भूलेख महाराष्ट्र 7/12 उतारा चेक और डाउनलोड कैसे करें – Mahabhulekh 7/12

भूलेख से जुड़ी जानकारी पाने के लिए सभी नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे इसीलिए देश की समस्त राज्य सरकारों ने अपने प्रदेश के नागरिकों के लिए भूलेख को ऑनलाइन पोर्टल पर जारी कर दिया है उसी में से महाराष्ट्र भी एक है। भूलेख महाराष्ट्र 7/12 उतारा चेक करने के लिए अब महाराष्ट्र के नागरिकों को कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है क्योकि महाराष्ट्र सरकार ने भी इसे ऑनलाइन पोर्टल पर जारी कर दिया है जिसे महाभूलेख भी कहते हैं। अतः आप भूलेख महाराष्ट्र 7/12 की ऑफिसियल वेब साइट पर जाकर या मोबाइल ऐप द्वारा भी इसे चेक कर सकते हैं।

Mahabhulekh

आज इस आर्टिकल द्वारा हम आपको भूलेख महाराष्ट्र 7/12 उतारा को चेक और डाउनलोड करने के बारे में बताएंगे यदि आप महाराष्ट्र के नागरिक हैं और अपने भूलेख सम्बंधित जानकारी को चेक करना चाहते है तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़े।

Article Contents

भूलेख महाराष्ट्र 7/12 उतारा

जमीन से जुड़ी सारी जानकारी जो दस्तावेजों में लिखी होती है उसे भूलेख कहते है लेकिन देश के कई राज्यों में इसे अलग-अलग नामो से भी कहा जाता है जैसे जमाबंदी, भूमि का विवरण, जमीन के कागजात, खसरा, खतौनी आदि। इसी प्रकार महाराष्ट्र राज्य के अंदर आने वाली जमीन को भू तथा उससे सम्बंधित जानकारी को भूलेख कहा जाता है, तथा जब किसी व्यक्ति का किसी जमीन पर हक होता है तो 7/12 उतारा से पता चलता है की उस का उस जमीन पर मालिकाना हक है यानि 7/12 उस जमीन मालिकाना प्रूफ होता है।

महाराष्ट्र के नागरिकों को पहले भूलेख को प्राप्त करने के लिए अपने-अपने तहसील या महसूल विभाग यानि रेवेन्यू डिपार्टमेंट में जाना पड़ता था लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के नागरिकों की सुविधा के लिए भूलेख महाराष्ट्र 7/12 उतारा की जानकारी को ऑनलाइन पोर्टल पर जारी कर दिया है। इसमें आप महाराष्ट्र राज्य के अंतर्गत आने वाले समस्त जिलों के सभी गावों की भूमि को आसानी से देख सकते हैं।

Bhulekh Maharashtra 2021

आर्टिकल भूलेख महाराष्ट्र 7/12 उतारा चेक
राज्य महाराष्ट्र
विभाग राजस्व विभाग
माध्यम ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट bhulekh.mahabhumi.gov.in

यह भी देखें :- महाराष्ट्र स्वाधार योजना

ऑनलाइन भूलेख का उद्देश्य

महाराष्ट्र सरकार का भूलेख महाराष्ट्र 7/12 उतारा के पीछे का उद्देश्य अपने राज्य के नागरिकों को घर बैठे सुविधा देना है जिससे वह घर बैठे अपनी भूमि से जुड़ी जानकारी जैसे भू नक्शा, भूमि की लम्बाई-चौड़ाई, खसरा नंबर आदि को आसानी से देख सके। भूलेख महाराष्ट्र 7/12 उतारा की ऑनलाइन वेब साइट पर महाराष्ट्र राज्य के 36 जनपदों के सभी गावों की समस्त भूमि की जानकारी तथा भूमि के मालिक की समस्त जानकारी दी गयी है जिसे आप घर बैठे देख सकते है।

महाराष्ट्र सरकार ने महाभूलेख को चेक करने के लिए प्रदेश के नागरिकों को 6 मुख्यालयों में बांटा है यानि इसके लिए 6 विभाग को निर्वाचित किया है अतः प्रदेश के नागरिक अपने डिस्ट्रिक्ट सम्बंधित विभाग को चुन कर भूलेख को चेक कर सकते हैं। जो विभाग निम्न हैं – अमरावती विभाग, औरंगाबाद विभाग, कोकण विभाग, नागपुर विभाग, नाशिक विभाग और पुणे विभाग

भूलेख महाराष्ट्र की आवश्यकता

यदि आप महाराष्ट्र राज्य के निवासी हैं और महाराष्ट्र में आपके पास किसी भी प्रकार की भूमि है तो आपके पास भूलेख 7/12 का होना आवश्यक है क्योकि इसकी आवश्यकता बहुत जगहों पर पड़ती है।

  1. भूलेख महाराष्ट्र की आवश्यकता अपनी भूमि को प्रमाणित करने के लिए अवश्य रूप से पड़ती है।
  2. इसके बिना वह भूमि उसकी नहीं मानी जाती है।
  3. भूलेख से आप अपनी भूमि को बेच या खरीद सकते है।
  4. भूलेख महाराष्ट्र की आवश्यकता राज्य सरकार से मिलने वाली कृषि योजनाओ में भी पड़ती है।
  5. भूलेख महाराष्ट्र की नकल की आवश्यकता किसान क्रेडिट कार्ड बनाने में भी पड़ती है।
  6. अगर आप राज्य सरकार से कृषि सम्बंधित लोन Lone लेना चाहते है तो भूलेख महाराष्ट्र की आवश्यकता पड़ती है।
भूलेख ऑनलाइन होने के लाभ

भूलेख महाराष्ट्र 7/12 उतारा को सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर जारी कर दिया गया है जिससे महाराष्ट्र के नागरिकों को बहुत से लाभ होंगे जो निम्न है।

  • भूलेख महाराष्ट्र 7/12 उतारा को ऑनलाइन चेक करने से आपको किसी भी कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • इससे आपको अपनी भूमि से जुड़ी सारी जानकारी घर बैठे ही प्राप्त हो जाएगी।
  • इससे से आप अपनी जमीन के नक्शे को भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन bhulekh maharashtra 7/12 उतारा से आप किसी भी व्यक्ति के नाम से भूलेख प्राप्त कर सकते हैं।
  • भूलेख महाराष्ट्र 7/12 उतारा को राज्य के 36 जिलों के सभी नागरिक ऑनलाइन भूलेख को प्राप्त कर सकते हैं।

भूलेख महाराष्ट्र 7/12 उतारा को ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया

यदि आप महाराष्ट्र राज्य के निवासी हैं और भूलेख महाराष्ट्र 7/12 उतारा को ऑनलाइन चेक करना चाहते तो आप इसे महाराष्ट्र की ऑफिसियल वेब साइट तथा मोबाइल ऐप द्वारा भी चेक कर सकते है। यदि आप महाराष्ट्र की ऑफिसियल वेब साइट से ऑनलाइन चेक करना चाहते है तो इसे नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।

  • ऑफिसियल वेब साइट पर जाएं
  • विभाग को चुनें
    • इसके बाद होम पेज पर दिए गए विभाग अमरावती, अरंगाबाद, पुणे, कोकण, नागपुर, नाशिक में से अपने विभाग को चुन ले तथा go पर क्लिक करें।
      भूलेख-महाराष्ट्र-ऑनलाइन-चेक
  • विवरण को भरें
    • 7/12 को चुने – इसके बाद आपके सामने आपकी विभाग से सम्बंधित लिस्ट खुल जाती है, इस के बाद आप 7/12 पर क्लिक कर दें।
    • जनपद को चुने -क्लिक करने के बाद आपके सामने जनपदो की सूची खुल जाती है इस में से आप अपने जनपद को चुन ले।
    • तालुका को चुने – इसके बाद अपने तालुका को चुन ले।
    • गांव को चुने – इसके बाद आपके सामने गांव के नामो की सूची खुल जाती है इस में से आप अपने गाव के नाम को चुन लें।
    • सर्वे नंबर/गट नंबर या नाम को भरें – इसके बाद आप अपने सर्वे नंबर/गट नंबर, अक्षरी सर्वे नंबर, पहला नाव यानि नाम को भरें आदि में से किसी एक को भर ले और शोध Search पर क्लिक करें।
    • मोबाइल नंबर को भरें – सर्वे नंबर भरने के बाद आप अपने नंबर को भरें तथा इसके बाद 7/12 पर क्लिक करे।
      महाराष्ट्र-भूलेख-चेक
  • कैप्चा कोड को भरें
    • 7/12 पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुल जाता है जिसमे आप कैप्चा कोड भरना होता है। दिए हुए कैप्चा कोड को भरकर verify capcha to view 7/12 पर क्लिक करें। भूलेख-महाराष्ट्र-ऑनलाइन-चेक
    • इसके बाद आपका भूलेख यानि भूमि सम्बंधित सभी जानकारी खुल जाती है।

महाराष्ट्र भूलेख मोबाइल ऐप द्वारा चेक

भूलेख महाराष्ट्र 7/12 उतारा को प्रदेश के नागरिकों की सुविधा के लिए मोबाइल ऐप पर भी जारी किया है यदि आप मोबाइल द्वारा भूलेख महाराष्ट्र को चेक करना चाहते है तो नीचे बताये गए स्टेप को फॉलो करें।

  • मोबाइल ऐप को डाउनलोड करें
    • सर्वप्रथम मोबाइल फोन के प्लेस्टोरे play store पर जा कर महाभूलेख को sarch कर डाउनलोड कर लें।
  • रिकॉर्ड को खोले
    • डाउनलोड करने के बाद ऐप को खोल ले, इसके बाद आपके सामने कुछ विकल्प खुल जाते हैं जैसे व्यू लैंड रिकॉर्ड, व्यू लैंड नक्शा, पीएम किसान सम्मन योजना आदि। इस में से आप जमीन का रिकॉर्ड पाने के लिए या अन्य रिकॉर्ड पाने के लिए उस ऑप्सन पर क्लिक करें।
  • व्यू लैंड रिकॉर्ड view land record को खोले
    • लैंड की जानकारी पाने के लिए view land record पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आपके सामने महसूल विभाग [राजस्व विभाग ] का पृष्ठ खुल जाता है।
  • जानकारी भरें
    • इसके बाद मांगी गयी जानकारी विभाग का नाम, जिला, तालुका, गांव, सर्वे नंबर या व्यक्ति का नाम और मोबाइल नंबर को भरें।
    • इसके बाद आपके सामने 7/12 ऑप्सन खुल जाता है इसे चुन ले।
  • कैप्चा कोड को भरें
    • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा इसमें कैप्चा कोड को भर कर verify capcha code पर क्लिक करें।
    • आपके सामने लैंड से सम्बंधित सभी जानकारी खुल जाएगी।

भूलेख महाराष्ट्र 7/12 उतारा डाउनलोड

यदि आप भूलेख महाराष्ट्र 7/12 उतारा को डाउनलोड करना चाहते है तो आप महाराष्ट्र की ऑफिसियल वेब साइट या महाभूलेख ऐप पर जा कर मांगी गयी जानकारी यानि विभाग, जिला,गांव,सर्वे नंबर, समूह नंबर या नाम को दर्ज कर भूलेख को खोल दे। भूलेख खुलने के बाद आप अपने फोन या वेब के ब्राउज मेनू में जा कर डाउनलोड, पीडीएफ या प्रिंट कर सकते हैं।

महाराष्ट्र भूलेख के तहत अन्य सेवाएँ :-

महाराष्ट्र सरकार के Department of Registration and Stamps और Department of Revenue के द्वारा महाराष्ट्र के नागरिकों को दी जाने वाली सेवाएँ इस प्रकार से हैं –

क्रम संख्या सेवा का नाम
1विवाह पंजीकरण
2ई – पंजीकरण
3e-Filing
47/12 उत्परिवर्तन
5e-Property कार्ड
6e-Mojni
7Know About Draft Upload

इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आपको महाराष्ट्र Government की Public Data Entry for Property Registration and Mutation in land Records की आधिकारीक वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कर लॉगिन करना होगा ।

Public Data Entry for Property Registration and Mutation in land Records की आधिकारीक वेबसाईट :- यहाँ क्लिक करें

महाराष्ट्र भूलेख से सम्बंधित प्रश्न
भूलेख महाराष्ट्र की ऑफिसियल वेब साइट क्या है ?

भूलेख महाराष्ट्र की ऑफिसियल वेब साइट महाभूलेख bhulekh.mahabhumi.gov.in है।

भूलेख महाराष्ट्र 7/12 उतारा पर कौन-कौन सी जानकारियां प्राप्त होती है ?

भूलेख महाराष्ट्र 7/12 उतारा पर भूमि की लाबाई-चौड़ाई, खसरा नंबर, भू नक्शा, खाता धारक का विवरण व भूमि से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त होती है।

क्या ऑनलाइन भूलेख महाराष्ट्र 7/12 उतारा पर व्यक्ति के नाम से भूलेख प्राप्त कर सकते हैं ?

हाँ, भूलेख महाराष्ट्र 7/12 उतारा पर व्यक्ति के नाम से भूलेख प्राप्त किया जा सकता है।

क्या भूलेख महाराष्ट्र को मोबाइल द्वारा भी चेक करा जा सकता है ?

हाँ, भूलेख महाराष्ट्र को मोबाइल द्वारा भी चेक किया जा सकता है।

भूलेख महाराष्ट्र को मोबाइल से चेक करने के लिए कौन सा ऐप है ?

भूलेख महाराष्ट्र को मोबाइल से चेक करने के लिए playstore पर महाभूलेख नाम से ऐप जारी किया है।

क्या महाभूलेख वेब साइट पे किसान सम्मन योजना सम्बंधित जानकारी भी उपलब्ध है ?

हाँ, महाभूलेख वेब साइट पे किसान सम्मन योजना सम्बंधित सभी जानकारी भी उपलब्ध है।

हेल्पलाइन नंबर

भूलेख महाराष्ट्र से सम्बंधित किसी भी सहायता या जानकारी टोल फ्री नंबर – 02026050006 पर संपर्क करें।

Leave a Comment

Join Telegram