Budget 2022 Date and Time: कल कितने बजे पेश होगा बजट? यहां जानिए सारे अपडेट

1 फरवरी को वित मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वित वर्ष 2022-23 का आम बजट  (Union Budget) पेश किया जाने वाला है। कोरोना के कारण चरमराई अर्थव्यवस्था और महँगाई की मार से जूझ रही जनता को इस बजट से बहुत उम्मीदें है। साथ ही किसान आंदोलन को लेकर मची उथल-पुथल के बीच सरकार किसानो के लिए कई बड़ी घोषणाएँ भी कर सकती है। पिछले वर्ष सरकार द्वारा हेल्थ इंफ्रास्टचर सहित ग्रामीण क्षेत्र के विकास को केंद्र में रखकर बजट पेश किया गया था। इस बार पेट्रोल और गैस के बढ़ते दामों के साथ-साथ खाद्यानों के दामों में हुई बढ़ोतरी से आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ा है ऐसे में आम आदमी इस बजट से बहुत उम्मीदें लगाए बैठा है। चलिए जानते है कल सरकार द्वारा कितने बजे (Budget 2022 Date and Time) केंद्रीय बजट पेश किया जायेगा और साथ ही जानेगे की इस बार के बजट में आपके लिए क्या रहने वाला है ख़ास

ये रहेगा Budget 2022 Date and Time

आपको बता दे की वित मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए बजट सुबह 11 बजे संसद में पेश किया जायेगा। इसके बाद वित् मंत्री द्वारा बजट की मुख्य बातो को लेकर डेढ़ से 2 घंटो तक का बजट भाषण (Budget Speech) किया जायेगा जिसमें सरकार द्वारा आम आदमी के लिए कुछ बड़ी घोषणाएँ की जा सकती है। सरकार द्वारा अब रेल और आम बजट को मर्ज कर दिया गया है। इसलिए रेल बजट भी आम बजट के साथ ही पेश किया जाता है।

नागरिक डीडी नेशनल और संसद टीवी के माध्यम से बजट को लाइव देख सकते है। इसके अलावा सभी न्यूज़ चैनलों और सोशल मीडिया साइट्स पर भी बजट भाषण को लाइव टेलीकास्ट किया जाता है। साथ ही इन माध्यम से आप बजट सबंधित सभी अपडेट्स भी आसानी से पा सकेंगे।

आम आदमी के लिए खुल सकता है पिटारा

कोरोना के कारण देश में ना सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर प्रभावित हुआ है बल्कि अन्य सेक्टरों पर भी मार पड़ी है। इसके अलावा महँगाई के कारण खाने-पीने की वस्तुओं के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। गैस और पेट्रोल के दामों से परेशान आम आदमी के लिए सरकार कुछ बड़ी घोषणाएँ कर सकती है। इसके अलावा किसानो को भी इस बार के बजट में राहत मिलने की उम्मीद है। वही बात करें पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्रीज की तो इसके लिए सरकार द्वारा कुछ विशेष पैकेज जारी किये जा सकते है। इसके अलावा करदाताओं को भी सरकार द्वारा टैक्स में छूट के लिए घोषणा की जा सकती है। हेल्थ इंफ्रास्टचर पर इस बार सरकार का विशेष फोकस रहेगा।

दो हिस्सों में आयोजित होगा बजट सत्र

आपको बता दे की बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा संसद के दोनों सत्रों को संबोधित किया जायेगा। बजट सत्र के पहले चरण का शुभारभ बजट सत्र से शुरू होकर 11 फरवरी तक चलेगा जबकि इसका दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगा। साथ ही बजट से एक दिन पूर्व 31 मार्च को सरकार द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण भी जारी किया जायेगा जिसमे देश के पूरे वर्ष का आर्थिक लेखा-जोखा पेश किया जायेगा।

Leave a Comment

Join Telegram