ऊँचे-ऊँचे पहाड़ो से गिरते झरनो के समीप बैठकर उनका मधुर गान सुनना भला किसे अच्छा नहीं लगता। झरने प्राकृतिक सौंदर्य का अनुपम उपहार होते है जो की मानव मन को शान्ति प्रदान करते है। भारत में विभिन नदियों पर हजारों जलप्रपात मौजूद है जो की पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होते है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारत के सभी प्रमुख जलप्रपातों के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से आप भारत के विभिन राज्यों में स्थित जलप्रपातों (Major Waterfalls of India) से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी भारत के प्रमुख जलप्रपात (Bharat Ke Pramukh Jalprapat) से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है ऐसे में सभी प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी यह टॉपिक महत्वपूर्ण रहने वाला है।
भारत के प्रमुख दर्रे के नाम और उनके राज्य
जलप्रपात क्या होते है (What Are Waterfalls)
भारत के प्रमुख जलप्रपातों के बारे में जानकारी प्राप्त करने से पूर्व हमे जलप्रपात से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। जलप्रपात जिसे की आमतौर पर झरना भी कहा जाता है जल के वे प्राकृतिक स्रोत होते है जो की ऊंचाई पर स्थिति किसी बिंदु से नीचे गिरते है। सरल शब्दो में कहा जाए तो ऊँचाई से स्थित बिंदु जैसे पहाड़ या पठारों से गिरने वाले नदी, नालों या जल के अन्य स्रोतों को ही झरना कहा जाता है। भारत में विभिन भागो में नदियों पर सैकड़ो झरने पाए जाते है जिनमे से कुछ मौसमी तो कुछ सदावाहिनी झरने होते है। भौतिक रूप से भी झरने प्रकृति का अनुपम सौंदर्य प्रकट करते है।
भारत के प्रमुख बंदरगाह की सूची
भारत के प्रमुख जलप्रपात (Major Waterfalls of India)
यहाँ आपको भारत के प्रमुख जलप्रपात (Major Waterfalls of India) से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी है :-
शिवसमुद्रम् जलप्रपात (Shivasamudram Falls)
- झरने का नाम- शिवसमुद्रम् जलप्रपात
- झरने की अवस्थिति (नदी)- कावेरी नदी
- राज्य – कर्नाटक
- प्रमुख बिंदु – कावेरी नदी पर स्थित शिवसमुद्रम् जलप्रपात कर्नाटक के प्रमुख पर्यटकों स्थलों में से एक है। पश्चिमी घाट की खूबसूरत वादियों में स्थित शिवसमुद्रम् जलप्रपात को पूर्व में कावेरी जलप्रपात के नाम से भी जाना जाता रहा है। यह भारत का द्वितीय सबसे बड़ा जलप्रपात है।
दूधसागर जलप्रपात (Dudhsagar Falls)
- झरने का नाम- दूधसागर जलप्रपात
- झरने की अवस्थिति (नदी)- मांडवी नदी
- राज्य – गोवा
- प्रमुख बिंदु – गोवा राज्य में स्थित दूधसागर जलप्रपात का नाम इसके अद्धभुत प्राकृतिक सौंदर्य के कारण मिला है। ऊँचाई से गिरता दूधसागर झरना जब चट्टानों से टकराता है तो यह दूध के विशाल स्रोत या सागर की भाँति आभास देता है। यही कारण है की इसे दूधसागर जलप्रपात के नाम से जाना जाता है।
धुआंधार जलप्रपात (Dhuandhar Falls)
- झरने का नाम- धुआंधार जलप्रपात
- झरने की अवस्थिति (नदी)- नर्मदा
- राज्य – मध्यप्रदेश
- प्रमुख बिंदु – मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्थित धुआंधार जलप्रपात नर्मदा नदी पर स्थित विशाल जलप्रपात है जो की मानसून काल में अपने चरम सौंदर्य पर होता है।
चित्रकूट जलप्रपात (Chitrakoot Falls)
- झरने का नाम- चित्रकूट जलप्रपात
- झरने की अवस्थिति (नदी)- छत्तीसगढ़
- राज्य – इंद्रावती नदी
- प्रमुख बिंदु – वर्षा ऋतु में रक्त लालिमा की भाँति दीप्त एवं ग्रीष्मकाल में चाँद की भांति धवल वर्ण लिए हुए चित्रकूट जलप्रपात प्रतिवर्ष देश विदेश से लाखों सैलानियों को आकर्षित करता है। यह छत्तीसगढ़ राज्य में प्रवाहित इंद्रावती नदी पर अवस्थित है।
पायकारा जलप्रपात (Pykara Falls)
- झरने का नाम- पायकारा जलप्रपात
- झरने की अवस्थिति (नदी)- पायकारा
- राज्य – तमिलनाडु
- प्रमुख बिंदु – तमिलनाडु राज्य में पूर्वी एवं पश्चिमी घाट के मिलन बिंदु पर स्थित नीलगिरि की खूबसूरत वादियों में स्थित पायकारा जलप्रपात अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए सैलानियों के मध्य प्रसिद्ध है। यहाँ निवास करने वाली टोडा जनजाति के लोग इस झरने को पवित्र एवं आध्यात्मिक मानते है।
जोग गरसोप्पा या महात्मा गाँधी जलप्रपात (Jog Garsoppa or Mahatma Gandhi Falls)
- झरने का नाम- जोग गरसोप्पा
- झरने की अवस्थिति (नदी)- शरावती
- राज्य – कर्नाटक
- प्रमुख बिंदु – कर्नाटक राज्य में शरावती नदी पर स्थित जोग जलप्रपात चार धाराओं राजा, राकेट, रोरर एवं रानी से निर्मित होता है जो की इसे पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनाता है। स्थानीय तौर पर जोग जलप्रपात को गरसोप्पा या महात्मा गाँधी जलप्रपात के नाम से भी जाना जाता है।
हुण्डरू जलप्रपात (Hundru Falls)
- झरने का नाम- हुण्डरू जलप्रपात
- झरने की अवस्थिति (नदी)- स्वर्णरेखा
- राज्य – झारखण्ड
- प्रमुख बिंदु – हुण्डरू जलप्रपात झारखण्ड राज्य में प्रवाहित होने वाली स्वर्णरेखा नदी पर स्थित है जो की राज्य का सबसे बड़ा जलप्रपात भी है।
मीनमुट्टी जलप्रपात (Meenmutty Falls)
- झरने का नाम- मीनमुट्टी जलप्रपात
- झरने की अवस्थिति (नदी)- वामनपुरम नदी
- राज्य – केरल
- प्रमुख बिंदु – केरल राज्य के वायनाड जिले में स्थित मीनमुट्टी जलप्रपात पश्चिमी घाट की खूबसूरत पहाड़ियों के मध्य स्थित है। यह झरना प्राकृतिक सौंदर्य का अद्धभुत दृश्य प्रकट करता है।
चूलिया जलप्रपात (Chulia Falls)
- झरने का नाम- चूलिया जलप्रपात
- झरने की अवस्थिति (नदी)- चम्बल नदी
- राज्य – राजस्थान
- प्रमुख बिंदु – चम्बल नदी की खूबसूरत घाटियों में स्थित चूलिया जलप्रपात चम्बल नदी का प्रमुख आकर्षण है। यह जलप्रपात सैलानियों के लिए खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य प्रदान करता है।
कुंचिकल जलप्रपात (Kunchikal Falls)
- झरने का नाम- कुंचिकल जलप्रपात
- झरने की अवस्थिति (नदी)- वाराही नदी
- राज्य – कर्नाटक
- प्रमुख बिंदु – कर्नाटक राज्य में शिमोगा जिले की वाराही नदी पर स्थित कुंचिकल जलप्रपात को भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात होने का गौरव प्राप्त है। इस झरने की ऊँचाई 455 मीटर है जो इसे भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात बनाती है।
केम्पटी जलप्रपात (Kempty Falls)
- झरने का नाम- केम्पटी जलप्रपात
- झरने की अवस्थिति (नदी)- हिमालय से निकलने वाली नदियाँ
- राज्य – उत्तराखंड
- प्रमुख बिंदु – देवभूमि उत्तराखंड में स्थित केम्पटी जलप्रपात पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर मसूरी में स्थित है। यह जलप्रपात मध्य हिमालय से निकलने वाली छोटी-छोटी बारहमासी नदियों में मिलने से बना है जो की अपने स्वच्छ जल के लिए पर्यटकों के मध्य प्रसिद्ध है।
इस प्रकार से इस आर्टिकल के माध्यम से आपको भारत के सभी प्रमुख जलप्रपातो (Major Waterfalls of India) के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गयी है।
भारत के प्रमुख जलप्रपात सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
जलप्रपात या जिसे झरना भी कहा जाता है पर्वतो या पठारी क्षेत्रों में ऊँचाई से गिरने वाले नदी, नाले या जल के अन्य स्रोत होते है।
देश में पर्वतीय एवं पठारी भागों में जलप्रपात के लिए अनुकूल स्थितियाँ होती है यही कारण है की देश के पठारी एवं पर्वतीय क्षेत्रों में झरने पाए जाते है।
भारत के सभी प्रमुख जलप्रपातो सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर दिया गया आर्टिकल पढ़े। यहाँ आपको Major Waterfalls of India सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गयी है।
भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात कुंचिकल जलप्रपात (Kunchikal Falls) है जो की कर्नाटक राज्य में वाराही नदी पर स्थित है। इस झरने की ऊँचाई 455 मीटर है।
धुआंधार जलप्रपात (Dhuandhar Falls) नर्मदा नदी पर मध्यप्रदेश राज्य के जबलपुर जिले में स्थित है।
जोग जलप्रपात (Jog Garsoppa) कर्नाटक राज्य में शरावती नदी पर स्थित है। यह भारत से सबसे खूबसूरत जलप्रपात में शुमार है।