ये तो हम जानते ही हैं की फलों में कितने ही विटामिन्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो की हमारी सेहत के लिए फाफी लाभकारी होते हैं। लेकिन इनके सेवन से हमको तभी लाभ मिलता है, जब हम इनका सेवन सही समय और सही तरिके, नियमित मात्रा में करते हैं। अगर हम किसी भी चीज का सेवन गलत समय पर करते हैं, या फिर ज्यादा मात्रा में सेवन कर लेते हैं, तो ये हमारे लिए नुकसान दायक होता है। सेब में कई सारे विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनिरल, कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। सेब हमारे शरीर में खून का निर्माण भी करता है। रोज एक सेब खाओ और डॉक्टर से दूर रहो वाली कहावत तो अपने सुनी ही होगी। एक सेब हमारे शरीर को कई सारी बीमारियों से बचाता है। लेकिन आप यदि इसका सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं, तो आपको इससे नुकसान भी हो सकते हैं। आज हम सेब के जूस के फायदे और नुकसान के बारे में जानेंगे।
गन्ने का जूस पीने के फायदे, नुकसान व गुणलाभ
सेब के जूस के फायदे | benefits of apple juice
- हड्डियों के लिए लाभदायक – सेब में विटामिन सी, आयरन, बोरोन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो की हमारी हड्डियों को मजबूत रखने में सहायक होते हैं। जिन लोगों को हड्डियों में कमजोरी महसूस होती है, वो लोग सेव के जूस का सेवन कर सकते हैं।
- दिल के रोगों में सहायक – सेब के जूस में पॉलीफेनॉल, पोटेशियम,क्लेवोनोइड जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो की हमारे दिल को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। और ये खराब कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने का काम करते हैं। जिससे हृदय रोगों का भय कम रहता है।
- लिवर के लिए लाभकारी – सेब में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। सेब के जूस में फ्लोरिज़िन नामक फिनोलिक ग्लूकोसाइड पाया जाता है, जो कि हमारे लिवर को स्वस्थ रखने का काम करता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आप सेब के जूस का सेवन कर सकते हैं।
- दमा में लाभकारी – सेब में फ्लेवोनॉइड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो की दमा की बीमारी में लाभदायक होता है। सेब का जूस हमारे फेफड़ों को स्वस्थ रखने का काम करता है।
गिलोय जूस के उपयोग, फायदे और नुकसान
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
सेब के जूस के नुकसान | disadvantages of apple juice
- अगर आप सेब के जूस का ज्यादा मात्रा में पीते हैं। तो आपके दाँतो में समस्या हो सकती है। इसलिए इसका सेवन एक नियमित मात्रा में ही करें।
- सेब के जूस में फ्रुक्टोज भरपूर मात्रा में पाई जाती है, ये वजन बढ़ने का एक कारण हो सकता है।
- सेब के जूस में फ्रुक्टोज अधिक मात्रा में पाई जाती है, इसका ज्यादा सेवन करने से आपको दस्त की समस्या भी हो सकती है।
नीम का जूस पीने के फायदे और नुकसान
Seb Ke Juice Ke Fayde Aur Nuksan FAQ’s
यदि आप सुबह खाली पेट सेब का जूस पीते हैं तो यह बहुत फायदेमंद होता है। इसमें जो पोषक तत्व उपस्थित होते है वो दमा (Asthma) में बहुत ही फायदेमंद होते हैं। अस्थमा से छुटकारा पाने के लिए इसका सेवन करें और यदि किसी को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है वो भी सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकता है।
सेब का जूस पीने के अनेक फायदे होते हैं जैसे :- अस्थमा में सहायक, लिवर की कार्य क्षमता बढ़ाए, दिल के रोगों में सहायक, वजन नियंत्रण में उपयोगी, लिवर के लिए लाभकारी, दिमागी स्वास्थ्य को बरकरार रखे, हड्डियों के लिए लाभदायक, कैंसर से बचाव में सहायक आदि।
यदि आप ज़रूरत से ज्यादा सेब के जूस का सेवन करते हैं तो यह आपके सेहत में नुकसान पहुंचा सकता है जैसे :- दांतों की समस्या अत्यधिक सुगर के कारण, वजन बढ़ सकता है क्योंकि इसमें फ्रुक्टोज की मात्रा अधिक होती है, साथ ही आपको दस्त की समस्या भी हो सकती है।
सेब में विटामिन सी के साथ-साथ अन्य पोषक तत्व की मात्रा भी अधिक होती है, जिससे इम्युनिटी मजबूत होती है। रोज एक सेवन करने से आपको स्वास्थ्य संबधी किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी।