राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिको को भूमि सम्बंधित जानकारी प्रदान करने के लिये भू नक्शा राजस्थान पोर्टल 2023 (Rajasthan Bhu-naksha portal) लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिक अपनी भूमि सम्बंधित विभिन प्रकार की जानकारियां जैसे भू-नक्शा, खाता खतौनी, खसरा नक़ल और अन्य जानकारियाँ प्राप्त कर सकते है। साथ ही पोर्टल के माध्यम से नागरिको को भू-नक्शा चेक करने और ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड करने की सुविधा भी प्रदान की गयी है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने वाले है की भू नक्शा पोर्टल राजस्थान 2023 क्या है ? इस पोर्टल का उद्देश्य, लाभ और विशेषतायें क्या है ? साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से आपको राजस्थान भू-नक्शा चेक करने और डाउनलोड (Rajasthan Bhu-naksha check and download-2023) करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्रदान की जायेगी।
Article Contents
Bhu Naksha Rajasthan
राजस्थान सरकार द्वारा नागरिको की सुविधा की ध्यान में रखते हुये भू-नक्शा चेक और डाउनलोड करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब अपनी जमीन सम्बंधित नक्शा चेक करने के लिये नागरिको को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। भू-नक्शा पोर्टल की सहायता से नागरिक घर बैठे ही अपनी भूमि का नक्शा चेक कर सकते है। साथ ही नागरिको को पोर्टल की सहायता से अपनी भूमि नक़्शे को डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान की गयी है। ऑनलाइन भू-नक्शा डाउनलोड करने के अतिरिक्त नागरिक अपनी भूमि की विस्तृत रिपोर्ट भी देख सकते है। सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया के तहत सभी सरकारी सेवाओं को नागरिको के लिये ऑनलाइन किया जा रहा है ऐसे में नागरिको को भूमि सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्रदान की जा रही है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
भू नक्शा राजस्थान 2023, Highlights
इस टेबल के माध्यम से आपको भू नक्शा राजस्थान 2023 सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ की जानकारी प्रदान की गयी है।
पोर्टल का नाम | भू नक्शा राजस्थान पोर्टल 2023 |
पोर्टल का उद्देश्य | नागरिको को भूमि सम्बंधित जानकारी प्रदान करना |
लांच किया गया | राजस्थान सरकार द्वारा |
लाभ | नागरिक ऑनलाइन माध्यम से भू-नक्शा चेक कर सकेंगे |
वर्ष | 2023 |
सम्बंधित राज्य | राजस्थान |
लाभार्थी | राजस्थान प्रदेश के निवासी |
क्रियान्वयन विभाग | राजस्व विभाग, राजस्थान सरकार |
आधिकारिक वेबसाइट | bhunaksha.raj.nic.in |
रिपोर्ट देखने के माध्यम | ऑनलाइन |
राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023 Sampark Portal
भू नक्शा राजस्थान 2023, उद्देश्य
भूमि सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिये नागरिको को अकसर सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते है। इससे नागरिको के समय और पैसे दोनों का व्यय होता है साथ ही वे भूमि सम्बंधित पूरी जानकारी प्राप्त करने में भी असमर्थ रहते है। इन सभी समस्याओ को देखते हुये राजस्थान सरकार द्वारा भूमि सम्बंधित विभिन जानकारी तक नागरिको की पहुँच आसान बनाने के लिये भू नक्शा पोर्टल राजस्थान 2023 जारी किया गया है। इस पोर्टल की सहायता से नागरिक अपनी भूमि सम्बंधित विभिन जानकारियों को आसानी से प्राप्त कर सकते है साथ ही पोर्टल के माध्यम से नागरिको को भू-नक्शा डाउनलोड करने की सुविधा भी प्रदान की गयी है। इस पोर्टल सहायता से नागरिको को आसानी से भूमि सम्बंधित जानकारी प्राप्त हो सकेगी साथ ही सरकारी विभागों के कार्यप्रणाली में भी पारदर्शिता आयेगी।
भू नक्शा राजस्थान 2023 के माध्यम से नागरिक भू-नक्शा, खसरा नकल डाउनलोड और भू-रिपोर्ट सुविधाओं का लाभ ले सकते है। पोर्टल के माध्यम से नागरिको को पीडीएफ फॉर्म में भू नक्शा डाउनलोड करने की सुविधा भी प्रदान की गयी है।
भू नक्शा राजस्थान 2023, मुख्य बिंदु
भू नक्शा पोर्टल राजस्थान 2023 के माध्यम से सरकार द्वारा नागरिको को ऑनलाइन माध्यम से भूमि सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की गयी है। इस पोर्टल के मुख्य-बिंदु इस प्रकार से है :-
- भू-नक्शा पोर्टल राजस्थान के माध्यम से नागरिक अपनी भूमि का नक्शा ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते है साथ ही नागरिक पीडीऍफ़ फॉर्म में अपनी भूमि का नक्शा डाउनलोड भी कर सकते है।
- पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपनी भूमि नक्शा एवं प्रतिलिपि की रिपोर्ट भी प्राप्त कर सकते है साथ ही नागरिको को एकल प्लाट की डिटेल्स देखने की सुविधा भी प्रदान की गयी है।
- इस पोर्टल के माध्यम से नागरिको को भूमि सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिये सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी साथ ही उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
- भू-नक्शा पोर्टल की सहायता से सरकारी विभागों में भी अधिक पारदर्शिता आयेगी।
- पोर्टल की सहायता से भूमि सम्बंधित विवादो के निपटारे में सहायता मिलेगी साथ ही अवैध कब्जो को भी खत्म किया जा सकेगा।
- नागरिको द्वारा भूमि सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी को आधिकारिक पोर्टल की सहायता से एक्सेस किया जा सकेगा जिससे की भूमि सौदों में भी पारदर्शिता आयेगी।
- राजस्थान भू-नक्शा पोर्टल की सहायता से सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया को भी बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे नागरिक डिजिटल माध्यम से विभिन सरकारी सुविधाओं का लाभ ले सकते है।
ऐसे चेक करें भू नक्शा राजस्थान 2023
भू नक्शा राजस्थान 2023 के अंतर्गत अपनी भूमि का नक्शा चेक करने के लिये नागरिको को इन स्टेस्प को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले राजस्थान भू नक्शा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट bhunaksha.raj.nic.in पर जायें।
- होमपेज पर आपको कुछ इस प्रकार का पृष्ठ प्रदर्शित होगा। यहाँ आपको अपने जिले का चयन करना होगा। इसके पश्चात तहसील, RI, हलका, विलेज और शीट नंबर का चयन कर ले।
- इसके बाद आपके सामने सम्बंधित गाँव का नक्शा खुल जायेगा। इसमें आप अपना खसरा नंबर की सहायता से अपने भूमि सम्बंधित डिटेल्स चेक कर सकते है।
- खसरा नंबर पर क्लिक करने के पश्चात आप अपनी भूमि सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- इस प्रकार से आप पोर्टल की सहायता से भू-नक्शा चेक कर सकते है।
राजस्थान भू-नक्शा डाउनलोड करने की प्रक्रिया
भू नक्शा राजस्थान 2023 के अंतर्गत भू-नक्शा डाउनलोड करने के लिये इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल bhunaksha.raj.nic.in पर जायें।
- होमपेज पर आपको जिला, तहसील, RI, हलका, विलेज और शीट नंबर चुनना होगा। इसके बाद आपको सम्बंधित क्षेत्र का भू नक्शा शो होने लगेगा। यहाँ आपको अपने खसरा नंबर को चुनना होगा।
- अब आपके सामने आपकी भूमि सम्बंधित जानकारी प्रदर्शित होने लगेगी। यहाँ आपको Nakal का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद आपके सामने Select report का ऑप्शन होगा। यहाँ आपको single plot और All Plots of same owner का ऑप्शन दिखाई देगा। आप उपयुक्त विकल्प चुन ले। इसके बाद Show PDF report के ऑप्शन पर क्लिक कर दे ।
- इसके बाद आपके सामने PDF फाइल खुल जायेगी। इस फाइल को डाउनलोड कर दे।
- इस प्रकार से आप ऑनलाइन माध्यम से अपने भू-नक़्शे को डाउनलोड कर सकते है।
ये सुविधायें भी है उपलब्ध
राजस्थान भू-नक्शा पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा नागरिको को भू-नक्शा सम्बंधित विभिन प्रकार की सुविधायें प्रदान की गयी है। आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपने सिंगल प्लाट सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है साथ ही अगर नागरिक सभी प्लाट की जानकारी प्राप्त करना चाहता है तो उन्हें Report section में All Plots of same owner के विकल्प का चयन करना होगा। इसके अतिरिक्त अगर नागरिक सिर्फ भू-नक्शा सम्बंधित रिपोर्ट देखना चाहते है तो उन्हें report section में जाकर Show Report के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके माध्यम से नागरिक अपनी भूमि सम्बंधित विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त कर सकते है। आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से नागरिको को लॉगिन की सुविधा भी प्रदान की गयी है। लॉगिन के ऑप्शन पर जाकर यूजरनेम और पासवर्ड की सहायता लॉगिन प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सकता है।
भू नक्शा राजस्थान 2023 सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
भू नक्शा राजस्थान पोर्टल राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक भूमि सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।
इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपने भू-नक़्शे की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है साथ ही नागरिको को भू-नक़्शे को डाउनलोड करने की सुविधा भी प्रदान की गयी है। पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपनी भूमि सम्बंधित विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त कर सकते है।
नहीं। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक निशुल्क अपने भू-नक़्शे की कॉपी प्राप्त कर सकते है।
ऊपर दिये गये लेख के माध्यम से आपको भू-नक्शा देखने और डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गयी है। इस लेख की सहायता से आप अपनी भू-नक़्शे की जानकारी प्राप्त कर इसे डाउनलोड कर सकते है।
इस पोर्टल को राजस्थान सरकार प्रदेश के नागरिको को भूमि सम्बंधित जानकारी प्रदान करने के लिये किया गया है। ऐसे में इस पोर्टल का लाभ प्रदेश के निवासी ही उठा सकते है।