Best Exercises For Reducing Belly Fat – आप सभी यह तो जानते ही हैं की आजकल के लोग घर का खाना कम खाते हैं और बाहर की चीजे अधिक खाते हैं। जैसे की – फ़ास्ट फ़ूड,चाट,पकोड़े,समोसे आदि जैसी चीजें। तो इन चीजों को खाने की वजह से शरीर में बहुत सी दिक्कतें आती हैं। किसी की तबियत खराब हो जाती हैं और कोई इन सब चीजों को खाने से मोटा हो जाता हैं। आज के समय में मोटापा एक बहुत ही बड़ी समस्या हैं। मोटापे के कारण देश के बहुत से लोग परेशान हैं। केवल भारत में ही नहीं बल्कि बहुत से देशों के बहुत से व्यक्ति अपने मोटे पेट को लेकर परेशान रहते हैं। मोटापे के कारण बहुत सी बीमारियां शरीर में बनने लगती हैं। मोटापे के कारण व्यक्ति बहुत आलसी भी हो जाता हैं। देश के बहुत से लोग हैं जो की अपने पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं
पेट की चर्बी कम करने का एक ही उपाय हैं वो है कसरत करना। कसरत करने से ही व्यक्ति के पेट की चर्बी कम हो सकती हैं। तो दोस्तों आज हम आपको इस लेख में Best Exercises For Reducing Belly Fat के बारे में बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप लोग घर पर ही अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं और वापस से स्वास्थ्य हो सकते हैं। तो अगर आप भी अपना पेट करना चाहते हैं तो उसके लिए हमने यहाँ पर बहुत सी एक्सरसाइज के बारे में बताया हुआ हैं तो उसके बारे में पढ़िए और उन सभी एक्सरसाइज को घर पर करिये ताकि आपके पेट की चर्बी भी कम हो सकें।
इसको भी अवश्य पढ़े :- रोग प्रतिरोधक क्षमता क्या है इम्युनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
Article Contents
Best Exercises for Reducing Belly Fat
तो दोस्तों आज हम आपको यहाँ पर कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं जिनको करने के बाद आप भी मोटापे से राहत पा सकते हो और घर पर रहकर भी अपने पेट को कम कर सकते हो। तो अगर आप भी अपना पेट कम करना चाहते हैं तो यहाँ पर दी गयी सभी एक्सरसाइज के बारे में पढ़े और फिर उन सभी को एक्सरसाइज को घर पर करे।
1. Lying Leg Raises
लाइंग लेग राइसेस एक एसीओ एक्सरसाइज हैं जिसकी मदद से आप घर पर ही अपना पेट कम कर सकते हैं। इसको आप आसानी से किसी कमरे में थोड़ी सी जगह पर भी कर सकते हैं पर ध्यान रहें की इन एक्सरसाइज को आपको एक दम से शुरू नहीं करना हैं इसके लिए आपको पहले 10-15 मिनट तक वार्मअप करना होगा तब आपको इन सभी एक्सरसाइज को शुरू करना होगा। यहाँ पर हम आपको यह भी बताने वाले हैं की इन एक्सरसाइजेज को किस तरह से किया जाता हैं ताकि आप कोई भी एक्सरसाइज गलत न करो
इस एक्सरसाइज को करने का तरीका
- पहले तो आपको एक चटाई पर लेट जाना होगा। उसके बाद आपको आपको अपने हाथों के अंगूठे को अपने कूल्हे के नीचे रखने होंगे और अपनी हथेलियों को ज़मीन पर रखना होगा। उसके बाद आपको अपने सर को सीधा रखना होगा और ऊपर की ओर देखना होगा।
- ऊके बाद आपको अपने को आपस में मिलाना होगा और धीरे धीरे अपने पैरों को ऊपर की ओर लेकर आये और अपने पैरों को 90 डिग्री के एंगल पर रखे। उसके बाद आपको अपने पैरों को 1 से 2 सेकंड तक रोके रखना हैं।
- उसके बाद आपको अपने पैरों को धीरे धीरे निचे की ओर लेकर आना होगा और अपने पैरों को ज़मीन पर रखे।
- फिर आपको इसी प्रकार से दुबारा करना होगा। आपको इस एक्सरसाइज के कम से कम 3 सेट करने होंगे और उन 3 सेट में आपको 15 रैप रखने होंगे।
नोट :- आपको एक बात का खास ध्यान रखना होगा की आपको अपने पैरों को निचे लाते वक़्त अपने पैरों को पूर्ण रूप से ज़मीन पर नहीं रखने होंगे आपको उनको ज़मीन से थोड़ा ऊपर रखना होगा।
2. Russian Twist
जब आप अपनी पहली एक्सरसाइज खत्म हो जाने के बाद आपको ज्यादा वक्त का समय नहीं लेना हैं पहली एक्सरसाइज खत्म होने के बाद आपको 10 से 15 सेकंड का समय लेना हैं और उसके बाद दूसरी एक्सरसाइज शुरू कर देनी हैं। दूसरी एक्सरसाइज का नाम हैं Russian Twist .यहाँ पर हम पाको इस एक्सरसाइज को करने का तरीका भी बताने वाले हैं तो कृपया पहले इसको ढंग से पढ़े फिर ही शुरू करें
Exercise को करने का सही तरीका
- पहले तो आपको एक चटाई पर बेथ जाना होगा। उसके बाद आपको आपको अपने दोनों पैरों को उठाना होगा फिर आपको अपने घुटनो को थोड़ा सा मोड़ना होगा। उसके बाद आपको अपने शरीर को थोड़ा पीछे की ओर झुकना होगा। उसके बाद आपको हाथ की हथेलियों को आपस में मिलाना होगा ताकि आपके शरीर का संतुलन बना रहे।
- उसके बाद आपको अपने हाथ को मिलाये रखना होगा और आपको फिर अपने शरीर को पहले दाई ओर मोड़ना होगा और फिर आपको अपने शरीर को बाई ओर मोड़ना होगा।
- उसके बाद आपको इसी प्रकार इस एक्सरसाइज को बार बार करते रहना होगा। आपको इस एक्सरसाइज के 3 सेट रखने होंगे और उन सेट में आपको 12 रैप मारने होंगे।
नोट :- आपको इस एक्सरसाइज को करते समय एक बात का खास ध्यान रखना होगा की जिस समय आप यह एक्सरसाइज कर रहे हो उस समय आपको अपनी साँस को बिलकुल भी नहीं रोकना हैं।
3. Bicycle Crunches
तो दोस्तों जैसा की हमने आपको पहले भी बताया हैं की जब आप अपनी दूसरी एक्सरसाइज ख़त्म करले उसके बाद आपको ज्यादा वक़्त का समय नहीं लेना हैं। दूसरी एक्सरसाइज के खतम होने के बाद आपको केवल 10-15 सेकंड का समय लेना हैं और उसके बाद आपको अपनी तीसरी एक्सरसाइज की शुरुआत कर देनी हैं। आपको यह भी ध्यान रखना है की आप एक्सरसाइज को सही ढंग से करें। यहाँ पर हमने तीसरी एक्सरसाइज के बारे में बताया हैं किस वो किस प्रकार की जाएगी तो कृपया यहाँ पर दी गयी जानकारी को पहले पढ़े और फिर शुरू करें
Exercise को करने का सही तरीका
- पहले तो आपको एक चटाई पर सीधा लेट जाना होगा। उसके बाद आपको अपने घुटनो को थोड़ा सा मोड़ना होगा और उसके बाद आपको पैरों जको हवा में उठाना होगा। फिर आपको अपने हाथो के अंगूठों को अपने कण के पीछे लगाना होगा और बाकि के हाथ को आपको अपने सर के पीछे लगा लेना होगा।
- उसके बाद आपको अपने सर को ज़मीन से ऊपर उठाना होगा और अपने सर को हवा में रखना होगा। उसके बाद उसके बाद आपको अपने सीधे पैर को सीधा करना होगा और फिर आपको अपने शरीर को थोड़ा सा मोड़ना होगा और फिर आपको अपने पैर को पीछे की ओर लाना होगा और आपको अपने उलटे हाथ की कोहनी की मदद से आपको अपने सीधे पैर के घुटने को छूना होगा।
- उसके बाद आपको अपने सीधे पैर को वापस उसी स्थिति में ले जाना होगा जिसमे वह पहले था और फिर आपको इसी प्रकार अपने दूसरे पैर के साथ भी करना होगा। आपको इसी प्रकार से इस एक्सरसाइज को लगातार करना होगा और इस एक्सरसाइज के करीब 12 रैप के 2 सेट करने होंगे।
नोट :- आपको इस एक्सरसाइज को करते से एक बात का ध्यान रखना होगा की आप जिस समय यह एक्सरसाइज कर रहे हो उस समय आपको अपनी ठुड्डी को अंदर की ओर रखना होगा और इस एक्सरसाइज को खत्म करने में बिलकुल भी जल्दी न करें इसको आराम से करे।
4. Crunches
तीसरे एक्सरसाइज पूर्ण हो जाने के बाद आपको कुछ समय यानि के 10 से 15 सेकंड का समय लेनहोगा। उसके बाद आपको अगली एक्सरसाइज शुरू कर देनी होगी। एक्सरसाइज करते समय एक बात आपको ध्यान में रखनी हैं की एक्सरसाइज को पूर्ण रूप से करें और उसको करने के लिए आपको बिलकुल भी जल्दी नहीं करनी हैं आपको धीरे धीरे अपनी हर एक एक्सरसाइज को सही ढंग से से करना होगा। अगली एक्सरसाइज जो अब हम करने वाले है उसका नाम हैं Crunches .इसको प्रकार किया जाता हैं उसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं।
Crunches को करने का सही तरीका
- पहले तो आपको चटाई पर लेट जाना होगा उसके बाद आपको अपने घुटनो को मोड़ना होगा और फिर आपको आपको अपने पैर के तलवो को ज़मीन पर रखना होगा। उसके बाद आपको अपने हाथों को अपने सर के पास ले जाना होगा और फिर आपको अपने हाथों के अंगूठे को अपने कान के पीछे लगाना होगा और बाकी की बची हुई उँगलियों को आपको अपने सर के पीछे रखना होगा।
- उसके बाद आपको अपने सर को ज़मीन से थोड़ा ऊपर हवा में उठाना होगा। उसके बाद आपको अपने सर को आगे की ओर बढ़ाना और आपको अपने सर को अपने घुटने तक लेकर जाना होगा। उसके बाद आपको अपने सर को धीरे धीरे निचे की ओर लाना होगा पर आपको अपने को ज़मीन पर नहीं रखना हैं उसको आपको हवा में ही रखना होगा।
- उसके बाद आपको इसी प्रकार से बार बार इस एक्सरसाइज को करते रहना होगा। आपको इस एक्सरसाइज के 2 ही सेट मारने होंगे पर उन सेट में आपको करीब 12 रैप रखने होंगे। पर ध्यान रहे की आपको इस एक्सरसाइज को भी धीरे धीरे करना होगा आपको इसको खत्म करने में बिलकुल भी जल्दी नहीं दिखानी हैं।
नोट :- आपको इस एक्सरसाइज को करते समय अपनी ठुड्डी को बाहर की ओर रखना होगा उसको अंदर की ओर बिलकुल भी न करें।
5. Crossbody Mountain Climbers
जैसा की हमने आपको बताया हुआ हैं की आपको हर एक एक्सरसाइज के बाद में 15 सेकंड का आराम लेना होगा उसके बाद आपको अगली एक्सरसाइज को शुरू कर देना होगा। इसी प्रकार से आपको अपनी चौथी एक्सरसाइज करने के बाद आपको 10 से 15 सेकंड का ब्रेक लेना होगा और उसके बाद आपको नयी एक्सरसाइज की ओर बढ़ना होगा। उसके लिए भी हमने यहाँ बताया हैं की एक्सरसाइज प्रकार कैसे होगी
Exercise का सही तरीका क्या है
- सभी पुश -अप के बारे में तो जानते ही हो आपको सबसे पहले पुश-अप की पोजीशन में आना होगा। इस एक्सरसाइज को करते समय यह ध्यान रहे की आपकी कोहनी सीधा आपके कंधे के निचे होनी चाहिए। आपको अपनी गर्दन,सर और कूल्हों को बिलकुल सीधा रखना है ध्यान रहे की आपको बिलकुल भी मुड़ने की आवश्यकता नहीं हैं तो इसलिए बिलकुल भी मुड़ियेगा मत।
- उसके बाद आपको सीधे पैर को हवा में उठाना होगा और अपने घुटने को मोड़ना होगा उसके बाद आपको अपने सीधे पैर को अपनी छाती के उलटी तरफ उस पैर को लेकर जाना हैं। उसके बाद आपको उस पैर को वापस उसकी पहली पोजीशन में रखना होगा फिर आपको इसी तरह से अपने दूसरे पैर के साथ भी करना होगा।
- पर आपको इस एक्सरसाइज को करते वक़्त एक चीज ध्यान में रखनी होगी वो यह है की आपको इस एक्सरसाइज को जल्दी जल्दी करना होगा तब यह लाभदायक होगी। उसके बाद आपको इस एक्सरसाइज 2 सेट करने होंगे और आपको इसके एक सेट में करीब 25 से 30 रैप रखने होंगे।
- यह एक्सरसाइज करने के बाद आपको कुछ समय का आराम करना होगा आपको करीब 20 से 25 सेकंड का समय लेना होगा।
नोट :- इस एक्सरसाइज को करते समय आपको यह ध्यान में रखना होगा की आपकी हथेली आपके शरीर से अधिक दूर न हो और आपकी कोहनी आपके कंधे की सीध में होनी चाहिए और आपको अपने सर को अपनी कमर,और अपने कूल्हों को बिलकुल भी मोड़ना नहीं है उनको बिलकुल सीधा रखना होगा।
6. Burpee
तो दोस्तों जैसे ही आपकी पांचवी एक्सरसाइज भी खत्म हो जाए उसके बाद आपको थोड़ी सी देर का आराम करना हैं यानि के आपको केवल 15 से 20 सेकंड तक का आराम करना है उसके बाद आपको इससे अगली एक्सरसाइज की शुरुआत कर देनी होगी। इससे अगली एक्सरसाइज का नाम हैं बर्पी। इस एक्सरसाइज में बहुत ही स्टैमिना की आवश्यकता होती हैं और कुछ लोग इसको सही ढंग से नहीं करते हैं तो हम आपको उस एक्सरसाइज को सही ढंग से करने के तरीके के बारे में भी बाटने वाले हैं।
Burpee को करने का सही तरीका
- इस एक्सरसाइज की शुरुआत करने के लिए आपको सीधा खड़ा होना होगा। उसके बाद आपको अपने घुटनों को थोड़ा मोड़ना होगा और फिर आपको अपने हाथों को ज़मीन पर टेकना होगा और इसी तरह आपको एक मेंढक की तरह चटाई पर बेथ जाना हैं।
- उसके बाद आपको अपने पैरों से पने आपको धक्का लगाना होगा और फिर आपको पुश-अप की पोजीशन में आना होगा उसके बाद आपको फिर से वापस मेंढक की तरह बैठ जाना होगा।
- उसके बाद आपको अपने पैरों से उछलना होगा और सीधा खड़े होकर कूदना होगा और कूदते वक़्त आपको अपने हाथो को ऊपर की और खींचना होगा जितने आपके हाथ ऊपर जा सकते हैं आपको उनको उतनी ही ऊपर तक पहुंचना होगा।
- कूदने के बाद आपको वापस से मेंढक की तरह बैठना होगा और फिर से उसी प्रक्रिया को बार बार करते रहना होगा। इसी तरह से आपको इस एक्सरसाइज के करीब 3 सेट करने होंगे और उन तीन सेट में आपको 8 से 10 रैप रखने होंगे। अगर आप इस एक्सरसाइज को करते वक़्त बीच में थक जाते हैं तो आप बीच बीच में 10 सेकंड का आराम भी कर सकते हैं परन्तु आपको इस प्रक्रिया को जारी रखना होगा।
नोट :- इस एक्सरसाइज को करते समय यानि के बर्पी को करते समय आप को यह ध्यान में रखना होगा की यह एक बहुत ही कठिन एक्सरसाइज हैं और आपको इसको बिलकुल सही ढंग से करना होगा तब ही आपको लाभ प्राप्त होगा अन्यथा आप केवल अपने शरीर की एनर्जी को बर्बाद कर रहे हो। अगर आप चाहे तो इस एक्सरसाइज के रैप में काम रैप भी कर सकते हो पर ध्यान रहे आप जितने भी रैप कर रहे हो आपको उनको बिलकुल सही ढंग से करना होगा।
कुछ सम्बंधित प्रश्न और उनके उत्तर
मोटापे से शरीर में बहुत सी बीमारियां हो सकती हैं जैसे की – स्ट्रोक,दिल का दौरा,कैंसर,डायबिटीज आदि
एक्सरसाइज करने से हमारी मांसपेशिया स्वास्थ्य रहती हैं। एक्सरसाइज करने से बहुत से लाभ होते हैं जैसे की – हम स्वस्थ रहते हैं,हमें नींद कम आती हैं और हम ताकतवर भी होते हैं।
वज्रासन खाना खाने के बाद करना चाहिए इससे खाना जल्दी पचता हैं।
पेट की चर्बी कम करने के लिए पोषण वाला खाना खाना चाहिए और पेट की चर्बी कम करने कल लिए यह भी आवश्यक है की मिठाई से दूर रहे क्योंकि मीठा खाने से मोठे होते हैं।
फ़ास्ट फ़ूड शरीर के लिए हानिकारक होता है इसलिए फ़ास्ट फ़ूड हम सभी को बहुत कम खाना चाहिए।
तो दोस्तों आज हमने आप सभी को इस लेख के जरिये Best Exercises For Reducing Belly Fat की कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताया हैं। तो अगर आप भी मोठे हैं और आप भी पतला होना चाहते हैं और अपने पेट की चर्बी को खत्म करना चाहते हैं तो उसके लिए हमने आपको बहुत सी एक्सरसाइज के बारे में बताया जिनको करने के बाद आप को भी अपने शरीर में काफी अंतर देखाई देगा। तो दोस्तों अगर आप सभी यह लेख पसंद आया हो और इस लेख में दी हुई जानकारी अच्छी लगी हो तो उसके लिए आप हमें कमेंट करके भी बता सकते हैं हम आपको आगे भी इसी प्रकार की जानकारी देते रहेंगे।