वर्तमान समय में किसी भी देश की जीडीपी (GDP) के आधार पर देश की अर्थव्यवस्था निर्भर करती है। किसी देश की जीडीपी जितनी अधिक होती है उस देश की अर्थव्यवस्था को उतना मजबूत माना जाता है। दुनिया में विभिन देशों के मध्य अपने देश की जीडीपी में वृद्धि को लेकर प्रतिस्पर्धा चलती रहती है। वर्तमान समय में जीडीपी ही किसी देश के प्रभुत्व, शक्ति एवं प्रभाव को मापने का प्रमुख मानक बन गया है। ऐसे में हमे अपने देश की जीडीपी के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। क्या आप जानते है भारत की GDP कितनी है ? और यह दुनिया में कौन से नंबर पर स्थित है। अगर आपको इन सवालों के जवाब नहीं मालूम तो चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने वाले है की भारत की GDP कितनी है? साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से आपको वर्ष 2023 में भारत की अर्थव्यवस्था कितने नंबर पर है? (Economy of India) सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी।
Article Contents
जीडीपी (GDP) क्या होती है ?
भारत की GDP के बारे में जानने से पूर्व हमे यह जानना आवश्यक है की जीडीपी (GDP) क्या होती है ? जीडीपी (GDP) की फुल फॉर्म क्या है एवं जीडीपी (GDP) का क्या अर्थ होता है। सबसे पहले GDP की फुल-फॉर्म जान लेते है। GDP की फुल-फॉर्म Gross domestic product (ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट) होती है जिसे हिंदी में “सकल घरेलू उत्पाद” कहा जाता है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
जीडीपी (GDP) या सकल घरेलू उत्पाद की परिभाषा निम्न है :- किसी भी देश की सीमा के भीतर एक वर्ष की अवधि में उत्पादित कुल सामान एवं सेवाओं के कुल मौद्रिक या बाजार मूल्य को ही जीडीपी (GDP) या सकल घरेलू उत्पाद कहा जाता है। सरल शब्दो में कहा जाए तो किसी देश की सीमा के भीतर एक वर्ष की अवधि में उत्पादित किये गए कुल सामान एवं सेवाओ का जो बाजार मूल्य होता है उसे देश की जीडीपी कहा जाता है। यह देश की अर्थव्यवस्था में मौद्रिक मूल्य में वृद्धि की माप बताता है।
वर्तमान समय में किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को देश की जीडीपी के आकार के हिसाब से मापा जाता है। किसी देश की अर्थव्यवस्था के आधार पर ही देश की आर्थिक स्थिति निर्भर करती है। वर्तमान में जीडीपी ही किसी देश की अर्थव्यवस्था को मापने का घोतक है।
भारत की GDP कितनी है?
पिछले कुछ वर्षों में भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उबरकर सामने आया है। वर्तमान समय में भारत की जीडीपी (GDP) या सकल घरेलू उत्पाद 3.8 लाख करोड़ डॉलर (3.8 ट्रिलियन डॉलर) है जो की इसे दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों ने शुमार करती है। भारत में जीडीपी सम्बंधित आँकड़े National Statistical Office (NSO) के द्वारा जारी किए जाते है।
भारत की अर्थव्यवस्था में वर्ष 1992 के आर्थिक सुधारों के पश्चात तेजी देखने को मिली है जिससे की देश वर्तमान में 3.8 लाख करोड़ डॉलर (3.8 ट्रिलियन डॉलर) के साथ दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। पिछले कुछ समय से भारत की अर्थव्यवस्था 7 फीसदी की दर से विकास कर रही है जिससे की अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
2023 में भारत की अर्थव्यवस्था कितने नंबर पर है?
वर्तमान में भारत 3.8 लाख करोड़ डॉलर (3.8 ट्रिलियन डॉलर) की अर्थव्यवस्था है ऐसे में यह जानना अनिवार्य है की भारत दुनिया में जीडीपी के मामले में कौन से स्थान पर है। आपको बता की वर्तमान समय में भारत पूरी दुनिया में अर्थव्यवस्था में मामले में पाँचवे स्थान पर काबिज है।
यह जानना भी आवश्यक है की दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में अमेरिका की अर्थव्यवस्था सबसे शीर्ष स्थान पर है जबकि हमारे पड़ोसी देश चीन का इस सूची में दूसरा स्थान है। वही 3.8 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के साथ भारत भी इस सूची में शीर्ष पाँच देशों में शामिल है।
दुनिया में शीर्ष अर्थव्यवस्था वाले टॉप 5 देश
भारत दुनिया में जीडीपी के मामले में पाँचवे स्थान है। ऐसे में यह जानना भी रोचक है की दुनिया में शीर्ष पाँच अर्थव्यवस्थाओ वाले देश कौन-कौन से है। यहाँ आपको दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्था वाले देशों की सूची प्रदान की गयी है :-
क्र. सं. | देश का नाम | GDP का आकार (US ट्रिलियन डॉलर में) | दुनिया की अर्थव्यवस्था में स्थान |
1. | संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A) | 26 ट्रिलियन डॉलर | पहला |
2. | चीन | 21.8 ट्रिलियन डॉलर | दूसरा |
3. | जापान | 5.29 ट्रिलियन डॉलर | तीसरा |
4. | जर्मनी | 4.56 ट्रिलियन डॉलर | चौथा |
5. | इंडिया | 3.8 ट्रिलियन डॉलर | पाँचवा |
दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्था की बात की जाए तो अमेरिका 26 ट्रिलियन डॉलर के साथ अर्थव्यवस्था में मामले में दुनिया का सिरमौर बना हुआ है। वही भारत का पड़ोसी चीन भी 21.8 ट्रिलियन डॉलर की भारी-भरकम अर्थव्यवस्था के साथ इस सूची में द्वितीय स्थान पर है। इस सूची में क्रमशः तीसरे एवं चौथे पायदान पर स्थित जापान एवं जर्मनी सूची में भारत से ऊपर है।
क्या है 5 ट्रिलियन डॉलर का सपना
भारत की अर्थव्यवस्था वर्तमान समय में दुनिया की पांचवी शीर्ष अर्थव्यवस्था है। हालाँकि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर एवं वर्ष 2029 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा की भारत कब तक दुनिया की शीर्ष 3 अर्थव्यवस्थाओं में शुमार होता है।
भारत की GDP सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले (FAQ)
किसी भी देश की सीमा के भीतर एक वर्ष की अवधि में उत्पादित कुल सामान एवं सेवाओं के कुल मौद्रिक या बाजार मूल्य को ही जीडीपी (GDP) या सकल घरेलू उत्पाद कहा जाता है।
GDP की फुल-फॉर्म Gross domestic product (ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट) होती है जिसे हिंदी में “सकल घरेलू उत्पाद” कहा जाता है।
वर्तमान समय में भारत की जीडीपी (GDP) 3.8 लाख करोड़ डॉलर (3.8 ट्रिलियन डॉलर) है जो की इसे दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शामिल करता है।
3.8 लाख करोड़ डॉलर (3.8 ट्रिलियन डॉलर) की जीडीपी के साथ वर्तमान समय में भारत दुनिया की पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A) की है जिसकी अर्थव्यवस्था का कुल आकार 26 ट्रिलियन डॉलर है।
भारत सरकार द्वारा देश को वर्ष 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।