भारत के प्रमुख त्यौहारों की सूची | Bharat Ke Pramukh Tyohar

आप सभी यह तो जानते ही होंगे की हम सभी इस भारत देश में ही निवास करते है। हमारे भारत देश में भिन्न प्रकार के लोग निवास करते है। जो की अलग अलग धर्म, जाती, व समुदाय से सम्बन्ध रखते है। उन सभी लोगो के अलग अलग प्रकार के त्यौहार मनाये जाते है। इसी कारण से भारत को त्योहारों के देश के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ पर अनेक प्रकार के त्यौहार बड़े ही धूम धाम से और हर्षोल्लास के साथ मनाये जाते है। भारत देश में मनाये जाने वाले त्यौहार भारत की संस्कृति का प्रदर्शन करते है। वैसे तो दोस्तों भारत में अनेकों त्यौहार मनाये जाते है। परन्तु उनमे से कुछ भारत के प्रमुख त्यौहार भी होते है। तो दोस्तों क्या आप जानते है की भारत के प्रमुख त्यौहारों की सूची में खासकर कौन कौन से त्यौहार होते है।

यह भी पढ़े :- साल के महत्वपूर्ण दिवस हिंदी में

भारत के प्रमुख त्यौहारों की सूची |
Bharat Ke Pramukh Tyohar Ki List

तो दोस्तों क्या आप यह जानते है की भारत के कौन कौन से प्रमुख त्यौहार होते है। अगर आप इसके बारे में नहीं जानते है। तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज हम आप सभी को हमारे इस लेख के जरिये भारत के प्रमुख त्यौहारों की सूची प्रदान करने वाले है। जिसकी मदद से आप भी भारत के प्रमुख त्यौहार के बारे में जान सकोगे। लेकिन दोस्तों इसके लिए आप सभी को हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि इस लेख में ही हमने इससे सम्बंधित जानकारी प्रदान की हुई है। जिसको पड़ने से ही आप इसके बारे में जान सकोगे। इसलिए दोस्तों कृपया करके हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े व इससे सम्बंधित जानकारी प्राप्त करें।

Article Contents

भारत के प्रमुख त्यौहारों की सूची | Bharat Ke Pramukh Tyohar

दोस्तों वैसे तो भारत में अनेकों त्यौहार मनाये जाते है। लेकिन उनमे से कुछ भारत के प्रमुख त्यौहार होते है। जिनके बारे में आज हम आप सभी को इस लेख में बताने वाले है। अब हम आप सभी को यहाँ पर भारत के त्योहारों की सूची प्रदान करने वाले है। इसलिए कृपया कर इस लेख को अंत तक पढ़े।

क्रम स०तिथि व दिनत्योहार का नाम
1.1 जनवरी, रविवारनव वर्ष
2.14 जनवरी, शनिवार लोहड़ी
3.15 जनवरी, रविवार मकर संक्रांति
4.26 जनवरी, गुरुवारबसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
5.18 फरवरी, शनिवार महाशिवरात्रि
6.7 मार्च, मंगलवार होलिका दहन
7.8 मार्च, बुधवार होली
8.30 मार्च, गुरुवार  रामनवमी
9.6 अप्रैल, गुरुवार हनुमान जयंती
10.14 अप्रैल, शुक्रवार बैसाखी,अम्बेडकर जयन्ती
11.3 जुलाई, सोमवा गुरु पूर्णिमा
12.21 अगस्त, सोमवार नाग पंचमी
13.30 अगस्त,  बुधवार रक्षा बंधन
14.2 सितंबर, शनिवार कजरी तीज
15.6 सितंबर, बुधवार जन्माष्टमी
16.18 सितंबर, सोमवारहरतालिका तीज
17.19 सितंबर, मंगलवार गणेश चतुर्थी
18.28 सितंबर, गुरुवार अनंत चतुर्दशी
19.22 अक्टूबर, रविवार दुर्गा महा अष्टमी पूजा
20.24 अक्टूबर, मंगलवार दुर्गा महा नवमी पूजा
21.24 अक्टूबर, मंगलवार दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा
22.1 नवंबर, बुधवार करवा चौथ
23.10 नवंबर, शुक्रवार धनतेरस
24.12 नवंबर, रविवार दिवाली,नरक चतुर्दशी
25.14 नवंबर, मंगलवार गोवर्धन पूजा
26.14 नवंबर, मंगलवार भाई दूज
27.19 नवंबर, रविवार छठ पूजा
28.24 नवंबर, शुक्रवारदेवउठनी एकादशी 
29.25 दिसंबर, रविवार क्रिसमस
भारत के प्रमुख त्यौहारों की सूची

भारत के प्रमुख त्यौहार |

दोस्तों वैसे तो सभी त्यौहार काफी महत्वपूर्ण होते है। परन्तु अब हम आप सभी को कुछ प्रमुख त्योहारों के बारे में कुछ जानकारी प्रदान करने वाले है। तो अगर आप भी इस प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो उसके लिए आपको इस लेख को अंत तक पढ़े।

1. मकर संक्रांति | Makar Sankranti

आप में से अधिकतर लोग इसके बारे में तो जानते ही होंगे। मकर संक्रांति जनवरी के माह में मनाया जाता है। इस त्यौहार को देशभर में अलग अलग नामो से जाना जाता है और वह सभी इसको अपने अपने मुताबिक त्यौहार को मनाते है। इस दिन हिन्दू धर्म के लोग सुबह सुबह स्नान करके सूर्य देव की पूजा करते है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है.

2. बसंत पंचमी | Basant Panchami

बसंत पंचमी भी भारत का एक महत्वपूर्ण त्यौहार होता है। क्योंकि बसंत पंचमी के दिन ज्ञान की देवी माता सरस्वती देवी की पूजा की जाती है। इस दिन को ज्ञान पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह त्यौहार माघ के महीने में शुक्ल पंचमी के दिन मनाया जाता है।

3. महाशिवरात्रि | Mahashivratri

महाशिवरात्रि हिन्दुओं का काफी महत्वपूर्ण त्यौहार माना जाता है। यह त्यौहार हर वर्ष फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष क़ी त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग भगवान् शिव जी के लिए व्रत रखते है। माना यह भी जाता है की इसी दिन भगवान शिव जी की और माता पार्वती जी का विवाह हुआ था। इस दिन ख़ास तौर पर लड़किया व्रत करती है। क्योंकि ऐसा माना जाता है की इस दिन व्रत करने से अच्छा वर प्राप्त होता है।

यह भी पढ़े :- हिन्दू नव वर्ष कब व क्यों मनाया जाता है?

4. होली | Holi

होली को रंगों का त्यौहार भी कहा जाता है। इस त्यौहार को हर आयु के लोग पसंद करते है। यह त्यौहार हर वर्ष फाल्गुन के माह में मनाया जाता है। छोटी होली के दिन होलिका का दहन भी किया जाता है। माना यह जाता है की होलिका दहन करने से साड़ी बुरी शक्तियो को नाश हो जाता है और होलिका दहन करते समय लोग नाच गाना भी करते है। उसके अगले दिन लोग रंगों से व पानी से होली का लुफ्त उठाते है।

5. रामनवमी | Ram Navmi

चैत्र के माह में मनाई जाने वाली नवरात्रि के नौवे दिन रामनवमी मनाई जाती है। यह त्यौहार हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। माना यह जाता है की त्रेता युग में इसी दिन भगवान श्री मर्यादा पुरषोत्तम राम जी का जन्म हुआ था। राम जी स्वयं भगवान श्री विष्णु के अवतार थे। उन्होंने यह रूप बुराई का सरनाश करने के लिए धारण किया था। इससे पूर्व भी भगवान विष्णु जी 6 बार धरती पर अवतार ले चुके थे।

6. बैसाखी | Baisakhi

यह त्यौहार मुख्य तौर पर सिखों का त्योहार होता है। अप्रैल के महीने में मनाया जाने वाला यह त्यौहार सिखों का काफी महत्वपूर्ण त्यौहार होता है। इस दिन को बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस दिन सिख लोग गिद्दा व भांगरा कर जश्न मनाते है। इसके साथ साथ इस दिन कुश्ती,संगीत खेल जैसे कई प्रदर्शन कर त्यौहार को मनाया जाता है।

7.ईद | Eid

आप सभी यह तो जानते होंगे की ईद मुख्य तौर पर मुस्लिम लोगो के द्वारा मनाई जाती है। क्योंकि इस दिन से एक महीना पूर्व रमज़ान का माह ख़त्म होता है। जिसमे सभी मुस्लिम लोग रोजा रखते है। उसके बाद ईद के दिन सभी लोग जश्न के तौर पर मनाते है। माना यह जाता है की इस एक महीने में रोजा रखने से और ईद मानाने से व्यक्ति का जीवन सुखमय हो जाता है।

भारत के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य

8. रक्षाबंधन | Rakshabandhan

रक्षाबंधन का त्यौहार भी काफी महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। क्योंकि इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधती है और भाई अपनी बहन को उसकी रक्षा करने का वचन देता है। यह त्यौहार हर वर्ष श्रावण माह में मनाया जाता है। माना यह जाता है की इस त्यौहार की शुरुआत भगवान श्री विष्णु जी और माता पार्वती जी के द्वारा की गयी थी। क्योंकि इसी दिन माता पार्वती जी ने भगवान विष्णु को राखी बाँधी थी।

9. जन्माष्टमी | Janmashtami

यह त्यौहार भी हिन्दुओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। क्योंकि इस त्यौहार के दिन भगवान श्री विष्णु ने द्वापरयुग में श्री कृष्ण के रूप में मध्य रात्रि में जन्म लिया था। ताकि वह बुराई का नाश कर सके। इस दिन लोग भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना करते है और उनके लिए व्रत भी करते है। यह त्यौहार न केवल भारत में ही नहीं बल्कि यह त्यौहार विदेशों में भी जोर शोर से मनाया जाता है।

10. गणेश चतुर्थी | Ganesh Chaturthi

गणेश चतुर्थी भी हिन्दुओ के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। क्योंकि इस दिन भगवान श्री गणेश की पूजा की जाती है। क्योंकि इसी दिन भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था। इस त्यौहार के दौरान देशभर के लोग अपने घरों में भगवान श्री गणेश की मूर्ति को स्थापित करते है और उसके बाद 9 दिन के बाद या फिर 11 दिन बाद भगवान जी का विसर्जन कर देते है।

11. नवरात्रि  (Navratri)

जैसा की आप सभी जानते है की हिन्दू धर्म में नवरात्रि कैफ महत्वपूर्ण माने जाते है। हर वर्ष चार प्रकार के नवरात्रि मनाये जाते है। चार प्रकार के नवरात्रो में से दो नवरात्रों को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। बाकी के दो नवरात्रि काफी महत्वपूर्ण होते है। जिनका नाम चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि। इन दोनों नवरात्रि में लोग माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते है। ताकि माँ दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।

12. दशहरा | Dussehra

दशहरा भी हिन्दुओ के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। क्योंकि दशहरा बुराई पर अच्छे का प्रतीक माना जाता है। क्योंकि इसी दिन भगवान श्री राम ने बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की थी और इसी दिन भगवान ने रावण का वध भी किया था। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार दशहरा दिवाली से करीब 20 दिन पहले आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।

भारत का सबसे अमीर मंदिर कौन सा है 2023

13. करवाचौथ | Karvachauth

करवाचौथ का त्यौहार मुख्य रूप से हिन्दू महिलाओं का त्यौहार माना जाता है। क्योंकि करवाचौथ के दिन सभी शादी शुदा महिलायें अपनी पति के लिए व्रत करती है। क्योंकि ऐसा माना जाता है की इस दिन व्रत रखने से पति की आयु लम्बी होती है। केवल यह ही नहीं बल्कि इस दिन महिलायें अपने पतियों के लिए निर्जला व्रत रखती है। उसके बाद रात्रि के समय चन्द्रमा को देखने के पश्चात ही महिलायें अपना व्रत खोलती है।

14. धनतेरस | Dhanteras

आप सभी यह तो जानते ही होंगे की धनतेरस का त्यौहार दीपावली के दिन पूर्व मनाया जाता है। धनतेरस का यह शुभ त्यौहार हर वर्ष कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग भगवान श्री धन्वंतरि की पूजा करते है। माना यह भी जाता है की इस दिन अगर कोई व्यक्ति कोई नई चीज जैसे की – बर्तन, आभूषण, गाडी, आदि जैसी कई चीजे खरीदना काफी शुभ होता है।

15. दीपावली | Deepawali

दीपावली के बारे में तो आप सभी जानते होंगे की यह भारत का सबसे प्रमुख त्यौहार होता है। इस त्यौहार को भारत में बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है। आपको बतादे की इस त्यौहार को मनाने के पीछे का कारण यह है की इसी दिन भगवान श्री राम 14 वर्ष के बनवास के पश्चात अयोध्या वापस लौटे थे। इसी ख़ुशी में उस दिन सभी अयोध्यावासियों ने अयोध्या को दीपको से सजा दिया था। तब ही आज तक हर वर्ष इसी दिन दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है।

भारत के प्रमुख त्यौहारों से सम्बंधित कुछ प्रश्न व उनके उत्तर

बसंत पंचमी के दिन क्या करते है ?

बसंत पंचमी भी भारत का एक महत्वपूर्ण त्यौहार होता है। क्योंकि बसंत पंचमी के दिन ज्ञान की देवी माता सरस्वती देवी की पूजा की जाती है। इस दिन को ज्ञान पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह त्यौहार माघ के महीने में शुक्ल पंचमी के दिन मनाया जाता है।

नवरात्रि कितने प्रकार के होते है ?

हर वर्ष चार प्रकार के नवरात्रि मनाये जाते है। चार प्रकार के नवरात्रो में से दो नवरात्रों को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। बाकी के दो नवरात्रि काफी महत्वपूर्ण होते है। जिनका नाम चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि। इन दोनों नवरात्रि में लोग माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते है।

महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है

इस दिन सभी लोग भगवान् शिव जी के लिए व्रत रखते है। माना यह भी जाता है की इसी दिन भगवान शिव जी की और माता पार्वती जी का विवाह हुआ था। इस दिन ख़ास तौर पर लड़किया व्रत करती है। क्योंकि ऐसा माना जाता है की इस दिन व्रत करने से अच्छा वर प्राप्त होता है।

रक्षा बंधन क्यों मनाया जाता है ?

रक्षाबंधन का त्यौहार भी काफी महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। क्योंकि इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधती है और भाई अपनी बहन को उसकी रक्षा करने का वचन देता है। यह त्यौहार हर वर्ष श्रावण माह में मनाया जाता है।

Leave a Comment

Join Telegram