भू नक्शा बिहार 2023 को चेक करने के लिए बिहार राज्य के नागरिकों को कहीं बाहर जाकर कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है, क्योकि राजस्व विभाग द्वारा इसे ऑनलाइन पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। भू नक्शा प्राप्त कर आवेदक ऑनलाइन माध्यम से अपने भू नक़्शे को इसकी ऑफिसियल वेब साइट पर जा कर देख व डाउनलोड कर सकेंगे। इससे वह कानूनी तौर पर अपनी भूमि का मालिकाना हक़ प्राप्त कर सकेंगे। अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Bihar Bhu Naksha से जुड़े लाभ, नक्शे को चेक एवं डाउनलोड कैसे करें इससे जुडी सभी जानकारी बताने जा रहे हैं यदि आप इन सभी जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़े।
इसे भी पढ़े :- भू नक्शा महाराष्ट्र चेक और डाउनलोड कैसे करें
भू नक्शा बिहार क्या है ?
बिहार राज्य से अंतर्गत आने वाली सभी डिस्ट्रिक्ट,तहसील एवं गावों की समस्त भूमि का नक्शा यानि मैप भू नक़्शा बिहार कहलाता है। कोई भी व्यक्ति जो बिहार राज्य में किसी भी प्रकार की जमीन खरीद या बेच रहा हो उसे राजस्व विभाग के पास जा कर रजिस्ट्री करनी पड़ती है जिससे यह प्रमाणित होता है की वह उस व्यक्ति की जमीन है यानि उस भूमि पर उसका मालिकाना हक है। जिसे देखने की सुविधा ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होने से नागरिकों को इसे निकलवाने के लिए कार्यालय जाकर प्राप्त करने की समस्या को भी खत्म किया जा सकेगा और भूमि की पूरी जानकारी पोर्टल पर दर्ज होने से कार्यों में पारदर्शिता भी बनाई जा सकेगी। Bihar Bhu Naksha के अंतर्गत राज्य का कोई भी व्यक्ति अपने भू नक्शे को प्राप्त कर सकता है, जिससे उसे अपनी भूमि के बारे में पता हो।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
भू नक्शा या भू लेख को चेक करने के लिए आपको अपना खाता नंबर, खसरा नंबर या प्लॉट नंबर का पता होना आवश्यक है जो की भूमि को रजिस्टर करते समय आपको उपलब्ध कराया जाता है। इस नंबर की सहायता से आप आसानी से भूमि से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Bhu Naksha Bihar Highlight
आर्टिकल | भू नक्शा बिहार |
वर्ष | 2023 |
उद्देश्य | भू नक्शा बिहार 2023 चेक करना |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
विभाग | राजस्व विभाग |
माध्यम | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेब साइट | bhunaksha.bih.nic.in |
भू नक्शा का उद्देश्य
राज्य के सभी नागरिकों को अपनी भूमि या प्लॉट की दूरी, सटीक सीमाओ या अन्य जानकारी को देखने के लिए राजस्व विभाग द्वारा भू नक्शा उपलब्ध कराया जाता है जिसका उद्देश्य नागरिको की सुविधा देना है जिससे नागरिक भविष्य में किसी भी जमीनी विवाद में न पड़े तथा उनकी जमीन पर अन्य कोई अपना हक न समझे । बिहार भू नक्शे को चेक करने के नागरिको को राजस्व विभाग के चक्कर काटने पड़ते थे जिससे नागरिको का समय और पैसा दोनों बरबाद होते था जिसके लिए राजस्व विभाग ने बिहार भू नक्शे को ऑनलाइन पोर्टल पर जारी कर दिया है जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिको को घर बैठे सुविधा देना और नागरिको की समय एवं पैसों की बचत करना है।
Bihar Bhu Naksha की आवश्यकता
इस प्रक्रिया में हम आपको बिहार नक्शे की आवश्यकता के बारे में बताएंगे यानि आपको बिहार भू नक्शे की जरूरत कहां-कहां पड़ सकती है। यदि आप बिहार राज्य के नागरिक हैं तो आपको इसकी आवश्यकता के बारे में पता होना आवश्यक है।
- भू नक्शे की आवश्यकता आपको सबसे अधिक अपनी सटीक सीमाओं को देखने के लिए पड़ती है।
- इसकी आवश्यकता भूमि सम्बंधित होने वाली धोखा-धड़ी में अवश्य रूप से पड़ती है।
- इससे आप बिहार राज्य द्वारा मिलने वाली कृषि सम्बन्धी योजनाओं में भी पड़ती है।
- यदि आप किसी भी प्रकार का लोन लेना चाहते है, तो आपको अपने भू नक्शे की आवश्यकता पड़ती है।
- बिहार भू नक्शा की आवश्यकता आपको बिहार में जमीन खरीदने या बेचने के लिए भी पड़ती है।
भू नक्शा के लाभ – Benifit Of Bhu Naksha
भू नक्शा से जुड़े लाभ की जानकारी आवेदक यहाँ से प्राप्त कर सकेंगे।
- भू नक्शा का सबसे महत्वपूर्ण लाभ अपनी भूमि या प्लॉट की सटीक सीमाओं को देखने में होता है।
- भू नक्शे से यह प्रमाणित होता है की आप उस भूमि के मालिक है।
- इससे आप किसान क्रेडिट कार्ड को आसानी से बना सकते हैं।
- इससे आप बिहार राज्य सरकार द्वारा मिलने वाले कृषि सम्बंधित योजनाओं का लाभ भी ले सकते है।
- भू नक्शे से आप किसी भी भूमि की लम्बाई-चौड़ाई आसानी से प्राप्त कर सकते है।
- बिहार भू नक्शा को चेक करने के लिए आपको कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे।
- ऑनलाइन भू नक़्शे जानकारी पोर्टल पर सरकार के पास उपलब्ध होने से कार्यालयों में पारदर्शिता बनाई जा सकेगी।
- अवैध अतिक्रमण और भूमि से जुड़े वाद-विवादों को खत्म किया जा सकेगा।
- इससे आपके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
- ऑनलाइन भू नक्शे को आप घर बैठे चेक और डाउनलोड भी कर सकते हैं।
भू नक्शा बिहार चेक एवं डाउनलोड कैसे करें
इस प्रक्रिया में हम आपको Bihar Bhu Naksha चेक एवं डाउनलोड कैसे करें बताने जा रहे हैं यदि आप अपने भूमि से सम्बंधित जानकारी और भू नक्शे को चेक और डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे बताये गए स्टेप को फॉलो करें।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
- ऑफिसियल वेब साइट पर जाएं
- सर्वप्रथम भू नक्शा बिहार की ऑफिसियल वेब साइट bhunaksha.bih.nic.in पर जाएं।
- सर्वप्रथम भू नक्शा बिहार की ऑफिसियल वेब साइट bhunaksha.bih.nic.in पर जाएं।
- Location पर जाएं
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए लोकशन पर जाएं।
- विवरण भरें
- इसके बाद पूछी गयी जानकारी जैसे डिस्ट्रिक्ट, सब-डिवीज़न, सर्किल, मौजा यानि गांव आदि को भरें।
- इसके बाद अपने प्लॉट नंबर को दर्ज कर दें तथा इसके बाद दिए गए सर्च इमेज पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करते ही आपके सामने प्लॉट से सम्बंधित जानकारी खुल जाती है।
- इसके बाद पूछी गयी जानकारी जैसे डिस्ट्रिक्ट, सब-डिवीज़न, सर्किल, मौजा यानि गांव आदि को भरें।
- मैप रिपोर्ट Map Report पर जाएं
- इसके बाद आपके सामने 2 विकल्प खुल जाते हैं।
- मैप रिपोर्ट – इस विकल्प पर क्लिक करके आप भू नक्शे को प्राप्त कर सकते हैं।
- ROR रिपोर्ट – इस विकल्प पर क्लिक करके आप अपनी भूमि सम्बंधित ROR रिपोर्ट आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
- इसमें से आप लिए भू नक्शा को प्राप्त करने के लिए मैप रिपोर्ट पर क्लिक करे।
- इसके बाद आपके सामने 2 विकल्प खुल जाते हैं।
- भू नक्शा चेक करें
- मैप रिपोर्ट पर क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाता है इसमें दिए गए ऑप्सन जैसे Single Plot या All plot of same owner में से किसी एक पर यदि आप एक ही प्लाट को देखना चाहते हैं तो single plot पर क्लिक करें, यदि आप सभी प्लॉटों को देखना चाहते हैं तो दूसरे ऑप्सन पर क्लिक करें।
- किसी एक विकल्प पर क्लिक करने के बाद दिए गए show Report पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके प्लाट का भू नक्शा खुल जाता है।
- मैप रिपोर्ट पर क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाता है इसमें दिए गए ऑप्सन जैसे Single Plot या All plot of same owner में से किसी एक पर यदि आप एक ही प्लाट को देखना चाहते हैं तो single plot पर क्लिक करें, यदि आप सभी प्लॉटों को देखना चाहते हैं तो दूसरे ऑप्सन पर क्लिक करें।
- भू नक्शे को डाउनलोड करें
- यदि आप भू नक्शे को डाउनलोड करना चाहते हैं तो Show Report Pdf पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके प्लॉट का भू नक्शा pdf के रूप में आ जाता है।
- इसके बाद आप दिए गए डाउनलोड के ऑप्सन पर क्लिक कर के इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- यदि आप भू नक्शे को डाउनलोड करना चाहते हैं तो Show Report Pdf पर क्लिक करें।
Bihar Bhu Naksha Online District
भू नक्शा बिहार के अंतर्गत केवल निम्न जनपद के ही नागरिक अपने भू नक्शे या अन्य जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं क्योकि Bihar Bhu Naksha की ऑफिसियल वेब साइट पर निम्न जनपदों के ही भू नक्शे उपलब्ध है। जो निम्न है –
क्रम संo | जनपद |
1 | नालंदा |
2 | सुपौल |
3 | लखीसराय |
4 | मधेपुरा |
भू नक्शा बिहार में आने वाले जनपद जो वर्तमान में ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है
वर्तमान समय में निम्न जनपदों के भू लेख या भू नक्शा ऑनलाइन पोर्टल पर अभी जारी नहीं किये गए है। अतः निम्न जनपदों के नागरिको को अभी थोड़ा और इंतज़ार करना होगा, राजस्व विभाग द्वारा आने वाले कुछ समय में ही सभी जनपदों के भू नक्शा को ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया जायेगा। जो जनपद निम्न है।
अररिया Araria | अरवल Arwal |
औरंगाबाद Aurangabad | सारन Saran |
मधुबनी Madhubani | किशनगंज Kishanganj |
बाँका Banka | मुजफ्फरपुर Muzaffarpur |
नवादा Nawada | बेगूसराय Begusarai |
मुंगेर Monghyr | पटना Patna |
भोजपुर Bhojpur | सहरसा Saharsa |
रोहतास Rohtas | भागलपुर Bhagalpur |
दरभंगा Darbhanga | पूर्णिया Purnea |
पूर्वी चम्पारण East Champaran | पश्चिमी चम्पारण West Champaran |
बक्सर Buxar | गया Gaya |
गोपालगंज Gopalganj | शेखपुरा Shiekhpura |
खगड़िया Khagaria | शिवहर Sheohar |
जहानाबाद Jehanabad | जमुई Jamui |
सीतामढ़ी Sitamarhi | सीवान Siwan |
कैमूर Kaimur | कटिहार Katihar |
वैशाली Vaishali | समस्तीपुर Samastipur |
भू नक्शा बिहार से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर
भू नक्शा बिहार, बिहार राज्य के अंतर्गत आने वाली सभी भूमि का नक्शा है जिसमे नागरिक अपने-अपने नक्शे को ऑनलाइन या ऑफलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
भू नक्शा बिहार को ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको इसकी ऑफिसियल वेब साइट पर जाना होगा तथा ऊपर दिए गए लेख के स्टेप को फॉलो कर चेक किया जा सकता है।
भू नक्शा बिहार की ऑफिसियल वेब साइट bhunaksha.bih.nic.in है।
नहीं, भू नक्शा बिहार की ऑफिसियल वेब साइट पर केवल कुछ ही जनपदों को जोड़ा गया है यदि आप उन जनपदों के नागरिक हैं तो आप अपने भू नक्शा को चेक कर सकते हैं यदि आपके जनपद का नाम ऑनलाइन पोर्टल पर नहीं है तो आप अभी अपने भू नक्शे को ऑनलाइन चेक नहीं कर सकते हैं।
यदि आप अपने भू नक्शा को ऑफलाइन प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अपने तहसील के राजस्व विभाग या पटवारी के पास जाना होगा तथा अपने खसरा नंबर को बता कर आपको आपका भू नक्शा उपलब्ध करा दिया जायेगा।
भू नक्शा बिहार में अभी केवल 4 जनपदों के ही नागरिक ऑनलाइन भू नक्शा को प्राप्त कर सकते है किन्तु आने वाले समय में अन्य जनपदों के भू नक्शा को भी ऑनलाइन पोर्टल पर जोड़ दिया जायेगा।
भूमि से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या के लिए आप अपने तहसील के राजस्व विभाग के पास जा कर संपर्क कर सकते है।
कृपया ये जानने के लिए आप हमारे लेख को पढ़ सकते हैं। उसमें हमने उन सभी जिलों के नाम दिए हैं जो भू नक्शा बिहार में अभी तक ऑनलाइन जानकारी के साथ नहीं है।
बिहार के वो सभी जिले जहाँ के भू नक़्शे अभी तक ऑनलाइन नहीं हुए हैं , वो कब तक ऑनलाइन होंगे इसकी जानकारी अभी नहीं दी गयी है। जैसे ही अन्य जिलों के भू नक़्शे ऑनलाइन होंगे आप को सूचित कर दिया जाएगा।
भू नक्शा बिहार चेक एवं डाउनलोड करने से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है और हमे उम्मीद है की यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी होगी इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या इससे संबंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।