बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है। देश के वनों की शान कहे जाने वाले बाघ का वन्य जीवन एवं पारिस्थितिक संतुलन में महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
हालांकि पिछले कुछ समय से अवैध शिकार एवं बाघों के प्राकृतिक आवास के सिकुड़ने के कारण बाघों को संख्या में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गयी है।
बाघों के प्राकृतिक आवास को बचाने एवं उन्हें बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा विभिन टाइगर रिजर्व घोषित किए गए है जिससे की बाघों को संरक्षित किया जा सके।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
भारत के प्रथम टाइगर रिजर्व जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय पार्क से लेकर वर्तमान तक भारत सरकार द्वारा देश में कुल 54 बाघ के आवास क्षेत्रों को टाइगर रिजर्व घोषित किया जा चुका है।
आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारत के सभी 54 टाइगर रिजर्व की सूची (All Tiger Reserves in India in Hindi) के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले है।
भारत में 54 टाइगर रिज़र्व और करीब 108 नेशनल पार्क है। तो क्या आप यह जानते है की वह कहाँ स्थित। अगर नहीं तो यहाँ जाने List of All National Park in India in Hindi
भारत के सभी 54 टाइगर रिजर्व के बारे में जानकारी प्राप्त करने के अतिरिक्त आप देश के टाइगर रिजर्व सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी से भी परिचित हो सकेंगे।
Article Contents
टाइगर रिजर्व क्या होता है ? (Tiger Reserve Kya Hota Hai)
देश के सभी टाइगर रिजर्व के बारे में जानकारी प्राप्त करने से पूर्व हमे यह जानना आवश्यक है की आखिर किस क्षेत्र को टाइगर रिजर्व घोषित किया जाता है। टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) या बाघ अभ्यारण्य ऐसे प्राकृतिक स्थल क्षेत्र को कहा जाता है।
जो की पूर्ण रूप से बाघों के संरक्षण के लिए आरक्षित किए जाते है। बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) बाघों का प्राकृतिक निवास होता है जहाँ बाघ स्वछंद होकर अपने प्राकृतिक आवास में रह सकते है एवं शिकार कर सकते है।
टाइगर रिजर्व में बाघों के प्राकृतिक आवास को संरक्षित करने हेतु मानवीय गतिविधियों एवं शिकार पर पूर्ण रूप से रोक होती है।
किसी भी प्राकृतिक स्थल क्षेत्र को टाइगर रिजर्व घोषित करने से पूर्व सम्बंधित राज्य सरकार को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वैधानिक निकाय राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (National Tiger conservation authority) से अनुमोदन आवश्यक होता है।
जिसके पश्चात सम्बंधित क्षेत्रों को बाघ अभ्यारण्य घोषित किया जाता है।
नोट- वर्ष 2021 तक भारत में कुल 53 टाइगर रिज़र्व थे परन्तु वर्ष 2022 में भारत सरकार द्वारा उत्तर-प्रदेश में स्थित रानीपुर वन्यजीव अभ्यारण्य (Ranipur Wildlife Sanctuary) को भारत का 54वां टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया है। इस प्रकार वर्तमान में भारत में कुल 54 टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) स्थित है।
प्रोजेक्ट टाइगर क्या है ? (Project Tiger In Hindi)
भारत में बाघों को संरक्षित रखने हेतु टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) बनाने की शुरुआत प्रोजेक्ट टाइगर (Project Tiger) के पश्चात शुरू हुयी है। हमें प्रोजेक्ट टाइगर के बारे में निम्न तथ्यों को जानना आवश्यक है :-
- प्रोजेक्ट टाइगर भारत सरकार द्वारा वर्ष अप्रैल 1973 में बाघों के संरक्षण हेतु प्रधानमन्त्री इंदिरा गाँधी के प्रधानमंत्रित्व काल में शुरू किया गया कार्यक्रम था। इसके तहत देश में बाघों के संरक्षण हेतु टाइगर रिजर्व क्षेत्र घोषित करने की शुरुआत हुयी।
- प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत उत्तराखंड में स्थित जिम-कॉर्बेट नेशनल पार्क से की गयी थी जो की एशिया का प्रथम नेशनल पार्क है।
- प्रोजेक्ट टाइगर को मूर्त रूप देने के श्रेय राजस्थान निवासी प्रकृतिवादी और संरक्षणवादी कैलाश सांखला को जाता है जिनके अथक प्रयासों से प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत हुयी।
- प्रोजेक्ट टाइगर के पहले चरण में देश के कुल 9 प्राकृतिक क्षेत्रों को बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) घोषित किया गया था जिसमे मानस, बांदीपुर, पलामू, कान्हा, जिम कार्बेट, रणथंबोर, सिमलीपाल, मेलघाट एवं सुंदरवन शामिल है।
भारत के सभी 54 टाइगर रिजर्व की सूची | All Tiger Reserves in India
यहाँ आपको भारत के सभी भारत के सभी 54 टाइगर रिजर्व की सूची (All 54 Tiger Reserves in India in Hindi) प्रदान की गयी है:-
क्र.सं. | टाइगर रिजर्व | घोषित वर्ष | राज्य |
1. | कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व | 1973-74 | उत्तराखंड |
2. | बान्दीपुर टाइगर रिज़र्व | 1973-74 | कर्नाटक |
3. | मानस टाइगर रिजर्व | 1973-74 | असम |
4. | कान्हा टाइगर रिजर्व | 1973-74 | मध्यप्रदेश |
5. | सुंदरबन टाइगर रिजर्व | 1973-74 | पश्चिम बंगाल |
6. | रणथंबोर टाइगर रिजर्व | 1973-74 | राजस्थान |
7. | पलामू टाइगर रिजर्व | 1973-74 | झारखंड |
8. | सिमिलीपाल टाइगर रिजर्व | 1973-74 | उड़ीसा |
9. | मेलघाट टाइगर रिजर्व | 1973-74 | महाराष्ट्र |
10. | सरिस्का टाइगर रिजर्व | 1978-79 | राजस्थान |
11. | पेरियार टाइगर रिजर्व | 1978-79 | केरल |
12. | इन्द्रावती टाइगर रिजर्व | 1982-83 | छत्तीसगढ़ |
13. | बक्सा टाइगर रिजर्व | 1982-83 | पश्चिम बंगाल |
14. | नागार्जुनसागर – श्रीशैलम टाइगर रिजर्व | 1982-83 | आंध्रप्रदेश |
15. | नामदफा टाइगर रिजर्व | 1982-83 | अरूणाचल प्रदेश |
16. | दुधवा टाइगर रिजर्व | 1987-88 | उत्तर प्रदेश |
17. | कलाकड मुंदनथरई टाइगर रिजर्व | 1988-89 | तमिलनाडु |
18. | वाल्मीकि टाइगर रिजर्व | 1989-90 | बिहार |
19. | इंद्रा प्रियदर्शनी पेंच टाइगर रिजर्व | 1992-93 | मध्यप्रदेश |
20. | बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व | 1993-94 | मध्यप्रदेश |
21. | टडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व | 1993-94 | महाराष्ट्र |
22. | डम्पा टाइगर रिजर्व | 1994-95 | मिजोरम |
23. | पन्ना टाइगर रिजर्व | 1994-95 | मध्यप्रदेश |
24. | भद्रा टाइगर रिजर्व | 1998-99 | कर्नाटक |
25. | पेंच टाइगर रिजर्व | 1998-99 | महाराष्ट्र |
26. | पक्के टाइगर रिजर्व | 1999-2000 | अरूणाचल प्रदेश |
27. | सतपुरा टाइगर रिजर्वनामेरी टाइगर रिजर्व | 1999-2000 | मध्यप्रदेश |
28. | नामेरी टाइगर रिजर्व | 1999-2000 | असम |
29. | उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व | 2008-09 | छत्तीसगढ़ |
30. | अनामलाई टाइगर रिजर्व | 2008-09 | तमिलनाडु |
31. | काजीरंगा टाइगर रिजर्व | 2008-09 | असम |
32. | सत्कोसिया टाइगर रिजर्व | 2008-09 | उड़ीसा |
33. | डांडेली या काली टाइगर रिजर्व | 2008-09 | कर्नाटक |
34. | अचानकमार टाइगर रिजर्व | 2008-09 | छत्तीसगढ़ |
35. | मुदुमलाई टाइगर रिजर्व | 2008-09 | तमिलनाडु |
36. | संजय दुबरी टाइगर रिजर्व | 2008-09 | मध्यप्रदेश |
37. | पेरम्बीकुलम टाइगर रिजर्व | 2008-09 | केरल |
38. | नागरहोल टाइगर रिजर्व | 2008-09 | कर्नाटक |
39. | सह्याद्री टाइगर रिजर्व | 2009-10 | महाराष्ट्र |
40. | बिलिगिरि रंगनाथ टाइगर रिजर्व | 2010-11 | कर्नाटक |
41. | कावल टाइगर रिजर्व | 2012-13 | तेलंगाना |
42. | सत्मंगलम टाइगर रिजर्व | 2013-14 | तमिलनाडु |
43. | नावेगॉंव नगजीरा टाइगर रिजर्व | 2013-14 | महाराष्ट्र |
44. | मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व | 2013-14 | राजस्थान |
45. | अमराबाद टाइगर रिजर्व | 2014 | तेलंगाना |
46. | बोर टाइगर रिजर्व | 2014 | महाराष्ट्र |
47. | पीलीभीत टाइगर रिजर्व | 2014 | उत्तर प्रदेश |
48. | राजाजी टाइगर रिजर्व | 2015 | उत्तराखंड |
49. | कमलांग टाइगर रिजर्व | 2016 | अरूणाचल प्रदेश |
50. | ओरांग टाइगर रिजर्व | 2016 | असम |
51. | श्री विल्लिपुथुर मेघामलाई टाइगर रिजर्व | 2021 | तमिलनाडु |
52. | रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व | 2021 | राजस्थान |
53. | गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व | 2021 | छत्तीसगढ़ |
54. | रानीपुर टाइगर रिज़र्व | 2022 | उत्तर-प्रदेश |
भारत के सभी 54 टाइगर रिजर्व राज्यवार सूची
यहाँ आपको भारत के सभी भारत के सभी 54 टाइगर रिजर्व की राज्यवार सूची (All 54 Tiger Reserves in India in Hindi, Statewise) प्रदान की गयी है:-
मध्य प्रदेश में 6 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- कान्हा टाइगर रिजर्व
- पन्ना टाइगर रिजर्व
- संजय दुबरी टाइगर रिजर्व
- इंदिरा प्रियदर्शनी पेंच टाइगर रिजर्व
- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
- सतपुडा टाइगर रिजर्व
महाराष्ट्र में 6 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- सह्याद्रि टाइगर रिजर्व
- पेंच टाइगर रिजर्व
- नावेगॉंव नगजीरा टाइगर रिजर्व
- टडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व
- मेलघाट टाइगर रिजर्व
- बोर टाइगर रिजर्व
कर्नाटक में 5 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- भद्रा टाइगर रिजर्व
- डांडेली या काली टाइगर रिजर्व
- नागरहोल टाइगर रिजर्व
- बांदीपुर टाइगर रिजर्व
- बिलिगिरि रंगनाथ टाइगर रिजर्व
तमिलनाडु में 4 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- कलाकड मुंदनथरई टाइगर रिजर्व
- अनामलाई टाइगर रिजर्व
- मुदुमलाई टाइगर रिजर्व
- सत्मंगलम टाइगर रिजर्व
असम में 4 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- काजीरंगा टाइगर रिजर्व
- मानस टाइगर रिजर्व
- नामेरी टाइगर रिजर्व
- ओरांग टाइगर रिजर्व
राजस्थान में 4 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- रामगढ़ विषधारी अभयारण्य
- मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व
- रणथम्बोर टाइगर रिजर्व
- सरिस्का टाइगर रिजर्व
छत्तीसगढ़ में 4 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- इंद्रावती टाइगर रिजर्व
- अंचनमार टाइगर रिजर्व
- उदनती सीतानदी टाइगर रिजर्व
- गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व
उत्तरप्रदेश में 4 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- दुधवा टाइगर रिजर्व
- अमनगढ़ टाइगर रिजर्व
- पीलीभीत टाइगर रिजर्व
- रानीपुर टाइगर रिजर्व
अरुणाचल प्रदेश में 3 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- पक्के टाइगर रिजर्व
- कमलांग टाइगर रिजर्व
- नामदाफा टाइगर रिजर्व
केरल में 2 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- पेरम्बीकुलम टाइगर रिजर्व
- पेरियार टाइगर रिजर्व
पश्चिम बंगाल में 2 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- सुंदरवन टाइगर रिजर्व
- बुक्सा टाइगर रिजर्व
उत्तराखंड में 2 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व
- राजाजी टाइगर रिजर्व
तेलंगाना में 2 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- अमराबाद टाइगर रिजर्व
- कावल टाइगर रिजर्व
उड़ीसा में 2 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- सतकोसिया टाइगर रिजर्व
- सिमलीपाल टाइगर रिजर्व
झारखंड में 1 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- पलामू टाइगर रिजर्व
मिजोरम में 1 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- डम्पा टाइगर रिजर्व
बिहार में 1 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- वाल्मीकि टाइगर रिजर्व
आंध्र प्रदेश में 1 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) है–
- नागर्जुनासागर – श्रीशैलम टाइगर रिजर्व
इस प्रकार से इस आर्टिकल के माध्यम से आपको भारत के सभी 54 बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) के बारे में जानकारी प्रदान की गयी है।
नेशनल पार्क के अंदर बहुत से जंगली जानवरो रहते है।
All Tiger Reserves in India (FAQ)
टाइगर रिजर्व ऐसे प्राकृतिक क्षेत्रों को कहा जाता है जो की बाघों की सुरक्षा हेतु संरक्षित किए जाते है। टाइगर रिजर्व में बाघों को प्राकृतिक वातावरण में रखा जाता है एवं इन्हे प्राकृतिक आवास प्रदान किया जाता है।
टाइगर रिजर्व में बाघों को उनके प्राकृतिक आवास में रखा जाता है जिससे की बाघों को पूर्ण सुरक्षा मिलती है। साथ ही टाइगर रिज़र्व में बाघों की सुरक्षा हेतु टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स एवं अन्य सुरक्षा उपायों के माध्यम से बाघों को सुरक्षा प्रदान की जाती है। टाइगर रिजर्व में केंद्रीय भाग (Core zone) में मानवीय गतिविधियाँ शून्य होती है जबकि बफर जोन (Buffer zone) में सीमित गतिविधियों की छूट होने से बाघ आसानी से अपने प्राकृतिक आवास में रह सकते है।
वर्तमान में भारत में कुल 54 टाइगर रिजर्व स्थित है जिनकी सूची आपको ऊपर दिए गए आर्टिकल के माध्यम से दी गयी है।
All Tiger Reserves in India in Hindi के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर दिया गया आर्टिकल पढ़े। इसके माध्यम से आपको भारत के सभी 54 टाइगर रिजर्व की पूरी सूची प्रदान की गयी है।
भारत का प्रथम टाइगर रिज़र्व उत्तराखंड में स्थित जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय पार्क है।
प्रोजेक्ट टाइगर वर्ष 1973 में भारत सरकार द्वारा बाघों के संरक्षण के लिए शुरू की गयी योजना है।
महान प्रकृतिवादी और संरक्षणवादी कैलाश सांखला को टाइगर मैन ऑफ़ इंडिया (tiger man of India) कहा जाता है।
वर्ष 2018 में की गयी गणना के अनुसार भारत में बाघों की कुल संख्या 2,967 है।
भारत का सबसे बड़ा बाघ अभ्यारण आँध्रप्रदेश में स्थित नागर्जुनासागर – श्रीशैलम टाइगर रिजर्व जबकि भारत का सबसे छोटा बाघ अभ्यारण महाराष्ट्र में स्थित पेंच टाइगर रिजर्व है।
बाघों की सर्वाधिक संख्या के कारण मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट ऑफ़ इंडिया (Tiger state of India) कहा जाता है।