आज हम आपको कैल्शियम की कमी के लक्षणों से जुड़ी जानकारी को साझा करने जा रहे है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर इसके लक्षण क्या होते है यह जानकारी आपको पता होनी चाहिए। तो आइये जानते है कैल्शियम की कमी के लक्षणों के बारे में की शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर क्या-क्या लक्षण होते है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर कई तरह की समस्याएं होने लगती है। आमतौर पर महिलाओं में कैल्शियम की कमी अधिक होती है। शरीर में कैल्शियम की कमी से न सिर्फ हड्डियां कमजोर होती हैं बल्कि बहुत से बीमारियां शरीर में उत्पन्न होती है। कैल्शियम हमारे शरीर को बहुत ही ज़रूरी है। चलिए जानते हैं कैल्शियम की कमी के लक्षण के बारे में।
कैल्शियम क्या है ?
कैल्शियम हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरुरी मिनरल है जो हमारे शरीर में मौजूद हड्डियों और दांतो को मजबूत रखता है।शरीर में हार्ट फंक्शन और मांसपेशियों के लिए ठीक से काम करने के लिए कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होनी चाहिए। कैल्शियम की कमी से Osteoporosis, Osteopenia और Hypocalcemia होने का खतरा बढ़ सकता है। शरीर में कैल्शियम की अधिक मात्रा में कमी होने से किसी इंसान की जान भी जा सकती है। शरीर में 99 प्रतिशत से ज्यादा कैल्शियम हड्डियों और दांतो में होता है।
कैल्शियम की कमी के लक्षण (Symptoms of Calcium Deficiency)
- शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियाँ कमजोर होने लगती है जिससे दर्द की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
- Calcium ki kami से शरीर में मांसपेशियों में ऐठन होती है।
- दांत कमजोर हो जाते है।
- कैल्शियम की कमी से ब्लड क्लॉटिंग भी होने लगती है।
- यादाशत में भी कमी आ जाती है।
- हाथ पैरों में झनझनाहट और हाथ पैर सुन्न हो जाते है।
- पीरियड में गड़बड़ी
- डिप्रेशन
- बेहोसी
- रूखी त्वचा
- बहुत ज्यादा थकान
- स्किन और नाखुनो का खराब होना।
- ठीक से भूख न लगना
- मोतियाबिंद
- एलर्जी
- छाती में दर्द
- नींद ना आना
- हाई कोलेस्ट्रॉल
दमा (Asthma) के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार
Calcium ki kami के कारण (Causes of Calcium Deficiency)
शरीर में कैल्शियम के स्तर में कमी करने वाले हो सकते है। डाइट चार्ट में पूर्ण मात्रा में कैल्शियम ना ले पाने की वजह से भी कैल्शियम की कमी होने लगती है।
- अधिक मात्रा में फास्फोरस या फिर मैग्निशयम अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में अधिक अम्लों का रिसाव पर्याप्त मात्रा में ना होना शरीर में कैल्शियम की कमी कर सकते है।
- शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर भी कैल्शियम का स्तर कम होने लगता है।
- सॉफ्ट ड्रिंक्स जिनमे अधिक मात्रा में फास्फोरस होता है आनाज मीट आदि भी कैल्शियम की कमी का कारण बनते है।
- अत्यधिक मात्रा में भी व्यायाम करना कैल्शियम के स्तर को बढ़ने से रोकता है। इसलिए हमेशा हल्का व्यायाम करना चाहिए।
- अधिक मात्रा वसा ,प्रोटीन या शुगर से भरपूर खाना भी कैल्शियम के स्तर को घटा सकता है।
- चाय कॉफ़ी ,कोल्डड्रिक ,तम्बाकू ,शराब रिफाइंड शुगर और अत्यधिक नमक का सेवन करना भी कैल्शियम में कमी उत्पन्न करता है।
टाइफाइड की कमजोरी को कैसे दूर करें
कैल्शियम के मुख्य स्रोत (Main Sources of Calcium)
- कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए आप बादाम का सेवन कर सकते हैं।
- फलों में आप प्रतिदिन 2 संतरों को शामिल कर सकते हैं।
- खाने में आप ब्रोकली, टोफू और दूध को शामिल कर सकते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है।
- अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो आप सीफूड में सैल्मन, टूना, मेकरेल और फिश खा सकते हैं।
- हरी पत्तेदार सब्जियां और बीन्स खा सकते हैं इनमें प्रोटीन और कैल्शियम काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है।
- कैल्शियम के साथ शरीर को विटामिन D-3 की ज़रूरत भी होती है यह शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है।
कैल्शियम की कमी के लक्षण सम्बंधित प्रश्न
कैल्शियम के कमी से शरीर में बहुत सारे नुकसान होता है। जैसे मसल्स में दर्द, हाथ पैरों में दर्द, सुन्नपन, ऐंठन आदि। कैल्शियम की समस्या उम्र के साथ बढ़ती है। इससे शरीर में सुस्ती और एनर्जी की कमी होती है।
वयस्कों को एक दिन में 700 मिलीग्राम की ज़रूरत होती है। इसके लिए हमेशा संतुलित भोजन लेने की सलाह दी जाती है। खाने में आप इन चीज़ों को शामिल कर सकते हैं जैसे:- डेयरी पदार्थ, दूध, पनीर, पत्तेदार सब्जियां, भिंडी, गोभी, सोया, सेम, मछली आदि।
कैल्शियम की कमी से शरीर में बहुत सारे लक्षण देखने को मिलते हैं जैसे:- नाखून टूटना, बालों का झड़ना, स्किन एलेर्जी, इसकी कमी से हाथ-पैर, चेहरे की मांसपेशियों में जकड़न महसूस होती है। साथ ही हड्डियां कमजोर होती है जिससे फ्रैक्चर होने का खतरा बना रहता है।
दूध को कैल्शियम का सबसे बढ़िया सोर्स माना जाता हैं। इसलिए यह कहा जाता है कि रोज़ दूध के सेवन करना चाहिए। एक ग्लास दूध में 300 ग्राम कैल्शियम होता है।