आम बजट 2023: बजट में क्या हुआ सस्ता, क्या महंगा यहां देखें पूरी List हिंदी में

आम बजट को लेकर देश के आमजन से लेकर ख़ास तक सभी वर्गों की आस रहती है। देश के बजट के आधार पर ही देश के निवासियों की जीवनशैली से लेकर रसोई तक का बजट निर्धारित होता है ऐसे में सभी वर्ग बजट को लेकर उम्मीदें लगाए रहते है। 1 जनवरी 2023 को वित् मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आम बजट 2023 (Union Budget 2023) पेश किया गया है। यह बजट मोदी सरकार 2.0 के कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है। वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव प्रस्तावित है ऐसे में देश के नागरिको को इस बजट से अनेक उम्मीदें थी। इस बार के बजट में मोदी सरकार द्वारा संतुलित बजट के माध्यम से सभी वर्गों को साधने की कोशिश की गयी है चलिए जानते है की आम बजट 2023 से देश के आम वर्ग से लेकर ख़ास को क्या-क्या मिला ? इस बजट में आम आदमी के लिए क्या-क्या है ? किसान, मजदूर वर्ग छात्रों एवं घरेलू महिलाओं के लिए इस बजट में क्या-क्या खास है ? आम बजट 2023 के द्वारा क्या-क्या सस्ता एवं महँगा हुआ है? साथ ही यहाँ बजट के प्रमुख बिन्दुओ पर भी एक नजर (Budget 2023 Highlights) डाली गयी है।

आम बजट 2023
Union Budget 2023

Article Contents

आम बजट 2023: एक नजर

मोदी सरकार 2.0 के कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होने के कारण देश के नागरिको को इस बजट से काफी उम्मीदें थी। यहाँ आपको आम बजट 2023 के प्रमुख बिन्दुओ के बारे में बताया गया है :-

  • टैक्सपेयर्स को राहत- आम बजट 2023 की सबसे प्रमुख बात यह रही की सरकार ने आयकरदाताओं को छूट देते हुए आयकर की सीमा को 7 लाख सालाना कर दिया है। 7 लाख सालाना से कम कमाई वाले नागरिको को अब आयकर देने से छूट प्रदान की गयी है।
  • कृषि क्षेत्र पर रहा जोर- Union Budget 2023 में सरकार द्वारा कृषकों पर ख़ास ध्यान दिया गया है। सरकार द्वारा कृषक ऋण की सीमा को 20 लाख करोड़ करने के साथ कृषि में अवस्थापना सरंचनाओं एवं अन्य सुविधाओं का विकास किया जायेगा। साथ ही श्री अन्न योजना के माध्यम से देश में मोटे अनाजों में वृद्धि एवं प्रसार सुविधा विकसित की जाएगी।
  • गरीबों के घर का सपना होगा पूरा- गरीब वर्ग के घर का सपना पूरा करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना  के बजट में 66 फीसदी की भारी वृद्धि करते हुए इसे 79,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
  • आदिवासियों के सार्वभौमिक विकास पर जोर- सरकार द्वारा आदिवासियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, रोजगार, संचार सुविधा एवं अन्य सुविधाओ के विकास के लिए 15000 करोड़ रुपए से पीएम-पीवीटीजी विकास मिशन शुरू किया जायेगा।
  • केंद्र में महिला सशक्तिकरण – सरकार द्वारा देश की महिलाओ को आर्थिक रूप से मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला सम्मान बचत योजना की घोषणा की गयी है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा जमा राशि पर 7.5 प्रतिशत की निश्चित दर से ब्याज का लाभ दिया जायेगा जिसकी अवधि 2 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • मुफ्त खाद्यान योजना रहेगी जारी – सरकार द्वारा बजट 2023 में मुफ्त खाद्यान योजना के अंतर्गत देश के अत्यंत निर्धन एवं अंत्योदय वर्ग के नागरिकों को राहत प्रदान की गयी है। अब सभी लाभधारको को एक वर्ष तक मुफ्त खाद्यान का लाभ जारी रखा जायेगा।

Budget 2023: क्या सस्ता-क्या महँगा

Budget 2023 में सरकार ने अनेक चीजों पर आयात एवं सीमा शुल्क में कमी एवं अनेक में वृद्धि की है। आने वाले दिनों में इसका असर विभिन वस्तुओ की कीमत पर देखने को मिलेगा। चलिए जानते है Budget 2023 में कौन-कौन सी चीजें सस्ती एवं कौन-कौन सी चीजें महँगी हुयी है ;-

ये हुआ सस्ता

  • मोबाइल
  • इलेक्ट्रिक गाड़ियां
  • एलईडी टीवी
  • साइकिल
  • मोबाइल कैमरा लेंस
  • हीरे के आभूषण
  • बायोगैस से जुड़ी चीजें
  • कपड़े
  • रबर
  • लिथियम सेल्स

ये हुआ महँगा

  • सिगरेट 
  • किचन इलेक्ट्रिक चिमनी 
  • शराब
  • आयातित खिलौने
  • चांदी 
  • सोना
  • एक्सरे मशीन 

आयकर दाताओं को छूट, बुजुर्गो को राहत

आम बजट 2023 में सरकार द्वारा देश के मध्यमवर्गीय मतदाताओं को लुभाने पर खास जोर दिया गया है। सरकार द्वारा देश के मध्यम आय वर्ग वाले नागरिको को ध्यान में रखते हुए 7 लाख रुपए तक की सालाना आय में छूट का प्रस्ताव रखा गया है। पूर्व में यह सीमा 5 लाख रुपए निर्धारित की गयी थी। आम बजट 2023 में सरकार द्वारा देश के बुजुर्गो को भी राहत दी गयी है। वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम में सरकार द्वारा 4.5 लाख की सीमा में 100 फीसदी की वृद्धि करते हुए इसे 9 लाख रुपए कर दिया गया है। इससे देश के बुजुर्ग नागरिको को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।

आम बजट 2023, संतुलन का बजट

आम बजट 2023 में सरकार ने देश के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए विभिन प्रावधान किए है। सरकार द्वारा बजट के माध्यम से केंद्र द्वारा संचालित की जा रही विभिन योजनाओ को भी ध्यान में रखते हुए दीर्घकालीन विकास पर फोकस किया गया है। देश के कृषको एवं श्रमिक वर्ग के नागरिको के लिए भी बजट के माध्यम से विभिन प्रावधान किए गए है। सरकार द्वारा देश में पोषण एवं स्वास्थ्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए बजट 2023 में श्री अन्न योजना की घोषणा की गयी है जिससे की कृषको को लाभ होने के साथ देश के आम नागरिको को भी कम दाम पर बेहतर पोषण मिलेगा। इस बजट के माध्यम से सरकार द्वारा देश के विभिन वर्गों को साधने का प्रयास किया गया है।

आम बजट 2023 (Union Budget 2023) के प्रमुख बिन्दुओ सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर (FAQ)

आम बजट 2023 को कब एवं किसके द्वारा पेश किया गया है ?

बजट 2023 को 1 फरवरी 2023 को वित मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किया गया है।

Union Budget 2023 के प्रमुख बिंदु क्या-क्या है ?

Union Budget 2023 के प्रमुख बिन्दुओ के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर दिया गया आर्टिकल पढ़ें। यहाँ आपको Budget 2023 Highlights सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी है।

आम बजट 2023 (Union Budget 2023) में कौन-कौन सी चीजों के दामों में वृद्धि हुयी है ?

आम बजट 2023 (Union Budget 2023) में निम्न वस्तुओ के दामों में वृद्धि की गयी है :-
सिगरेट 
किचन इलेक्ट्रिक चिमनी 
शराब
आयातित खिलौने
चांदी 
सोना
एक्सरे मशीन 

आम बजट 2023 (Union Budget 2023) में कौन-कौन सी वस्तुएँ सस्ती हुयी है ?

बजट 2023 (Union Budget 2023) में निम्न वस्तुएँ सस्ती हुयी है :-
मोबाइल
इलेक्ट्रिक गाड़ियां
एलईडी टीवी
साइकिल
मोबाइल कैमरा लेंस
हीरे के आभूषण
बायोगैस से जुड़ी चीजें

क्या आम बजट 2023 में आयकरदाता को छूट प्रदान की गयी है ?

हाँ। सरकार द्वारा आयकरदाता को छूट देते हुए हुए 7 लाख तक की सालाना कमाई वाले नागरिको को आयकर से मुक्त रखा गया है। पूर्व में यह सीमा 5 लाख सालाना थी।

Leave a Comment

Join Telegram