छत्तीसगढ़ भुइयां– छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अब प्रदेश की भूमि का पूरा नक्शा व विवरण ऑनलाइन कर दिया गया है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा बनायी गयी “छत्तीसगढ़ भुइँया” के माध्यम से अब सरकार के पास प्रदेश की सारी जमीन की जानकारी व नक्शा उपलब्ध रहेगा। इस पोर्टल की मदद से अब छत्तीसगढ़ से सम्बंधित किसी भी जमीन की जानकारी अब कोई भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है। ये सारी जानकारी कभी भी आपके मोबाइल या कंप्यूटर पर मिल सकती है। इसके लिए आपको छत्तीसगढ़ भुइँया के ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा। इस पोर्टल पर आपको अपनी भूमि से सम्बंधित सभी जानकारियाँ एक ही जगह मिल जाएगी। इसके लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। छत्तीसगढ़ भुइयां से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल से अंत तक जुड़े रहिये।
Article Contents
छत्तीसगढ़ भुइयां डिजिटल हस्ताक्षरित भू-नक्शा
छत्तीसगढ़ भुइँया प्रदेश के ज़मीन के रिकॉर्ड का डिजिटल प्रोजेक्ट है जिसके 2 भाग हैं। जिसमे पहला है भुइँया और दूसरा है भू -नक्शा। भुइँया के माध्यम से आप ज़मीन की खाता और खसरा सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके द्वारा नागरिक खसरा (P-II) व खतौनी (B-I) देख सकते हैं।भू -नक्शा नक़्शे से सम्बंधित खसरे की जानकारी से जुड़ा है। भू- नक़्शे के द्वारा किसी खसरे की नक़ल देख सकते हैं। आप चाहें तो छत्तीसगढ़ भुइयां की सारी जानकारियां अपने मोबाइल या लैपटॉप पर भी देख सकते हैं।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
CG Bhuiya 2023 Highlights
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको छत्तीसगढ़ भुइयां 2023 से जुडी कुछ विशेष जानकारी प्रदान करने जा रहें है। जिनके विषय में आप नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से सूचना प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
राज्य का नाम | छत्तीसगढ़ राज्य |
परियोजना का नाम / पोर्टल | छत्तीसगढ़ भुइँया |
विभाग | राजस्व विभाग |
लाभार्थी | छत्तीसगढ़ के नागरिक |
उद्देश्य | प्रदेश की भूमि सम्बन्धी सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना। |
लाभ | भूमि सम्बन्धी जानकारी घर बैठे ऑनलाइन |
साल | 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | क्लिक करें |
भू नक्शा छत्तीसगढ़ डाउनलोड कैसे करें
छत्तीसगढ़ भुइयां डिजिटल से होने वाले लाभ
छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा भुइँया से सम्बंधित सभी जानकारी डिजिटलाइज़्ड /ऑनलाइन करने से बहुत सुविधा हो गयी है। आज के समय में जहाँ सबकुछ डिजिटल माध्यम से हो रहा है , वहां सरकार द्वारा उठाये गए इस कदम से न सिर्फ नागरिको की सहूलियत हुई है बल्कि सारी जानकारी या डाक्यूमेंट्स को लम्बे समय तक सुरक्षित रखना काफी आसान हो गया है। इस पोर्टल से होने वाले लाभ को जानने के लिए आर्टिकल को पढ़ें।
- इस पोर्टल के माध्यम से अब प्रदेश के निवासी आसानी से घर बैठे हुए अपनी ज़मीन से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- छत्तीसगढ़ के नागरिकों को अब अपनी ज़मीन से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अब बार बार सम्बंधित विभागों में जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। अब वो ऑनलाइन ही सारी जानकारी ले सकते हैं।
- ऑनलाइन पोर्टल से जानकरी को डाउनलोड भी किया जा सकता है। इस सुविधा से अब वहां के नागरिकों के काफी पैसे बचेंगे साथ ही कार्यालयों के चक्कर लगाने में खर्च होने वाला वक्त भी बच जाएगा।
- इस पोर्टल के माध्यम से अब संबंधित कार्यालयों तथा सिस्टम में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। घूसखोरी व भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं पर भी काबू पाया जा सकेगा।
- भूमि सम्बंधित जानकारी पाने के लिए सिर्फ व्यक्ति को खसरा खाता संख्या डालनी होगी और सारी जानकारी तुरंत मिल जाएगी।
छत्तीसगढ़ भुइयां डिजिटल हस्ताक्षरित भू-नक्शा – B1 खसरा, पी-II की ऑनलाइन रिपोर्ट कैसे देखें ?
छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिक जो अपनी भूमि से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन देखना या प्राप्त करना चाहते हैं, वो हमारे इस आर्टिकल में आगे बताये जा रहे स्टेप्स को फॉलो करके इच्छित जानकारी ले सकते हैं।
- सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ भुइँया की ऑफिसियल वेबसाइट bhuiyan.cg.nic.in पर जाना होगा।
- अब आपके सामने छत्तीसगढ़ भुइँया की आधिकारिक वेबसाइट खुल चुकी है। जैसे कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।
- यहाँ आप दाहिने तरफ दिए गए “नागरिक सुविधा “ के अंतर्गत “डिजिटल हस्ताक्षरित B1/पी-II आवेदन “ के ऑप्शन पर क्लिक करना है। आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते है –
- अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा।
- इस पेज पर आप देख सकते हैं की डिजिटल हस्ताक्षरित बी-I खतौनी/पी-II खसरा प्राप्त करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। इन्हे आप आवश्यकतानुसार क्लिक करके पढ़ सकते हैं।
- उसके नीचे आप “(आसामीवार )बी-I खतौनी/पी-II खसरा रिपोर्ट” देख सकते हैं। प्राप्त करने के लिए आपको ग्राम का नाम या ग्राम सख्या में से एक का चुनाव करना होगा।
- अगर आप ग्राम का नाम का चुनाव करते हैं तो आपको आगे तहसील , जिला और ग्राम का नाम चुनना होगा।
- ये सभी जानकारियां भरने के बाद आपको आगे दो ऑप्शन मिलेंगे। पहला खसरावार और दूसरा नामवार। इनमे से आप किसी एक का चुनाव कर लें।
- अब आपके सामने फिर दो ऑप्शन दिए गए हैं। खसरा क्रमांक प्रविस्ट करें या फिर खसरा संख्या चुनें।
- इसके बाद आपको अपनी जानकारी वहां दर्ज़ करनी होगी। जैसे की नाम , मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।
- ये सभी जानकारियां भरने के बाद आपके सामने “पीडीऍफ़ डाउनलोड ” का ऑप्शन आ जाएगा। अब आप आसानी से यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ भुइयां डिजिटल हस्ताक्षरित भू-नक्शा
इस पोर्टल पर न केवल प्रदेश के नागरिक अपनी ज़मीन से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं बल्कि इसी पोर्टल के माध्यम से हम सम्बंधित ज़मीन का नक्शा भी देख सकते हैं। छत्तीसगढ़ भुइयां जमीन का नक्शा देखने के लिए आप कुछ सिंपल से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ भुइँया के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होमपेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर दाहिने तरफ आपको “नागरिक सुविधा ” के अंतर्गत ” नक्शा देखें “ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अगला पेज छत्तीसगढ़ भू – नक़्शे का खुलेगा।
- यहाँ आप बांयी तरफ राज्य का नाम देख सकते हैं। उसके बाद आपको नीचे दिए गए जिला , तहसील और गाँव की जानकारी भरनी पड़ेगी।
- इसके बाद आपकी जानकारी के अनुसार भू -नक्शा खुल जाएगा।
- अब आपको नक़्शे में अपना खसरा नंबर क्लिक करना है।
- आप देख सकते हैं की आपके खसरा नक़्शे की जानकारी आपके सामने है।
- आप यहाँ से खसरा नक़्शे को डाउनलोड भी कर सकते हैं। साथ ही अपनी खसरा और खतौनी रिपोर्ट भी यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ भुइँया डिजिटल पर खसरा विवरण कैसे देखें ?
यहाँ हम आपको छत्तीसगढ़ भुइयां खसरा विवरण देखने की प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं। अगर आप भी खसरा विवरण देखना चाहते हैं तो आप ये सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- खसरा विवरण जान ने के लिए आप सबसे पहले छत्तीसगढ़ भुइयां आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद दाहिने तरफ दिए गए खसरा विवरण पर क्लिक करें।
- अगला पेज खुलने पर आप देख सकते हैं की खसरा विवरण के लिए आपको , जिला तहसील और ग्राम का नाम भरना होगा।
- ये जानकारी भरने के बाद आप देख सकते हैं कि आपके सामने 2 ऑप्शन आ जाएंगे। पहला खसरा वार और दूसरा नाम वार।
- इनमे से किसी एक को चुनकर आप पूछी गयी जानकारी भरें।
- अब आपके सामने खसरे का विवरण आ जाएगा।
अभिलेख दुरुस्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
- अभिलेख दुरुस्त करने के लिए सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ भुइँया के ऑफिसियल पोर्टल bhuiyan.cg.nic.in पर जाना होगा।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- यहाँ आप दाहिने तरफ देखेंगे तो “नागरिक सुविधा ” के अंतर्गत अभिलेख दुरुस्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक कर दें।
- अगले पेज पर आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा। यहाँ पूछी गयी सभी जानकारियां भर दें।
- अब आपको सारी जानकारियां भरने के बाद सबमिट कर देना है।
अभिलेख दुरुस्ती की वर्तमान स्थिति कैसे जाने ?
आप यहाँ बताई गयी प्रक्रिया से अभिलेख दुरुस्ती की वर्तमान स्थिति जान सकते हैं।
- सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- यहां दाहिने तरफ दिए गए अभिलेख दुरुस्ती की वर्तमान स्थिति पर आपको क्लिक करना है।
- अब यहाँ से आपके सामने नया पेज खुलेगा। आपको यहाँ मांगी गयी जानकारी( ग्राम , जिला , तहसील ) भरनी है।
- अगले पेज पर आप अपनी दी गयी जानकारी के अनुसार परिणाम देख सकते हैं।
नजूल संधारण खसरा से सम्बंधित भूमि विवरण कैसे देखें ?
- नजूल संधारण खसरा से सम्बंधित भूमि विवरण देखने के लिए आपको सबसे पहले छत्तीसगढ़ भुइँया की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपका होमपेज खुल जाएगा जहाँ आपको दाहिने तरफ नजूल संधारण खसरा से सम्बंधित भूमि विवरण पर क्लिक करना है।
- अगले पेज पर आप देख सकते हैं कि भू खंड का विवरण देखें के बाद दो ऑप्शन दिए गए हैं।
- अब आपको दिए गए दोनों ऑप्शन में से एक को चुनना है। पहला ऑप्शन “भू-स्वामी के नाम से” तथा” दूसरा भू-खंड क्रमांक के ” दिया है।
- इसके बाद आपको जिला , तहसील , शहर/ ग्राम तथा ” भू स्वामी के नाम का अंश आदि जानकारी भी भरनी होगी।
- अंत में आपको “खोजें” पर क्लिक करना होगा। और आपको आपकी जानकारी सामने स्क्रीन पर मिल जाएगी।
भू-स्वामी /दुरुस्ती दिनाँक वार खसरा विवरण देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ भुइँया की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने होमपेज खुलेगा जहाँ पर आप दाहिने तरफ “नागरिक सुविधा ” के अंतर्गत “भूस्वामी /दुरुस्ती दिनाँक वार खसरा विवरण ” के ऑप्शन को देख सकते हैं।
- उस ऑप्शन को क्लिक करके आपके सामने कुछ ऐसा पेज खुलेगा। इसमें आपको दो ऑप्शन मिलेंगे। पहला “क्रेता व आदेश अभिलेख दुरुस्ती दिनांक वार ” और दूसरा “पूर्व भूस्वामी ” . किसी एक पर आपको क्लिक करना है।
- दोनों में से एक ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आप आगे पूछी गयी जानकारी भरें। जिनमे जिला , तहसील और ग्राम का चयन करना है।
- इसके बाद आपको अगले दो ऑप्शन में से चुनाव करना होगा। पहला “नाम वार (क्रेता )” और दूसरा “नामांतरण आदेश दिनांक वार “
- इसका चयन करते ही आपके सामने पूछी गयी जानकारी भरते ही आप “खोजें ” पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने “भू-स्वामी /दुरुस्ती दिनाँक वार खसरा विवरण” आ जाएगा।
नामांतरण पंजी प्रिंट देखने की प्रक्रिया
नामांतरण पंजी प्रिंट देखने के लिए आगे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ भुइँया की आधकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
- अब आपके सामने होमपेज खुलेगा। यहाँ आप दाहिने तरफ देख सकते हैं “नागरिक सुविधा ” के अंतर्गत “नामांतरण पंजी प्रिंट ” का ऑप्शन दिया है।
- अब आप इस ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- अगले पेज पर आपको जिला, तहसील, ग्राम और खसरा क्रमांक भरना होगा।
- इसके बाद अंत में आपको “रिपोर्ट देखें ” पर क्लिक करना होगा।
- ऐसे आप नामांतरण पंजी रिपोर्ट देख सकते हैं।
छत्तीसगढ़ भुइयां 2023 से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अब पूरे राज्य का नक्शा और जमीन का सभी विवरण अब ऑनलाइन कर दिया है। अब प्रदेश की जनता इसे जरुरत के अनुसार जब चाहे देख सकती हैं। जमीन सम्बन्धी जानकारी अब घर बैठे ही प्राप्त हो सकती है। जैसे कि खाता, खतौनी या भू नक्शा इत्यादि अब आप कभी भी इस पोर्टल के मदद से देख सकते हैं।
छत्तीसगढ़ भुइयां पोर्टल और एप्प से होने वाले लाभ के बारे में हम आगे बता रहे हैं।
इसके पोर्टल और एप्प की मदद से अब छत्तीसगढ़ में किसी भी जमीन का विवरण और नक्शा प्रदेशवासी कहीं भी और कभी भी देख सकते हैं
इस पोर्टल की मदद से काफी समय और पैसों की बचत होती है
ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध होने से अब सिस्टम में पारदर्शिता आयी है
इसके अलावा लाभ जानने के लिए आप हमारे आर्टिकल को पढ़ सकते हैं
अगर आप भी छत्तीसगढ़ में अपनी भूमि से सम्बंधित जानकारी चाहते हैं तो आप ये जानकारी मोबाइल और लैपटॉप इत्यादि के माध्यम से भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल पर छत्तीसगढ़ भुइँया का एप्प डाउनलोड करना होगा।इसे आप गूगल एप्प से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपको लैपटॉप या कंप्यूटर पर देखना है तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
इसके लिए आपको छत्तीसगढ़ भुइँया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहाँ पर आप दाहिने तरफ दिए गए “नागरिक सुविधा ” के अंतर्गत “खसरा विवरण ” के माध्यम से भूमि से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विस्तार में जानने के लिए आप हमारे आर्टिकल की मदद ले सकते हैं।
आप इसके लिए छत्तीसगढ़ भुइँया एप्प के माध्यम से अपना भू नक्शा देख सकते हैं। इतना ही नहीं आप जरुरत पड़ने पर इसे आसानी से डाउनलोड भी कर सकते हैं। सबसे पहले आप छत्तीसगढ़ भुइँया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। वहां नागरिक सुविधा के अंतर्गत दिए गए “नक्शा देखें पर क्लिक करें।
हेल्पलाइन नंबर
जैसे कि इस लेख में हमने आपको छत्तीसगढ़ भुइयां डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त भू-नक्शा से जुडी जानकारी प्रदान की है, यदि आपको इन जानकारी के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में मैसेज करके पूछ सकते है। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।