देश के असंगठित क्षेत्रों (Unorganized Sector) में कार्य कर रहे नागरिकों को वृद्धावस्था में पेंशन का लाभ प्रदान करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा अटल पेंशन योजना का आरम्भ किया गया, जिसके अंतर्गत सरकार देश के बुजुर्ग नागरिकों को वृद्धावस्था में 60 वर्ष की आयु होने पर पेंशन प्रदान करवाती है, इसके लिए देश के 18 से 40 वर्ष की आयु के नागरिक अटल पेंशन योजना में प्रतिमाह निवेश करके रिटायरमेंट या 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद किये गए निवेश के आधार पर प्रतिमाह पेंशन का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। APY के अंतर्गत योजना का लाभ प्राप्त के लिए नागरिकों को योजना में आवेदन करना आवश्यक होगा, तभी उन्हें पेंशन का लाभ मिल सकेगा। Atal pension Yojana (APY) में नागरिक किस प्रकार आवेदन कर सकेंगे और योजना में आवेदन हेतु इसके लाभ, पात्रता, उद्देश्य, आवेदन प्रक्रिया क्या होगी ? इससे जुडी सभी जानकारी आवेदक हमारे लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।
Article Contents
अटल पेंशन योजना – APY
अटल पेंशन योजना आरम्भ केंद्र सरकार द्वारा 1 जून 2015 को किया गया था। जिसका सँचालन पेंशन फण्ड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (PFRDA) द्वारा किया जाता है, इस योजना के अंतर्गत वृद्ध नागरिकों को नागरिकों को वृद्धावस्था जैसी स्थिति में आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करने के लिए पेंशन का लाभ प्रदान करती है। योजना के अंतर्गत देश के असंगठित क्षेत्रों में कार्य कर रहे श्रमिक नागरिक जिनकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष की होगी वही योजना में आवेदन कर सकेंगे। आवेदक नागरिक यदि 18 वर्ष की आयु से योजना में जुड़ते हैं तो उन्हें योजना में प्रतिमाह 210 रूपये का निवेश बैंक में करना होगा और यदि नागरिक 40 वर्ष की आयु में योजना से जुड़ते हैं तो उन्हें इसमें कम से कम 297 रूपये से लेकर 1454 रूपये तक की धनराशि जमा करवानी होगी जिसके बाद व्यक्ति के आयु 60 वर्ष पूरी हो जाने के बाद उन्हें किये गए निवेश पर 1000 रूपये से लेकर 5000 रूपये की पेंशन प्रदान की जाएगी।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
PFRDA के अनुसार अभी तक योजना के अंतर्गत इन पाँच वर्षों में देश भर में नागरिकों द्वारा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीकृत नागरिकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसमे इन पाँच वर्षों में कुल 22.3 करोड़ नागरिक इस योजना से जुड़ चुके हैं, जिनमे महिलाओं और पुरुषों का कुल अनुपात 47: 53 रहा है, यानी इस योजना में अभी तक नागरिकों की संख्या कुल 2 करोड़ 23 लाख से अधिक हो चुकी है।
Atal pension Yojana (APY) : Details
योजना का नाम | अटल पेंशन योजना |
शुरुआत की गई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा |
साल | 2023 |
आरम्भ तिथी | 1 जून 2015 |
योजना की श्रेणी | केंद्र सरकारी योजना |
योजना के लाभार्थी | देश के नागरिक |
उद्देश्य | असंगठित क्षेत्रों के वृद्धा नागरिकों को पेंशन का लाभ प्रदान करना |
अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट PDF Download | यहाँ क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | npscra.nsdl.co.in |
अटल पेंशन योजना 2023 रजिस्ट्रेशन
अटल पेंशन योजना के अन्तर्गत आवेदक नागरिक जो असंगठित क्षेत्रों के कार्य कर रहें हैं वह, पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु अब NSDL की आधिकारिक वेबसाइट npscra.nsdl.co.in से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर योजना में आवेदन कर सकेंगे या फिर नेट बैंकिंग द्वारा अपने खाते को खुलवा सकेंगे। पेंशन फण्ड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (PFRDA) के मुताबिक़ योजना में अभी तक वर्ष 2020-21 में अंशधारकों की सांख्या बढ़कर 3 करोड़ हो चुकी है। अटल पेंशन योजना में निवेश करने वाले अंशधारकों के निवेश की अविधि समाप्त होने या 60 वर्ष पूर्ण हो जाने के बाद ही पेंशन राशि गए निवेश के आधार पर प्रदान किया जाएगा, जिसमे यदि खाताधारक की 60 वर्ष पुरे होने से पहले ही मृत्यु हो जाती है, तो जमा की गई राशि उनकी पत्नी या उनके द्वारा चयनित नॉमिनी को प्रदान की जाएगी।
पेंशन योजना 2023 से जुडी अपडेट
नई अपडेट अनुसार पेंशन योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्रों से कार्य कर रहे नागरिक अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए बढ़चढ़कर APY के अंतर्गत आवेदन कर रहें हैं, हर वर्ष योजना में खाताधारकों और अंशधारकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, यदि इस वर्ष 2020-21 की बात करें तो अटल पेंशन योजना एवं NPS में कुल ख़ाताधारकों की संख्या मार्च के आखरी तक बढ़कर 4.24 लाख हो गई है, जिसमे पूरी 23% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अटल पेंशन योजना के अंतर्गत पिछले वित्तीय वर्ष योजना में 79.14 लाख ग्राहकों को शामिल किया गया था, जिनमे सबसे अधिक बैंक ऑफ़ इंडिया में 22.7 लाख सब्सक्राइबर जोड़े गए, जो की कुल नामांकन का 28 % रहा, जिसके बाद कैनरा बैंक और इंडियन बैंक द्वारा भी 5 लाख से अधिक सब्सक्राइबर उनमे जोड़े गए। वर्तमान में अटल पेंशन योजना के अंतर्गत कुल 3 करोड़ से ज्यादा अंशधारकों को जोड़ा जा चुका है।
अटल पेंशन योजना का उद्देश्य
सरकार द्वारा अटल पेंशन योजना को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य देश के उन सभी आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को जो किसी भी सरकारी कार्यालयों या किसी अन्य संगठित क्षेत्र में कार्य नहीं कर रहें हैं और उनके पास वृद्धवस्था में जीवन यापन हेतु किसी तरह का आर्थिक सहयोग या पेंशन का सहारा नहीं होता, जिससे उन्हें बहुत सी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, ऐसे सभी वृद्धजनों को सरकार अटल पेंशन योजना के माध्यम से उनके भविष्य को सुरक्षित और उन्हें आत्मनिर्भर बनाए रखने के लिए छोटे प्रीमियम राशि की बचत बैंकों में जमा करने की सुविधा प्रदान करती है, जिसमे 18 से 40 वर्ष तक के युवा योजना के अंतर्गत बैंकों में प्रतिमाह निर्धारित अवधि तक पैसे जमा करते हैं, जिसके बाद उन्हें उनके द्वारा सुरक्षित की गई राशि में सरकार द्वारा उनके निवेश के साथ ब्याज दर मिलाकर उन नागरिकों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन प्रदान की जाती है, जिससे वृद्धावस्था जैसी स्थिति में यह वृद्धजन (महिला व पुरुषों) अपना जीवन यापन बिना दूसरों पर आश्रित रहे आत्मिर्भर होकर कर सकेंगे।
Atal pension Yojana Chart
आवेदन की आयु | वर्षों का योगदान | पहली मासिक पेंशन 1000 रूपये | दूसरी मासिक पेंशन 2000 रूपये | तीसरी मासिक पेंशन 3000 रूपये | चौथा मासिक पेंशन 4000 रूपये | पांचवीं मासिक पेंशन 5000 रूपये |
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 224 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
APY पेंशन योजना में निर्धारित अवधि से पूर्व निकासी
APY के अंतर्गत आवेदक नागरिकों को पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु 60 वर्ष की आयु पूरा होने तक योजना में निवेश करना आवश्यक होता है, जिसके बाद ही उन्हें पेंशन जारी करवाई जाती है, परन्तु ऐसे कुछ कारण या परिस्थितियाँ अटल पेंशन योजना के अंतर्गत निर्धारित की गई है, जिनके तहत निर्धारित अवधि से पूर्व योजना में निकासी की जा सकती है जो कुछ इस प्रकार है :-
- ग्राहक की मृत्यु हो जाने के कारण :- पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदक ग्राहक का यदि 60 वर्ष की आयु से पूर्व ही किसी कारणवर्ष बीमारी या दुर्घटना के चलते निधन हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में आवेदक की पत्नी या पति को जमा राशि प्रदान कर दी जाती है, और यदि उनका कोई जीवन साथी न हो तो यह जमा राशि उनके द्वारा चयनित नॉमिनी को प्रदान की जाती है।
- 60 वर्ष के पहले विड्रॉल :- योजना के अंतर्गत नागरिक की यदि किसी लम्बी बिमारी के चलते वह अपने इलाज के लिए पैसे निकलना चाहते हैं या यदि वह आवेदक योजना में निवेश नहीं कर पाते इस स्थिति में आवेदक योजना में निकासी कर सकते हैं, परन्तु उस निकासी पर उन्हें सरकार द्वारा ब्याज दर प्रदान नहीं किया जाएगा।
निर्धारित अवधि पर निकासी ना करने के परिणाम
AAY योजना के अंतर्गत यदि आवेदक किसी वर्ष में निवेश नहीं कर पाते तो इसके यह परिणाम हो सकते हैं।
- यदि आवेदक बैंकों मे निर्धारित धनराशि जमा नहीं करवाते हैं, तो उसके 6 महीने बाद उनका अकाउंट डिफ़ॉल्ट मानकर कुछ समय के लिए फ्रीज कर दिया जाएगा।
- यदि 6 महीने केबाद भी आवेदक 1 साल ता पैसे जमा नहीं करवाते तो उनके अकॉउंट को कुछ समय के लिए डीएक्टिवेट किया जाएगा, जिसके लिए उन्हें निर्धारित राशि के साथ उसकी पेनल्टी/फीस भी भरनी होगी।
- आवेदक यदि अपने अकाउंट में 2 साल तक धनराशि जमा नहीं करते हैं, तो उनका अकाउंट हमेशा के लिए बंद करवा दिया जाएगा।
अकाउंट डिफ़ॉल्ट होने पर निर्धारित शुल्क/पेनल्टी
योजना के अनतर्गत यदि आवेदक नागरिक समय पर अपने अकाउंट में निर्धारित की गयी राशि जमा नहीं करते हैं तो इसके लिए उन्हें राशि के साथ शुल्क भी जमा करवाना होगा जो हर निवेश राशि के लिए अलग-अलग निर्धारित किया गया है :-
- 100 रूपये हर महीने निवेश करने वाले नागरिक को 1 रूपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।
- 101 से 500 रूपये हर महीने निवेश करने वाले नागरिक पर 2 रूपये का शुल्क
- 501 से 1000 रूपये हर महीने निवेश करने वाले नागरिक पर 3 रूपये का शुल्क
- 1001 रूपये प्रतिमाह का निवेश करने वाले नागरिक पर 10 रूपये का शुल्क लगाया जाएगा।
Atal pension Yojana (APY) के लाभ एवं विशेषताएँ
अटल पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले नागरिकों को ही योजना का लाभ प्रदान किया जाता है, जिसकी जानकारी वह यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।
- APY योजना का आरम्भ हमारे देश के प्रधानमंत्री जी द्वारा देश के नागरिकों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए वृद्धवस्था में पेंशन योजना का लाभ प्रदान करने के लिए किया गया है।
- देश के कोई भी असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
- योजना में नागरिक को 60 वर्ष की आयु के बाद हर माह निर्धारित पेंशन प्रदान की जाती है।
- आवेदक नागरिक ऑनलाइन इसका फॉर्म डाउनलोड कर या नेट बैंकिंग के माध्यम से पेंशन योजना में आवेदन कर सकेंगे।
- अटल पेंशन योजना में 18 से 40 वर्ष की आयु के नागरिक इसमें निवेश कर पेंशन का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
- आवेदक नागरिक की आयु और किये गए निवेश के आधार पर 1000 रूपये से 5000 रूपये तक की पेंशन प्रदान की जाती है।
- योजना का लाभ नागरिक इसके APY मोबाइल एप्प द्वारा भी प्राप्त कर सकेंगे।
- योजना के अंतर्गत आवेदक नागरिकों के बैंक खातों में यह धनराशि प्रदान की जाती है।
- Atal pension Yojana के अंतर्गत यदि आवेदक नागरिक 18 वर्ष की आयु से योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो उन्हें बैंक में प्रतिमाह 210 रूपये जमा करवाने होंगे।
- योजना में नागरिकों के निवेश पर सरकार द्वारा भी अंशदान पेंशन पर प्रदान किया जाता है।
- यदि आवेदक 40 वर्ष के है और योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो वह 297 रूपये से लेकर 1454 रूपये तक की धनराशि बैंक में जमा करवा सकते हैं।
- योजना के अंतर्गत खाता डिफ़ॉल्ट होने पर आवेदक उसमे लगी बहुत ही कम पेनल्टी/शुल्क को भरकर और धनराशि को जमा करके अपने खाते को दोबारा सुचारु रूप से चला सकते हैं।
- अटल पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदक नागरिकों को इनकम टैक्स के सेक्शन 80 CCD (1B) के तहत पेंशन का लाभ दिया जाता है।
- आवेदक नागरिकों द्वारा अटल पेंशन योजना (APY) में किये गए योगदान का विवरण एसएमएस द्वारा NSDL द्वारा भुगतान प्राप्त होते ही, आवेदकों को मोबाइल पर भुगतान की सूचना प्रदान कर दी जाती है।
- योजना में यदि खाताधारक की मृत्यु 60 वर्ष से पहले किसी भी कारणवर्ष हो जाती है, तो ऐसे में उसके जीवनसाथी या उसके जीवनसाथी के ना होने उनके नॉमिनी को यह जमा राशि प्रदान की जाती है।
अटल पेंशन योजना की पात्रता
अटल पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन हेतु अवदक को इसकी पात्रता को पूरा करना आवश्यक है, तभी वह योजना में आवेदन सकेंगे, इसके लिए वह इसकी पात्रता की जानकारी पढ़कर ही योजना करें।
- योजना में आवेदन करने वाले नागरिक भारतीय निवासी होने चाहिए।
- APY में आवेदक नागरिक की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए, तभी वह योजना में आवेदन कर सकेंगे।
- आवेदक नागरिक यदि किसी सरकारी कार्यालय या अन्य संगठित क्षेत्र में कार्यरत नहीं तो योजना में आवेदन हेतु पात्र होंगे।
- योजना में आवेदन हेतु आवेदक के पास सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक है।
- आवेदनकर्ता का बैंक में खाता होना अनिवार्य है।
पेंशन योजना में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
APY में आवेदन हेतु आवेदक के पास सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक दस्तावेज होने आवश्यक है, बिना पूरे दस्तावेजों के आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी, इसके लिए आवेदन हेतु सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों की जानकारी आवेदक यहाँ से प्राप्त कर सकेंगे।
1. आवेदक का आधारकार्ड (पैनकार्ड) | 5. आयु प्रमाण पत्र (Age Certificate) |
2. निवास प्रमाण पत्र (Address Proof) | 6. बैंक की पासबुक |
3. परिवार का आय प्रमाण पत्र | 7. मोबाइल नंबर |
4. श्रमिक प्रमाण पत्र | 8. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ |
अटल पेंशन योजना में आवेदन की प्रक्रिया
अटल पेंशन योजना में आवेदन हेतु आवेदक नागरिक दी गई प्रक्रिया को पढ़कर योजना कर सकेंगे।
- योजना में आवेदन के लिए आवेदक नागरिक को सबसे पहले अपने नजदीकी नेशनल बैंक में जाना होगा।
- यहाँ से आपको अटल पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- अब फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि आयु मोबाइल नंबर, बंक अकाउंट नंबर आदि ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
- सारी जानकारी दर्ज कर लेने के बाद आपको फॉर्म में माँगे गए सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर देना होगा और इसे बैंक में ही जमा करवा देना होगा।
- इस तरह आप योजना में आवेदन कर सकेंगे।
ऑनलाइन पेंशन योजना योजना डाउनलोड प्रक्रिया
अटल पेंशन योजना के में आवेदन हेतु आवेदक बैंक जाए बिना भी योजना का आवेदन फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे, इसके लिए वह दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।
- आवेदक सबसे पहले NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ होम पेज पर आपको होम के लिंक पर Atal pension Yojana (APY) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अगले पेज पर आपको फॉर्म के लिंक का चयन करना होगा।
- जिसके बाद आपको APY Subscriber Registration Form के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने अटल पेंशन योजना आवेदन फॉर्म का पीडीएफ खुलकर आ जाएगा।
- जिसके बाद आप फॉर्म को डाउनलोड कर इसका प्रिंट निकलवा सकते हैं।
- और फॉर्म को भरकर इसे बैंक में जमा करवा सकते हैं।
APY कंट्रीब्यूशन चार्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया
योजना के अंतर्गत कंट्रीब्यूशन चार्ट देखने व इसे डाउनलोड करने के लिए आवेदक दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।
- आवेदक नागरिक सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब आपके सामने होम पेज आ जाएगा।
- यहाँ होम पेज पर आपको अटल पेंशन योजना कंट्रीब्यूशन चार्ट का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने सब्सक्राइबर कंट्रीब्यूशन चार्ट खुलकर आ जाएगा।
- जिसे आप डाउनलोड पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
अटल पेंशन योजना में शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
पेंशन योजना से जुडी किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करने के लिए आवेदक दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।
- शिकायत दर्ज करने के लिए आवेदक योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- यहाँ होम पेज पर आपको सब्सक्राइबर कार्नर में लॉज ग्रीवेंस/इन्क्वायरी के विकल्प मे क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद अगले पेज पर आपको APY/NPS लाइट पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपको अगले पेज में जानकारी पढ़कर प्रोसीड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब नए पेज पर आपको PRAN डिटेल्स अवेलबल या नॉन अवेलबल में स किसी एक का चयन करना होगा जिसके बाद यदि आपके पदन PRAN डिटेल्स हैं तो आपको डिटेल्स भरकर, कैप्चा कोड करके नेक्स्ट पर क्लिक कर देना होगा।
- और यदि आपके पास PRAN की डिटेल नहीं है, तो आपको नॉन अवेलबल पर क्लिक करके पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी और नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने शिकायत दर्ज करने का फॉर्म खुलकर आ जाएगा, जिसमे पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करके आपको उसे सबमिट कर देना होगा।
- इसके बाद आपकी शिकायत दर्ज कर ली जाएगी।
- जिसके बाद अआप अपना टोकन नंबर या PRAN नंबर दर्ज करके अपनी शिकायत की स्थिति भी देख सकेंगे।
APY और NPS लाइट एप्प डाउनलोड प्रक्रिया
आवेदक अपने मोबाइल फ़ोन पर APY और और NPS लाइट एप्प को डाउनलोड कर योजना में आवेदन कर सकेंगे , इसके लिए वह दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।
- आवेदक को सबसे पहले अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर ओपन करना होगा।
- अब आपको यहाँ सर्च पर APY and NPS Lite टाइप करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने APY और NPS लाइट खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको इंस्टाल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके मोबाइल पर एप्प डाउनलोड हो जाएगा।
अटल पेंशन योजना से जुड़े प्रश्न/उत्तर
अटल पेंशन योजना केंद्र सरकार द्वारा देश में असंगठित क्षेत्रों में कार्य कर रहे श्रमिक नागरिकों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन प्रदान करने के लिए जारी की गई योजना है।
APY में आवेदक नागरिक 18 से 40 की आयु तक आवेदन कर सकते हैं इसके लिए उन्हें योजना में प्रतिमाह निर्धारित धनराशि उनके बैंक में निवेश करनी होती है जिसके बाद 60 वर्ष की आयु के बाद उन्हें योजना में 1000 रुपए से 5000 रूपये तक की पेंशन प्रदान की जाती है।
APY में वह नागरिक जो सरकार द्वारा सह समन्वय प्राप्त करने हेतु पात्र नहीं होंगे,वह कुछ इस प्रकार है :-
कोयला खान भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम 1948
कर्मचाकरी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम 1952
सीमन्स प्रोविडेंट फण्ड एक्ट,1966
असम चाय बागान भविष्य निधि और विविध प्रावधान 1955
जम्मू कश्मीर कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1961
कोई अन्य वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजना
APY फॉर्म प्राप्त करने हेतु आवेदक NSDL की आधिकारिक वेबसाइट npscra.nsdl.co.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
अटल पेंशन योजना के आरम्भ होने से पहले स्वावलम्बन योजना का आरम्भ किया गया था, जिसके अंतर्गत असंगठित क्षेत्रों के नागरिकों को पेंशन प्रदान की जाती थी परन्तु इसके अंतर्गत नागरिकों को ज्यादा बेहतर लाभ ना मिलने के कारण बाद में अटल पेंशन योजना को वर्ष 2015 में इसके उन्नत संस्करण के तौर पर जारी किया गया, जिसके अंतर्गत APY में स्वावलम्बन योजना की तुलना में नागरिकों को अधिक लाभ दिया जाने लगा।
योजना के अंतर्गत आवेदक नागरिक यदि 18 वर्ष की आयु से योजना में निवेश करते हैं तो आपको योजना में प्रतिमाह 210 रूपये और यदि आप 40 वर्ष के हैं, तो आप 297 रूपये से लेकर 1454 रूपये प्रतिमाह अपने खाते में जमा कर सकते हैं।
नहीं, APY के अंतर्गत एक नागरिक केवल अपने एक खाते को खुलवाकर उसमे ही निवेश कर सकेंगे।
पेंशन योजना में आवेदक या तो आवेदन फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड करके या फिर अपने नजदीकी राष्ट्रिय बैंक से आवेदन फॉर्म प्राप्त करके उसमे जानकारी और दस्तावेजों को जमा करने के बाद बैंक में ही जमा करवा सकते हैं।
अटल पेंशन योजना का मुख्य लक्ष्य यह की जो नागरिक आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के है जो अपने लिए एवं अपने परिवार के लिए पूर्ण रूप से संसाधन नहीं जुटा पाते है। उन्हें जमा किये गए प्रीमियम के अनुसार असंगठित क्षेत्र से रिटायरमेंट के बाद पेंशन राशि को प्रदान करना है।
हेल्पलाइन नंबर
अटल पेंशन योजना से सम्बंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है, परन्तु यदि फिर भी आपको इससे जुडी कोई समस्या या जानकारी प्राप्त करनी हो तो इसके लिए आप योजना के टोल फ्री नंबर : 1800-110-069 पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।