चंदन के फायदे और नुकसान | Chandan Ke Fayde Aur Nuksan

भारत में चंदन को पवित्र माना जाता है, जिसका इस्तेमाल पूजा-पाठ में भी किया जाता है। लेकिन इसके साथ ही इसमें कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। जिनके कारण चंदन का इस्तेमाल औषधीय गुणों के कारण प्राचीन काल से होता आ रहा है। चंदन की खुशबू तो सभी को पसंद आती है। क्या आप चंदन की लकड़ी से मिलने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। चंदन की लकड़ी, पत्तियों, का पाउडर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। चंदन कई सारी बीमारियों को भी सही करने में सहायक होता है। चंदन का इस्तेमाल अपनी त्वचा को चमकदार और ठंडक पाने के लिए भी कर सकते हैं। लेकिन चंदन के इस्तेमाल से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं चंदन के फायदे और नुकसान के बारे में।

नीम का जूस पीने के फायदे और नुकसान

चंदन के फायदे और नुकसान | Chandan Ke Fayde Aur Nuksan
चंदन के फायदे और नुकसान | Chandan Ke Fayde Aur Nuksan

चंदन के फायदे | Benefits of Sandalwood

  • त्वचा के लिए लाभकारी – चंदन में पाए जाने वाले तत्व हमारी त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। चंदन का लेप लगाने से हमारे चेहरे को ठंडक तो मिलती ही है। साथ ही इससे हमारी त्वचा पर होने वाले पिंपल्स, मुँहासे, दाग-धब्बे हटते हैं।
  • त्वचा में मॉइस्चर बनाये रखे – अगर आपका चेहरा या त्वचा शुष्क/रूखी रहती है तो आप चंदन फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। चंदन हमारी त्वचा को नमी प्रदान करता है।
  • मांसपेशियों का दर्द करे दूर – चंदन तेल की मालिश दर्द में राहत दिलाने में सहायक होती है। कभी कभी हमारी किसी माँसपेशी में अचानक दर्द होने लगता है। जो की इसमें से भी हो सकता है। चंदन का तेल इस सूजन को कम कर दर्द को दूर करता है।
  • अल्सर में लाभदायक – अल्सर के मरीजों के लिए चंदन लाभदायक हो सकता है। अल्सर के मरीज चंदन की पत्तियों के रस का सेवन कर सकते हैं। चंदन पेट के अल्सर को खत्म करने में सहायक होता है। चंदन से पेट की कई बीमारियां दूर होती हैं।
  • घावों को सही करे – चंदन के लेप को आप शरीर पर लगी किसी चोट पर लगा सकते हैं। चंदन में एंटीसेप्टिक, एन्टीबैक्टीरियल गुण होते हैं। जो की घाव भरने में सहायक होते हैं।
  • एंटी एजिंग का काम करे – चंदन का प्रयोग आप एंटी-एजिंग लेप के रूप में भी कर सकते हैं। हमारी त्वचा पर झुर्रियां दाने दाग धब्बों के कारण से हमारी त्वचा उम्र से ज्यादा अधिक दिखने लगती है। जिस से बचने के लिए हम कई प्रकार के केमिकल उत्पादों का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करते हैं। इस सभी से बचने के लिए आप अपनी त्वचा पर चंदन पाउडर का लेप लगा सकते हैं।

कच्चा पपीता खाने के फायदे और नुकसान

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

चंदन के नुकसान | Disadvantages of Sandalwood

  • चंदन का ज्यादा सेवन करने से आप को पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलने की जगह आपकी पेट से जुडी समस्याएं और बढ़ सकती हैं।
  • ज्यादा मात्रा में चंदन के सेवन से उल्टी, यूरीमिया, स्किन प्रॉबल्म, अवसाद जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • जिन लोगों को किसी भी प्रकार की एलर्जी है। तो वो ध्यानपूर्वक इसका इस्तेमाल करें।
  • प्रेग्नेंसी में चंदन का सेवन न करें। ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

ओट्स खाने के फायदे और नुकसान

Chandan Ke Fayde Aur Nuksan FAQ’s

चेहरे पर चंदन लगाने से क्या फायदा होता है ?

चेहरे पर चंदन लगाने से टैनिंग, एजिंग, दाग धब्बे, पिंपल्स और एक्ने, आदि दूर होते हैं और ये चेहरे पर ठंडक पहुंचाता है।

चंदन का उपयोग चेहरे पर कैसे करें ?

चेहरे पर चंदन लगाने के लिए आपको एक मिश्रण तैयार करना होगा जिसमें नींबू या दही मिलाना है और फेस पर अच्छे से लगा लेना है। चन्दन में एंटी ऑक्सीडेटिव, एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान करते हैं।

चंदन इतना महंगा क्यों आता है ?

दुनिया की सबसे महंगी लकड़ियों में से एक चन्दन की लकड़ी। इसमें बहुत से आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं जो बहुत से रोगों में फायदेमंद होता है। ये दवाई बनाने में उपयोग में भी लाया जाता है।

चन्दन के क्या नुकसान हो सकते हैं ?

अत्यधिक मात्रा में इसका इस्तेमाल करने से आपको अलग-अलग बीमारियाँ हो सकती है। जैसे :- पेट से जुड़ी समस्या, स्किन प्रॉबल्म, उल्टी, अवसाद, यूरीमिया आदि।

Leave a Comment

Join Telegram