जैसा की आप सभी जानते है की जिस युग में हम सभी जी रहे है उस युग को टेक्नोलॉजी का युग भी कहते है। आज के समय में ऐसी अनेक प्रकार की टेक्नोलॉजी आ चुकी है जिसकी वजह से इंसानों के सभी कार्य बड़े ही आसानी से हो सकते है। आज कल टेक्नोलॉजी का प्रयोग इतना अधिक हो चूका है की इंसान को कुछ करने की आवश्यकता ही नहीं होती है वह केवल टेक्नोलॉजी की मदद से ही कार्य करता है। आप सभी को यह भी बतादे की एक ऐसी ही टेक्नोलॉजी का निर्माण अभी हाल ही में किया गया है। जिसको Chat GPT के नाम से जाना जाता है। तो दोस्तों क्या आप में से किसी ने इसके बारे में सुना है। अगर नहीं तो अब हम आपको इसके बारे में बताने वाले है। यह एक प्रकार का AI है। जो की काफी अपग्रेडेड है।
Top 10 Best ChatGPT Alternatives in 2023
कुछ लोगो का मानना यह है की इसकी मदद से कार्य बहुत ही आसानी से हो सकता है। उसके साथ साथ कुछ लोग यह भी कह रहे है की इसकी वजह से इंसानी नौकरियां कम होइने लगेंगी क्योंकि यह इंसानों के कार्य भी करेगा। यहाँ तक की कुछ लोग तो यह भी कह रहे है की आने वाले कुछ समय में यह सॉफ्टवेयर गूगल का स्थान ले लेगा। तो दोस्तों इससे लाभ है या फिर हानि इसकी जानकारी आज हम आप सभी को इस लेख में प्रदान करने वाले है। उसके साथ साथ आज हम आपको Chat GPT के बारे में बहुत सी जानकारी भी प्रदान करने वाले है जैसे की – Chat GPT क्या है और काम कैसे करता है ? Chat GPT By Open AI आदि जैसी जानकारी। यहाँ पर प्राप्त करें
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
इसपर भी गौर करें :- Artificial Intelligence, Definition, benefits
Article Contents
Chat GPT full form in Hindi
तो दोस्तों अब हम आप सभी को यहाँ पर Chat GPT की फुल फॉर्म के बारे में बताने वाले है। तो अगर आप भी इसकी फुल फॉर्म जानना चाहते है तो कृपया कर दी गयी जानकारी को ध्यान से पढ़िए।
- Chat GPT full form in English – Chat Generative Pre-Trained Transformer
- Chat GPT Full form in Hindi – चैट जनरेटिव पूर्व-प्रशिक्षित ट्रांसफार्मर
Chat GPT क्या है ?
तो दोस्तों सबसे पहले तो आपको यह बतादे की Chat GPT की फुल फॉर्म Chat Generative Pre-Trained Transformer होती है। यह एक प्रकार का सॉफ्टवेयर है जिसको AI की मदद के द्वारा बनाया गया है। आप सभी को यह बतादे की यह एक प्रकार का Chatbot है। आप इस बोत से मैसेज के जरिये बातचीत भी कर सकते है। लेकिन वर्तमान समय में इसमें केवल इंग्लिश भाषा का ही प्रयोग किया जा सकता है। क्योंकि Chat GPT अभी इसमें केवल यह भाषा ही सपोर्ट करती है क्योंकि इसका निर्माण अभी कुछ समय पहले ही हुआ है। जिसको अभी और अधिक विकसित भी किया जाएगा। इसके साथ साथ आप सभी को यह बतादे की Chat Generative Pre-Trained Transformer 30 नवंबर 2022 को लॉच किया गया था।
तब ही से यह काफी चर्चे में है। आप सभी इसमें किसी भी प्रकार का प्रश्न पूछ सकते हो। यह उसका उत्तर आप सभी को तुरंत दे देगा। यानि के आप सभी को अपने प्रश्नो का उत्तर आसानी से प्राप्त हो सकता है। Chat GPT Open AI गूगल से भी कई गुना बेहतर माना जाता है क्योंकि जब आप कोई भी चीज को गूगल पर सर्च करते हो तो गूगल आप को उससे सम्बंधित वेबसाइट व लिंक्स प्रदान कर देता है लेकिन इसपर अगर आप कोई प्रश्न टाइप करते हो तो यह आपको उस प्रश्न का उत्तर सीधा सीधा दे देगा। यह आपको बहुत सी चीजों के बारे में जानकारी प्रदान कर सकता है जैसे की – निबंध कैसे लिखे, या फिर किसी भी प्रकार का प्रश्न आप इससे पूछ सकता है। आपको यह भी बतादे की इससे बहुत से लाभ व हानि भी है जिसके बारे में हम आपको इस लेख में जानकारी प्रदान करेंगे।
Chat GPT का इतिहास
तो दोस्तों आप सभी को यह बतादे की Chat GPT की शुरुआत Sam Altman के द्वारा सन 2015 में की गयी थी। उस समय इनके साथ एलोन मस्क भी थे लेकिन उसके बाद कुछ समय में Elon musk ने इसको छोड़ दिया। उसके बाद इसमें माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के मालिक बिल गेट्स ने इस प्रोजेक्ट में निवेश किया। उसके बाद इन्होने मिलकर 30 नवम्बर 2022 को इसका कार्य खत्म करके इसको लांच कर दिया। इसके बारे में आप सभी को एक रोचक तथ्य भी बता दे की Chat GPT ने केवल एक वर्ष के अंतर्गत इसके करीब 10 मिलियन यूजर से भी अधिक हो चुकें है।
चैट जीपीटी कैसे काम करता है ?
तो दोस्तों आप सभी के मन में यह सवाल आ रहा होगा की आखिर यह Chat GPT Open AI कैसे काम करता है। तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अब हम आपको यहाँ पर उसी के बारे में बताने वाले है की इस बोट को यानि के Chat GPT में इसके डेवलपर के द्वारा इसमें बहुत से डाटा को स्टोर किया गया है। उसके बाद उसमे स्टोर किये गए डाटा का ही प्रयोग किया जाता है। जब आप इसमें कोई भी प्रश्न पूछेंगे तो उससे जुडी जानकरी इसमें पहले से ही मौजूद होगी जिसको वह सही तरीके से आपके सामने स्क्रीन पर दिखायेगा। इसके साथ साथ आप सभी को यह भी बतादे की Chat GPT की ट्रेनिंग हाल ही में 2022 में ख़त्म हुई है ,इसी कारण से यह आपको उससे पहले की ही दे सकता है। उसके बाद अगर कोई घटित घटना है उसके बारे में यह बताने में असमर्थ है।
चैट जीपीटी का प्रयोग कैसे किया जाता है ?
- सबसे पहले तो आप सभी को अपने मोबाइल में ब्राउज़र ओपन करना होगा।
- उसके बाद आपको उसमे एक वेबसाइट पर जाना होगा
- उसके बाद आप इसकी वेबसाइट पर पहुंच जाओगे। फिर आपको वहां पर login व signup का ऑप्शन दिखाई देगा।
- उसमे से आपको signup के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको इसमें अपना अकाउंट बना सकते है। आप इसमें ईमेल एड्रेस, माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट या फिर Gmail ID के जरिये अपना अकाउंट बना सकते है।
- उसके बाद आप को इसमें अपना मोबाइल नंबर और अपना नाम डालना होगा।
- उसके बाद आपको continue पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- आपको उस OTP को वेरीफाई कर लेना होगा।
- इसी प्रकार से आपका अकाउंट भी Chat GPT पर आसानी से बन जाएगा। उसके बाद आप इसमें कोई भी प्रश्न पूछ सकते हो जिसका उत्तर आपको मिल जायेगा।
Chat GPT के लाभ व नुक्सान
तो दोस्तों अब हम आप सभी को यहाँ पर Chat GPT के लाभ व नुक्सान के बारे में बताने वाले है। तो अगर आप भी इसके लाभ व नुकसान जानना चाहते है तो कृपया कर दी गयी जानकारी को ध्यान से पढ़े।
लाभ :-
- इसका सबसे मुख्य लाभ यह है की इसपर आप किसी भी प्रश्न का उत्तर बड़े ही आसानी से सीधा सीधा प्राप्त हो जाता है।
- Chat GPT को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। इसमें आपको केवल अपना प्रश्न पूछना होगा। उसका उत्तर खुद ही मिल जाएगा।
- यह गूगल से भी आसान है क्योंकि गूगल में हमको बहुत सी वेबसाइट दिखाता है जिसमे से हमको जानकारी मिलती है। ;लेकिन इसमें ऐसा नहीं है।
- अगर आपको अपने सवाल का सही उत्तर नहीं मिलता है तो आप इस्कोप यह भी बता सकते है की आप इसके जवाब से संतुष्ट नहीं है।
नुकसान :-
- इसका नुक्सान यह भी है की यह आपको वही जानकारी करेगा जो जानकारी इसमें डाली गयी है।
- इसका मुख्य नुक्सान यह है की यह इंसानो का कार्य भी कर सकता है तो दोस्तों यह इंसान की नौकरी को खतरे में दाल सकता है। इससे बेरोजगारी को बढ़ावा मिलेगा।
- इसमें आप केवल अंग्रेजी भाषा का ही प्रयोग कर सकते है।
- इसमें केवल एक सीमित डाटा है। जो की कई बार गलत जानकारी भी हो सकती है।
- इसका नुकसान यह भी है की कुछ समय के बाद इसका प्रयोग करने के लिए शुल्क भी लिया जाएगा। जिससे हर कोई व्यक्ति इसका इस्तेमाल करने में असमर्थ होगा।
Chat GPT से सम्बंधित प्रश्न व उनके उत्तर
Chat GPT full form in English – Chat Generative Pre-Trained Transformer
Chat GPT Full form in Hindi – चैट जनरेटिव पूर्व-प्रशिक्षित ट्रांसफार्मर
Chat GPT को 30 नवंबर 2022 को लांच किया गया।
चैट जीपीटी की शुरुआत Sam Altman के द्वारा सन 2015 में की गयी थी
चैट जीपीटी को Sam Altman ने माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स के साथ मिलकर बनाया।