हमारे देश के ज्योतिषशास्त्र में ग्रहण का अत्यंत महत्व है। ग्रहण का विभिन राशि के जातकों पर व्यापक असर होता है यही कारण है की हमारे धार्मिक ग्रंथो में ग्रहण को लेकर विभिन प्रकार की मान्यताएँ मौजूद है। ग्रहण की स्थिति के अनुसार विभिन जातकों के जीवन पर विभिन प्रकार के प्रभाव देखने को मिलते है इसलिए ज्योतिषग्रंथो में इस सम्बन्ध में विभिन उपाय किये जाते है। अगर इस वर्ष के ग्रहण की बात करें तो इस वर्ष अप्रैल-मई माह में सूर्य और चंद्रग्रहण लग चुके है। इसके बाद विभिन लोग यह जानने को उत्सुक है की इस वर्ष दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले है की साल के पहले चंद्र ग्रहण के बाद सूर्य ग्रहण कब लगने वाला है। Chandra Grahan kab hai 2022 की जानकारी प्रदान करने के अतिरिक्त इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है की विभिन जातकों को ग्रहण के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।
कब है साल का पहला चंद्र ग्रहण ?
अधिकतर जातको के मन में यह सवाल है की साल का पहला चंद्रग्रहण कब हुआ है ? आपको बता दे की इस वर्ष अप्रैल एवं मई माह में साल का पहला सूर्यग्रहण एवं चंद्रग्रहण समाप्त हो चुका है। साल का पहला सूर्य ग्रहण शनिवार को 30 अप्रैल 2022 एवं चंद्रग्रहण 15, 16 मई को लगा था। चूँकि इस ग्रहण का असर भारत में नहीं दिखाई दिया इसलिए देश में इस दौरान सूतककाल मान्य नहीं था। ज्योतिषशास्त्रियों के अनुसार इस वर्ष कुल 4 ग्रहण लगने की संभावना बनी हुयी है जिनमे से एक सूर्य और एक चंद्र ग्रहण लग चुके है। अभी इस वर्ष में विभिन अंतरालों में एक और सूर्यग्रहण एवं एक और चंद्रग्रहण की स्थिति का योग बन रहा है ऐसे में हमे इन ग्रहणों की तिथि के बारे में जानना आवश्यक है।
25 अक्टूबर को लगेगा सूर्य ग्रहण
इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को शनिवार के दिन लगा था। चूँकि इस वर्ष 2 सूर्यग्रहण के योग बन रहे है ऐसे में लोगो के मन में यह सवाल है की इस वर्ष का दूसरा सूर्यग्रहण कब लगेगा। आपको बता दे की इस वर्ष का दूसरा सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। यहाँ आपको वर्ष के दूसरे सूर्यग्रहण सम्बंधित मुख्य बिंदुओं की जानकारी दी गयी है:-
- द्वितीय सूर्यग्रहण की दिनाँक- 25 अक्टूबर 2022, आंशिक
- द्वितीय सूर्यग्रहण का समय- ज्योतिषियों के अनुसार 25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण मंगलवार शाम को 4 बजकर 29 मिनट (16:29:10 बजे) से शुरू होगा जिसका असर शाम के 5 बजकर 24 मिनट (17:42:01) तक दिखाई देगा।
- द्वितीय सूर्यग्रहण का प्रभाव- आपको बता दे की 25 अक्टूबर 2022 को लगने वाले सूर्यग्रहण का प्रभाव दक्षिणी गोलार्द्ध के भागों मुख्यत यूरोप, अफ्रीका, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया और अटलांटिका में दिखाई देगा जबकि भारत में इस सूर्यग्रहण का असर नहीं दिखाई देगा।
Chandra Grahan kab hai 2022
इस वर्ष की शुरुआत में 15, 16 मई 2022 को साल का पहला चंद्रग्रहण लगा था। भारत में इसका असर ना होने के कारण अधिकांश लोग इस बारे में अवगत नहीं है। इस वर्ष का दूसरा चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगने वाला है जिसका असर भारत में भी दिखाई देगा। यहाँ आपको इस वर्ष के द्वितीय चन्द्रग्रहण से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ की जानकारी प्रदान की गयी है :-
- द्वितीय चंद्रग्रहण की दिनाँक- 8 नवंबर 2022
- द्वितीय चंद्रग्रहण का समय- ज्योतिषशास्त्रियों के अनुसार वर्ष का दूसरा चंद्रग्रहण दोपहर के 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा। यह ग्रहण लगभग 5 घंटे तक चलेगा जो की शाम 7 बजकर 27 मिनट पर पूर्ण होगा।
- द्वितीय चंद्रग्रहण का प्रभाव- आपको बता दे की साल का दूसरा चंद्रग्रहण भारत समेत दुनिया के तमाम हिस्सों में दिखाई देगा। इसमें दक्षिण/पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, अटलांटिक, पेसिफिक एवं हिंद महासागर का क्षेत्र शामिल है।
8 नवंबर 2022 को लगने वाले चंद्रग्रहण का असर भारत में भी दिखाई देगा जिस कारण से यहाँ भी सूतककाल मान्य होगा। इस दौरान सभी जातकों को अपनी राशि के लिए ज्योतिषचार्यों के द्वारा सुझाये गए विधानों का पालन करना होगा साथ ही ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार के धार्मिक कार्यो की मनाही है।
ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
ग्रहण के दौरान नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव अधिक हो जाता है यही कारण है की इस सम्बन्ध में ज्योतिषाचार्यो के द्वारा विभिन प्रकार के उपायों की सलाह दी जाती है। यहाँ आपको ग्रहण के दौरान ध्यान रखने योग्य बातो के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है :-
- ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है यही कारण है की इसका असर व्यक्ति की मन पर भी होता है। ग्रहण के दौरान हमे महत्वपूर्ण फैसलों से बचना चाहिए साथ ही इस दौरान किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में न पड़े।
- अगर आप कोई शुभ कार्य करने के सोच रहे है तो ग्रहण के दौरान आपको किसी भी प्रकार के शुभ कार्य को टालने की सलाह दी जाती है।
- ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार को खाद्य ग्रहण नहीं करना चाहिए साथ ही इस दौरान खाद्य पदार्थों में तुलसी के पतों को डालने की सलाह दी जाती है जिससे की खाद्य पर ग्रहण का नकारात्मक असर न पड़े।
- ग्रहण के दौरान भगवान की आराधना करने से ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा का असर भी कम हो जाता है।
- ग्रहण के पश्चात स्नान अवश्य करें। इसके पश्चात गरीबों एवं निर्धन लोगों को दान भी दें।
- ग्रहण के दौरान मंदिर के कपट को बंद रखना चाहिए।
- गर्भवती स्त्रियों को ग्रहण के दौरान विशेष प्रकार की सावधानियाँ बरतनी चाहिए। ग्रहण के दौरान स्त्रियों को अपने घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए साथ ही ज्योतिषशास्त्र में बताये नियमों का पालन करने भी ग्रहण के असर को कम किया जा सकता है।
इस प्रकार से इस आर्टिकल के माध्यम से आपको वर्ष में द्वितीय सूर्यग्रहण एवं चंद्रग्रहण सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी मुहैया कराई गयी है। सभी पाठकों को सलाह दी जाती है की आर्टिकल में बताये गए किसी भी उपाय से पूर्व विशेषज्ञ ज्योतिष की सलाह अवश्य ले।
चंद्रग्रहण एवं सूर्यग्रहण सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
पृथ्वी एवं सूर्य के बीच चंद्रमा के आ जाने से सूर्यग्रहण की स्थिति उत्पन होती है वही जब पृथ्वी सूर्य और चन्द्रमा में बीच आ जाती है तो इस स्थिति में सूर्य का प्रकाश चन्द्रमा तक नहीं पहुंच पाता। इस स्थिति में चंद्रग्रहण की स्थित उत्पन होती है।
इस वर्ष का पहला चंद्रग्रहण 15, 16 मई 2022 को लगा था। इसका असर भारत में नहीं दिखाई दिया।
इस वर्ष का पहला आंशिक सूर्यग्रहण शनिवार 30 अप्रैल 2022 को लगा था।
इस वर्ष का द्वितीय चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा। यह चंद्रग्रहण दोपहर के 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा। यह ग्रहण लगभग 5 घंटे तक चलेगा जो की शाम 7 बजकर 27 मिनट पर पूर्ण होगा।
इस वर्ष का द्वितीय सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को शाम को 4 बजकर 29 मिनट (16:29:10 बजे) से शुरू होगा जिसका असर शाम के 5 बजकर 24 मिनट (17:42:01) तक दिखाई देगा।
ग्रहण के दौरान मुख्य बिन्दुओ के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। इसमें आपको ग्रहण के दौरान ध्यान रखने योग्य मुख्य बातो की जानकारी प्रदान की गयी है।