CG Teeka | Online Registration, Login, Apply Online CG Tika Portal, Certificate Download @cgteeka.cgstate portal

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिको को वैक्सीनेशन की सुविधा प्रदान करने के लिये छत्तीसगढ़ टीकाकरण पोर्टल (CG Tika Portal) लॉंच किया गया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से छत्तीसगढ़ के 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु के नागरिक ऑनलाइन माध्यम से कोविड वैक्सीनेशन के लिये रजिस्ट्रेशन कर सकते है। पोर्टल के माध्यम से नागरिको को कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की सुविधा भी प्रदान की गयी है जिससे की नागरिको को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको छत्तीसगढ़ टीका पोर्टल सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है जैसे इसका उद्देश्य, लाभ, पात्रता और आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज क्या-क्या है? साथ ही आर्टिकल के माध्यम से आपको CG Teeka पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से भी अवगत कराया जायेगा।

CG Teeka Online Registration,
CG Teeka Online Registration,

Article Contents

CG Teeka Online Registration, Highlights

इस टेबल के माध्यम से आपको CG Tika Porta सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ की जानकारी प्रदान की गयी है।

पोर्टल का नाम छत्तीसगढ़ टीकाकरण पोर्टल
पोर्टल का उद्देश्य नागरिको को टीकाकरण हेतु ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना
लांच किया गया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा
लाभ नागरिको को टीकाकरण हेतु ऑनलाइन सुविधा प्राप्त होगी
वर्ष 2022
सम्बंधित राज्य छत्तीसगढ़
लाभार्थी आयु वर्ग 18-44 वर्ष
आधिकारिक वेबसाइट cgteeka.cgstate.gov.in
पंजीकरण का माध्यम ऑनलाइन

छत्तीसगढ़ टीकाकरण (CG Teeka) पोर्टल, उद्देश्य

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ टीकाकरण पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा सभी नागरिको को कोविड टीकाकरण के लिये ऑनलाइन सुविधा प्रदान की गयी है जिससे की सभी नागरिक आसानी से कोरोना टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। साथ ही पोर्टल के माध्यम से नागरिको को सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की सुविधा भी प्रदान की गयी है। सरकार द्वारा प्रदेश के 18 वर्ष से 44 वर्ष के सभी नागरिको को अब टीकाकरण पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल जारी कर दिया गया है जिसके माध्यम से नागरिक आसानी से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करके टीकाकरण का लाभ प्राप्त कर सकते है। जो भी नागरिक ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करने में समर्थ नहीं है ऐसे नागरिको का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा पंचायतो और अन्य स्थानीय निकायों के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा प्रदान की गयी है।

छत्तीसगढ़ टीकाकरण पोर्टल, मुख्य बिंदु

छत्तीसगढ़ टीकाकरण पोर्टल का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के नागरिको को टीकाकरण की सुविधा तक आसान पहुँच प्रदान करने के लिए किया गया है। छत्तीसगढ़ टीका पोर्टल सम्बंधित मुख्य बिंदु इस प्रकार है।

  • इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक कोविड टीकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
  • पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के 18 से 44 वर्ष की आयु वाले नागरिको को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान की गयी है।
  • सरकार द्वारा फ्रंटलाइन वर्कर्स को त्वरित आधार पर टीकाकरण की सुविधा प्रदान करने के लिए पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान की गयी है।
  • पोर्टल के माध्यम नागरिको अपने कोविड सर्टिफिकेट को डाउनलोड करने की सुविधा भी प्रदान की गयी है।
  • सरकार द्वारा स्थानीय निकायों के माध्यम से भी टीकाकरण पंजीकरण की सुविधा प्रदान गयी है जिससे की असमर्थ नागरिक भी पंजीकरण के माध्यम अपने टीकाकरण सुनिश्चित कर सकते है।
  • आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे जिससे की नागरिको को आसानी से टीकाकरण केन्द्रो की जानकारी प्राप्त होगी।
  • छत्तीसगढ़ टीकाकरण पोर्टल के माध्यम से नागरिक टीकाकरण सम्बंधित किसी प्रकार की असुविधा होने पर ऑनलाइन माध्यम से शिकायत भी दर्ज कर सकते है।

पंजीकरण हेतु आवश्यक पात्रताएँ

छत्तीसगढ़ टीकाकरण पोर्टल पर पंजीकरण हेतु सरकार द्वारा निम्न पात्रताएँ निर्धारित की गयी है।

  • आवेदक को छत्तीसगढ़ का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
  • आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी आवश्यक है।
  • अधिकतम 44 वर्ष के नागरिक पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते है।
  • टीकाकरण पंजीकरण के लिए नागरिको को सरकार द्वारा निर्धारित की गयी अन्य शर्तो को भी पूरा करना आवश्यक है।

ये है आवश्यक दस्तावेज

छत्तीसगढ़ टीकाकारण पोर्टल पर पंजीकरण हेतु नागरिको के पास निम्न दस्तावेज होने आवश्यक है :-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाणपत्र
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाणपत्र
  • वोटर ID कार्ड
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

इसके अतिरिक्त फ्रंटलाइन वर्कर को पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने के लिए सम्बंधित विभाग के मुख्य अधिकारी द्वारा जारी किया गया प्रमाणपत्र दिखाना आवश्यक होगा।

छत्तीसगढ़ टीकाकरण (CG Teeka) पोर्टल, ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

छत्तीसगढ़ टीकाकरण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ टीकाकरण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट cgteeka.cgstate.gov.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर आपको पंजीकरण करें का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।

tika panjikaran chatisgarh online apply process

  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। यहाँ मांगी गयी सभी जानकारियां जैसे नाम, अड्रेस, लिंग, जन्मतिथि, जिला और अन्य जानकारियाँ दर्ज कर दे।

online apply process tika panjikaran chatisgarh

  • इसके पश्चात अन्य फॉर्मलिटीज पूरी करके आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म को जमा कर सकते है।
  • इस प्रकार से आप आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से कोविड टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है।

ये है लॉगिन की प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ टीकाकरण पोर्टल के माध्यम से नागरिको को लॉगिन की सुविधा भी प्रदान की गयी है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से लॉगिन कर सकते है।

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ टीकाकरण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट cgteeka.cgstate.gov.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर आपको login का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।

tika panjikaran chatisgarh login process.

  • अब आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा। इसके बाद लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर दे।

login process. tika panjikaran chatisgarh

  • इस प्रकार से आप आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

ये सुविधाएं भी है उपलब्ध

आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से नागरिको को टीकाकरण के पश्चात सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की सुविधा भी प्रदान की गयी है। पोर्टल पर लॉगिन करने के पश्चात नागरिक सभी औपचारिकताएं पूरी करके अपना कोविड सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है। आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है। इसके लिए vaccination center के ऑप्शन पर क्लिक करके नागरिक अपनी नजदीकी टीकाकरण केंद्र की पूरी डिटेल्स देख सकते है। साथ ही टीकाकरण सम्बंधित जानकारी प्रदान करने के लिए आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से डैशबोर्ड देखने की सुविधा भी प्रदान की गयी है। डैशबोर्ड के विकल्प पर जाकर नागरिक टीकाकरण सम्बंधित विभिन प्रकार की रिपोर्ट्स प्राप्त कर सकते है।

CG Teeka पोर्टल सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

छत्तीसगढ़ टीकाकरण पोर्टल क्या है ?

छत्तीसगढ़ टीकाकरण पोर्टल छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किया गया पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक टीकाकरण पंजीकरण हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

इस पोर्टल का क्या लाभ है ?

इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक टीकाकरण पंजीकरण हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। साथ ही पोर्टल के माध्यम से नागरिको को अपना टीकाकरण सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की सुविधा भी प्रदान की गयी है।

CG Tika Portal पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया क्या है ?

ऊपर दिए गए आर्टिकल के माध्यम से आपको छत्तीसगढ़ टीकाकरण पोर्टल पर पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की गयी है। आर्टिकल में दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने टीकाकरण पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

पोर्टल के माध्यम से कोविड सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या है ?

छत्तीसगढ़ टीकाकरण पोर्टल के माध्यम से कोविड सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको लॉगिन प्रक्रिया को प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके पश्चात अन्य फॉर्मलिटीज पूरी करके आप अपने कोविड सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram