श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऐसे करें (श्रमिक पंजीकरण) बिहार लेबर कार्ड 2023, स्टेटस

बिहार सरकार द्वारा राज्य के विकास हेतु बहुत से कदम उठाये जाते हैं। इसके लिए सरकार अपने राज्य के विभिन्न वर्ग के नागरिकों के लिए अलग अलग योजनाएं लाती है। जिस से उनका उत्थान हो सके और उनकी सामाजिक स्थिति सुधर सके। ऐसे ही एक सुविधा श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी है। जिसके माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के सभी श्रमिकों की पहचान की जाएगी। जिस से उन तक विभिन्न योजनाएं जो उनके हित में लायी गयी हैं उनका लाभ श्रमिकों को मिल सके। बिहार लेबर कार्ड 2023 बनाने से उनके रोजगार संबंधी समस्याओं का भी निवारण किया जाएगा। सरकार द्वारा श्रमिक वर्ग के लोगों को आय हेतु रोजगार भी प्रदान किया जाएगा।

bihar labour panjikaran

आज इस लेख के माध्यम से हम आप को Bihar Labour Card /Bihar Labour Registration के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। आप लेबर कार्ड का रजिस्ट्रेशन कैसे होता है , Bihar Labour Card Online Apply 2023, बिहार लेबर कार्ड का उद्देश्य , संबंधित पात्रता और दस्तवेज इत्यादि के बारे में भी आर्टिकल के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कृपया जानने के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ें।

Article Contents

बिहार लेबर कार्ड 2023

Bihar Labour Card Online Apply के माध्यम से बिहार की राज्य सरकार अपने प्रदेश के सभी श्रमिक वर्गों को रोजगार प्रदान करेगी। इस के लिए राज्य सरकार के श्रम संसाधन विभाग के द्वारा श्रमिक पंजीकरण हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया जारी रखी है। इस पंजीकरण के माध्यम से सरकार के पास राज्य के सभी श्रमिकों की जानकारी रहेगी। जिस से उनके बेरोजगार होने या काम की कमी के समय उन्हें रोजगार प्रदान किया जा सकेगा। यही नहीं उनके लिए विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ दिलाने की प्रयास करेगी। ये पंजीकरण बिहार सरकार द्वारा बिहार स्किल मिशन के माध्यम से किया जा रहा है। जिस से बिहार में जितने भी कुशल या अकुशल श्रमिक हैं , उनका पंजीकरण किया जा सकेगा। इस से उन्हें रोजगार के बारे में जानकारी दी जाएगी। ये जानकारी उन्हें मोबाइल के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

Bihar Labour Registration highlights

आर्टिकल का नाम श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
राज्य का नाम बिहार
संबंधित विभाग श्रम संसाधन विभाग , बिहार
योजना का प्रकार राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित
उद्देश्य प्रदेश में श्रमिकों के पहचान हेतु लेबर / श्रमिक कार्ड बनाना
लाभार्थी प्रदेश के सभी श्रमिक
लाभ श्रमिकों की पहचान के बाद उन्हें रोजगार प्रदान करना
आवेदन का मोडऑनलाइन / ऑफलाइन मोड
वर्तमान वर्ष 2023
आधिकारिक वेबसाइट skillmissionbihar.org

बिहार में निर्माण कार्य के अंतरगत श्रमिकों की सूची

यहाँ हम आप को उन श्रमिकों की सूची देने जा रहे हैं जो बिहार लेबर कार्ड 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये सभी लोग अपना श्रमिक कार्ड (Majdur card online) को बनवा सकते हैं। कृपया जानने के लिए आप आगे दी गयी लिस्ट को पढ़ें। बिहार लेबर कार्ड 2023 के लिए ये लोग आवेदन कर सकेंगे –

  • राज मिस्त्री
  • राज मिस्त्री का हेल्पर
  • भवन निर्माण एवं सड़क निर्माण
  • शल कोटि के कामगार
  • पेंटर
  • लोहार
  • बढ़ई
  • गेट ग्रिल और वेल्डिंग का कार्य करने वाले
  • शटरिंग और लोहा बाँधने का काम करने वाले
  • पत्थर , सीमेंट गारा ढोने का कार्य करते हैं।
  • कंक्रीट मिश्रण करने वाले व इसकी मशीन चलाने वाले और वो श्रमिक भी जो कंक्रीट मिक्स ढोते हैं।
  • जो श्रमिक रोलर चालाक हैं।
  • मकानों में फर्श पर टाइल्स लगाने वाले श्रमिक
  • भवन में बिजली एवं सम्बन्धित कार्य करने वाले इलेक्ट्रीशियन
  • वो मजदूर जो सड़क , बाँध एवं पुल निर्माण कार्य में लगे हों।
  • जो श्रमिक सड़क , बाँध एवं पुल निर्माण में आधुनिक यन्त्र को चलाते हैं , इनके अतिरिक्त वो लोग भी जो ऐसे कार्यस्थल पर चौकीदारी करते हैं।
  • घर / भवन निर्माण में लगे वो सभी प्लम्बर और फिटर आदि भी इस सूची में आएँगे।
  • मनरेगा योजना ( बागवानी और वानिकी को छोड़कर ) में पंजीकृत व्यक्ति या श्रमिक
  • हवाई अड्डा , रेलवे और टेलीफोन के निर्माण में लगे अकुशल अस्थायी कामगार भी अपना लेबर कार्ड बना सकते हैं।
  • ईंट निर्माण और पत्थर तोड़ने के कार्य में लगे श्रमिक।

बिहार लेबर कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की पात्रता शर्तें

Bihar Labour Card Online Apply करने के लिए कुछ पात्रता शर्तें निर्धारित की गयी हैं। लेबर कार्ड या श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए आप को इन आवश्यक पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। लेख के माध्यम से हम आप को इन सभी के बारे में बता रहे हैं। आप आवेदन पूर्व इन्हे पढ़ कर इस बारे में जान सकते हैं। श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा –

  • आवेदक को बिहार प्रदेश का मूल / स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
  • श्रमिक कार्ड हेतु श्रमिक की उम्र 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के बीच होनी चाहिए।
  • एक परिवार से एक ही व्यक्ति का श्रमिक कार्ड बन सकता है या एक परिवार से इसके लिए एक ही व्यक्ति आवेदन कर सकता है।
  • जिस किसी भी श्रमिक ने 12 महीनों या 1 वर्ष में कम से कम 90 दिन श्रमिक के तौर पर कार्य किया है। वो सभी Bihar Labour Card Online Apply के लिए पात्रता रखेंगे।

Bihar Labour Card Online Apply के लिए ये हैं दस्तावेज

अगर आप भी श्रमिक वर्ग से सम्बन्ध रखते हैं और आप भी अपना लेबर कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के इच्छुक हैं तो आप को यहाँ दी गयी आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी। हम आप की सुविधा के लिए यहाँ उन सभी जरुरी दस्तावेजों की सूची उपलब्ध करा रहे हैं। कृपया आवेदन से पूर्व आप इन्हे अवश्य पढ़ लें।

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • बैंक खाते की जानकारी
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • श्रमिक प्रमाण पत्र (1 वर्ष में कम से कम 90 दिनों का प्रमाण पत्र )
  • मोबाइल नंबर
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ई-श्रम पोर्टल 2023: eshram.gov.in

बिहार लेबर रजिस्ट्रेशन 2023 में श्रमिक पंजीकरण ऐसे करें

अगर आप श्रमिक वर्ग से संबंध रखते हैं और आप भी Bihar Labour Card Yojana 2023 में अपना श्रमिक कार्ड बनवा सकते हैं। इस के लिए आप को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करवाना होगा। इस के बाद आप को सरलता से सरकार द्वारा लेबर कार्ड / श्रमिक कार्ड बनवाने के बाद आप सरकार द्वारा रोजगार संबंधी जानकारी का लाभ उठा सकते हैं। आइये अब इस हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया को जानते हैं।

  • श्रमिक पंजीकरण करने के लिए आप को सबसे पहले बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जहाँ आप को श्रमिक पंजीकरण के दिए गए विकल्प पर क्लिक करना होगा। इस के बाद आप के सामने बिहार लेबर रजिस्ट्रेशन की वेबसाइट Home (skillmissionbihar.org) खुल कर आ जाएगी।
  • अब आप वेबसाइट के होम पेज पर आ चुके हैं। अब आप यहाँ को यहाँ तीन विकल्प दिखाई देंगे। इन तीन विकल्पों में से आप को पहले विकल्प श्रमिक पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
बिहार लेबर कार्ड 2022, स्टेटस
  • अब आप के सामने अगला नया पेज खुल कर आ जायेगा। जहाँ आप के सामने पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र खुल कर आ जाएगा।
  • यहाँ आप को पूछी गयी सभी जानकारी जैसे की आप का नाम , पति/ पिता का नाम , आधार नंबर , जन्म तिथि , जेंडर , वैवाहिक स्थिति और मोबाइल नंबर को सही से भरना होगा।
श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • कृपया ध्यान दें अपना मोबाइल नंबर भरने के बाद दिए गए “ओटीपी भेजें ” के विकल्प पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इस के बाद आप के पंजीकृत नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे आप को नियत स्थान पर भर देना होगा। उस के बाद सत्यापित करें के दिए हुए विकल्प पर क्लिक करना होगा ।
  • अब आप को अपनी स्क्रीन पर एक मैसेज दिखेगा जिसमे लिखा होगा की आप का मोबाइल नंबर वेरीफाई हो गया है।
  • इस के बाद आप को नीचे दिए गए डिस्क्लेमर बॉक्स पर टिक करना होगा। और नीचे दिए गए register के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह से आप की पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी मान ली जाएगी।

Bihar Labour Card Online हेतु ऐसे लॉगिन करें

Bihar Labour Card Yojana 2023 में पंजीकरण के बाद आप को अब लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट Home (skillmissionbihar.org) पर जाना होगा
  • इस के बाद जैसे ही आप इसके वेबसाइट पर जाते हैं आप के सामने होम पेज खुल कर आ जायेगा ।
  • यहाँ आप को 3 विकल्प दिखाई देंगे इन तीन विकल्पों में से आपको दूसरे विकल्प श्रमिक लॉगिन पर क्लिक कर देना है।
Bihar Labour Card Online
  • श्रमिक लॉगिन पर क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा।इस पेज पर आप को पूछी गयी जानकारी जैसे की आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर को भर देना है। अब आप लॉगिन करें के दिए हुए विकल्प पर क्लिक करें।
Bihar Labour Card Yojana 2022
  • लॉगिन पर क्लिक करते ही आप के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा , जिसे आप को अगले पेज पर ओटीपी के नियत स्थान पर भर देना होगा । उस के बाद आपको ओटीपी जांच करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आप के सामने अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को एक और प्रपत्र दिखेगा जिस में आप को पूछी गयी जानकारी भरनी होगी।
  • यहाँ इस आवेदन पत्र में आप कुछ जानकारी पहले से भरी हुई देख सकते हैं। यहाँ आप को बाकी की जानकारी भरनी होगी।
  • सबसे पहले आप को माता का नाम , अपनी केटेगरी भरनी होगी। इस के बाद आप का पारिवारिक विवरण जैसे की परिवार के सदस्यों की जानकारी देनी होगी।
  • अपने परिवार के सदस्य का नाम , उसका जेंडर , जन्मतिथि और उस से अपना संबंध की जानकारी भरनी होगी। उस के बाद Add के बटन पर क्लिक करना होगा। और फिर बाकि ऐसे ही भर दें।
  • जब आप परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भर दें तो Next के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इस पेज पर आप को अपना एड्रेस भरना होगा। जैसे की आप को जिला , तहसील / नगर निगम , पंचायत/ वार्ड , गाँव / मोहल्ला , पिन कोड भरनी होगी। इसके बाद आप नेक्स्ट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आप को अपनी योग्यता विवरण भरना है। यहाँ आप को अपनी शिक्षा सम्बन्धी जानकारी भरनी होगी। इसके अतिरिक्त आप को ये भी बताना होगा की आप बिहार सरकार के अंतर्गत कहीं कार्यरत हैं या नहीं। अगर हैं तो वहाँ का पता व अन्य सम्बन्धित जानकारी भरनी होगी।
  • अगले पेज पर आप को कुछ अतिरिक्त जानकारी पूछी जाएगी। यहाँ आप को अपने हुनर के बारे में जानकरी देनी होगी। आप कौन सा नया हुनर सीखना चाहेंगे , आप कैसा रोजगार करना चाहेंगे आदि जानकारी भरनी होगी। इसके बाद सेव के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इस के बाद आप के सामने एक मैसेज आएगा जिसमें आप को OK पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप की स्क्रीन पर एक और मैसेज आएगा जिसमें आप की जानकारी सफलतापूर्वक जोड़ी गयी की सूचना होगी।

बिहार लेबर कार्ड स्टेटस चेक ऐसे करें

बिहार लेबर कार्ड स्टेटस को चेक करने के लिए आपको नीचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा –

  • इसके लिए सबसे पहले आप को Bihar Building & Other Construction Workers Welfare Board (bocw.bihar.gov.in) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • दिए गए लिंक को फॉलो कर के आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • इस होम पेज पर आप को View Registration Status पर क्लिक करना है।
(श्रमिक पंजीकरण) बिहार लेबर कार्ड 2022, स्टेटस
  • क्लिक करते ही आप के स्क्रीन पर नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • यहाँ आप को मोबाइल नंबर और आधार कार्ड संख्या को भर देना है । इस के बाद आपको Show के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
बिहार लेबर कार्ड 2022, स्टेटस
  • अब आप के सामने लेबर कार्ड स्टेटस से संबंधित जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसके बाद View Details के विकल्प पर आपको क्लिक कर देना है क्लीक करते ही आपके सामने आपका श्रमिक कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। जिसे Bihar Labour Card Download भी कर सकते हैं।

Bihar Labour Card List Check & Download

अगर आप भी अपना नाम बिहार लेबर लिस्ट में चेक करना चाहते हैं तो आप यहाँ दी गयी प्रक्रिया के माध्यम से इसे चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप को Bihar Building & Other Construction Workers Welfare Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे। अब आप यहाँ दिए गए विकल्पों में से Register Labour के विकल्प पर क्लिक कर दें।
श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही अगला पेज खुलेगा जहाँ आप को कुछ आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
  • आप को यहाँ जिला, क्षेत्र , वार्ड और म्युनिसिपल कारपोरेशन की जानकारी भरनी होगी। इस के बाद आप search के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अब आप के सामने सम्बन्धित जानकारी आ जाएगी। आप इसे आवश्यकतानुसार डाउनलोड कर सकते हैं।

श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से संबंधित प्रश्न उत्तर

Bihar Labour Card Online Apply करने के लिए कौन सी आधिकारिक वेबसाइट है ?

श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आप श्रम संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (skillmissionbihar.org) पर जा सकते हैं।

श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन क्यों आवश्यक है ?

लेबर कार्ड पंजीकरण इसलिए आवश्यक है ताकि सरकार के पास प्रदेश के सभी श्रमिकों की जानकारी रहे। इस से सरकार के लिए सभी श्रमिकों के लिए योजन आये व अन्य सुविधाएं उन तक पंहुचा सके। इस के अतिरिक्त सरकार उन्हें रोजगार भी प्रदान करवाएगी ।

लेबर कार्ड में अपना नाम कैसे देखें?

Labour Card में अपना नाम देखने के लिए आवश्यक है की आप का पंजीकरण हुआ हो। इस के बाद आप सूची में नाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप हमारे लेख को पढ़ें।

श्रमिक पंजीकरण कैसे चेक करें?

shramik panjikarn करने के लिए आप को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस के बाद आप अपना पंजीकरण कर सकते हैं। कृपया विस्तार से जानने के लिए आप हमारे लेख को पढ़ सकते हैं।

इस लेख के माध्यम से हमने आप को बिहार लेबर कार्ड 2023 के बारे में सभी आवश्यक जानकारी दी हैं। ासः करते हैं आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। यदि आप इस बारे में कुछ और पूछना चाहते हैं तो आप यहाँ दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram