयानुसार एक या 2 बार कर सकती हैं। इसके साथ ही आप बर्फ की मसाज वैक्सिंग और आइब्रो करवाने के बाद भी कर सकते हैं। इससे त्वचा लाल नहीं होती।

जाने तरबूज खाने का सही समय और फायदे

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

Chehre Per Burf Lagane Ke Fayde FAQ’s

चेहरे पर बर्फ लगाने से क्या होता है ?

यदि आप चेहरे पर रोजाना बर्फ लगते हैं तो चेहरे मिनी ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह से बना रहता है। जिससे त्वचा चमकती है और साथ ही चेहरे के सर्कल में बर्फ रगड़ने से डार्क सर्किल की समस्या भी कम होती है। आइस स्किन को टाइट करता है जिससे स्किन लूस नहीं होती और आप इस से जवां दिखने लगोगे।

चेहरे पर बर्फ लगाने के क्या-क्या फायदे हैं ?

चेहरे पर बर्फ लगाने के निम्न फायदे हैं :- टैनिंग दूर करने में सहायक, डार्क सर्कल्स हटाने में कारगर, मुंहासे कम करने में सहायक, इंस्टेंट ग्लो मिलता है, चेहरे को टाइट करने में मदद मिलती है, कील-मुँहासे हटाने सहायक आदि।

चेहरे पर दाग धब्बे होने का कारण ?

शरीर में विटामिन B12 की कमी होने से चेहरे पर धब्बे दिखने लगते हैं, साथ में अगर आप चेहरे को निरंतर साफ़ नहीं करते हैं तो धूल मिट्टी से भी यह समस्या देखने को मिलेगी गंदगी के चलते ये सब समस्याएं सामने आती है।

चेहरे पर बर्फ लगाने से पिम्पल्स और कील मुहांसे साफ़ होते हैं ?

बर्फ का सबसे अच्छा गुण हैं एंटी-इंफ्लेमेटरी यह कील मुंहासे को कम करने में मदद करता हैं, साथ ही यह रोम छिद्रों के आकार को कम करता है। इसे नियमित लगाने से चेहरे में ताज़गी बनी रहती है।

Leave a Comment

Join Telegram