भगवंत मान जीवन परिचय, उम्र, परिवार, शिक्षा, पत्नी – Bhagwant Mann Biography In Hindi

हाल के दिनों में ही एक नाम बहुत अधिक चर्चा में रहा है और वह नाम है भगवंत मान का (Bhagwant Mann)। आम आदमी पार्टी ने इन्हे पंजाब में मुख्यमंत्री पद का उमीदवार घोषित किया है। ऐसे में लोगो को इनके बारे में जिज्ञासा होनी स्वाभाविक है की भगवंत मान कौन है ? साथ ही लोग भगवंत मान के बारे में, उनकी उम्र, परिवार, राजनैतिक करियर और अन्य चीजों को जानने को लेकर भी उत्सुक है। एक कॉमेडियन के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाले भगवंत मान आज आम आदमी पार्टी के बहुत बड़े नेता है साथ ही वे सोशल मीडिया पर भी बहुत अधिक सक्रिय रहते है जिससे की उनकी फैन फोल्लोविंग भी बहुत अधिक है। आज के इस लेख से हम आपको बताने वाले है भगवंत मान के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ। भगवंत मान का राजनैतिक सफ़र भी कम दिलचस्प नहीं है। एक कॉमेडियन से लेकर लोकसभा चुनाव जीतने तक की इस जर्नी और Bhagwant Mann के जीवन से जुड़े किस्सों के बारे में भी आप इस लेख के माध्यम से काफी जानकारियाँ प्राप्त कर सकेंगे। तो चलिए शुरू करते है।

कौन है जया किशोरी, जीवन परिचय, अनमोल विचार

bhagwant maan biography - भगवंत मान जीवन परिचय
bhagwant maan biography – भगवंत मान जीवन परिचय

Article Contents

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

कौन है भगवंत मान

भगवंत मान एक हास्य अभिनेता, राजनेता (सांसद), पंजाबी सिंगर, समाज सेवी और एक अभिनेता है। हाल के ही दिनों में इनका नाम तब चर्चा में आया था जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन्हे पंजाब में आम आदमी पार्टी का उमीदवार घोषित कर दिया था। आपको बता दे वर्ष 2014 के लोक सभा चुनावो में इन्होने पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट से संसद में कदम रखा था। इसके बाद पुनः वर्ष 2019 में इन्होने इसी लोक-सभा सीट से चुनाव जीतकर सबको चौंका दिया था क्यूंकि वह पंजाब से आम आदमी पार्टी के टिकट पर लोकसभा सीट जीतने वाले एकमात्र उमीदवार थे। इसके बाद आम आदमी पार्टी द्वारा भी भगवंत मान पर भरोसा जताते हुये इन्हे मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया गया है।

भगवंत मान प्रारंभिक जीवन

भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब में संगरूर जिले में स्थित सतेज गाँव के सरकारी अध्यापक मोहिंदर सिंह के यहां हुआ था। बचपन से ही सोशल एक्टिविटीज में रूचि रखने वाले भगवंत मान ने प्रारंभिक शिक्षा चीमा गांव में स्थित गवर्नमेंट स्कूल से पूरी की थी जिसके बाद उच्च शिक्षा के लिए शहीद उधम सिंह महाविद्यालय चले गए। यहाँ उन्होंने वाणिज्य में स्नातक (B.Com) करने के लिए एडमिशन लिया परन्तु पहले वर्ष में ही कॉलेज ड्रॉपआउट हो गए। Bhagwant Mann के घर का नाम जुगनू भी है जो की परिवार वालो ने उन्हें प्यार जताने के लिए दिया है। आपको बता दे की भगवंत मान ने इंद्रप्रीत कौर से शादी की थी परन्तु यह विवाह ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और 2015 में इस जोड़ी ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। इस शादी से भगवंत मान के 2 बच्चे भी है जो की विदेश में सेटल हो चुके है और उन्होंने वही की नागरिकता भी ले ली है। अपनी शादी के टूटने का कारण भगवंत मान द्वारा परिवार को समय न देना बताया गया था। वर्तमान में इनकी उम्र 48 वर्ष है।

Bhagwant Mann एक हास्य कलाकार के रूप में

पंजाब में कॉमेडी का जाना माना चेहरा रहे Bhagwant Mann को बचपन से ही एक्टिंग का शौक रहा है। स्कूल के दिनों से ही इन्होने इंटर-कॉलेज की अभिनय प्रतियोगिताओं और यूथ कॉमेडी फेस्टिवल में परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। इन कार्यक्रमों में ये कॉमेडी और अभिनय कार्यक्रमों में भाग लेते थे जहाँ इनके अभिनय को खूब सहारा गया। उधम सिंह कॉलेज में एक कार्यक्रम में भाग लेते हुये इन्होने अपनी कलाकारी के लिए 2 स्वर्ण पदक भी जीते थे। इनकी कॉमेडी डेली लाइफ के मुद्दों, पॉलिटिक्स, व्यापार और व्यंगात्मक विषयो पर आधारित होती है जिसे लोग खूब पसंद करते है। इन्होने पहली अल्बम जगतार जग्गी के साथ लांच किया था जिसके बाद इन्होने अल्फा ईटीसी पंजाबी चैनल के लिए एक कार्यक्रम भी बनाया था जिसका नाम जुगनू कहना है था वहीं राणा रणबीर के साथ ये जुगनू मस्त मस्त कॉमेडी कार्यक्रम में पार्टनरशिप कर चुके है।

आपको बता दे की भगवंत मान 2008 में स्टार वन TV पर प्रसारित होने वाले फेमस कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भी हिस्सा ले चुके है। हास्य अभिनेता के साथ-साथ ये एक अभिनेता है जिन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत फिल्म कचहरी से की थी। अब तक ये 15 से भी ज्यादा फिल्मो में काम कर चुके है।

भगवंत मान का राजनैतिक करियर

एक्टिंग और कॉमेडी के क्षेत्र में सक्रिय रहे भगवंत मान एक मंझे हुये राजनीतिज्ञ भी है। इन्होने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में  पंजाब पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया से की थी। इस वर्ष उन्होने लेहरा निर्वाचन क्षेत्र से हाथ आजमाया जिनमे इन्हे शिकस्त मिली थी। इसके बाद वर्ष 2014 में ये आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। इसी वर्ष इन्होने आम आदमी पार्टी के टिकट पर संगरूर लोकसभा क्षेत्र से दावेदारी ठोकी और 2,11,721 मतों से भारी जीत दर्ज की। इसके बाद 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावो में इन्होने रवनीत सिंह बिट्टू और सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ जलालाबाद से दावेदारी ठोकी जहाँ इन्हे हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2019 के लोक सभा चुनावो में आम आदमी पार्टी के टिकट पर वह पंजाब से जीतने वाले एकमात्र उमीदवार थे।

Bhagwant Mann से जुड़े किस्से

हालांकि एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार और राजनीतिज्ञ Bhagwant Mann से जुड़े विवादों की फेरहिस्त बहुत लम्बी है। 2015 में पत्नी को तलाक देने के दौरान उन्होंने राज्य की सेवा करने को इसका कारण बताया था जिस पर उन्हें लोगो की आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके अतिरिक्त उन पर शराब पीकर संसद में प्रवेश करने के आरोप भी लगे थे जिस पर उन्होंने अपनी सफाई भी दी थी। साथ ही 2016 में संसद की सुरक्षा को लेकर भी उन पर सवाल उठाये गए थे।

आपको बता दे की इन सभी विवादों के बावजूद भगवंत मान द्वारा समाज सेवा के लिए अनेक कार्य किये गए है। शारीरिक विकृतियों से ग्रस्त बच्चो के कल्याण के लिए Bhagwant Mann द्वारा एक एनजीओ (NGO) लोक लहर फाउंडेशन की स्थापना की गयी है जिसके माध्यम से विशेष बच्चो के कल्याण के लिए विभिन कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है।

Leave a Comment

Join Telegram