बिहार राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना – आज हम आपको बिहार राज्य की एक मुख्य योजना के विषय में बताने जा रहें हैं। राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना क्या हैं ? और यह योजना क्यों और किसके लिए जारी की गयी ? इससे संबंधित जानकारी के विषय में हम आपको अपने इस लेख में पूर्ण विस्तार से बताने जा रहें है। राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी। ताकि जिन परिवारों के मुखिया का स्वर्गवास हो गया हैं और परिवार में कमाने वाला अन्य कोई नहीं हैं ,ऐसे परिवारों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें। इस लेख के माध्यम से हम आपको Bihar Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana की आवेदन प्रक्रिया और इससे संबंधित अनेक आवश्यक सूचनाओं के विषय में जानकारी प्रदान करेंगे।
बिहार नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2023
बिहार सरकार का यह योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य असहाय परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना हैं ताकि उनके किसी प्रकार की समस्या न सामना न करना पड़ें। Bihar Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana से संबंधित अधिक जानकारी के बारे में जानने के लिए हमारे इस लेख को ध्यानपूर्वक पढियें और जानिए।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
Article Contents
Bihar Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana क्या है ?
यहाँ हम आपको Bihar Mukhyamantri द्वारा शुरू की गयी Parivarik Labh Yojana के विषय में आवश्यक सूचना प्रदान करने जा रहें हैं। राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना क्या हैं ? परिवार लाभ योजना का आशय उस योजना से हैं जिसमें उन परिवारों को मुआवजा दिया जाता हैं, जिनके परिवार के मुखिया जिनके ऊपर सम्पूर्ण परिवार आश्रित रहता है और परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाये तो ऐसी स्थिति में उस परिवार को 20000 रुपए बतौर आर्थिक सहायता दिए जायेंगे। मृत्यु का कारण और मृतक की उम्र की सम्पूर्ण रूप से जांच एवं पुष्टि करने के बाद ही पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी। मृतक व्यक्ति या पीड़ित परिवार बिहार राज्य का मूल रूप से निवासी होना अनिवार्य हैं यदि आप अन्य राज्य के निवासी है तो आप ऐसी स्थिति में इस योजना के पात्र नहीं होंगे और आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते। इस योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई करें।
मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना 2023 हाइलाइट्स
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको Bihar Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana 2023 से जुडी कुछ आवश्यक जानकारी प्रदान करने जा रहें है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
योजना | राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना बिहार |
विभाग | समाज कल्याण विभाग |
राज्य | बिहार |
लाभार्थी | बिहार राज्य के सभी नागरिक |
उद्देश्य | पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आवेदन मोड | ऑनलाइन /ऑफलाइन |
देय धनराशि | 20000 रुपए |
साल | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | serviceonline.bihar.gov.in |
राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना 2023 आवश्यक दस्तावेज
परिवार लभ योजना का आवेदन करने के लिए क्या क्या डाक्यूमेंट्स लगते है ? यहाँ हम आपको राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना बिहार के लिए आवश्यक दस्तावेजों के विषय में बताने जा रहें हैं। राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना के आवेदन करने के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती हैं। जिनका विवरण निम्न प्रकार हैं-
- मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र
- मृतक का आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड
- FIR की प्रतिलिपि
- बैंक खाता विवरण
राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना की पात्रता
बिहार सरकार द्वारा राष्ट्रिय परिवार लाभ योजना के लिए कुछ आवश्यक पात्रता निर्धारित की गयी हैं। इन निर्धारित पात्रताओं को पूरा करने पर ही आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। यदि आप इन निर्धारित पात्रताओं को पूरा करने में असमर्थ हैं तो आपको इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। आइये जानते है इस योजना की निर्धारित पत्रता क्या हैं –
- सबसे पहले मृतक व्यक्ति स्थायी रूप से बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए। यदि मृतक व्यक्ति को संबंधित राज्य में रहते 10 वर्ष हो चुके है। अन्य कोई व्यक्ति इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।
- मृतक व्यक्ति की मृत्यु का कारण आकस्मिक मृत्यु या दुर्घटना मृत्यु होना चाहिए। अन्य किसी कारण से मृत्यु होने पर आप इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
- मृतक व्यक्ति की आयुसीमा 18-65 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य हैं। इससे कम या अधिक आयु होने पर आप इस योजना का लाभ उठाने में असमर्थ होंगे।
- आवेदनकर्ता का बीपीएल राशन कार्ड होना चाहिए अर्थात पीड़ित परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हों।
Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana से मिलने वाले लाभ
अब हम आपको बिहार मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना से होने वाले लाभों के बारे में बताने जा रहें हैं। यदि आप भी इस योजना से होने वाले लाभों के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताये गए लाभों के बारे में पढ़िए और जानिये –
- बिहार राज्य के पीड़ित परिवारों को लाभ
- पीड़ित परिवार को 20000 रुपए की आर्थिक सहायता
- गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को लाभ
Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana के उद्देश्य क्या है ?
यहाँ हम बात करेंगे Bihar Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana के उद्देश्य के विषय में कि यह योजना शुरू करने के बिहार सरकार के क्या उद्देश्य हैं ? किन कारणों से इस योजना को बिहार सरकार ने शुरू किया हैं ? बिहार राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा यह योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता देना हैं, जिनके परिवार के मुखिया किसी दुर्घटना का शिकार होने के कारण या अन्य किसी आकस्मिक कारण से मृत्यु के शिकार हो जाते हैं, ऐसी अवस्था में उनके परिवार का भरण पोषण करने वाला कोई नहीं रहता। इसी बात का ध्यान रखते हुए बिहार राज्य सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने के लिए यह योजना तैयार की गयी हैं ताकि पीड़ित परिवारों को किसी प्रकार की समस्या या आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।
Parivarik Labh Yojana के तहत बहुत से परिवारों को सहायता प्रदान की गयी हैं और बहुत से परिवार इस योजना के चलते लाभान्वित हुए हैं। यह योजना अभी मुख्य रूप से संचालित हैं। Bihar Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana का मुख्य उद्देश्य मृतक के पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करना हैं। इस योजना के तहत सरकार द्वारा 20000 रुपए धनराशि निर्धारित की गयी हैं। ताकि मृतक के परिवार को कुछ मदद हो सके।
यह भी जाने :- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2023
बिहार मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना का ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें ?
अब हम आपको राष्ट्रिय परिवार लाभ योजना बिहार की पंजीकरण करने की प्रोसेस के विषय में बताने जा रहें हैं। यदि आप इस योजना के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते हैं तो हम आपको पंजीकरण करने के कुछ आसान से स्टेप्स बताने जा रहें हैं। हमारे द्वारा बताये गए इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आइये दिए गए स्टेप्स की मदद से पंजीकरण करने की पूरी प्रोसेस के बारे में जानते हैं –
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट के लिंक serviceonline.bihar.gov.in पर क्लिक करें। आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से आसानी से समझ सकते हैं।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज खुलने के बाद आपको नागरिक अनुभाग के सेक्शन में जाना होगा। इसमें से नए पंजीकरण के लिए खुद का पंजीकरण पर क्लिक करना होगा। आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। अब आवेदन फॉर्म में पूछी गयी समस्त जानकारी ध्यानपूर्वक भरें। फॉर्म का प्रारूप आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं।
- आप सबसे पहले अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर,पासवर्ड और उसके बाद अपना राज्य चुने।
- समस्त जानकारी भरने के बाद आपको दिया गया निर्धारित कैप्चा कोड भी भरना होगा।
- इसके बाद आपके जो मोबाइल नंबर फॉर्म में भरा होगा उसी नंबर पर एक ओटीपी आएगा वह ओटीपी फॉर्म में भरें। आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से समझ सकते हैं।
- अब आपको सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपकी पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होती हैं और आपका पंजीकरण हो जायेगा।
Bihar Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana Online Apply Process
आपको बता दें कि यदि आप राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना बिहार के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा बताई गयी प्रोसेस के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। हम आपको Bihar Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana Online Apply Process के कुछ आसान से स्टेप्स बता रहें हैं। आप इन स्टेप्स को फॉलो करके इस योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ये स्टेप्स कुछ इस प्रकार हैं –
- सबसे पहले आपको बिहार सर्विस की आधिकारिक वेबसाइट के लिंक serviceonline.bihar.gov.in पर क्लिक करना होगा। जैसे कि नीचे दी गयी पिक्चर में दर्शाया गया हैं।
- क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर बिहार सर्विस वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको RTPS सेवाओं का सेक्शन दिखाई देगा। आपको उस सेक्शन में जाकर समाज कल्याण विभाग समाजिक सुरक्षा योजनाओं की सेवाएं पर क्लिक करना होगा। आप नीचे दी गयी पिक्चर के माध्यम से समझ सकते हैं।
- अब आपके सामने एक सूची खुल जाएगी आपको इसमें राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लिए आवेदन पर क्लिक करना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर आवेदन का फॉर्म खुल जायेगा। आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सूचनाओं को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही भरें। ताकि त्रुटि की कोई आशंका न रहें।
- इस फॉर्म में लगने वाले आवश्यक दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड भी करना होगा।
- सभी सूचनाएं भरने के बाद आपको Apply to Office पर क्लिक करना होगा और डिपार्टमेंट का चयन भी करना होगा।
- डिपार्टमेंट का चयन करने के बाद आपको इसमें पूछी गयी सूचनाएं भरनी होंगी।
- इसके बाद आपको Ok के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको दिया गया निर्धारित कैप्चा कोड भरना होगा।
- कैप्चा कोड भरना के बाद सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की यह प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
यह भी पढ़े :- बिहार हर घर बिजली योजना 2023
ऑफलाइन प्रोसेस (Offline Process)
यदि आप Bihar Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana के लिए ऑफलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो आप हमारे बताये गए ऑफलाइन प्रोसेस द्वारा आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। ऑफलाइन अप्लाई करने के लिए हम आपको आसान तरीका बता रहें हैं। इन तरीको को अपना कर आप आसानी से ऑफलाइन अप्लाई कर सकेंगे। आप Bihar Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana के लिए ऑफलाइन इस प्रकार अप्लाई कर सकते हैं –
- ऑफलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको एसडीओ ऑफिस में जाना होगा।
- इसके बाद आपको वहां से आवेदन फॉर्म लेना होगा। फॉर्म में दिए गए सभी विकल्प ध्यानपूर्वक पढ़े।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी सूचनायें सही व ध्यानपूर्वक भरें।
- आपको एफआईआर की फोटोकॉपी भी लेनी होगी।
- फॉर्म के साथ एफआईआर की कॉपी और मृत्यु प्रमाण पत्र आदि आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
- इसके बाद आपको यह फॉर्म पूर्ण रूप से तैयार करके एसडीओ ऑफिस में जमा करना होगा। आवेदन फॉर्म जमा करने के पश्चात वह रशीद लेना न भूलें।
- फिर आपके आवेदन फॉर्म की एसडीओ अधिकारी द्वारा पूर्ण रूप से जांच की जाएगी। पूर्ण रूप से पुष्टि करने के बाद ही आपको आर्थिक सहायता हेतु 20000 रुपए धनराशि हस्तांतरित की जाएगी।
राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना बिहार 2023 से संबंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना बिहार की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप एसडीओ ऑफिस में जाकर वहां से आवेदन फॉर्म लेकर और आवश्यक दस्तावेजों के साथ संलग्न करके फॉर्म को जमा कर दें। इस प्रकार आप ऑफलाइन आवेदन कर पाएंगे।
किसी भी प्रकार की Bihar Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana संबंधी समस्या समाधान क लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा ,वहां आपको हमसे सम्पर्क करें का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा ,इस प्रकार आपके सामने सम्पर्क करने हेतु अनेक विकल्प आ जायेंगे। आप अपनी सुविधानुसार माध्यम का चयन करके सम्पर्क सकते हैं।
मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना बिहार की आधिकारिक वेबसाइट serviceonline.bihar.gov.in हैं। इस वेबसाइट के माध्यम से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर पार योजना संबंधी सभी आवश्यक सूचनायें प्राप्त कर सकते हैं। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
Bihar Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana के तहत बतौर आर्थिक सहायता रुपए 20000 धनराशि दी जाती हैं ,ताकि पीड़ित परिवार को तंगी न झेलनी पड़े।
नहीं ,यह योजना केवल बिहार राज्य के लिए बनाई गयी हैं। Bihar Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana का लाभ केवल बिहार राज्य के नागरिक ही उठा सकते हैं। आगे की प्रोसेस जानने के लिए हमारे लेख में दिए गए ऑफलाइन अप्लाई प्रोसेस के हैडिंग को पढ़े।
राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना बिहार की ईमेल आईडी serviceonline[dot]bihar[at]gov[dot]in
हैं। आप इस ईमेल आईडी पर मेल करके संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यदि आपको Bihar Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana के लिए ऑफलाइन आवेदन करना हैं तो आपको इसके लिए एसडीओ ऑफिस में सम्पर्क करना होगा।
Bihar Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana के ऑनलाइन आवेदन की प्रोसेस के बारे में हमने अपने लेख में विस्तार से बताया हैं। ऑनलाइन अप्लाई प्रोसेस के बारे में जानने के लिए आप हमारे लेख को देख सकते हैं और हमे पूर्ण आशा हैं आपको हमारे द्वारा बताई गयी प्रोसेस समझ आएगी और आप आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर पाएंगे।
राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना बिहार के आवेदन के लिए आप ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन कर सकते हैं। हमारे लेख में दोनों प्रकार की प्रोसेस विस्तारपूर्वक समझाने की कोशिश की गयी हैं जिसके माध्यम से आप आसानी से आवेदन कर पाएंगे।
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
यहाँ भी देखें -: Bihar Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana से संबंधित आवश्यक जानकारी के बारे में जानने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट या ईमेल आईडी के माध्यम से संपर्क करके सूचना प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको राष्ट्रिय योजना का आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं तो इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या ईमेल आईडी के माध्यम से सम्पर्क करने हमे संबंधित समस्या से अवगत कराएं हम आपकी समस्या का समाधान अवश्य करेंगे।
ईमेल आईडी – serviceonline[dot]bihar[at]gov[dot]in
आधिकारिक वेबसाइट – serviceonline.bihar.gov.in