Aadhaar Card DOB: मिनटों में बदलें आधार कार्ड में अपनी जन्म तिथि, ये है वो आसान तरीका

Aadhaar Card भारत में आधार कार्ड को महत्वपूर्ण दस्तावेजों में रखा गया है। हमारा आधार कार्ड हमारे पहचान पत्र का कार्य करता है। इससे पहले पहचान पत्र का काम वोटर आईडी का था। किन्तु वोटर आईडी 18 वर्ष से ऊपर के लोगों की ही बन सकती थी। लेकिन आधार कार्ड प्रत्येक व्यक्ति का बन सकता है। फिर चाहे वो कोई बच्चा हो या कोई बड़ा व्यक्ति। अब चूंकि हमारा आधार कार्ड लगभग सभी कार्यों के लिए जरुरी है। तो यदि इसमें कोई गलती हो जाती है तो यह हमारे लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। इसीलिए हमे इसमें हुई गलती को सुधारना बहुत ही अनिवार्य है।

how to change the d.o.b in aadhar card
Aadhaar Card DOB

Article Contents

आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलें

आप सभी लोग आधार कार्ड के बारे में जानते ही हैं। और एक समय पे आपने यह बनवाया होगा। लेकिन कभी कभी पूरी जानकारी न होने से या कुछ गलती हो जाने से आपके आधार कार्ड में आपकी कुछ जानकारियां गलत प्रिंट हो जाती है। जैसे की कभी आपके नाम में कोई गलती हो जाती है, आपके पते में या आपकी जन्मतिथि, किसी में भी गलती हो सकती है। तो क्या आप जानते हैं कि आपके आधार कार्ड में हुई कुछ गलतियों को आप सही कर सकते हैं। जी हाँ, आप इन गलतियों को सुधार सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने की जानकारी देंगे। तो यदि आप इस जानकारी को हासिल करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

बस एक लिंक से बदलें आधार कार्ड में अपनी जन्म तिथि

यदि आपके आधारकार्ड में आपकी जन्मतिथि गलत दर्ज हो गयी है तो आपको इसे सही करवाना होगा। हालाँकि यह इतना आसान भी नहीं है। आप अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा भी सुधार सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण अर्थात UIDAI ने पहचान पत्र में हुई गलती को ऑनलाइन माध्यम से सुधारने की सुविधा प्रदान की है। UIDAI ने यह जानकारी देते हुए कहा कि “आप आधार में जन्मतिथि को सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल अर्थात SSUP के द्वारा ऑनलाइन ही सुधार सकते हैं।” लेकिन आपको एक बात जरूर ध्यान रखनी होगी कि अपने आधार कार्ड में लिंग और जन्मतिथि को आप एक ही बार बदल सकते हैं। तो आईये आपको इसकी प्रक्रिया की जानकारी देते हैं।

आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने की प्रक्रिया

यदि आप अपने आधार में जन्मतिथि सही करवाना चाहते हैं तो नीचे लिखी प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • इसके लिए सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट ssup.uidai.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके इसमें आपका आधार कार्ड नंबर डालना होगा।
  • आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
  • आपको ये OTP मांगी हुई जगह पर दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आप इसमें लॉगिन हो जायेंगे।
  • अब इसमें आप अपनी जन्मतिथि को बदल सकते हैं।
  • इसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
  • सारी जानकारी सही से भरकर आपको Submit पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप अपने आधार कार्ड पर जन्मतिथि बदल सकते हैं।

आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने के लिए जरुरी दस्तावेज

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट
  • फोटो पहचान पत्र जिसमे आपकी जन्म तिथि सही लिखी हो
  • आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए।

Leave a Comment

Join Telegram