इन कारणों से चेहरे पर आ सकती है सूजन | chehre par soojan aane ke karan

कभी-कभी हमको सुबह-सुबह सोकर उठने के बाद जब भी हम शीशे में अपना चेहरा देखते हैं तो चेहरा थोड़ा सूजा हुआ सा लगता है। ये लगभग हम सभी के साथ होता है। ये समस्या एक आम समस्या है। ये सूजन वैसे तो खुद से ही ठीक हो जाती है। लेकिन ये होता क्यों है और ये किन कारणों से होती है। ये समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा होती है। इसके कई कारण हो सकते हैं ,जैसे नींद पूरी न होना, तनाव के कारण, गलत तरीके से सोने के कारण, ज्यादा शराब पीने के कारण सिगरेट पीने के कारण या फिर किसी बीमारी के कारण चेहरे पर चोट लग जाने के कारण भी हमारा चेहरा कभी सूजा हुआ लगता है। कभी-कभी सूजन की वजह से हमारे चेहरे पर दर्द भी होने लगता है। इन कारणों से चेहरे पर आ सकती है सूजन जानते हैं उनके बारे में।

मिर्गी क्या है? मिर्गी कैसे होती है? लक्षण, कारण

इन कारणों से चेहरे पर आ सकती है सूजन | chehre par soojan aane ke karan
इन कारणों से चेहरे पर आ सकती है सूजन | chehre par soojan aane ke karan

चेहरे पर सूजन आने के कारण

  • नींद का पूरा न होने के कारण – चेहरे पर सूजन आने का एक कारण नींद पूरी न हो पाना है। जब हमारी नींद पूरी नहीं हो पाती है। जिससे हमारे शरीर में पाए जाने वाले तरल पदार्थ एक जगह पर जमा हो सकते हैं। इसकी वजह से हमारे शरीर के किसी भी अंग में सूजन आ सकती है। इसी कारण चेहरे पर भी सूजन होती है। यदि हम सही मात्रा में पानी का सेवन नहीं करते हैं, या फिर हम तकिया लेते हैं, सोते वक़्त तो हमको तब भी ये दिक्कत हो सकती है।
  • सूजन का कारण तनाव – जब कभी हम किसी बात को लेकर बहुत ही ज्यादा चिंतित होते हैं। या फिर कोई बात हमारे मन में चलती रहती है तो हमारा दिमाग तनावग्रस्त हो जाता है। जिसके कारण हमारी इंटरनल ग्रंथियाँ नार्मल स्थिति से अधिक कोर्टिसोल का निर्माण कर देती हैं। जिसकी वजह से चेहरे पर सूजन आ सकती है।
  • शरीर में तरल पदार्थ होने के कारण – जब हमारी त्वचा के नीचे तरल ज्यादा मात्रा में जमा होने लगता है। जब ये तरल हमारे चेहरे के आस पास जमा होता है। तो हमारे चहरे पर सूजन हो जाती है।
  • एलर्जी की वजह से – कई लोगों को कुछ चीज़ों से त्वचा संबंधी एलर्जी होती है। जैसे कुछ लोगो को धूल से या किसी खाने की चीज़ से या फिर कुछ लोगों को जानवरों से किसी चीज़ की गंध से एलर्जी होती है। जब हम इन चीज़ों के सम्पर्क में आते हैं तो हमारी रोगप्रतिरोधक शक्ति इन पर अटैक करती है। इसके रिएक्शन से हमारे शरीर या मुँह पर सूजन आ जाती है।
  • फ़ूड एलर्जी के कारण – हम में से कई लोगों को कई खाने की चीज़ों से एलर्जी हो जाती है। जैसे कुछ नट्स, फिश, और दूध से इससे हमारे चेहरे पर कुछ ही समय में सूजन हो जाती है। ये हमारे मुँह, गले या कान पर भी हो सकता है। एलर्जी में आपको खुजली और उल्टी हो सकती है। ऐसी स्थिति में आप डॉक्टर से सम्पर्क करें।
  • प्रेग्नेंसी के कारण – प्रेग्नेंसी के समय स्त्रियों के चेहरे में सूजन हो सकती है, लेकिन हाथ-पैर में कभी भी अचानक से सूजन हो जाना है। ये किसी गंभीर समस्या का लक्षण हो सकता है। इसमें आपको उल्टी,साँस लेने में समस्या हो सकती है। या फिर पेट में दर्द हो सकता है। ये समस्या आपको गर्भावस्था के समय 20 हफ्तों के लगभग में हो सकता है। ये आपका ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण हो जाता है। ऐसी स्थिति में आप डॉक्टर से जल्द से जल्द सम्पर्क करें।

साइटिका के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

चेहरे पर सूजन आने के कारण सम्बंधित प्रश्न

चेहरे पर सूजन आए तो उसे कैसे ठीक करें ?

इन तरीकों को अपनाकर आप अपने चेहरे की सूजन को कलम क्र सकते हैं। नमक किन पोटली से सिकाई करना, त्वचा पर नारियल या बादाम के तेल से मालिश करें, ताज़े फलों का सेवन करें जिनमें फाइबर की मात्रा भरपूर हो, सूजे भाग पर आइस पैक से सिकाई करें।

चेहरे पर सूजन आने के क्या कारण हो सकते हैं ?

चेरे पर सूजन आने के बहुत से कारण हो सकते हैं, जिनकी वजह से चेहरे का आकार बढ़ जाता है और दिखने में यह बिलकुल भी अच्छा नहीं लगता। निम्न कारणों से यह समस्या उत्पन्न होती है:- थायराइड की समस्या, मोटापा, एलर्जी, ट्यूमर, अल्सर, गर्भावस्था आदि।

चेहरे की सूजन को दूर करने के उपाय ?

सुबह उठने पर यदि चेहरे पर सूजन दिखती है तो सबसे पहले आपको ठन्डे पानी से मुँह धो लेना है, फेसिअल एक्सरसाइज कर सकते हैं, इस से चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है, आराम करें और स्ट्रेस न लें आदि।

सूजन कम न होने पर क्या करें ?

यदि चेहरे पर सूजन हुए ज्यादा समय यानी 1-2 सप्ताह हो चुका है तो आपको चिकित्सक को दिखाने की ज़रूरत है। क्योंकि अगर यह घरेलु उपाय अपनाकर ठीक नहीं हो रहे हैं तो इसका इलाज होना ज़रूरी है।

Leave a Comment

Join Telegram