प्रोटीन से भरपूर अंडा लोग नाश्ते में बहुत खाते हैं। अंडा प्रोटीन से भरा हुआ पोषण है। इसी कारण लोग इसको खाना पसंद करते हैं। और ये हम सभी के लिए फायदेमंद भी होता है। लेकिन किसी भी खाने की चीज़ का सही और ज्यादा फायदे तभी मिलते हैं। जब हम इन चीज़ों का सेवन सही ढंग से और सही चीज़ों के साथ करते हैं, मतलब खाद्य सयोंजन (फ़ूड कॉम्बिनेशन)। ऐसा ही अंडे के साथ भी है। कुछ चीज़ों के साथ हम अंडे का सेवन कर सकते हैं लेकिन कुछ ऐसी चीज़ें भी होती हैं जिनको अंडे के साथ खाने से नुकसान हो सकता है। गलत फ़ूड कॉम्बिनेशन से आपको अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको हम अंडे के साथ न खाई जाने वाली ऐसी ही कुछ चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं अंडे के साथ नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें आखिर है क्या ?
बाल झड़ने का घरेलू उपचार- Baal Jhadne Ka Gharelu Upchaar
अंडे के साथ न खाई जाने वाली चीज़ें
- खुरमा फल/ तेन्दु फल – ये फल दिखने में टमाटर के जैसे होता है। इस फल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन इसका सेवन कभी भी अंडे के साथ न करें क्योंकि इस फल के गैस्ट्रिक अटैक की समस्या हो सकती है।और शरीर में टॉक्सिन भी जमा हो सकता है।
- अंडा और चाय – चाय के साथ बहुत से लोग कुछ न कुछ खाते रहते हैं कुछ लोग चाय के साथ में उबला हुआ अंडा या फिर ऑमलेट खाना पसंद करते हैं। जो की आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी लाभकारी नहीं होता। अंडे का सेवन चाय के साथ करने से आपको गैस, कब्ज की परेशानियाँ शुरू कर सकता है।
- अंडे और सोया मिल्क – सोया दूध और अंडे का संयोजन शरीर में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा बढ़ा सकता है। जिससे शरीर ज्यादा मात्रा में प्रोटीन को अवशोषित नहीं कर पाती है। क्योंकि सोया मिल्क और अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। प्रोटीन के लिए आप केवल इन दोनों में से किसी एक ही चीज़ का सेवन कर सकते हैं।
- अंडे के साथ चीनी का सेवन – कुछ लोगों को मीठा बहुत पसंद होता है। और मीठा खाने के शौक़ीन लोग जो अंडा कहते हैं वह अंडे को भी चीनी के साथ पकाकर खाने से चूकते नहीं हैं। लेकिन अंडे और चीनी को एक साथ पकाने से इनके सेवन से हमारे शरीर में इनसे निकलने वाला अमिनो एसिड टॉक्सिक हो सकता है। इससे हमारे शरीर में रक्तसंचार में भी समस्या हो सकती है, और ये नसों में खून के थक्के भी बनाने लगता है।
- दूध और अंडा का संयोजन – दूध भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है। दूध में प्रोटीन के साथ कई और पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए दूध और पनीर के साथ अंडा नहीं खाना चाहिए।
अंडे के साथ नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें
उम्र बढ़ने के साथ-साथ आँखों की रोशनी भी कम होती है, मुख्यतः अंडे में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन नाम के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारी आँखों की रोशनी को कम होने से रोकते हैं। ये पोषक तत्व मैक्यूलर डिजनरेशन को कम करने में मदद करते हैं। जिसे पुतली की समस्या कहते हैं।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
अंडे के साथ बहुत सी चीज़ें ऐसी होती हैं जिन्हें खाने से परेशानी हो सकती है जैसे:- अंडा और केला, अंडा और चाय, दूध और अंडा, अंडे और सोया मिल्क, अंडे के साथ चीनी आदि।
विशेषज्ञ बताते हैं कि अंडे में गुड कोलेस्ट्रॉल होता है, जो हेल्थी कोशिकाओं का निर्माण करते हैं और यह हमारे लिए फायदेमंद है। अंडे में ट्रांस और सेचुरेट फैट की मात्रा नहीं होती है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नहीं बढ़ती है।
अंडे के साइज के हिसाब से प्रोटीन की मात्रा अलग-अलग होती है। एक अंडे औसतन 6-7 ग्राम प्रोटीन होता है।