उत्तराखंड सरकार ने राज्य के नागरिकों के लिए अपणि सरकार पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न क्षेत्र में रहने वाले नागरिक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके समयबद्ध तरीके से घर बैठे प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है। इस पोर्टल का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को इस पोर्टल पर पंजीकृत होना जरूरी है। उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट eservices.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अपणि सरकार पोर्टल क्या है ? अपणि सरकार पोर्टल का उद्देश्य क्या है? Apni Sarkar Portal Uttarakhand पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे। Apuni Sarkar Portal Uttarakhand से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पूरा अंत तक पढ़िए।
इसे भी पढ़े :- दिल्ली e-district पोर्टल रजिस्ट्रेशन: ई-डिस्ट्रिक्ट पंजीकरण
अपणि सरकार पोर्टल रजिस्ट्रेशन
Uttarakhand Apuni Sarkar Portal एक नागरिक केंद्रित सेवा पोर्टल है। इस पोर्टल को उत्तराखंड राज्य के नागरिकों को समस्त आवश्यक सेवाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपने आवेदन की स्थिति (Application Status) को वास्तविक समय में कहीं से भी ट्रैक कर सकते है और इसके अतिरिक्त संबंधित सर्टिफिकेट को डाउनलोड भी किया जा सकता है। इस पोर्टल पर नागरिकों को एक क्लिक के माध्यम से लगभग 75 सेवाओं का लाभ मिलेगा। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य की आम जनता जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित 10 विभागों की 75 सेवाओं का लाभ घर बैठे आसानी से उठा सकते है। अपणि सरकार पोर्टल रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया आपको आगे दी गयी जानकारी में विस्तारपूर्वक बतायी जाएगी।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
Apni Sarkar Portal Uttarakhand Highlights
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको Apni Sarkar Portal Uttarakhand से संबंधित आपको कुछ जरूरी जानकारी देने जा रहें है। इन सूचनाओं को आप नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
आर्टिकल का नाम | अपणि सरकार पोर्टल रजिस्ट्रेशन |
साल | 2023 |
राज्य का नाम | उत्तराखंड |
पोर्टल का नाम | Apni Sarkar Portal |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | eservices.uk.gov.in |
Apuni Sarkar Portal Uttarakhand का उद्देश्य
जैसे कि आप सभी जानते है की कोरोना माहमारी के चलते समस्त दफ्तरों को कार्यालयों को बंद कर दिया गया था। हालांकि वर्तंमान समय में अधिकतर कार्यालयों को खोल दिया गया है और समस्त कार्य पहले की तरह संचालित किये जाने लगे है लेकिन अभी भी कुछ दफ्तर बंद ही है। जिसकी वजह से नागरिकों को उन सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसी समस्या के समाधान के लिए उत्तराखंड सरकार ने अपणि सरकार पोर्टल को शुरू किया है। इस पोर्टल पर राज्य के नागरिकों को विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे- आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज बनाने की सुविधा प्रदान की गयी है। इस सभी दस्तावेजों को बनाने के लिए अब राज्य नागरिकों को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी। घर बैठे ऑनलाइन दस्तावेजों के लिए आवेदन करके आसानी से बनाया जा सकता है।
उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं
यहाँ हम आपको Apuni Sarkar Portal (अपणि सरकार पोर्टल) के लाभ एवं विशेषताओं के विषय में जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये पॉइंट्स निम्न प्रकार है –
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
- उत्तराखंड राज्य के सभी नागरिक इस पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं।
- केवल उत्तराखंड राज्य के निवासी ही इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण आसानी से कर सकते है।
- पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों के मध्य पारदर्शिता स्थापित की जा सकेगी।
- किसी भी प्रकार के दस्तावेज बनवाने, योजना आवेदन की स्थिति ट्रैक व अन्य छोटे से छोटे कार्य को आप इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे बड़ी ही आसानी से कर सकेंगे।
- नागरिकों को ऑफलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया और कार्यालयों के चक्कर काटने से अब छुटकारा मिलेगा।
- राज्य के सभी नागरिक घर बैठे समस्त सुविधाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे।
- Apuni Sarkar Portal पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही नागरिक पोर्टल का लाभ उठा सकेंगे।
अपणि सरकार पोर्टल रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
राज्य के जो नागरिक अपणि सरकार पोर्टल रजिस्ट्रेशन (Apni Sarkar Portal Registration) करना चाहते है वे सभी नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। यहाँ हम आपको अपणि सरकार पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बतायी गयी इस प्रक्रिया के माध्यम से आप आसानी से पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर पाएंगे। ये है पूरी प्रक्रिया –
- उम्मीदवार को अपणि सरकार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल eservices.uk.gov.in पर जाना होगा।
- उसके बाद उम्मीदवार की स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर ही आपको Login/Register का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब अगले पेज में आपको Sign Up Here के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर आएगा।
- अब आपको फॉर्म में ईमेल, जेंडर, फर्स्ट नाम, लास्ट नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, डिस्ट्रिक्ट, तहसील, आवेदक का पता आदि जानकारी को दर्ज कर लेना होगा।
- उसके बाद लैंगुएज प्रेफरेंस को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद आपको नीचे दिए गए Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आप मोबाइल नंबर और पासवर्ड द्वारा आसानी से लॉगिन कर सकते है।
दस्तावेजों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदनकर्ता अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे इसके लिए उन्हें नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –
- उम्मीदवार को सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपको वेबसाइट का होम पेज दिखाई देगा ।
- उसके बाद आपको इस पोर्टल पर लॉगिन कर लेना है।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने आपकी प्रोफाइल खुल कर आ जाएगी।
- अब आपको Request A new Application का विकल्प दिखाई देगा, आपको उस पर क्लिक कर लेना है ।
- उसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल कर आ जाएगा।
- यहाँ आपको डिपार्टमेंट, सर्विस टाइप और सर्विस को सेलेक्ट कर लेना है।
- उसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- सबमिट कर लेने के बाद आपकी स्क्रीन पर चुनी गयी सेवा के लिए आवेदन हेतु फॉर्म खुल जायेगा ।
- अब आपको फॉर्म में पूछी गयी समस्त जानकारी को सही-सही दर्ज कर लेना है।
- उसके बाद आपको कुछ जरूरी दस्तावेज स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
- इसके बाद आपको नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आपके आवेदन की प्रक्रिया को पूरा माना जायेगा।
सीएससी लॉगिन कैसे करें ?
- CSC Login करने के लिए उम्मीदवार को इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाता है।
- होम पेज पर मेन्यू में Apuni Sarkar Portal के विकल्प पर क्लिक करें।
- आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे, CSC Login के विकल्प पर क्लिक करें।
- उसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- उसके बाद Sign in के बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आपकी CSC Login करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
इंडिविजुअल लॉगिन कैसे करें ?
- इंडिविजुअल लॉगिन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर Apuni Sarkar Portal के विकल्प पर जाएँ।
- आपके सामने कई विकल्प आएंगे, Individual Login के विकल्प पर क्लिक करें।
- अगले पेज में इंडिविजुअल लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा।
- यहाँ पर आपको यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको Sign in के बटन पर क्लिक कर देना है।
- आपकी इंडिविजुअल लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
डिपार्टमेंट लॉगिन कैसे करें ?
- डिपार्टमेंट लॉगिन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको Apuni Sarkar Portal के विकल्प पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे, आप Department Login के विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने डिपार्टमेंट लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा।
- यहाँ आपको User Id और Password दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको Sign in के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आपकी विभाग लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
Uttarakhand Apni Sarkar Portal से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
Apuni Sarkar Portal पर विभिन्न प्रकार के दस्तावेज बनाने के साथ-साथ नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं दी जाएँगी। हालांकि इसके अलावा अगर किसी नागरिक ने सरकारी योजना के लिए आवेदन किया है तो वे इस पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति का वास्तविक समय की जांच कर सकेंगे। इस पोर्टल का उपयोग राज्य के सभी नागरिक कर पाएंगे।
सबसे पहले पोर्टल पर जाएँ। होम पेज पर लॉगिन/रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करें। अगले पेज में साइन इन हेयर के विकल्प पर क्लिक करें। उसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। फॉर्म में पूछी गयी जानकारी दर्ज करें और उसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें। इस प्रकार आपकी रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट लिंक eservices.uk.gov.in है। इस वेबसाइट पर जाकर आप रेजिस्ट्रशन कर सकते है और लॉगिन करके पोर्टल का लाभ उठा सकते है।
केवल उत्तराखंड राज्य के नागरिक अपणि सरकार पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
केवल 243 सेवाओं को ही अपणि सरकार पोर्टल पर जोड़ा गया है।
हेल्पलाइन नंबर
जैसे कि हमने आपको अपणि सरकार पोर्टल रजिस्ट्रेशन और पोर्टल से सम्बंधित समस्त जानकारी इस लेख में उपलब्ध करा दी है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जायेंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से सहायता मिलेगी।