बिहार प्रवासी श्रमिक/विद्यार्थी/तीर्थयात्री पंजीकरण : दोस्तों जैसा की आप सब जानते हैं की देशभर में एक बार फिर से कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन की स्थिति बन चुकी है और बहुत से राज्यों में COVID-19 के बढ़ते संक्रमण के चलते सम्पूर्ण लॉकडाउन भी लगाया जा चुका है, जिसके कारण बहुत से प्रवसी श्रमिक/विद्यार्थी/तीर्थयात्री अन्य राज्यों में फंस चुके हैं और अपने घर नहीं लौट पा रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए सभी राज्य सरकारें अपने राज्य के नागरिकों के लिए बहुत सी योजनाओं द्वारा उन्हें वापस अपने राज्य में लौटने की सुविधा प्रदान करवा रही है।
जिसके तहत बिहार सरकार द्वारा भी अन्य राज्यों में फसें अपने राज्ये के नागरिकों के लिए बिहार प्रवासी यात्रा पंजीकरण पोर्टल का आरम्भ किया है, जिससे अब बिहार के नागरिक COVID19 बिहार पंजीकरण पोर्टल पर आसानी से इसकी आधिकारिक वेबसाइट covid19.bihar.gov.in पर घर वापसी के लिए ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।
बिहार प्रवासी श्रमिक/विद्यार्थी/तीर्थयात्री पंजीकरण
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी द्वारा बिहार प्रवासी श्रमिक/विद्यार्थी/तीर्थयात्री पंजीकरण पोर्टल का आरम्भ राज्य के नागरिकों को उनके घर वापस लौटाने के लिए किया गया है, जिससे वह नागरिक जो कोरोना के चलते अन्य राज्यों में लॉकडाउन के कारण अपने घर वापस नहीं लौट सके हैं, वह इस पोर्टल पर आसानी से अपना पंजीकरण करवार सरकार द्वारा दी जाने वाली परिवहन सेवा द्वारा अपने घर लौट सकेंगे। बिहार प्रवासी यात्रा पोर्टल पर सभी राज्यों में फसें प्रवासी श्रमिक, विद्यार्थी और तीर्थयात्री अपना पंजीकरण करवा सकेंगे, साथ ही पोर्टल पर विभिन्न राज्य में फसें नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए है, जिससे नागरिक दिए गए नम्बरों पर संपर्क करके भी नोडल अधिकारियों द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। जिसके बाद ही पंजीकृत नागरिकों को सरकार द्वारा स्पेशल ट्रेनों के माध्यम घर वापसी करवाई जाएगी।
Bihar Pravasi Yatra Panjikaran : Details
आर्टिकल | बिहार प्रवासी श्रमिक/विद्यार्थी/तीर्थयात्री पंजीकरण |
किनके द्वारा शुरुआत की गई | मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी द्वारा |
साल | 2021 |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन |
श्रेणी | राज्य सरकारी योजना |
योजना के लाभार्थी | राज्य के प्रवासी श्रमिक/विद्यार्थी/तीर्थयात्री |
उद्देश्य | अन्य राज्यों में फसें नागरिकों की घर वापसी करवाना |
आधिकारिक वेबसाइट | rohtas.nic.in |
बिहार जिलेवार आपतकालीन हेल्पलाइन नंबर :-
बिहार प्रवासी पंजीकरण का उद्देश्य
बिहार सरकार द्वारा बिहार प्रवासी श्रमिक/विद्यार्थी/तीर्थयात्री पंजीकरण पोर्टल को जारी करने हेतु सरकार का मुख्य उद्देश्य कोरोना माहमारी के कारण लॉकडाउन में अन्य राज्यों में फसें बिहार के नागरिकों की घर वापसी करवाना है, क्योंकि लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फसें नागरिकों पर रोजगार न होने के कारण रहने व खाने की समस्या उत्त्पन्न हो जाती है, जिससे श्रमिकों, पढ़ने वाले छात्रों, या तीर्थयात्रा पर आए नागरिकों को बहुत सी आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए सरकार अन्य राज्यों में फसें ऐसे सभी नागरिकों को जल्द से जल्द पोर्टल के माध्यम से हेल्पलाइन नंबर द्वारा और ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा प्रदान करवा रही है, जिससे अन्य राज्यों में फसें बिहार के नागरिकों उनके घर सुरक्षित वापस लाया जा सकेगा।
बिहार प्रवासी पंजीकरण के लाभ
बिहार प्रवासी पंजीकरण के लाभ की जानकारी आवेदक यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।
- बिहार सरकार द्वारा कोरोना महामारी के कारण अन्य राज्यों में फसें नागरिकों को बिहार वापस लौटने के लिए COVID19 बिहार पंजीकरण पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के साथ हेल्पलाइन नंबर की सुविधा भी प्रदान की गई है।
- इस पोर्टल पर बिहार के छात्रों, तीर्थयात्रियों और प्रवासी श्रमिकों जो अन्य राज्यों में लॉकडाउन के चलते फसें हुए हैं, वह सभी घर वापसी के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।
- पोर्टल के अंतर्गत राज्य के नोडल अधिकारियों के हेल्पलाइन नंबर भी प्रदान किए गए है, जिससे नागरिक जिस भी राज्य में फसें है वह पंजीकरण हेतु हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क उसकी जानकारी अधिकारियों द्वारा प्राप्त कर सकेंगे।
- पंजीकृत नागरिकों के लिए सरकार लॉकडाउन को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों को चलवाने का इंतज़ाम करवाएगी, जहाँ नागरिकों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
बिहार नोडल अधिकारी हेल्पलाइन नंबर
बिहार प्रावसी श्रमिक/विद्यार्थी/तीर्थयात्री घर वापसी के लिए सरकार द्वारा नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है, आवेदक नागरिक जिस भी राज्य में फसें हुए है उन्हें राज्यवार दिए गए हेल्पलाइन नम्बरों द्वारा नोडल अधिकारियों को समपर्क कर उन्हें, जिस भी राज्य में वह रह रहें हैं उसके साथ-साथ बिहार के जिस भी जिले में वह वापस आना चाहते हैं, उसकी जानकारी भी देनी होगी। जिसके बाद द्वारा आपका पंजीकरण कर लिया जाएगा और आपको वापस भेजने से सम्बंधित सभी जानकारी भी नोडल अधिकारियों द्वारा प्रदान कर दी जाएगी।
बिहार के नागरिक यहाँ दिए गए राज्यवार हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं, क्योंकि अभी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा प्रदान नहीं की गई है, परन्तु इसे सरकार द्वारा जल्द ही आरम्भ कर दिया जाएगा, लेकिन तब तक आवेदक दिए गए नम्बरों द्वारा अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।
राज्य के नाम | अधिकारीयों के नाम | हेल्पलाइन नंबर |
दिल्ली, हिमाचल प्रदेश | पालका साहनी, शैलेंद्र कुमार | 9599823200 |
जम्मू कश्मीर, लद्दाख | शैलेंद्र कुमार | 9717691086 |
पंजाब | मानवजीत सिंह ढिल्लन | 9473191753 |
हरियाणा | दिवेश सेहरा | 8544404189 |
राजस्थान | प्रेम सिंह मीणा | 9473191456 |
गुजरात | बी कार्तिकेय | 9810922727 |
उत्तराखंड | विनोद सिंह गुंजियाल | 9473191491 |
उत्तर प्रदेश | विनोद सिंह गुंजियाल अनिमेष पराशर | 9473191491 6203149319 |
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ | मयंक बडबारे | 9473191429 |
उड़ीसा | अनिरुद्ध कुमार | 9473197813 |
झारखंड | चंद्रशेखर | 9661472483 |
पश्चिम बंगाल | किम | 7739811111 |
असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर | आनंद शर्मा | 8135900400 |
आंध्रप्रदेश, तेलंगाना | एम रामचंद्रुडु | 7250687237 |
तमिलनाडु-पुडुचेरी | सेंथिल कुमार | 9431232001 |
कर्नाटक | प्रतिमा एस | 9473191380 |
महाराष्ट्र-गोवा | आदेश टी. | 9431818704 |
केरल | सफीन एन. | 8547883439 |
Bihar Pravasi Yatra Panjikaran राज्यवार (Statewise) लिंक्स
राज्य जो नागरिक राज्यवार आधिकारिक पोर्टल पर घर वापसी के लिए पंजीकरण करवाना चाहते हैं, तो वह दिए गए लिंक्स पर क्लिक करके अपने राज्य अनुसार अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
राज्य | लिंक्स |
गुजरात | https://www.digitalgujarat.gov.in/ |
राजस्थान | https://emitraapp.rajasthan.gov.in/emitraApps/covid19MigrantRegistrationService |
उत्तराखंड | http://dsclservices.org.in/movement-outside-uttarakhand.php |
तमिल नाडु | https://rtos.nonresidenttamil.org/ |
ओड़िसा | https://covid19regd.odisha.gov.in/migrant-registration.aspx |
कर्नाटक | https://sevasindhu.karnataka.gov.in/Sevasindhu/English |
केरल | https://registernorkaroots.org/nrkindia/ |
पंजाब | http://covidhelp.punjab.gov.in/PunjabOutRegistration.aspx |
आंध्र प्रदेश | http://covid19.itanagarsmartcity.in/scr/register/index.php |
हरियाणा | https://edisha.gov.in/eForms/MigrantService |
छत्तीसगढ़ | http://cglabour.nic.in/covid19MigrantRegistrationService.aspx |
मध्य प्रदेश | https://mapit.gov.in/covid-19/ |
तेलंगाना | https://tsp.koopid.ai/epass |
गोवा | https://goaonline.gov.in/ |
पश्चिम बंगाल | https://wb.gov.in |
उत्तर प्रदेश | http://jansunwai.up.nic.in/ |
चंडीगढ़ | http://admser.chd.nic.in/migrant/ |
जम्मू और कश्मीर | https://serviceonline.gov.in |
लद्दाख | https://leh.nic.in/epass/ |
झारखंड | https://jharkhandpravasi.in |
महाराष्ट्र | https://covid-19.maharashtra.gov.in |
हिमाचल प्रदेश | http://covid19epass.hp.gov.in/ |
मणिपुर | https://tengbang.in/ |
आंध्र प्रदेश | https://www.spandana.ap.gov.in/ |
दिल्ली | https://www.delhishelterboard.in/covid19/migrant-info.php |
मेघालय | http://meghalayaonline.gov.in/covid/login.htm |
नागालैंड | https://iamstranded.nagaland.gov.in/ |
बिहार प्रवासी यात्रा पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया
बिहार के नागरिक जल्द ही पोर्टल पर ऑनलाइन प्रक्रिया के शुरू होने पर अपना पंजीकरण पोर्टल पर करवा सकेंगे इसके लिए आवेदक दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आवेदक को बिहार सरकार द्वारा जारी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहाँ आपके सामने होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- होम पेज पर आपको प्रवासी यात्रा हेतु पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
- इसके बाद आपके सामने होम पेज पर पंजीकरण फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपका नाम, पता, आयु, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और परिवार की जानकारी आदि ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
- इसके बाद आपको अपने फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।
- इस तरह आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, जिसके बाद आपको जाने से सम्बंधित सभी जानकारी अधिकारियों द्वारा प्रदान कर दी जाएगी।
बिहार प्रवासी यात्रा पंजीकरण से जुड़े प्रश्न/उत्तर
Bihar Pravasi Yatra Panjikaran पोर्टल बिहार सरकार द्वारा अन्य राज्यों में लॉकडाउन के कारण फसें नागरिकों के लिए अपने राज्य बिहार में वापस लौटने की सुविधा प्रदान करने के लिए जारी किया गया पोर्टल है, जिसके माध्यम से नागरिक जिस भी राज्य में फसें हुए है वह बिहार लौटने के लिए पोर्टल पर राज्यवार दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अधिकारीयों द्वारा या खुद ही अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली यात्री सेवाओं जैसे स्पेशल ट्रैन या बसों से अपने घर वापस पहुँच सकते हैं।
Bihar प्रवासी श्रमिक/विद्यार्थी/तीर्थयात्री पंजीकरण के लिए आप राज्यवार हेल्पलाइन नम्बरों पर संपर्क कर सकते हैं, क्योंकि ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया अभी जारी नहीं हुई हैं जैसे ही इसे आरम्भ किया जाएगा आप covid19.bihar.gov.in पर खुद को पंजीकृत कर सकेंगे।
बिहार प्रावसी यात्रा पंजीकरण पोर्टल पर बिहार के वह सभी नागरिक चाहे वह विद्यार्थी हैं, तीर्थयात्री हैं, या फिर प्रवासी श्रमिक हैं और लॉकडाउन के हालत में अपने घर वापसी करना चाहते हैं वह सभी जिस भी राज्य में फसें हुए हैं अब राज्यवार दिए गए पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
पोर्टल पर पंजीकरण हेतु इसके हेल्पलाइन नंबर की राज्यवार सूची ऊपर लेख में प्रदान की गई है आप जिस भी राज्य में फसें हुए हैं आप दिए गए नोडल अधिकारियों के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं, जिसके बाद आपकी पूरी जानकारी आपको अधिकारियों को प्रदान करनी होगी, उसके बाद उनके द्वारा आपका पंजीकरण करवा दिया जाएगा।
नोडल अधिकारियों द्वारा आपका पंजीकरण करवा दिए जाने के बाद आगे की जानकारी जैसे सभी लोगों के लिए जाने वाली स्पेशल ट्रेनों का दिन और समय की जानकारी अधिकारियों द्वारा आपको प्रदान कर दी जाएगी।
बिहार प्रवासी श्रमिक/विद्यार्थी/तीर्थयात्री पंजीकरण से जुडी सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान कर दी है, हमे उम्मीद है की यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या इससे सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके प्रश्नो का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।