अखरोट के फायदे और नुकसान | Akhrot Ke Fayde Aur Nuksan

ड्राई फ्रूट्स में पोषक तत्वों की मात्रा तो होती ही है। इसके साथ ही इनमे कई बायोएक्टिव घटक भी होते हैं। जो की हमारे शरीर और मस्तिष्क को तंदुरुस्त रखता है। अखरोट भी इन्ही में से एक है। अखरोट के सेवन से यादाश्त और हमारी इम्युनिटी भी बढ़ती है। अखरोट में कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, कॉपर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन, फॉस्फोरस, सेलेनियम, और जिंक जैसे बहुत से तत्व पाए जाते हैं। जो की हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। लेकिन अखरोट खाए से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। चलिए जानते हैं। अखरोट के उपयोग और फायदे, नुकसान क्या-क्या हैं।

सूजी के उपयोग, फायदे और नुकसान

अखरोट के फायदे और नुकसान | Akhrot Ke Fayde Aur Nuksan
अखरोट के फायदे और नुकसान | Akhrot Ke Fayde Aur Nuksan

Article Contents

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

अखरोट के उपयोग (uses of walnuts)

  • आप अखरोट का पाउडर बनाकर दूध में मिलाकर भी पी सकते हैं ,
  • दही में केले और अखरोट की 2-4 गिरियाँ और इसमें शहद मिलकर इसकी स्मूदी बनाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। आप इसका सेवन दोपहर को कर सकते हैं।
  • अखरोट को आप ब्रेड स्प्रेड के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।अखरोट का पाउडर बना कर आप इसको बटर में मिलाकर खा सकते हैं। इसका सेवन आप सुबह शाम कभी भी कर सकते हैं।
  • आप चाहे तो अखरोट को भून कर भी खा सकते हैं।
  • अखरोट को भिगो कर सुबह आप इसको खा सकते हैं।

गिलोय जूस के उपयोग, फायदे और नुकसान

अखरोट खाने के फायदे (benefits of eating walnuts)

  • अखरोट कैंसर से लड़ने में सहायक होता है। कैंसर की बीमारी वाले लोग अखरोट का सेवन कर सकते हैं। अखरोट में एंटी-कैंसर तत्व पाए जाते हैं। जो की कैंसर को कम करने में काफी मददगार होते हैं।
  • अखरोट में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। जो की बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करता है। अखरोट में विटामिन-ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो कि हमारी स्किन में नमि बनाये रखता है। और स्किन से रूखापन कम करता है। अखरोट के तेल में एंटी एजिंग तत्व होते हैं। जो की हमारी त्वचा पर उम्र के प्रभाव को कम करता है।
  • दिल को स्वस्थ रखने के लिए भी अखरोट का सेवन किया जा सकता है। अखरोट में ओमेगा3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो की हमारे दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। और अखरोट शरीर में खराब कोलेस्टॉल को कम करने का काम भी करता है।
  • अखरोट हड्डियों के लिए लाभदायक माना जाता है। अखरोट में कैल्शियम और फास्फोरस प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इससे आस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है।
  • अखरोट नींद से जुडी समस्याओं को कम करने में भी सहायक होता है। अखरोट में विटामिन-B6, प्रोटीन, फोलिक एसिड और ट्रिप्टोफेन जैसे तत्वों की प्रचुरता होती है। जो की स्ट्रेस को कम करते हैं। और ये अनिंद्रा की समस्या को कम करते हैं।
  • अखरोट के सेवन इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो की इम्युनिटी को मजबूत करने का काम करते हैं। जिससे आप जल्दी से किसी भी बीमारी से प्रभावित होने से बच सकते हैं।
  • हाई ब्लड प्रेशर होने से दिल से जुडी समस्याओं का खतरा हमेशा बना रहता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप अखरोट का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि अखरोट में ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के ऐसे गुण पाए जाते हैं।
  • अखरोट का सेवन करना शुगर के मरीजों के लिए लाभदायी हो सकता है। क्योंकि अखरोट में एंटी डायबिटिक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे शुगर स्तर को कंट्रोल करने में लाभदायक होता है।
  • अखरोट हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने का काम करता है। अखरोट में फाइबर की अधिकता होने के कारण कब्ज और पेट की अन्य बीमारियां भी दूर होती हैं।

पपीता खाने का सही समय, फायदे और नुकसान

अखरोट के सेवन से नुकसान (Disadvantages of eating walnuts)

  • अगर आप जरूरत से ज्यादा अखरोट खाते हैं, तो आपको डायरिया की समस्या हो सकती है।
  • कुछ लोगों को अखरोट से एलर्जी होती है। ऐसे लोगों को इसका सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। नहीं तो आपको स्किन से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।
  • अखरोट खाने से पेट में गर्मी ज्यादा हो जाती है। इसलिए जिन लोगों को अल्सर की समस्या हो वो लोग अखरोट ज्यादा न खायें।
  • अखरोट का सेवन ज्यादा करने से आपका वजन बढ़ सकता है। इसलिए जो लोग वजन कम कर रहे हैं। उन्हें नियमित मात्रा में अखरोट का सेवन करना चाहिए।
  • अखरोट में कैलोरी और फैट अधिक मात्रा में होती है।

कच्ची हल्दी के फायदे

अखरोट के फायदे और नुकसान से सम्बंधित प्रश्न

अखरोट खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है ?

अखरोट स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है, इस से बहुत बीमारियां दूर होती है। इससे कैंसर के रोग का बचाव किया जाता है। प्रतिदिन अखरोट खाने से हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। इसलिए अखरोट का सेवन करना जरूरी है।

क्या अखरोट की तासीर गर्म होती है ?

जी हाँ अखरोट गरम होता है इसलिए इसे हमेशा सर्दियों में उपयोग में लाया जाता है।

दूध के साथ अखरोट खाने से क्या फायदा होता है ?

इन दोनों पदार्थों में भरपोर्र मात्रा में पोषक तत्व पाए जाए हैं। इन्हें साथ में लेने से बीमारियां दूर होती है और यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में भी मदद करता है। जिन्हें वेट गेन करना है उनके लिए यह बहुत फायदेमंद है।

अखरोट खाने से क्या नुकसान होता है ?

अत्यधिक मात्रा में अखरोट खाने से नुकसान होना स्वाभाविक है किसी भी चीज़ को सीमित मात्रा से अधिक खाने पर हानि होती है। ज्यादा खाने से डायरिया हो सकता है, त्वचा की परेशानी हो सकती है, फैट बढ़ सकता है।

Leave a Comment

Join Telegram