हिंदी-अंग्रेजी में सभी वाहनों के नाम जानिए, All Vehicles Name List In Hindi and English

All Vehicles Name List: दोस्तों आप सभी वाहन के बारे में तो जानते ही होंगे और लगभग सभी लोगों के पास अपना वाहन भी होगा। आज के समय में वाहन हर किसी व्यक्ति के लिए एक जरूरत बन गया है। हर कोई व्यक्ति चाहता है कि उसके पास भी अपना एक वाहन हो चाहे वो बाइक या कार ही क्यों न हो। तो क्या आप सभी को All Vehicles Name List In Hindi and English (pdf) पता है?

अगर आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं पता तो निश्चिंत हो जाइये क्योंकि आज हम आपको इस लेख से यह बताने वाले है कि वाहनों के नाम क्या होते है? वाहन के फायदे क्या होते हैं? और इससे जुडी अधिक जानकारी लेख में प्रदान करेंगे।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
All Vehicles Name List

वाहन क्या है ?

वाहन एक ऐसी वस्तु है जिसके द्वारा हम लोग एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं।1 क्योंकि कोई भी व्यक्ति अगर कही जाता है तो वो पैदल ही जाता है लेकिन अगर किसी व्यक्ति को कही दूर जाना है तो वह पैदल नहीं जा सकता है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए इंसान द्वारा वाहन का निर्माण किया गया।

पहले के समय में अगर लोगों को कहीं जाना होता था तो या तो वह घोडा गाड़ी या फिर बैल गाडी का इस्तेमाल करता था परन्तु आज के इस दौर में दुनिया इतनी आगे बढ़ चुकी है कि इंसानों द्वारा कई बेहतर चीजों का आविष्कार किया जा चुका है उन्हीं में से एक वाहन भी है। जिसका आजकल हर कोई व्यक्ति इस्तेमाल करता हैं। इसके कई फायदे और नुकसान भी है वो भी आज हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

सभी वाहनों के हिंदी-अंग्रेजी नामो की लिस्ट

S.NoVehicles Name In English Vehicles Name In HindiVehicles Photo
1.Bus बस वाहनों के नाम हिंदी और इंग्लिश में (पीडीऍफ़ )
2.Carकार All Vehicles Name List In Hindi And English
3.Trainरेलगाड़ी (लोह पथ गामिनी)All Vehicles Name List In Hindi And English
4.Bike मोटर साइकिल All Vehicles Name List In Hindi And English
5.Bicycleसाइकिल All Vehicles Name List In Hindi And English
6.Scootyस्कूटी वाहनों के नाम हिंदी और इंग्लिश में (पीडीऍफ़ )
7.Vanवैन All Vehicles Name List In Hindi And English
8.Tractorट्रैक्टरAll Vehicles Name List In Hindi And English
9.Auto-Rickshawऑटो-रिक्शा All Vehicles Name List In Hindi And English
10.Shipजहाज Vehicles Name In Hindi And English(pdf)
11.Aeroplane हवाई जहाज All Vehicles Name List In Hindi And English
12.Horse Carriageघोडा गाडी वाहनों के नाम हिंदी और इंग्लिश में (पीडीऍफ़ )
13.Helicopter हेलीकाप्टर वाहनों के नाम हिंदी और इंग्लिश में (पीडीऍफ़ )
14.Boat नाँव Vehicles Name List In Hindi And English
15.Fire Truck अग्निशमन ट्रक Vehicles Name List In Hindi And English
16.Bullock Cart बैल गाडी Vehicles Name List In Hindi And English
17.Ambulanceरोगी वाहन Vehicles Name List In Hindi And English
18.Craneक्रेन वाहनों के नाम हिंदी और इंग्लिश में (पीडीऍफ़ )
19.Road Roller रोड रोलर वाहनों के नाम हिंदी और इंग्लिश में (पीडीऍफ़ )
20.Truck ट्रक Transport  Name List In Hindi And English

यह भी जाने :- गाड़ी नंबर से मालिक का नाम और एड्रेस पता करें, इन 3 तरीकों से

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

प्रचलित वाहनों के नाम और वर्णन

1. बस

बस एक ऐसा वाहन है जिसके द्वारा व्यक्ति एक जगह से दूसरी जगह जा सकता है। इसमें करीब 40-50 व्यक्ति इस साथ सफर कर सकते हैं। ये वाहन सरकार और प्राइवेट दोनों के ही द्वारा चलायी जाती हैं। यह एक सार्वजनिक वाहन होता है जिसको सरकार द्वारा देश के लोगों के लिए चलाया जाता है।

2. कार

कार एक ऐसा वाहन है जिसके चार पहिये होते हैं इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल पारिवारिक लोगों द्वारा किया जाता हैं। कार का आविष्कार 1769 में निकोलस कगनोट द्वारा किया गया था।2 आज के समय में बहुत से लोगों के पास कार हैं और बहुत सी कंपनियों के द्वारा कार का निर्माण किया जाता है जैसे – हौंडा, हुंडई, टाटा, महिंद्रा आदि।

3. ट्रेन

ट्रैन में बहुत से लोग एक साथ सफर कर सकते है इसमें और वाहनों के मुकाबले में बहुत ही ज्यादा व्यक्ति बैठ सकते है। इसमें करीब 13-14 डब्बे होते है और इनमें कुछ ख़ास डब्बे होते है जिसमें पैसेंजर को कुछ अच्छी सुविधाएं प्रदान करवाई जाती हैं जैसे की खाना -पीना, सोने के लिए तकिये व चादर आदि सबसे पहले ट्रैन बनाने की शुरुआत 1604 में इंग्लैंड में हुई थी।3

4. बाइक

बाइक को दुपहिया वाहन होता है। इसको भी कई लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। मोटर साइकिल का आविष्कार 1885 में जनक डेमलर और विलियम मेबैक द्वारा किया गया था। इसके बहुत से फायदे होते है जैसे की जहाँ पर कार नहीं जा सकती उस स्थान पर बाइक जा सकती है।

5. बाईसाइकल

बाईसाइकल का इस्तेमाल सबसे ज्यादा बच्चों द्वारा किया जाता है। इसका आविष्कार 1817 में वान ड्रैस द्वारा किया गया था।4 इसके भी बहुत से फ़ायदे है जैसे इसको चलाने से शरीर भी तंदुरुस्त रहता है। इसको चलने में किसी भी ईंधन जरूरत नहीं होती।

6. स्कूटी

स्कूटी भी एक दुपहिया वाहन है। इसका अविष्कार 1919 में जी ब्राड द्वारा किया गया था। इसके भी बहुत से फायदे है जैसे जहाँ पर बड़ी गाडी नहीं पहुंच सकती वहां दुपहिया वाहन बड़ी आसानी से पहुँच सकता है। आज के समय में बहुत सी कंपनियों द्वारा स्कूटी का निर्माण किया जाता है जैसे – हौंडा, सुजुकी, हीरो आदि।

7. वैन

ये चार पहिया वाहन होता है। इसका इस्तेमाल बहुत से काम के लिए किया जाता है जैसे सामान ले जाने और इसमें कार से भी ज्यादा से व्यक्ति बैठ सकते है।

8. ट्रैक्टर

ट्रेक्टर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल सबसे ज्यादा किसानों के द्वारा किया जाता है। वे इससे अपने खेत के बहुत से काम करते है जैसे खेत जोतने में और भारी सामान को इधर से उधर पहुँचाने में। इसका आविष्कार 1903 में चाल्र्स डब्लू द्वारा किया गया था।5

9. ऑटो-रिक्शा

यह तीन पहिये वाला वाहन है जिसका इस्तेमाल सार्वजनिक तौर पर किया जाता है। लोग ऑटो को कुछ देर के लिए बुक कर लेते है और फिर उनको जहाँ पर जाना होता है वह जाते है।

10. शिप

शिप पानी में चलने वाला वाहन है और इसका भी बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसकी मदद से हम पानी के द्वारा कही भी जा सकते है और अगर हमें किसी दूसरे देश में सामान भेजना है तो हम उसको शिप द्वारा भी भेज सकते है।

11. एयरोप्लेन

इसका इस्तेमाल एक शहर से दूसरे शहर या फिर दूसरे देश में जल्दी जाने के लिए होता है। इसका आविष्कार राइट ब्रदर्स के द्वारा 1903 में हुआ था। यह काफी महंगा वाहन है। इसमें भी बहुत से लोग एक साथ सफर कर सकते हैं।

12. घोड़ा गाड़ी

घोडा गाड़ी देश में पहले के समय में हुआ करती थी हालाँकि देश में ऐसे कई शहर है जहाँ पर अब भी घोडा गाडी का इस्तेमाल किया जाता है। पहले समय इसका इस्तेमाल ज्यादातर गाँव में किया जाता था।

13. हेलीकॉप्टर

हेलीकाप्टर एक VIP सवारी है इसका इस्तेमाल ज्यादातर से VIP लोगों के लिए किया जाता है या फिर किसी नेता के लिए किया जाता है। क्योंकि यह बहुत ही महंगा होता है इसके ऊपर एक पंखा होता, जिसके द्वारा ये चलता है। इसका आविष्कार 14 सितम्बर 1939 में Igor Silkorsy के द्वारा किया था।

14. बोट

बोट को चप्पू के द्वारा चलाया जाता है किंतु आज के समय में यह मोटर द्वारा भी चलाई जाती है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर मछुआरों द्वारा मछली पकड़ने में किया जाता है। इसका अविष्कार 1787 में जॉन फिच के द्वारा किया गया था।

15. फायर ट्रक

अग्निशमन ट्रक का इस्तेमाल या मुख्य कार्य आग को बुझाने के लिए किया जाता है। जब भी कही पर आग लगती है और वो आग हद से ज्यादा बढ़ जाती है तब अग्निशमन ट्रक द्वारा ही उस आग को बुझाया जाता है। इसका इस्तेमाल केवल आग बुझाने के लिए ही नहीं बल्कि लोगों को रेस्क्यू करने के लिए भी किया जाता है।

16. बैल गाड़ी

बैल गाडी का इस्तेमाल भी पहले के समय से ही किया जा रहा है। पहले जब कोई वाहन नहीं हुआ करते थे, तब बैल गाडी का ही इस्तेमाल किया करते थे। इसका इस्तेमाल आज भी कई गांव में किया जाता है। इसको चलाने में किसी ईंधन की जरूरत नहीं होती।

17. एंबुलेंस

एम्बुलेंस को रोगी वाहन इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसका इस्तेमाल रोगियों को अस्पताल पहुँचाने में करते है। एम्बुलेंस के लिए कई रूल्स भी होते है जैसे अगर कोई व्यक्ति एम्बुलेंस को जाने न दे तो उस पर 10 हजार का जुर्माना भी है।

18. क्रेन

क्रेन का इस्तेमाल भारी चीजों को उठाने के लिए किया जाता है। जब कोई चीज ज्यादा भारी हो और उसको इंसानों द्वारा न उठाया जा रहा हो तब क्रेन का इस्तेमाल होता है। क्रेन दो प्रकार के होते हैं

  1. घूमनेवाला
  2. न घूमनेवाला

19. रोड रोलर

रोड रोलर का इस्तेमाल रोड के बनते समय करते है। जब रोड नयी बनी हो तब उसके ऊपर रोड रोलर चलाया जाता है ताकि रोड पर जो बजरी पड़ी हुई है वो रोड पर ठीक से चिपक जाये और वो अपनी जगह से निकल न सके इसलिए उसके ऊपर रोड रोलर चलाया जाता है। इसका वजन बहुत ही ज्यादा होता है।

20. ट्रक

ट्रक के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। ट्रक के बहुत से काम होते है जैसे – ये सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाने के काम आता है। ट्रक भी बहुत प्रकार के होते हैं और इनके अलग-अलग डिज़ाइन भी होते हैं। ये पेट्रोल और डीजल द्वारा चलते है और आज के समय में ट्रक को CNG द्वारा भी चलाया जाता है।

हिंदी-अंग्रेजी में वाहनों के नामो की लिस्ट में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एयरोप्लेन का अविष्कार कब और किसने किया था?

एयरोप्लेन का अविष्कार राइट ब्रदर्स द्वारा 1903 में किया गया था।

कार बनाने वाली कुछ कंपनियों का नाम बताइये?

हौंडा, सुजुकी, महिंद्रा, टाटा, ऑडी आदि।

भारत में रेल पहली बार कब चली थी?

भारत में रेल सबसे पहली बार 1853 में चली थी।

कार का आविष्कार कइने किया था?

कार का आविष्कार निकोलस कगनोटद्वारा किया गया था।

इस लेख के संदर्भ:

  1. https://dictionary.cambridge.org/dictionary/english/vehicle ↩︎
  2. https://www.britannica.com/biography/Nicolas-Joseph-Cugnot ↩︎
  3. https://courses.lumenlearning.com/suny-hccc-worldhistory2/chapter/the-first-locomotives/ ↩︎
  4. https://evelo.com/pages/history-of-the-bicycle ↩︎
  5. https://www.asme.org/about-asme/engineering-history/landmarks/190-hart-parr-tractor ↩︎

Leave a Comment